Site icon India's beloved learning platform

बिहार के दर्शनीय स्थल | Bihar tourism places

Bihar Tourism in Hindi

बिहार राज्य – Bihar State भारत देश के उत्तरी दिशा मे स्थित है। 94,163 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला यह प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

Bihar – बिहार राज्य पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश, उत्तर में नेपाल एवं दक्षिण में झारखंड राज्य से घिरा हुआ है। बिहार राज्य की राजधानी पटना है।

बिहार राज्य अपने देशी अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहाँ की बोलचाल एवं संस्कृति की पूरे देश मे एक अलग पहचान है।

प्राचीन काल मे बिहार राज्य बौद्ध एवं हिन्दू धर्म के लोगो का प्रमुख धार्मिक स्थल था। वर्तमान मे भी बिहार में कई ऐसे धार्मिक स्थल मौजूद है जिनकी काफी मान्यता है। Bihar – बिहार राज्य को बौद्ध धर्म के प्रतिस्थापक महावीर की जन्मस्थली के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही इनका निर्वाण भी इसी राज्य में हुआ था।

अगर बात की जाए इतिहास की तो इस क्षेत्र में भी बिहार राज्य का महत्वपूर्ण योगदान है। अगर इतिहास की माने तो बिहार राज्य मौर्य और गुप्त वंश के उदय और उनके पतन का गवाह रहा है।

बिहार की समृद्ध संस्कृति | Bihar Tourism Places in Hindi

बिहार राज्य यहाँ होने वाले पर्व, मेले इत्यादि के लिए प्रसिद्ध है। देश – विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच बिहार राज्य में आयोजित होने वाले विशेष पर्व एवं मेले का मुख्य आकर्षण होता है।

बिहार राज्य का खान – पान – Bihar Food

अगर बात की जाए खान – पान की तो बिहार राज्य में मुख्यतः शाकाहारी भोजन किया जाता है, पर मांसाहार के लिए कोई रोक नही है। यहाँ के भोजन में बाटी – चोखा का मुख्य स्थान है, यही नही यहाँ के बाटी – चोखा देश भर में प्रसिद्ध है।

बिहार कैसे पहुँचे – How to reach Bihar

बिहार पहुँचने के लिए आप बस, ट्रेन अथवा फ्लाइट की सुविधा ले सकते हैं।

बिहार राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places in Bihar

बिहार राज्य में कई ऐसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है जो पर्यटन की दृष्टि बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, एवं देश – विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक इसे देखने के लिए खींचे चले आते हैं।

आईये जानते बिहार राज्य के प्रमुख स्थलों के बारे में

महाबोधि मंदिर बिहार राज्य का एक प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर है, जो बिहार के गया शहर में स्थित है। इस मंदिर के संदर्भ में यह मान्यता है कि यहाँ पर गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह मंदिर बौद्ध धर्म का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है।

महाबोधि मंदिर के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारियां –  Information about Mahabodhi Temple

प्रवेश शुल्क –

महावीर मंदिर हिंदुओ के प्रमुख मंदिरों में से एक है जो भगवान हनुमानजी को समर्पित है। यहाँ बड़ी मात्रा में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। रामनवमी के पावन अवसर पर यहाँ पर भक्तों की कतार लग जाती है।

महावीर मंदिर से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें – Mahavir Mandir Information

प्रवेश शुल्क –

यह मंदिर बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जो बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यहाँ पर देवी सती की दाहिनी जांघ गिरी थी। इस मंदिर को शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र मन जाता है। नवरात्रि के समय मे यहाँ लाखो की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

पाटन देवी मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां – Devi Patan Temple Information

यह मंदिर पटना रेलवे स्टेशन से 11 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुंचने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

प्रवेश शुल्क –

आदि शंकर के मुताबिक मंगला गौरी मंदिर महाशक्ति पीठों में से एक है। इस मंदिर में जो उपा शक्ति पीठ है उसे भगवान शिव के शरीर का हिस्सा माना गया है। हिन्दू धर्म के अनुसार इस मंदिर में शक्ति का वास माना गया है। यही नही तांत्रिक कार्यो में भी इस मंदिर को प्रमुखता दी जाती है।

मंगला गौरी मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां – Mangla Gauri Temple Information

प्रवेश शुल्क –

यह सिखों की आस्था से जुड़ा एक ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। यह गुरुद्वारा सिखों के पांच पवित्र तख्तों में से एक है। इसकी स्थापना 18वीं शताब्दी में हुई थी। प्रकाशोत्सव के समय पर यहाँ पर्यटकों की भीड़ लग जाती है।

तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा से जुड़ी खास बातें – Takht Sri Patna Sahib Information

