उपन्यासकार, पठकथा लेखक “दुर्जोय दत्त” | Durjoy Datta

Durjoy Datta – दुर्जोय दत्त एक भारतीय उपन्यासकार, पठकथा लेखक और उद्योगपति है। उनके नाम चार टेलीविज़न शो भी है, जिनमे मुख्य रूप से सड्डा हक – माय लाइफ, माय चॉइस, मिलियन डॉलर गर्ल – चैनल व्ही इंडिया पर बनारस टू पेरिस, सोनी टीवी पर कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और स्टार प्लस पर एक वीर की अरदास…वीरा शामिल है।

उपन्यासकार, पठकथा लेखक “दुर्जोय दत्त” – Durjoy Datta

Durjoy Datta

दुर्जोय दत्त की निजी जिंदगी – Durjoy Datta Personal life:

7 फरवरी 1987 को गुजरात के मेहसाना में दुर्जोय दत्त का जन्म हुआ, लेकिन नयी दिल्ली में वे पले-बढे। पीतमपुरा की बालभारती पब्लिक स्कूल से उन्होंने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद वे दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढाई पूरी करने नयी दिल्ली चले गए।

गुडगाँव के मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की और जर्मनी के फ्रेंकर्ट स्कूल ऑफ़ फाइनेंस & मैनेजमेंट से उन्होंने मार्केटिंग और फाइनेंस की शिक्षा प्राप्त की। कॉलेज के अंतिम वर्षो में ही उन्होंने लिखना शुरू कर दिया था।

2011 में उन्होंने अमेरिकन एक्सप्रेस के मार्केटिंग एनालिस्ट वाले जॉब को छोड़ दिया और फुल टाइम राइटर का काम करने लगे।

इसके बाद मार्च 2016 में उन्होंने अपने गाँव देहरादून में अपनी प्रेमिका अवंतिका मोहन से शादी कर ली। उनकी पत्नी दुबई में रहती है और पेशे से एक मॉडल तथा एयर-हॉस्टेस है। 2004 में उनकी पत्नी ने मिस उत्तराखंड का ख़िताब जीता।

दुर्जोय दत्त का करियर – Durjoy Datta Career:

दुर्जोय दत्त का पहला उपन्यास “ऑफ़ कोर्स आय लव यू!” 2008 में रिलीज़ हुई, उस समय वे केवल कॉलेज में ही थे। अगस्त 2009 में उनका दूसरा उपन्यास और पहले उपन्यास की दूसरी कड़ी “नाउ दैट यू आर रिच!” को रिलीज़ किया गया।

समर 2010 में उनका तीसरा उपन्यास ‘शी ब्रोक अप, आय डीड नॉट!’ रिलीज़ हुआ। उन्होंने अपना चौथा उपन्यास तब लिखा जब 2010 में वे चार महीने के लिए यूरोप गए थे।

उनके द्वारा लिखित किताब “ओह यस, आय एम् सिंगल!” में दुर्जोय के जीवन की कुछ घटनाओ का उल्लेख किया गया है और इस किताब को नीति रुस्तगी और दुर्जोय दत्त दोनों ने मिलकर लिखा है।

2011 में गुडगाँव के MDI से ग्रेजुएट होने के बाद वे ग्रेपवाइन इंडिया पब्लिशर्स के सह-संस्थापक रहे। उनके पांचवे उपन्यास ‘यू वेयर माय क्रश!’ का प्रकाशन सितम्बर 2011 में हुआ। हिंदुस्तान टाइम्स की सर्वश्रेष्ट किताबो की सूचि में इस किताब का भी समावेश नंबर 3 पर किया गया था।

उनके छठे उपन्यास का नाम “इफ इट्स नॉट फॉरेवर” था, जिसे 1 फरवरी 2012 को रिलीज़ किया गया और उनकी यह किताब सितम्बर 2011 में हुए दिल्ली हाई कोर्ट हादसे पर आधारित थी। उसी साल उनकी यही किताब हिंदुस्तान टाइम्स की सर्वश्रेष्ट किताबो की श्रेणी में शुरू से ही शामिल थी। इसके बाद उनकी किताब “टिल दी लास्ट ब्रेथ…”ने किताबो की दुनिया में तहलका मचा दिया।

उनके द्वारा लिखित लघु कथा ‘दी इंग्लिश टीचर’ का प्रकाशन अगस्त 2012 में किया गया, जिसमे युवा और होशियार विद्यार्थी का अपने इंग्लिश शिक्षक के साथ हुए विवाद को दर्शाया गया है।

