Site icon India's beloved learning platform

अंडमान और निकोबार द्वीप के पर्यटन स्थल | Andaman Nicobar Islands Tourist Places

Andaman Nicobar Islands Tourist Places

अंडमान और निकोबार द्वीप बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अंडमान और निकोबार यह दो अगल अलग द्वीप समूह हैं जो एक दूसरे से केवल 10 डिग्री नोर्थ लेटिटूड़ की दूरी पर है। उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप के पर्यटन स्थल – Andaman Nicobar Islands Tourist Places

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। 8249 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले हुए इस राज्य की जनसंख्या लगभग 4, 00, 581 है।

अंडमान निकोबार दीप समूह की खाड़ी के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित है जो पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह केंद्र शासित राज्य भारत के पड़ोसी देश वर्मा, थाईलैंड तथा बांग्लादेश के बेहद करीब है।

अंडमान और निकोबार द्वीप पर पर्यटन के लिए बहुत बढ़िया जगह हैं। अंडमान में तक़रीबन 570 उष्णकटिबंधीय द्वीप है, जिनमे से केवल 36 द्वीपो पर लोग बसे हुए है।

अंड़मान और निकोबार सिर्फ़ स्कूबा डाइविंग और अपने सुन्दर समुंद्री तटों के लिए ही प्रसिद्ध नहीं हैं, बल्कि यहाँ के जंगलों में पाए जाने वाले कई अलग अलग प्रजाती के प्राणी, पक्षी और सुन्दर फूल इसे एक रोमांटिक हनीमून जगह बनाते हैं।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह घूमने का सही समय – Best Time to Visit Andaman and Nicobar Islands

बात करें अगर अंडमान निकोबार दीप समूह के मौसम की तो यहां का मौसम नम रहता है। यहां पर मई माह से दिसंबर माह के बीच में अधिकतम वर्षा होती है।

यूं तो अंडमान निकोबार द्वीप समूह का मौसम वर्षभर सुहावना रहता है, परंतु घूमने की दृष्टि से नवंबर से लेकर अप्रैल माह तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का तापमान – Andaman and Nicobar Islands Temperature

अंडमान निकोबार द्वीप समूह का खानपान – Andaman and Nicobar Islands Food

अगर बात की जाए अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के खानपान की तो यहां का खानपान भारत के अन्य राज्यों की तुलना में बिल्कुल अलग है। यहां के खानपान में मुख्यतः समुद्री जीव शामिल होते हैं। चूंकि यह एक पर्यटन स्थल है, अतः यहां पर खाने-पीने की लगभग हर चीजें उपलब्ध होती है, परंतु अगर बात करें यहां के विशेष भोजन की तो उसमें मुख्यतः मछली, खेकड़ा, झींगा, लोबस्टर आदि समुद्री जीव शामिल हैं। यहां के होटलों में दक्षिण भारतीय भोजन को मुख्य रूप से शामिल किया जाता है। इसके अलावा पर्यटकों को ध्यान में रखकर देश के अन्य प्रांतों के मुख्य भोजन को भी शामिल किया जाता है।

यहाँ कैसे जाया जाए – How To Reach Andaman And Nicobar Islands

अंडमान और निकोबार जाने के लिए कई तरह की सुविधाएँ उपलब्ध हैं जैसे –

वायु मार्ग:

देश की सभी प्रमुख एयरलाइन्स की नियमित उड़ानें पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर एअरपोर्ट से कई एयरलाइन्स मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू, भुवनेश्वर और चेन्नई को जोडती हैं।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर देखने लायक रोचक जगह – Best Tourist Places in Andaman And Nicobar

हैवलॉक द्वीप – Havelock Island

अंडमान निकोबार में स्थित इस द्वीप का नाम ब्रिटिश जनरल सर हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया है। यह अंडमान निकोबार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

इस द्वीप पर स्थित राधानगर समुद्र तट सन 2004 में टाइम पत्रिका द्वारा एशिया का सबसे खूबसूरत समुद्री तट घोषित किया गया। हैवलॉक द्वीप पोर्ट ब्लेयर से 55 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पहुँचने के लिए यातायात की अच्छी सुविधा उपलब्ध है।

हैवलॉक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग के साथ-साथ तरह-तरह के समुद्री जीवो को देखने का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही यहां पर हाथ से बनी स्थानीय चीजों की खरीददारी भी की जा सकती है। इसके साथ ही साथ यहां का सी फ़ूड काफी प्रसिद्ध है।

महत्वपूर्ण जानकारियां-

एतिहासिक सेलुलर जेल, पोर्ट ब्लेयर- Cellular Jail

अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में बनी हुई सेलुलर जेल यहां पर दी जाने वाली ‘काला पानी’ की सजा के लिए जानी जाती है। इसका निर्माण काल 1896 में प्रारंभ हुआ था, जो 1906 में पूर्ण हुआ था। यह जेल सात शाखाओं में फैली हुई है, जिनमें कुल 694 कमरे हैं। इस जेल के अंदर एक संग्रहालय भी बना हुआ है, जहां पर पुराने अस्त्र-शस्त्र देखने को मिलता है।

इस जेल तक पहुंचने के लिए काफी कठिन मार्ग को तय करना पड़ता है।

महत्वपूर्ण जानकारियां-

राजीव गांधी वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स – Rajiv Gandhi Water Sports Complex