यह पटना रेलवे स्टेशन से 13 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

प्रवेश शुल्क –

इसका निर्माण ब्रिटिश गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स द्वारा 1784 – 1786 में कराया गया था। मुख्य रूप से इसका निर्माण अनाज के भंडारण के लिए कराया गया था। इसमे लगभग 140000 टन अनाज का भंडारण किया जा सकता है।

यह बिहार राज्य की राजधानी पटना के गांधी मैदान में के पश्चिम में स्थित है। इसके छत से पटना शहर का एक बड़ा हिस्सा देखा जा सकता है।

गोलघर के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियां – Patna Golghar Information

प्रवेश शुल्क-

इस संग्रहालय को यहाँ के स्थानीय लोगो द्वारा प्यार से जादूगर नाम से सम्बोधित किया जाता है। इसमें भगवान गौतम बुद्ध के अवशेष, दीदारगंज याक्षी की मूर्तियां ऐसे और भी बहुत से बेशकीमती चीजे पदसंग्रहित की गई है। इतिहास प्रमियों के लिए यह जगह काफी अच्छी है।

पटना म्यूजियम से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां – Patna Museum Information

प्रवेश शुल्क –

बिहार संग्रहालय पटना जिले में खोला गया एक नवनिर्मित संग्रहालय है, जो साल 2015 में खोला गया था। इस संग्रहालय में पटना संग्रहालय की तुलना में 100 से अधिक कलाकृतियां संग्रहित की गई हैं।।

बिहार म्यूजियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां – Bihar Museum Information

प्रवेश शुल्क-

बुद्धा अवशेष गैलरी के लिए –

कैमरा चार्ज –

गाइड चार्ज –  

संजय गांधी जैविक उद्यान की स्थापना 1969 में हुई थी परन्तु इसकी शुरुआत 1973 में हुई। यह बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। यहाँ पर हर वर्ष लगभग 20 लाख पर्यटक आते हैं। 152.95 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस उद्यान में जानवरों की कुल 70 प्रजातियां पायी जाती हैं। इसके अलावा यहाँ मछलियों की 35 प्रजातियां, सर्प की 5 प्रजातियां एवं लगभग 300 प्रकार के वृक्ष पाए जाते हैं।

संजय गांधी जैविक उद्यान से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां – Sanjay Gandhi Jaivik Udyan Information

प्रवेश शुल्क –

बराबर गुफाएं चट्टानों से काटकर बनाई गई भारतीय गुफाओं में से सबसे प्राचीन गुफा है। इन गुफाओं का प्रयोग विविध सम्प्रदायों जैसे – जैन सम्प्रदाय, बौद्ध सम्प्रदाय और आजीविका सम्प्रदाय के सन्यासियों द्वारा होता था। वर्षा ऋतु के दौरान ये सन्यासी बारिश से अपनी रक्षा करने के लिए इन्ही गुफाओं में शरण लेते थे।

बराबर गुफाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां – Barabar Caves  Information

यह जहानाबाद रेलवे स्टेशन से 33 किमी की दूरी पर है, वही गया रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 31 किमी की है। यहाँ पहुँचने के लिए प्राइवेट टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

यहाँ घूमने में 3 से 4 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश शुल्क –

यह बुध्द स्मृति पार्क बिहार राज्य की राजधानी पटना में बना हुआ हैए जो कि 22 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इस पार्क के बीचोबीच 200 फ़ीट ऊंचा एक स्तूप बनाया गया है इस स्तूप में बुद्ध की अस्थि के अवशेष रखे गए हैं। यह पार्क पूरी दुनिया के बौद्ध पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है।

बुद्धा स्मृति पार्क से जुड़ी मुख्य जानकारियां – Buddha Smriti Park Information

यह पार्क पटना रेलवे स्टेशन से 4 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

प्रवेश शुल्क:

मेडिएशन सेंटर प्रवेश शुल्क:

यह वॉटर पार्क बच्चों से लेकर बड़ो तक के लिए अत्यंत रोमांचक जगह है। अगर आप बिहार भ्रमण कमलिये आते हैं, तो इस वॉटर पार्क में घूम कर आप अपने टूर को बेहतरीन बना सकते हैं। यह हर उम्र के लोगो के लिए अलग – अलग राइड्स उपलब्ध हैं, जिनका आनन्द आप ले सकते हैं।

फंटसिया वॉटर पार्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां – Funtasia Water Park Information

यह वॉटर पार्क पटना रेलवे स्टेशन से 10 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

ककोलत जलप्रपात को बिहार राज्य के कश्मीर नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता अतिशोभनीय है। ककोलत जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 160 फ़ीट है। गर्मी के मौसम में इस जलप्रपात पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती हैए देश विदेश से पर्यटकों की भीड़ यहाँ पिकनिक मनाने आती है।

