अमेरिका का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी

America History in Hindi

संयुक्त राज्य अमेरिका को नई दुनिया के नाम से भी जाना जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी वाशिंगटन है। जानिए ऐसेही संयुक्त राज्य अमेरिका के बारेमें और भी जानकारी / America Information

अमेरिका का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी – America History in Hindi

The United States of America Information अमेरिका के बारेमें महत्वपूर्ण जानकारी – The United States of America Information

देश का नाम (Country Name) संयुक्त राज्य अमेरिका।(United States of America)
देश की राजधानी का स्थान (Capital of America) वाशिंग्टन डी.सी(डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कोलंबिया) – Washington DC
संयुक्त राज्य अमेरिका का स्वतंत्रता वर्ष (Independence Year of America) ४ जुलाई १७७६।
देश अंतर्गत कुल राज्यों की सँख्या (Total Number of States in USA) पचास (५० – Fifty)
देश का आर्थिक चलन (Currency of America) डॉलर/ संयुक्त राज्य अमेरिकन डॉलर।(USA Dollar)
महाद्वीपीय स्थान (Continental Placement of America) उत्तर अमेरिका महाद्वीप।(North America Continent)
देश अंतर्गत मौजूद प्रमुख भाषाएँ (Languages of America) अमेरिकन अँग्रेजी, हवाइयन, सीओक्स इत्यादि।
कुल क्षेत्रफल (Total Area) ९८,३३,५२० किलोमीटर वर्ग।
क्षेत्रफल अनुसार देश का विश्व में क्रमस्थान (Areawise Global Rank of USA) तिसरा(3rd)
देश की कुल जनसँख्या (Population of America) ३२ करोड़ ८२ लाख।
जनसँख्या अनुसार देश का विश्व में स्थान (Populationwise Global Rank of USA) तिसरा(3rd)
देश का राष्ट्रीय पशु (National Mammal of USA) अमेरिकन बिसन/ अमेरिकन भैंस।(American Bison)
राष्ट्रीय पक्षी (National Bird of America) बाल्ड ईगल। (Bald Eagle)
देश का राष्ट्रीय वृक्ष (पेड़) (National Tree of America) ओक वृक्ष। (Oak Tree)
राष्ट्रीय पुष्प (फूल) (National Flower of America) गुलाब पुष्प।(Rose Flower)
राष्ट्रीय फल (National Fruit of America) ब्लूबेरी। (Blueberry)
देश का राष्ट्रीय खेल(National Sport of America) बेसबॉल।(Baseball)

नई दुनिया अमेरिका के बारेमें महत्वपूर्ण जानकारी – USA History in Hindi

द यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका (USA), साधारणतः यूनाइटेड स्टेट (U.S) और अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है, यह 50 राज्यों, एक संघीय जिला, पाँच मुख्य आत्म शासी प्रदेश और बहुत से अधिकारों वाला देश है। पचास में से 48 राज्य और एक संघीय जिला मिला हुआ है और उत्तरी अमेरिका में कनाडा और मेक्सिको में स्थित है।

अलास्का के राज्य उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पश्चिम कोने से काफी दूर है, जिसकी कनाडा के साथ पूर्व में एक बॉर्डर भी थी। इसके साथ ही हवाई राज्य मध्य प्रशांत के द्वीपसमूह में स्थित है। सभी प्रदेश प्रशांत महासागर और कॅरीबीयन सागर से बिखरे हुए है। यह नौ समय के क्षेत्र से ढंका हुआ है।

इस देश का भूगोल, जलवायु और वन्य जीवन अत्यंत विविध है। 3.8 मिलियन वर्ग मील (9.8 मिलियन किलोमीटर वर्ग) और 324 मिलियन लोगो के साथ, यूनाइटेड स्टेट कुल क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का तिसरा सबसे बड़ा देश है और जनसँख्या के हिसाब से भी दुनिया का तिसरा सबसे बड़ा देश है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा जातीय विविधता और बहु-संस्कृति वाले देशो में से एक है और साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा अप्रवासी जनसँख्या वाला देश है।