यह काम्प्लेक्स अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के एयरपोर्ट से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मुख्य जानकारियां-

महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क – Mahatma Gandhi Marine National Park

यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है, जो यहां की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पिकनिक के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थान है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

महत्वपूर्ण जानकारियां-

चिड़िया टापू – Chidiya Tapu

चिड़िया टापू को ‘सूर्यास्त पॉइंट’ तथा बर्थ आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित। इस टापू की प्राकृतिक सुंदरता देखने योग्य है।

महत्वपूर्ण जानकारियां-

कार्बिन-कोव्स समुद्रतट – Carbyn Cove Beach

यह समुद्री तट पोर्ट ब्लेयर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।। नारियल के वृक्षों से घिरा हुआ यह समुद्री तट सूर्य स्नान के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर स्कूबा डाइविंग के साथ-साथ कई अन्य वाटर एडवेंचर का मजा लिया जा सकता है।

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह समुद्री तट अंडमान निकोबार आने वाले पर्यटकों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के नजदीक होने की वजह से यहां पहुंचने में किसी प्रकार की भी असुविधा नहीं होती है।

यह द्वीप अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 2 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में स्थित है। इस द्वीप का ऐतिहासिक महत्व यह है कि यहां पर ब्रिटिश राज्य से लेकर भारत के स्वतंत्र होने तक के कई ऐतिहासिक धरोहर मौजूद है।

इतिहास पसंद करने वाले सैनानियों के बीच यह द्वीप काफी लोकप्रिय है। यहां पर ब्रिटिश काल के कई ऐसी इमारतें हैं, जो हालांकि अब खंडहर में तब्दील हो गई है परंतु इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इस द्वीप के नजदीक ही स्मित द्वीप भी स्थित है। राजधानी के निकट होने की वजह से यहां पहुँचने के लिए यातायात की अच्छी सुविधा उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण जानकारियां-

वाइपर द्वीप – Viper Island

रॉस द्वीप की भांति ही वाइपर द्वीप का भी ऐतिहासिक महत्व है। है कि ब्रिटिश शासन में जब गुलामों को भारत लाया जाता था तो उन्हें इसी द्वीप पर उतारा जाता था। पोर्ट ब्लेयर से इस द्वीप की दूरी 4 किलोमीटर है। वर्तमान में यह द्वीप अंडमान निकोबार के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के रूप में जाना जाता है। अंडमान आने वाले पर्यटकों के बीच में यह द्वीप काफी पॉपुलर है।

महत्वपूर्ण जानकारियां-

बेरन द्वीप – Barren Island

यह द्वीप अंडमान निकोबार दीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 138 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इस द्वीप के बारे में बताया जाता है कि यह द्वीप भारत ही नहीं अपितु दक्षिण एशिया का में एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर सक्रिय ज्वालामुखी पाया जाता है। 3 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ यह द्वीप यहां पाए जाने वाले सक्रिय ज्वालामुखी की वजह से प्रसिद्ध है।

अपने नाम की ही भांति यह ज्वालामुखी भी बंजर है, क्योंकि यहां पर मनुष्य के वास नही है।

यह अंडमान निकोबार दीप समूह के उत्तर में स्थित  सबसे बड़ा शहर है। इस शहर के बीचोबीच से अंडमान की एकमात्र नदी कल्पोंग नदी बहती है। इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का सबसे ऊंचा पहाड़ सैंडल पर्वत इस शहर से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित है। इस द्वीप पर आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ पानी लुभाता है। इस द्वीप का पानी इतना स्वच्छ होता है कि उससे साफ तौर पर पानी के अंदर के जीव तथा पौधों को आसानी पूर्वक देखा जा सकता है।

इसके अलावा इस द्वीप के जल में डॉल्फिन मछलियों के झुंड को भी देखा जा सकता है। यहां आने वाले पर्यटक इसकी सुंदरता एवं स्वच्छता को देख कर मोहित हो जाते हैं। इन सबके अलावा यहां पर स्कूबा डाइविंग के साथ-साथ कई वाटर एडवेंचर का आनंद लिया जा सकता है।

महत्वपूर्ण जानकारियां-

नार्कोंदम द्वीप (एक वोल्कानिक द्वीप) – Narcondam Island

यह अंडमान सागर में स्थित ज्वालामुखी द्वीप है। इस द्वीप की मुख्य चोटी समुद्र स्तर से 710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस द्वीप पर पाया जाना जाने वाला ज्वालामुखी प्रसुप्त अवस्था में पाया जाता है।

यह द्वीप अंडमान निकोबार दीप समूह के अंडमान द्वीप समूह पर स्थित है। रतलाम टू के बारे में बताया जाता है कि यहां पर पहले जंगली समुदाय पाया जाता था जो सन 1907 में विलुप्त हो गया। यह द्वीप अंडमान निकोबार के प्रसिद्ध द्वीपों में से एक है।

Read More:

Hope you find this post about ”अंडमान और निकोबार द्वीप के पर्यटन स्थल – Andaman Nicobar Islands Tourist Places” useful. if you like this information please share on Facebook.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Andaman Nicobar Islands tourism and if you have more information about Andaman Nicobar Islands tourism then help for the improvements this article.

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/