अनुष्का शर्मा की रोचक जीवनी | Anushka Sharma Biography In Hindi

Anushka Sharma – अनुष्का शर्मा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और मॉडल है। फिल्म फिल्मो में उन्होंने अपना करियर बनाया है और वर्तमान में वह भारत की सबसे प्रसिद्ध और हाईएस्ट-पेड (Highest-Paid) अभिनेत्रियों में भी शामिल है। इसके साथ-साथ वह बहुत से पुरस्कारों की हकदार भी है, जिनमे एक फिल्मफेयर अवार्ड और छः नामनिर्देशन भी शामिल है।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा की रोचक जीवनी – Anushka Sharma Biography In Hindi

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर और उनकी माता आशिमा शर्मा गृहिणी है। उनके पिता उत्तर प्रदेश के ही रहवासी है जबकि उनकी माता घरवाली से है। उनका बड़ा भाई कार्नेश शर्मा एक प्रोड्यूसर है जो पहले मर्चेंट नेवी में था। नेवी में शामिल होने से पहले कार्नेश बंगलौर रणजी टीम के लिये क्रिकेट भी खेलता था। अनुष्का शर्मा के अनुसार नेवी के जनजीवन ने उनके जीवन पर काफी प्रभाव डाला है। 2012 में टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिये गए इंटरव्यू में शर्मा ने कहा था की, “मुझे गर्व है की मै एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हु, मेरे एक्टर होने से ज्यादा मुझे इस बात पर गर्व है”।

शर्मा बंगलौर में बड़ी हुई। आर्मी स्कूल से ही उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और माउंट कारमेल कॉलेज से उन्होंने आर्ट में डिग्री हासिल की। असल में वह मॉडलिंग और जर्नलिज्म में अपना करियर बनाना चाहती थी और एक्ट्रेस बनने में उन्हें कोई रूचि नही थी। ग्रेजुएशन के बाद, शर्मा मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिये मुंबई आ गयी। और उन्होंने खुद को इलीट मॉडल मैनेजमेंट में दाखिल किया और स्टाइल सलाहकार प्रसाद बिदपा ने उन्हें पढाया था। 2007 में शर्मा ने लेक्मे फैशन वीक में डिज़ाइनर वेन्डेल रोड्रिक के लिये शो में पहली बाद रनवे (रैंप वाक) किया था। इसके बाद उन्होंने बहुत से ब्रांड जैसे सिल्क एंड शाइन, व्हिस्पर, नठेल्ला ज्वेलरी पर फ़िएट पालिओ के लिये कैम्पेनिंग भी की थी। इसके बाद शर्मा एक एक्टिंग स्कूल में भी दाखिल हुई और उन्होंने बहुत से फिल्म रोल के ऑडिशन की शुरुवात भी की।

Anushka Sharma film career

उन्होंने यश राज फिल्म के लिये एक सफल ऑडिशन दिया, और ब्लॉकबस्टर रोमांस फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (2008) से उन्होंने अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुवात की थी। इसके लिये फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड और बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिये उनका नामनिर्देशन भी किया गया था। इसके बाद शर्मा ने यश राज फिल्म की दो और फिल्म बैंड बाजा बारात (2010) और जब तक है जान (2012) भी की, इसके बाद उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। शर्मा को अब तक की सबसे बड़ी कमर्शियल सफलता 2014 में आयी धार्मिक तथ्यों पर आधारित फिल्म पीके (2014) और स्पोर्ट ड्रामा फिल्म सुल्तान (2016) से मिली, इन दोनों ही फिल्मो को प्रसिद्ध और सुपरहिट इंडियन फिल्मो में शामिल किया गया है। इसके साथ-साथ 2015 में आयी फिल्म एन.एच. 10 में उनके किरदार की दर्शको और आलोचकों ने काफी तारीफ भी की थी।

फिल्मो में काम करने के साथ-साथ अनुष्का शर्मा बहुत से ब्रांड की ब्रांड एम्बेसडर भी है और वह हमेशा से ही सोशल मीडिया पर सक्रीय भी रहती है। साथ ही अनुष्का शर्मा बहुत से समाजिक कार्य भी करती है। उन्होंने लिंग भेदभाव और प्राणी शोषण के विरोध में बहुत से काम किये है। अनुष्का और उनका भाई कार्नेश शर्मा प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म के संस्थापक है।

Anushka Sharma film list

2008 रब ने बना दी जोड़ी
2010 बदमाश कंपनी
2010 बैंड बाजा बारात
2011 पटियाला हाउस
2011 लेडीज़ vs रिकी बहल
2012 जब तक है जान
2013 मटरू की बिजली का मंडोला
2014 पीके
2015 एन एच 10
2015 बॉम्बे वेलवेट
2015 दिल धड़कने दो
2015 “हम हैं ह्याप्पी”
2015 सुल्तान
2015 ए दिल है मुश्किल

और अधिक लेख :- 

  1. विराट कोहली की जीवनी
  2. ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवनी
  3. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कहानी
  4. लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन की कहानी
  5. धर्मेन्द्र की जीवन कहानी

Please Note :- आपके पास About Anushka Sharma biography in Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे.
अगर आपको Life history of Anushka Sharma in Hindi language अच्छी लगे तो जरुर हमें WhatsApp status और facebook पर share कीजिये. E-MAIL Subscription करे और पायें more information with love life short biography about Anushka Sharma in Hindi language and more new article. आपके ईमेल पर.

3 thoughts on “अनुष्का शर्मा की रोचक जीवनी | Anushka Sharma Biography In Hindi”

  1. anushka sharma ek bahot lokpriy heroine hain unhone bahut hi kam samay me ek achchi safalta payi hain.
    unki jivani me aapne unke ege ke bareman jankari nahi di please unki age ke bareman information de.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top