लेखक अमिश त्रिपाठी | Amish Tripathi

Amish Tripathi – अमिश त्रिपाठी एक भारतीय लेखक है, जो अपने प्रसिद्ध उपन्यास “दी इममोर्टल ऑफ़ मेलुहा, दी सीक्रेट ऑफ़ दी नागास, दी ओथ ऑफ़ दी वायुपुत्रा, स्कोन ऑफ़ इक्ष्वाकु एंड सीता: वारियर ऑफ़ मिथिला” के लिए जाने जाते है।

Amish Tripathi

लेखक अमिश त्रिपाठी – Amish Tripathi

अमिश त्रिपाठी का जन्म मुंबई में हुआ और ओडिशा के पास रौर्केला में उनका पालन-पोषण हुआ। साथ ही मुंबई के सेंट ज़ेवियर कॉलेज और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, कलकत्ता के वे भूतपूर्व छात्र है। असल में वे एक इतिहासकार बनना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने फाइनेंस को अपने करियर के रूप में चुना। फाइनेंस सर्विस इंडस्ट्री में उन्होंने तक़रीबन 14 साल तक काम किया, इन 14 सालो में उन्होंने स्टैण्डर्ड चार्टर्ड, DBS बैंक और IDBI फ़ेडरल लाइफ इन्शुरन्स के साथ काम किया।

अमिश त्रिपाठी का करियर – Amish Tripathi Career

“इममोर्टल ऑफ़ मेलुहा” ( Immortals of Meluha ) अमिश त्रिपाठी का पहला उपन्यास और साथ ही भगवान शिव ट्राइलॉजी (Shiva Trilogy ) से जुडी हुई पहली किताब भी है। जिसका प्रकाशन फरवरी 2010 में किया गया। इस सीरीज की दूसरी किताब ‘दी सीक्रेट ऑफ़ नागास’ ( The Secret of the Nagas ) का प्रकाशन 12 अगस्त 2011 को किया गया और सीरीज की तीसरी और अंतिम किताब ‘दी ओथ ऑफ़ वायुपुत्रा’ ( The Oath of The Vayuputras ) का प्रकाशन 27 फरवरी 2013 को किया गया। उनकी इन किताबो में भगवान शिव के जीवन चरित्र और उनकी जीवन शैली के बारे में बताया गया है।

स्कोन ऑफ़ इक्ष्वाकु को 22 जून 2015 में रिलीज़ किया गया। राम चंद्र सीरीज की यह पहली किताब थी। यह किताब भी भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस किताब में भगवान राम और सीता की कथा को बड़े ही रोचक तरीके से दर्शाया गया है। अमिश की प्रसिद्ध किताब ‘स्कोन ऑफ़ इक्ष्वाकु’ ( Scion of Ikshvaku ) को बेस्ट पोपुलर अवार्ड की श्रेणी में क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड दिया गया था।

18 अक्टूबर 2016 को अमिश त्रिपाठी ने 2017 में दो और नये उपन्यास रिलीज़ करने की घोषणा की है। जिनमे से एक नॉन-फिक्शन कथा और दूसरी स्कोन ऑफ़ इक्ष्वाकु का सीक्वल है। उनकी दूसरी किताब का नाम ‘सीता : वारियर ऑफ़ मिथिला’ (Sita Warrior of Mithila ) है जिसे 29 मई 2017 में रिलीज़ किया गया।

फ़ोर्ब्स इंडिया ने भी अमिश को लगातार 2012, 2013, 2014 और 2015 में भारत के 100 प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज की सूचि में शामिल किया है। अमिश की नियुक्ति आइजनहावर फेलो कार्यक्रम में भी की गयी थी, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ट लीडरो का एक प्रसिद्ध कार्यक्रम है।

अमिश त्रिपाठी अवार्ड – Amish Tripathi Awards:

• सोसाइटी यंग एचीवर्स अवार्ड 2013
• मैन ऑफ़ दी इयर 2013, रेडियो वन
• ‘कम्यूनिकेटर ऑफ़ दी इयर अवार्ड, 2014
• प्राइड ऑफ़ इंडिया 2014 और 2015
• इंडियाज फर्स्ट लिटरेरी पॉपस्टार 2015
• 50 सर्वाधिक प्रभावशाली युवा भारतीय
• रेमंड क्रॉसवर्ड पॉपुलर चॉइस अवार्ड
• रीडर्स चॉइस अवार्ड 2016
• इंडियाज न्यू आइकॉन
• सेलिब्रिटीज टॉप 100

More author:

I hope these “Amish Tripathi in Hindi” will like you. If you like these “Amish Tripathi Biography in Hindi” then please like our Facebook page & share it on Whatsapp.

6 thoughts on “लेखक अमिश त्रिपाठी | Amish Tripathi”

    1. Editorial Team

      विवेक सोनीजी अमिश त्रिपाठी एक महान लेखक है उन्होंने जितने भी क़िताबे लिखी सभी काफी रोचक है। वे जो भी किताब लिखते है वह बहुत मशहूर हो जाती है। आपने जिस किताब के बारे यहाँ बताया है वह भी काफी अच्छी किताब है।

  1. hi sir, an excellent article about amit tripati, about his career and his hardwork-all young stars should have to perform such sort of activites ,thankyou for providing such a good article.

    1. Editorial Team

      Thanks for reading the article on novelist Amish Tripathi. Every book of Amish Tripathi is teaches something special which is useful in our life. Stay connected with our gyanipandit.com website for such articles. You may join us on Facebook and you can download our Android app to read the more interesting post.

  2. सुरेन्द

    अरे वाह मजा आ गया, आपने बहुत ही अच्छे से मशहूर उपन्यास लेखक श्री अमित त्रिपाठी जी के बारे में बताया इसके लिए आपका बहुत बहुत आभार और ऐसे ही अच्छे अच्छे popular और महान लोगों के बारे में लिखकर लोगों का ज्ञानवर्धन करते रहिये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top