2010 तक अमेरिका में तक़रीबन 80% शहरीकरण हो चूका है और दिन ब दिन विकसित हो ही रहा है। देश की राजधानी वाशिंगटन,डी.सी. है और साथ ही यह न्यू यॉर्क का सबसे बड़ा शहर भी है, दुसरे मुख्य शहरो में लोंस एंजल्स, शिकागो, सेन फ्रांसिस्को, बोस्टन, डलास, फ़िलेडैल्फ़िया, हॉस्टन, मिआमि और एटलांटा का समावेश है। पैलियो भारतीय ने एशिया से उत्तरी अमेरिका की ओर तक़रीबन 15,000 साल पहले ही पलायन कर लिया था।

यूरोपियन लोगो का बसना यहाँ 16 वी शताब्दी में शुरू हुआ था। इसके बाद यूनाइटेड स्टेट 13 ब्रिटिश कॉलोनीयो के साथ पूर्वी तट में उभरा। ग्रेट ब्रिटेन और कॉलोनी के बीच हुए मदभेद के चलते 1775 में शुरू हुए सात साल के युद्ध के परिणाम के बाद अमेरिकन क्रांति की शुरुवात हुयी। 4 जुलाई 1776 में अमेरिकन क्रांति युद्ध में कॉलोनी ग्रेट ब्रिटेन के साथ लढ रही थी, जबकि 13 कॉलोनी के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से आज़ादी के घोषणा को अपना लिया था।

1783 में ग्रेट ब्रिटेन से यूनाइटेड स्टेट की आज़ादी के साथ यह युद्ध ख़त्म हुआ और यूरोपियन कॉलोनी साम्राज्य के खिलाफ यह पहला सफल युद्ध था। देश के वर्तमान संविधान को 1788 में, 1781 में अपनाए गये परिसंघ के लेख के बाद संविधान को भी अपनाया गया था।

संविधान के पहले दस संशोधन को बिल ऑफ़ राइट्स का नाम दिया गया, 1791 में इसकी पुष्टि की गयी और मौलिक नागरिक स्वतंत्रता के लिए इन्हें डिजाईन किया गया। यूनाइटेड स्टेट ने 19 वी शताब्दी में भारतीय जनजाति को विस्थापित कर उत्तरी अमेरिका में जोरदार विस्तार की शुरुवात की थी, जिसमे उन्होंने नए प्रदेशो का भी अधिग्रहण किया था और धीरे-धीरे कुछ नये राज्यों का भी निर्माण किया था।

19 वी शताब्दी के दुसरे चरण में, अमेरिकन सिविल वॉर ने देश में क़ानूनी गुलामी का खात्मा किया। इस शताब्दी के अंत तक, यूनाइटेड स्टेट प्रशांत महासागर तक विस्तृत और देश आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत हो चुकी थी, साथ ही देश में औद्योगिक क्रांति ने भी ऊँची उड़ान भर ली थी। स्पेनिश-अमेरिकन वॉर और प्रथम विश्व युद्ध ने अमेरिका की मिलिट्री पॉवर को वैश्विक स्तर पर सुनिश्चित कर दिया था।

द्वितीय विश्व युद्ध से यूनाइटेड स्टेट वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरा और नुक्लेअर हथियारों को विकसित करने वाला पहला देश बना और युद्ध में उनका उपयोग करने वाला भी पहला देश बना और इसके साथ-साथ यूनाइटेड नेशन सिक्यूरिटी कौंसिल का स्थायी सदस्य बना।

यह देश आर्गेनाईजेशन ऑफ़ अमेरिकन स्टेट्स (USA) का संस्थापक सदस्य और दूसरी पैन-अमेरिकन और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओ का सदस्य भी है। 1991 में सोवियत संघ के विघटन और शांति युद्ध के ख़त्म होते ही यूनाइटेड स्टेट महाशक्ति के नाम से जाना जाने लगा। यूनाइटेड स्टेट एक पुर्णतः विकसित देश है, नाममात्र जीडीपी के हिसाब से इसकी अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे विशाल अर्थव्यवस्था है।