यह जलप्रपात बिहार राज्य के नवादा जिले में स्थित है। यह नवादा रेलवे स्टेशन से 33 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए आप प्राइवेट टैक्सी का सहारा ले सकते हैं।

प्रवेश शुल्क –

यह पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण जगह है। यह न केवल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है अपितु यहाँ आने से आपको विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त होती है। यहाँ पर विज्ञान को रोचक बनाने के लिए अनेक अद्भुत इंटरएक्टिव प्रदर्शनियां लगाई जाती हैं।

श्रीकृष्णा विज्ञान केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारिया – Srikrishna Science Centre Information

शेर शाह सूरी का मकबरा बिहार राज्य के सासाराम जिले में स्थित है। यह मकबरा अफगानी स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। शेर शाह सूरी का यह मकबरा अपने ऐतिहासिक महत्व के साथ – साथ बेजोड़ खूबसूरती के लिए भी प्रसिद्ध है। इस मकबरे को सन 1998 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व धरोबर मे शामिल करने का फैसला लिया। इस मकबरे की अद्भुत एवं बारीकी से की गई कलाकारी पर्यटकों को खूब लुभाती है।

शेर शाह सूरी के मकबरे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां – Sher Shah Suri Tomb Information

यह मकबरा सासाराम रेलवे स्टेशन से 2 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुचने के लिए आप टैक्सी का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा यदि आप पैदल जाना चाहते है तब भी यह जगह ज्यादा दूर नही है।

बिहार राज्य के बोधगया शहर में स्थित बुद्ध की यह प्रतिमा बौद्ध धर्म के लोगो का प्रमुख धार्मिक स्थल है। बुद्ध के यह प्रतिमा 25 मीटर ऊंची हैए जिसमे भगवान बुद्ध ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए हैं। बुद्ध का यह रूप शांति प्रदान करने वाला है।

द ग्रेट बुद्धा स्टेचू से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां – The Great Buddha Statue Information

द ग्रेट बुद्धा स्टेचू गया रेलवे स्टेशन से 16 किमी की दूरी पर है। यहाँ जाने के लिए आप टैक्सी का सहारा ले सकते हैं।

प्रवेश शुल्क –

बिहार राज्य के रोहतास जिले में स्थित रोहतास  दुर्ग, भारत के सबसे प्राचीन दुर्गों में से एक है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था।

रोहतास दुर्ग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां – Rohtas Fort Information

यह रोहतास जिले से लगभग 120 किमी की दूरी पर स्थित है।

जल मंदिर एक तालाब के बीचोबीच बना हुआ मंदिर हैए जहाँ भगवान महावीर की चरण पादुका रखी हुई है। ऐसी मान्यता है कि भगवान महावीर का अंतिम संस्कार इसी तालाब के पास हुआ था। चूंकि यह मंदिर पानी के बीचोबीच बना हुआ है, अतः इस मंदिर तक पहुँचने के लिए 600 फ़ीट लम्बा एक पल बना हुआ है। यह मंदिर जहाँ एक तरफ धार्मिक आस्था के लिए महत्वपूर्ण है वही दूसरी तरफ इसकी सुंदरता भी लुभाने वाली है।

जल मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां – Jal Mandir Information

यह मंदिर पावापुरी रेलवे स्टेशन से 10 किमी की दूरी पर स्थित हैए वही पटना रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 94 किमी है, जबकि गया रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 80 किमी है।

यह मंदिर बिहार राज्य के कैमूर जिले में रामगढ़ के निकट स्थित है। यह मंदिर ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत पुराना मंदिर है। इतिहास की माने तो इस मंदिर में पिछले 1900 सालों से पूजा हो रही है। इस मंदिर की खास विशेषता यह है कि यहाँ सात्विक तरीके से पशु की बलि दी जाती हैए अर्थात यह पर बाली तो दी जाती है परन्तु पशु का जीवन नही खत्म किया जाता है। नवरात्र के समय मे यहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है।

यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है अपितु ऐतिहासिक दृष्टि से भी इसका अत्यंत महत्व है।

मुंडेश्वरी मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां – Mundeshwari Temple Information

यह मंदिर कैमूर शहर से 22.3 किमी की दूरी पर स्थित है।

प्रवेश शुल्क –

दोस्तो यह थी बिहार राज्य से जुड़ी खास जानकारियां एवं इस राज्य में घूमने लायक मुख्य जगहों के बारे में जानकारियां। इसके अलावा यहाँ पर देखने लायक जगहों में महात्मा गांधी सेतु, वेणु वन, गांधी संग्रहालय इत्यादि जगह है।

Read More:

Hope you find this post about ”बिहार के दर्शनीय स्थल – Tourist places in Bihar” useful. if you like this information please share on Facebook.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Bihar tourism and if you have more information about Bihar tourism places then help for the improvements this article.

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/