4 फरवरी 2013 को निकिता सिंह के साथ मिलकर उन्होंने ‘समवन लाइक यू’ नामक उपन्यास की रचना की। हिंदुस्तान टाइम्स की सर्वश्रेष्ट किताबो में इसे पांचवा स्थान दिया गया। महिला वर्ण से संबंधित उनके द्वारा लिखी गयी यह पहली किताब थी।

उनके नौवे उपन्यास व्हेन ऑनली लव रिमेंस को 19 जून 2014 को रिलीज़ किया गया। “व्हेन ऑनली लव रिमेंस” दुर्जोय दत्त द्वारा लिखित एक और प्रेमकथा है।

इस किताब की कहानी युवा गायक देवव्रत और जवां लड़की अवंती के इर्द-गिर्द घुमती है, जिनके बीच काफी लम्बे समय से झगडा चल रहा था। उनके ग्यारहवे उपन्यास ‘वर्ल्डस बेस्ट बॉयफ्रेंड’ को 24 अप्रैल 2015 में रिलीज़ किया गया। जिसमे ध्रुव और आर्यन अपने जीवन का काफी समय इस बात को ढूंडने में ही व्यतीत करते है की क्यों वे एक दुसरे का सर्वनाश करना चाहते है, क्यों वे एक दुसरे को तकलीफ देना चाहते है और क्यों वे एक दूजे से दूर रहना चाहते है।

उनका बारहवां उपन्यास ‘आवर इम्पॉसिबल लव’ और तेरहवां उपन्यास ‘दी गर्ल ऑफ़ माय ड्रीम्स’ है, जिसे 2016 में रिलीज़ किया गया।

इस किताब को उन्होंने मानवी आहूजा, नीति रस्तोगी, ओर्वना घाई और निकिता सिंह के साथ मिलकर लिखा। दुर्जोय दत्त भारत के सर्वश्रेष्ट लेखको में से एक है। TEDx की बहुत सी कांफ्रेंस में वे भारत के कयी कॉलेजों में भाषण भी दे चुके है।

भारत में बहुत सी जगहों पर उन्हें गेस्ट स्पीकर के रूप में भी बुलाया जाता है। मिस मालिनी और दैट्स सो ग्लॉस जैसे ब्लॉग के लिए भी वे लिखते है।

अधिक जानकारी – More Information:

दुर्जोय दत्त ग्रेपवाइन इंडिया पब्लिशर प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक है, उन्होंने अपनी इस प्रकाशनीय संस्था से देश के युवा टैलेंट को जागरूक किया है। साथ ही वे एक प्रेरक वक्ता भी है, जो 100 से भी ज्यादा स्कूल और कॉलेजों में उद्योगपति, राइटिंग, मार्केटिंग और पैशन जैसे विषयो पर भाषण दे चुके है।

दुर्जोय के नाम छह सुपरहिट टेलीविज़न शो भी है – सड्डा हक, वीरा, ट्विस्ट वाला लव, मिलियन डॉलर गर्ल, सीक्रेट डायरीज, बॉयज। आलोचकों और दर्शनों ने उनके इन शो को खासा पसंद भी किया है।

दुर्जोय दत्त की कुछ प्रसिद्ध किताबे/उपन्यास – Durjoy Datta Novels

  • ऑफ़ कोर्स आय लव यू, 2008
  • नाउ दैट यू आर रिच, 2009
  • शी ब्रोक उप, डीड नॉट, 2010
  • यू वेयर माय क्रश, 2011
  • ओह यस, आय ऍम सिंगल, 2011
  • इफ इट्स नॉट फॉरेवर, 2012
  • टिल दी लास्ट ब्रेथ, 2012
  • होल्ड माय हैण्ड, 2013
  • समवन लाइक यू, 2013
  • व्हेन ऑनली लव रिमेंस, 2014
  • वर्ल्डस बेस्ट बॉयफ्रेंड, 2015
  • आवर इम्पॉसिबल लव, 2016

टेलीविज़न शो:
• वीर की अरदास वीरा (कहानी)
• सड्डा हक (टीवी सीरीज)
• ट्विस्ट वाला लव
• मिलियन डॉलर गर्ल
• सीक्रेट डायरीज
• बॉयज

लघु कथा:
शेड्स ऑफ़ लव दी इंग्लिश टीचर, इत्यादि।

Read More:

I hope these “Durjoy Datta in Hindi” will like you. If you like these “Durjoy Datta Biography in Hindi” then please like our Facebook page & share on Whatsapp.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top