सामाजिक आर्थिक प्रदर्शन, औसतन मजदूरी, मानव विकास, पर कैपिटा जीडीपी और प्रति व्यक्ति उत्पादन दर की सूचि में भी यूनाइटेड स्टेट का स्थान काफी अच्छा है। यूनाइटेड स्टेट की अर्थव्यवस्था का पालन दुसरे देश भी कर रहे है। यूनाइटेड स्टेट की अर्थव्यवस्था का निर्माण क्षेत्र दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्माण क्षेत्र है।

जबकि यूनाइटेड स्टेट की जनसँख्या वैश्विक जनसँख्या का केवल 4.4% ही है और इसका जीडीपी वैश्विक जीडीपी के त्रिमास के बराबर है और मिलिट्री कार्यो पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशो में यह तीसरे पायदान पर है, लेकिन आज भी यूनाइटेड स्टेट की मिलिट्री पॉवर और आर्थिक शक्ति को महाशक्ति माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी यूनाइटेड स्टेट की राजनीतिक स्थिति और सांस्कृतिक बल का प्रभाव पड़ता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के कुल राज्यों की सूची – List of States in USA

क्रमगत तरीके से यहाँ हम नजर डालेंगे संयुक्त राज्य अमेरिका के अंतर्गत आनेवाले सभी राज्यों पर, जिनका सूचीगत विवरण निचे दिया हुआ है इनमे प्रमुखता से शामिल राज्य है –

  1. अलास्का (Alaska)
  2. अलाबामा (Alabama)
  3. अर्कांसस(Arkansas)
  4. एरिजोना (Arizona)
  5. कोलारैडो (Colarado)
  6. कैलिफ़ोर्निया (California)
  7. डेलवेयर(Delaware)
  8. कनेक्टिकट (Connecticut)
  9. जॉर्जिया (Georgia)
  10. फ्लोरिडा (Florida)
  11. ऐडहो (Idaho)
  12. हवाई (Hawai)
  13. इंडियाना (Indiana)
  14. इलीनोइस (Illinois)
  15. केंटुकी (Kentucky)
  16. कंसास (Kansas)
  17. लोवा (Lowa)
  18. माइने (Maine)
  19. ल्युसिआना (Luciana)
  20. न्यू हैम्पशायर (New Hampshire)
  21. मैसाच्युसेट्स (Massachusetts)
  22. मैरीलैंड (Maryland)
  23. मिशिगन (Michigan)
  24. मिस्सीसिपी (Mississippi)
  25. मिन्नेसोटा (Minnesota)
  26. मोंटाना (Montana)
  27. मिसौरी (Missouri)
  28. नेब्रास्का (Nebraska)
  29. नेवाडा (Newada)
  30. न्यू जर्सी (New Jersey)
  31. ओरेगॉन (Oregon)
  32. न्यू मेक्सिको (New Mexico)
  33. नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina)
  34. न्यू यॉर्क (New York)
  35. ओहिओ(Ohio)
  36. नॉर्थ डैकोटा (North Dakota)
  37. ओकलाहोमा (Okalahoma)
  38. र्होड आइलैंड (Rhode Island)
  39. पेनिसिल्वेनिया (Pennysylvenia)
  40. साउथ डैकोटा (South Dakota)
  41. साउथ कैरोलिना (South Carolina)
  42.  टेक्सास (Texas)
  43. टेनेसी (Tennessee)
  44. वेर्मोन्ट (Vermont)
  45. उटाह (Utah)
  46. वर्जीनिया (Virginia)
  47. वाशिंग्टन (Washington)
  48. वेस्ट वर्जीनिया (West Virginia)
  49. व्योमिंग (Vyoming)
  50. विस्कॉन्सिन(Wisconsin)

संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रमुख नदियाँ – Rivers of USA

विश्व के कुल क्षेत्रफल में संयुक्त राज्य अमेरिका का तिसरा क्रम होने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के दृष्टी से भी ये देश काफी समृध्द माना जाता है। जहाँ पर घने जंगलो के साथ नदियाँ, पर्वत, बर्फीले प्रदेश का काफी अधिक विस्तार है,यहाँ हम इस देश में बहने वाले प्रमुख नदियों पर नजर डालेंगे जिसमे प्रमुखता से शामिल होनेवाली नदियाँ है –

