12 मार्च का इतिहास | 12 March Today Historical Events

12 March Today Historical Events

दोस्तों, हम हर बार सुनते हैं की हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटासा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पुरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके ताकि आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो चलिए दोस्तों आज जानते हैं 12 मार्च के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

12 मार्च का इतिहास – 12 March Today Historical Events

12 March History

12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of March 12

  • ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में 1365 में विश्वविद्यालय की स्थापना।
  • यहूदियों को 1496 में सीरिया से बाहर निकाला गया।
  • अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप 1609 में अंग्रेजों का उपनिवेश बना।
  • बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान की लोहानी के नेकुजयाल के युद्ध में हारने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण 1612 में मौत हो गयी।
  • ब्रिटेन ने 1664 में न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
  • अमेरिका में 1755 में भाप के पहले इंजन का इस्तेेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।
  • भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो के हत्यारे शेर अली को 1872 में फाँसी दी गयी।
  • ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर 1904 में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
  • महात्‍मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए 1922 में अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।
  • डेनमार्क ने 1926 में एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।
  • कैलिफोर्निया में बने सेंट फ्रांसिस डैम के 1928 में टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।
  • महात्मा गांधी ने 1930 में साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की।
  • जर्मनी ने 1938 में ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
  • ब्रिटिश सैनिकों ने 1942 में अंडमान द्वीप खाली किया।
  • भारत सरकार ने 1954 में साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।
  • सन 1958 में ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।
  • अमेरिका के मजदूर संगठन टीमस्टर संघ के अध्यक्ष जेम्स होफा को 1964 में आठ साल कैद हुई।
  • अमेरिका में 1970 में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गयी।
  • सन 1992 में मारिशस गणराज्य घोषित।
  • मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
  • 1999 में 20वी सदी के सबसे बेहतरीन वायलिन वादक यहूदी मनुहिन का निधन हो गया था।
  • सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की 2003 में बेलग्रेड में हत्या।
  • ईराक में 2006 में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
  • जमैका में 2007 में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
  • विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का 2008 में रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।

12 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 12 March

  • 1838 में एक ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम हेनरी पर्किन का जन्म।
  • 1913 में भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म।
  • 1927 में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति रॉल अलफोन्सिन का जन्म।
  • 1984 में आज ही के दिन को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्‍म हुआ।
12 मार्च को हुए निधन – Died on 12 March
  • ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त हुए पोप ग्रेगरी प्रथम का 604 AD. में निधन।
  • मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक क्षितिजमोहन सेन का 1960 में निधन।
  • प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का 1998 में निधन।
12 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 12 March
  • केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस
  • तिब्बती महिला विकास दिवस
  • डांडी कूच दिवस (1930)

Read More:

We Hope you find this post about “12 March History” useful। if you like this article please share on Whatsapp & Facebook. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app।.
Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About 12 March Today Historical Events … And if you have more information History of 12 March then help for the improvements this article.

2 thoughts on “12 मार्च का इतिहास | 12 March Today Historical Events”

  1. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस 10 मार्च को होता है

  2. Virendra maurya

    thanks for information, aur aap sabhi date ki importace ko apne post me bahut hi badhiya dhag se batate hai.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top