19 जून का इतिहास | 19 June Aaj Ka Itihaas

19 June Aaj Ka Itihaas

दोस्तों, हम हर बार सुनते हैं की हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटासा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पुरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके ताकि आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो चलिए दोस्तों आज जानते हैं 19 जून के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे।

19 जून का इतिहास – 19 June Aaj Ka Itihaas

19 June History

19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 19

  • ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने 1843 में विवाह किया।
  • यूनियन जनरल ग्रैनर ने 1865 में टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया।
  • पहला फादर्स डे वाशिंगटन में 19 जून 1910 को मनाया गया।
  • सोवियत संघ ने 1948 में पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
  • मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में 1968 को आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • हिजबुल्लाह ने 1982 में आतंकी हमला करके बेरुत यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को अगवा कर लिया था।
  • सोवियत संघ ने 1991 में हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था।
  • बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर 19 जून 1996 कोचीन एवं सं.रा. अमेरिका में हुए समझौते।
  • प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. को आजीवन सदस्यता से 19 जून 1996 को सम्मानित किया गया।
  • कोलोन (जर्मनी) में 19 जून 1999 को समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ हुयी।
  • पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का 19 जून 2002 को विदेश मंत्री बनाया गया।
  • फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से 19 जून 2003 को इस्तीफ़ा दिया।
  • फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में 19 जून 2005 को पहला स्थान दिया।
  • जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर 19 जून 2006 को कड़ी चेतावनी दी।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 में सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
  • उत्तराखण्ड सरकार ने 2008 में गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
  • गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच 2008 में युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
  • पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने 2012 में अवमानना के मामले में दोषी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को पद पर बने रहने के लिए गत २६ अप्रैल से ही अयोग्य करार दिया है।
  • फ्रांस के राजा लुई ने 1269 में सभी यहुदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी कर दिया।

19 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 19 June

  • राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का जन्म 1871 को दमोह के पथरिया ग्राम में हुआ।
  • डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता आजे नील्स बोर का जन्म 1922 में हुआ।
  • उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का जन्म 1931 को हुआ।
  • कई साल कैद और घर में नजरबंद रहने के बावजूद दुनिया में आजादी का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म 1945 को हुआ।
  • मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म 1947 को हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह का जन्म 1948 को हुआ।
  • भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य राहुल गांधी का जन्म 1970 को नई दिल्ली में हुआ।
19 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Days on 19 June
  • विश्व एथनिक दिवस

Read More:

Note: You have more information about “19 June History” please write on comments.

If you like 19 June Today Historical Events in Hindi, Aaj ka itihas then please share on Whatsapp and Facebook.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top