  • कोलारैडो
  • मिसिसिप्पी
  • रिओ ग्रांडे
  • स्नेक नदी
  • युकोन
  • अर्कांस नदी
  • ओहिओ नदी
  • लाल नदी
  • सेंट लॉरेंस
  • टेनिसी नदी
  • वाबश नदी
  • तन्ना
  • ब्रेज़ोस
  • सैक्रामेंटो
  • कम्बरलैंड

संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख धर्म – Religions of America

विश्व में मौजूद ईसाई धर्म की जनसँख्या का विचार करे तो अन्य देशो की तुलना में संयुक्त अमेरिका में इस धर्म के लोगो का निवास सबसे अधिक है।जिसमे देश के आबादी के ७० प्रतिशत तक संख्या एक अकेले इस धर्म की है। ईसाई धर्म के मतप्रवाहो में प्रोटेस्टेंट, रोमन कैथोलिक अनुसार धार्मिक मान्यताओं का आचरण करनेवालों की संख्या आम तौर पर पाई जाती है।

अन्य धर्मियो में मुस्लिम, हिन्दू, जुड़ाइजम,बौध्द इत्यादि धर्म का पालन करनेवाले लोग भी यहाँ पर रहते है। इन धर्मो के अलावा देश में एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो के किसी भी धर्म को मानते नहीं है, या फिर खुदको नास्तिक मानकर जीवन जिते है।

संयुक्त अमेरिका की भाषाएँ – Languages of America

देश में वैसे तो कोई आधिकारिक भाषा नहीं है पर अधिकता से बोलीचाली और कार्यालयीन कामकाज हेतू अमेरिकन अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रीय भाषाओ का उपयोग भी देशांतर्गत किया जाता है जिसमे हवाईन, सिओक्स, सामोअन, स्पॅनिश, चमोरो आदि भाषाये शामिल है।

कुछ आंतरराष्ट्रीय भाषाएँ भी यहाँ आम तौर पर पाई जाती है जिसमे चाइनीज, टगलॉग, वियतनामी, फ्रेंच, कोरियन, जर्मन, जापनीज, आदि भाषाएँ भी प्रयोग की जाती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका का सामाजिक जीवन – Social Life of USA

पश्चिम की संस्कृति का सही मायने में दर्शन अमेरिका में देखने को मिलता है जहाँ पर जिंदगी को जीने के ढंग कुछ अलग तौर पर स्थापित हुए दिखते है, जिसमे नाच, गाना, पार्टी, घूमना, फिरना, शराब, धूम्रपान आदि चीजे यहाँ के लोगो के जीवन का अभिन्न अंग होता है। निजी कार्य, व्यवसाय, रोजगार के अलावा इन लोगो का अधिकतर समय मौज मस्ती से जुड़े संसाधनों के इर्द गिर्द व्यतीत होता है।

सामान्य तौर पर आपको यहाँ के सामाजिक जीवन में लोग एक दूसरे से घुल मिलकर रहने वाले दिखाई पड़ते है, पर इसके अलावा नस्ल भेद का प्रभाव भी यहाँ पर कुछ हद तक देखने को मिलता है। इस देश के इतिहास में नस्लभेद विरोधी आंदोलन से जुडी घटनाये भी शामिल है, जिसका कुछ क्षेत्रो में आज भी प्रभाव देखने को मिलता है जहाँ पर इस तरह की घटनाये आज भी होती है।

अधिकतर लोग ईसाई धर्म का पालन करनेवाले होने के कारण शादी, अंतिम क्रिया, त्यौहार, धार्मिक क्रिया इत्यादि को संपन्न किया जाता है।सामान्यतः यहाँ के लोगो का जीवनमान उच्च स्तर का होता है जहाँ पर सभी आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ जीवन जिया जाता है, वही मध्यम और उच्च आर्थिक वर्ग के लोग यहाँ होते है।

इस देश में अधिकतर बार एक से ज्यादा शादीयो का चलन आम तौर पर देखा जाता है वही पारिवारिक व्यवस्था में मनमर्जी जीवन जीने की मानसिकता देखने को मिलती है।

