23 मार्च का इतिहास | 23 March Today Historical Events

23 March Today Historical Events

दोस्तों, हम जानते हैं की 23 मार्च के दिन को यानि आज के दिन इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटी। जिसमें राममनोहर लोहिया का जन्म से लेकर, अपने देश के लिए जान दाव पर लगा देनेवाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी भी शामील हैं। और साथ ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का 100 का कीर्तिमान, और बहुत सी महत्वपूर्ण बातें हैं, आज हम यही 23 मार्च के इतिहास की घटनाओं पर एक बार फिर से नजर डालेंगे।

23 मार्च का इतिहास – 23 March Today Historical Events

23 March History

23 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of March 23

  • पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर पर 1357 में लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर कब्जा किया।
  • पिनेरोलो पिडमाउंट पर फ्रांस की सेना ने 1630 में कब्जा किया।
  • ब्रिटेन की संसद में सुधार विधेयक 1832 में पारति किया गया।
  • फ्रेंकलिन बेल ने 1836 में सिक्के छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।
  • लिथुआनिया ने 1918 में स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • बेनिटो मुसोलिनी ने 1919 में इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।
  • ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने 1940 में मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।
  • सन 1956 में पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
  • नासा ने 1965 में पहली बार “जैमिनी 3” अंतरिक्ष यान से दो व्यकितयों को अंतरिक्ष में भेजा।
  • केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को 1986 में प्रशिक्षित किया गया।
  • पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में 1987 में हुए कार बम हमले में लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं।
  • प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को 1995 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने जीता।
  • पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की 1999 में हत्या।
  • रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की 2001 में जल समाधि।
  • दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में 2003 में हुए विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
  • मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 2012 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • यूरोपीय संघ और अमेरिका ने 2014 में रूस पर प्रतिबंध लगाए।

23 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 23 March

  • मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और ‘मुमताज़ महल’ की सबसे बड़ी पुत्री जहाँआरा का 1614 में जन्म हुआ।
  • भारत की स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का 1880 में जन्म हुआ।
  • बीसवीं सदी पूर्वार्द्ध के प्रख्यात संस्कृत कवि भट्ट मथुरानाथ शास्त्री का 1889 में जन्म हुआ।
  • महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का 1910 में आज ही के दिन जन्म हुआ।
  • भारतीय क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी का 1923 में जन्म हुआ।
  • भारतीय महिला व्यवसायी किरण मजूमदार-शॉ का 1953 में जन्म हुआ।
  • टेनिस खिलाड़ी योनास ब्योर्कमैन का 1972 में जन्म हुआ।
  • पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रतिष्ठित महिला स्‍मृति ईरानी का 1976 में जन्‍म हुआ।
  • हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत का 1987 में जन्म हुआ।
23 मार्च को हुए निधन – Died on 23 March
  • 1931 में आज ही के दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।
  • 1988 में पंजाबी कवि पाश का निधन।
  • 2003 में हरियाणा राज्य के स्वतंत्रता-संग्राम-सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, इतिहासकार तथा शिक्षक, स्वामी ओमानन्द सरस्वती का निधन।
  • 2010 में नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय कानू सान्याल का निधन।
  • 2015 में सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन।
23 मार्च के महत्वपूर्ण दिवस – Important Days of 23 March
  • शहीद दिवस (भारत)
  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस
  • पाकिस्तान दिवस

Read More:

We know you find this article about “23 March History”. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp. We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About 23 March Today Historical Events … And if you have more information about History of 23 March then help for the improvements this article and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

2 thoughts on “23 मार्च का इतिहास | 23 March Today Historical Events”

  1. Gyani Pandit Ji , 23 मार्च का दिन , जैसा कि आप
    ने शुरुआत में ही बता दिया कि शहीद दिवस के तौर पर जाना जाता है ,
    और उसके अलावा भी पूरे विश्व के घटनाक्रम को एक ही पटल पर आपने इस आर्टिकल के द्वारा समझा दिया गया है ।

    क्योकि कई लोगों को ये तक नही पता कि जो आज वो आजादी की साँसे ले रहे है ,
    वो किसी के शहीद होने पर उन्हें आज नसीब हुई है ,
    काम करना आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के लिये जरूरी है ,

    लेकिन इसका मतलब ये नही की हम अपने शहीदों को भूल जाये ,

    आपके इस आर्टिकल से शायद उन लोगों की आंखे खुल जाए ,
    अच्छा आर्टिकल है आपका ।।

  2. आज का दिन भारत के लिए बहुत बडा दिन है। भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू को नमन ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top