दमन और दिव राज्य | Daman and Diu History information

भारत जैसे बड़े देश में कई सारी केंद्र शासित प्रदेश है। हमारे देश में कुल 7 केंद्र शासित प्रदेश आते है। उन सात केंद्र शासित प्रदेशो में दमन और दिव – Daman and Diu केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल है। दमन और दिव भारत का एक छोटासा द्वीप है। यह द्वीप अरबी समुद्र में स्थित है और इसकी खास बात यह है की बहुत साल पहले यह गोवा का हिस्सा भी हुआ करता था।

Daman and Diu

दमन और दिव राज्य – Daman and Diu History Information

एक समय में इस द्वीप पर पोर्तुगिजो का कब्ज़ा था। मगर देश को आजादी मिलने के बाद इसे भी पोर्तुगिजो से आजाद किया गया इस द्वीप की एक और खास बात यह है की यहापर कई सारे समुद्र तट है। उनकी खूबसूरती देखने के लिए यहापर एक बार जरुर जाना चाहिए।

दमन और दिव राज्य का इतिहास – Daman and Diu History

करीब 450 सालों से अरबी समुद्र में स्थित दमन और दिव पोर्तुगीज के कब्जे में था। गोवा और दादर नगर हवेली भी पोर्तुगीज के कब्जे में थी। 19 दिसंबर 1961 को गोवा और दमन और दिव को भारत का हिस्सा बना लिया गया था। मगर उसके लिए भी भारत को जंग लड़नी पड़ी। 1974 के साल तक तो पोर्तुगिजो ने भी माना नहीं था की दमन और दिव भारत का अहम हिस्सा है।

1987 तक गोवा और दमन दिव को एक ही केन्द्रशासित प्रदेश माना जाता था। मगर 1987 में गोवा को एक राज्य का दर्जा दिया गया और दमन और दिव को अलग से केन्द्रशासित प्रदेश का मान मिला। दमन और दिव एक दुसरे से रास्ते से 650 किमी की दुरी पर स्थित है।

दमन और दिव की भाषा – Daman and Diu Language

इस केंद्र शासित प्रदेश के अधिकतर लोगो को मातृभाषा गुजराती है क्यों की यहाँ के दमानिया जाती के लोग ज्यादातर गुजराती में ही बात करते है। गुजराती के साथ ही हिंदी और इंग्लिश भी यहाँ की अधिकारिक भाषा है। यह दोनों भाषाए देश के केंद्र सरकार की अधिकारिक भाषाए होने की वजह से केंद्र शासित प्रदेश की भी अधिकारिक भाषाए है। एक समय में दमन और दिव गोवा के केन्द्र शासित प्रदेश का हिस्सा था मगर सन 1987 में गोवा को राज्य बना दिया गया।

जब दमन और दिव पर पोर्तुगिजो का शासन था तो यहाँ की अधिकारिक भाषा पोर्तुगीज थी। वहा के कैथोलिक में भी पोर्तुगीज भाषा का इस्तेमाल किया जाता था। स्टैण्डर्ड पोर्तुगीज भाषा को क्रोले कोन्तिनाम में बोली जाती है और दमन और दिव पोर्तुगीज भाषा करीब 10,000 से 12,000 लोग बोलते है।

दमन और दिव के स्कूल में तीन भाषाए पढ़ाई जाती है।

दमन और दिव राज्य का धर्म – Daman and Diu Religion

गोवा और दमन के मेट्रोपोलिटन रोमन कैथोलिक अर्चदिवोसिज में अधिकतर लोग कैथोलिक है। यहापर सभी तरफ़ इसी धर्म के लोग पाए जाते है।

दमन और दिव राज्य के जिले – Daman and Diu Districts
  • दिव जिला
  • दमन जिला

इस छोटेसे द्वीप पर अधितकतर लोग गुजराती भाषा बोलते है। इस द्वीप की अधिकारिक भाषा जो है वो हिंदी और इंग्लिश है। यहाँ के ज्यादातर लोग दमानिया जाती के होने की वजह से वो गुजराती में ही बात करते है। यहापर एक बहुत बड़ा और सुन्दर जैन मंदिर भी है। इस मंदिर को संगेमरमर से बनाया हुआ है और इसमें मुरल भी देखने को मिलते है।

यह जैन मंदिर महावीर स्वामी को समर्पित है। यहाँ के सभी स्कूल में तीन भाषाए पढाई जाती है। एक समय में यहापर पोर्तुगिजो का शासन होने की वजह से यहापर के कई सारी पुराणी इमारते और स्मारक पोर्तुगीज वास्तुकला की याद दिलाती है।

Read More:

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Daman and Diu and if you have more information about Daman and Diu History then help for the improvements this article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top