अमेरिका की संस्कृति और परंपरा – Culture and Tradition of America

लगभग पुरे देश में ईसाई धर्म का अधिक प्रभाव है वही इस देश के इतिहास में सबसे ज्यादा इस धर्म का प्रचार प्रसार देशांतर्गत होने के ऐतिहासिक सबूत मौजूद है। यहाँ के प्रार्थणस्थलो में आपको अधिकतर चर्च देखने को मिलेंगे जिसमे प्रोटेस्टंट, रोमन कैथोलिक मान्यताओं के अनुसार धार्मिक कार्य पुरे होते है। विगत कुछ दशकों में देश में हिन्दू, मुस्लिम, बौध्द आदि धर्मो का प्रचलन यहाँ पर हुआ है, जिसके कारण इन सभी धर्मो से जुड़े प्रार्थना स्थल भी यहाँ मौजूद है।

ईसाई के अलावा अन्य धर्मो से जुड़े क्रियाकलाप भी यहाँ संपन्न होते है और धार्मिक मान्यताओं को देश में स्थान दिया गया है। अमेरिकन अंग्रेजी भाषा के साथ कुछ स्थानिक और आंतरराष्ट्रीय भाषाओ को आम तौर पर देश में इस्तेमाल किया जाता है।

आधुनिकता और नवीनीकरण के आधार पर अमेरिका में सबसे अधिक विकास किया गया है, जिसमे विज्ञान, चिकित्सा, तकनीक, खगोल विज्ञान, भौतिकी और रसायन से जुड़े संशोधन प्रचुर मात्रा में हुए है। दुनिया के प्रमुख शक्तिशाली देशो में अमेरिका का अग्रक्रम लगता है वही वैश्विक अर्थव्यवस्था के सूची में भी इस देश ने शीर्ष देशो में अग्रक्रम हासिल किया है।

कला, खेल, शिक्षा और आधुनिक युध्द हथियार निर्मिति में भी अमेरिका का स्थान विश्व में मजबूत माना जाता है। विश्व में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लगभग सभी प्रमुख शिक्षा संस्थान अमेरिका में मौजूद है, वही दुनिया के चुनिंदा अग्रक्रम औद्योगिक क्षेत्र और तकनिकी कंपनिया अमेरिका में मौजूद है।

अमेरिका का प्रमुख भोजन प्रकार – Staple Foods of America

अमेरिका के अधिकतर व्यंजन काफी स्वादिष्ट और पोषक माने जाते है जिसमे फल, हरी सब्जियाँ और माँस का इस्तेमाल अधिकता से किया जाता है, यहाँ आप जान पायेंगे ऐसेही कुछ व्यंजन प्रकारो बारे में जिनमे शामिल है –

  • हैमबर्गर
  • एप्पल पाई
  • फ्राइज विथ विनेगर
  • डीप डिश पिज़्ज़ा
  • फ्राइड ग्रीन
  • होमिनी ग्रिट्स
  • इंचीलैड्स
  • फिश टाकोस
  • फ्राइड कैटफ़िश
  • बैगल एंड लोक्स
  • लोबस्टर मैक एंड चीज
  • पीच कॉब्लर
  • फिंगर स्टिक्स
  • पॉर्क टेंडरलोइन सैंडविच
  • बर्न्ट एंड्स
  • कॉर्न डॉग्स
  • जम्बालया
  • बोरबॉर्न ब्रेडपुडिंग
  • क्लैम चौड़ेर
  • क्रैब केक
  • पेस्टीज
  • लोबस्टर रोल
  • मड पाई
  • ततेर टॉट हॉटडिश
  • बिसन मीटबॉल्स

संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख शिक्षा संस्थान/यूनिवर्सिटी – Educational Institutions/Universities of USA

विश्वभर में अमेरिका का शिक्षा क्षेत्र में विकास तथा यहाँ की आधुनिक शिक्षा पध्दति काफी मशहूर है, अमेरिका में कुछ ऐसेही विश्व विख्यात शिक्षा संस्थान, मौजूद है जहाँ का शिक्षा मानक स्तर काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। इनमे शामिल प्रमुख शिक्षा संस्थान इस प्रकार से है –

  • कोलंबिया यूनिवर्सिटी
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
  • यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया बार्कले
  • याले विश्वविद्यालय
  • प्रिंसटन यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो
  • डुक यूनिवर्सिटी
  • कार्नेजी मेलोन यूनिवर्सिटी
  • जार्जटाउन यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ़ रोचेस्टर
  • एमोरी यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन
  • स्टोनी ब्रूक यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ़ मियामी

संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ प्रसिध्द पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places in United States of America

संयुक्त अमेरिका के कुल क्षेत्रफल के तुलना में यहाँ पर मौजूद जनसँख्या उतनी ज्यादा नहीं है साथ ही देश का अधिकतर क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से पूर्ण स्थलो से व्याप्त है जिसमे जंगल, पर्वत, झील, वॉटर फॉल्स, नदियाँ, बर्फीले प्रदेश आदि शामिल है। साथ में यहाँ के विकसित जीवनशैली के अंतर्गत कुछ कृत्रिम पर्यटन स्थल का निर्माण किया गया है जिनमेंसे कुछ प्रसिध्द पर्यटन स्थलों का ब्यौरा हमने निचे दिया हुआ है, जैसे के –

  • स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी राष्ट्रीय स्मारक
  • सेंट्रल पार्क
  • गोल्डन गेट ब्रिज
  • टाइम्स स्क़्वेयर न्यू यॉर्क
  • मैजिक किंगडम पार्क
  • वाइट हाउस
  • लेक मिशिगन
  • ज़िओन नॅशनल पार्क
  • ग्रेट स्मोकी पर्वत
  • रॉकी पर्वत
  • हुवर डैम
  • डिज्नी हॉलीवुड स्टूडियो
  • नॅशनल मॉल वॉशिंग्टन
  • स्पेस नीडल
  • योसेमिते फॉल्स
  • मिलेनियम पार्क
  • ग्लेशियर नॅशनल पार्क
  • नेवी पियर
  • वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिसोर्ट
  • फ्लोरिडा किज

संयुक्त राज्य अमेरिका के जानेमाने प्रभावशाली व्यक्तित्व – Worldwide Famous Persons From USA

यहाँ हम आपको परिचित करायेंगे उन तमाम व्यक्तियों से जो विभिन्न क्षेत्र से जुड़े हुए है तथा जिनका मूलस्थान संयुक्त राज्य अमेरिका देश है। इनमेसे अधिकतर लोग विश्व के प्रभावशाली और सुप्रसिध्द व्यक्तियों में शामिल है और शायद इन्हे आपने विभिन्न माध्यमों द्वारा देखा और सुना भी होगा। ऐसेही लोगो का ब्यौरा निचे दिया गया है, जिनमे प्रमुखता से सम्मिलित होते है –

यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण दिवस – Important Dates in American History

  • 1565 – उत्तरी अमेरिका में पहला स्थायी यूरोपियन समझौता।
  • 17 वी और 18 वी शताब्दी – सैकड़ो अफ्रीकन को तंबाखू की खेती के लिए गुलामी में ख़रीदा और बेचा गया।
  • 1775 – अमेरिकन क्रांति : जॉर्ज वाशिंगटन ने कोलोनिस्ट कॉन्टिनेंटल आर्मी का नेतृत्व ब्रिटिश शासन के खिलाफ लढने के लिये किया।
  • 1787 – संस्थापक महात्माओ ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका के लिए नये संविधान की रचना की। संविधान को 1788 में लागु किया गया।
  • 1861-1865 – यूनाइटेड स्टेट सिविल वॉर – संघीय बलों ने दक्षिण में अपने मित्रराष्ट्र के समर्थक गुलामी राज्य को पराजित किया। 13 वे संशोधन के तहत गुलामी को समाप्त कर दिया गया।
  • 1929-33 – 1929 के ट्रिगर में शेयर मार्केट में गिरावट आते ही 13 मिलियन लोग बेरोजगार बन चुके थे और बाद में इसे ही महामंदी का नाम दिया गया था।
  • 1941 – जापान ने हवाई में पर्ल हार्बर के जैसा यूनाइटेड स्टेट के बेड़े पर आक्रमण किया, और तेज़ी से यूनाइटेड स्टेट ने द्वितीय विश्व युद्ध में प्रवेश किया था।
  • 1954 – स्कूलो में नस्लीय अलगाव को असंवेधानिक घोषित किया गया और अमेरिका में अफ़्रीकी मूल के लोगो के अधिकारों के लिये सिविल राइट्स का अभियान चलाया गया।
  • 11 सितम्बर 2001 – उच्च प्रोफाइल लक्ष्य को निर्धारित कर सह-समन्वय आत्मघाती हमले किये गए, और इसी के बाद यूनाइटेड स्टेट ने “आतंक के खिलाफ युद्ध” की शुरुवात की, जिनमे अफगानिस्तान और इराक पर किये गये आक्रमण भी शामिल थे।
  • बराक ओबामा की नियुक्ती – नवम्बर 2008 – डेमोक्रेटिक सिनेटर बराक ओबामा यूनाइटेड स्टेट के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।
  • मई 2011 – यूनाइटेड स्टेट बल ने अल-कायदा के लीडर ओसामा बिन लादेन को एक गुप्त ऑपरेशन में पाकिस्तान के अब्बोत्ताबाद शहर में मार गिराया।
  • नवम्बर 2016 – रिपब्लिकन उम्मेदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मेदवार हिलेरी क्लिंटन को पराजित किया था, और यूनाइटेड स्टेट के इतिहास की यह सबसे बड़ी राजनीतिक परेशानी मानी जाती है।

दोस्तों, अगर आपको हमारी अमेरिका के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए अमेरिका के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे। – Interesting Facts about America

संयुक्त राज्य अमेरिका के विषय में अधिकतर बार पूछे जाने वाले सवाल – Gk Quiz on America

  • संयुक्त राज्य अमेरिका देश में कुल कितने राज्य मौजूद है? (How many states are there in USA?) जवाब: पचास (५०)
  • कुल कितनी भाषाएँ संयुक्त राज्य अमेरिका में बोलीचाली में इस्तेमाल की जाती है? (Total number of spoken languages in USA?)                                                                                    जवाब: लगभग ३५० भाषाएँ।
  • संयुक्त अमेरिका देश का आर्थिक चलन क्या है? (Currency of USA?)                                            जवाब: अमेरिकन डॉलर/यु.एस.ए डॉलर।
  • क्रिस्टोफर कोलंबस ने कौनसे वर्ष अमेरिका देश में प्रथम बार प्रवेश किया था? (When did Christopher Columbus first time entered in USA?)                                                                     जवाब: १२ अक्टूबर १४९२।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका देश में जाना हो तो कौनसे मार्ग और सफर हेतु साधनो का इस्तेमाल करना होता है? (How to go USA?)                                                                                                              जवाब: अधिकतर बार आपको अमेरिका देश में हवाई मार्ग से जाना होता है तथा हवाई जहाज के विकल्प का चयन इस हेतु करना होता है। वही अमेरिका के पडोसी देश जैसे कनाडा, मेक्सिको इत्यादि से सड़क यातायात द्वारा पहुँचना आसान होता है, जिसके हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों की अनिवार्यता होती है। समंदर के मार्ग से समुद्री जहाज इत्यादि का विकल्प भी होता है जो के अधिकतर बार व्यावसायिक हेतु ही इस्तेमाल होता है।
  • विश्व में अग्रक्रम के शक्तिशाली देश के रूप में किस देश को पहचाना जाता है? (First ranked globally powerful country?)                                                                                                  जवाब: संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • विश्वप्रसिध्द अंतरिक्ष संशोधन संस्था नासा किस देश से संबंधित है? (Space research organization NASA is related with country?)                                                                              जवाब: संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति भवन को किस नामसे जाना जाता है? (United States of America president home is well known by name?)                                                              जवाब: व्हाईट हाउस।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका देश के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? (Who was the first president of USA?) जवाब: जॉर्ज वॉशिंग्टन
  • महाद्वीपीय संरचना अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका का भौगोलिक स्थान क्या है? (Continent wise United States of America is situated?)                                                                              जवाब: उत्तर अमेरिका महाद्वीप।

1 thought on “अमेरिका का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top