विद्यार्थिओं के लिये भारत देश पर निबंध | Essay on India for students

दोस्तों, बचपन में हमें हमेशा परीक्षा में भारत पर निबंध – Essay on India लिखने के लिये कहा जाता था। वैसे तो भारत पर निबंध लिखने के लिये बहुत कुछ हैं क्योकी भारत एक संस्कृति और सभ्यता से भरा देश, जिस देश में गाय को भी गो माता कहकर पूजते हैं।

भारत एक ऐसा देश है जहा अलग-अलग धर्म, जात और संस्कृति के लोग अलग-अलग भाषा बोलते है। इसीलिये भारत इस कहावत के लिये प्रसिद्ध है “विविधता में एकता”।
Essay on India

भारत देश पर निबंध – Essay on India

भारत को दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश कहा जाता है और साथ ही जनसंख्या के हिसाब से भी भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। हमारे देश को भारत, हिन्दुस्तान और आर्यावर्त के नामो से भी जाना जाता है।

यह एक प्रयद्विपिय देश है मतलब हमारा देश तीन तरफ से महासागरो से घिरा हुआ है। जैसे पूर्व की बंगाल की खाड़ी, पश्चिम की अरेबियन सागर और दक्षिण का भारतीय महासागर। भारत का राष्ट्रिय पशु टाइगर, राष्ट्रिय पक्षी मोर, राष्ट्रिय फुल कमल और राष्ट्रिय फल आम भारत की राष्ट्रिय भाषा हिंदी है।

भारत का झंडा तीन रंगों से बना हुआ है। जिसमे केसरिया का अर्थ शुद्धता (झंडे का सबसे उपरी रंग), सफ़ेद का अर्थ शांति (झंडे का बिच का रंग जिसके बिच में अशोक चक्र भी होता है) और हरे रंग का अर्थ उर्वरता (झंडे का सबसे निचला रंग) से है।

अशोक चक्र के बिच में समान 24 तीलिया लगी होती है। भारत का राष्ट्रिय गान “जन गण मन”, राष्ट्रिय गीत “वन्दे मातरम्” और राष्ट्रिय खेल हॉकी है।

भारत को आध्यात्मिकता, विज्ञान, धार्मिकता और तंत्रज्ञान की जमीन कहा जाता है। यहाँ प्राचीन काल से अलग-अलग धर्म जैसे हिन्दू, बौद्ध, जैन, सिक्ख, इस्लाम, क्रिस्चियन सभी लोग एकसाथ बड़े प्यार से रह रहे है। भारत एक कृषिप्रधान देश है। भारत में अन्न धान्य जिसमे मुख्य रूप से गन्ना, कपास, जुट, चावल, गेहू, अनाज इत्यादि और फलो की खेती की जाती है।

दुनिया भर के यात्री भारत को स्वर्ग कहते है क्योकि भारत ने दुनिया भर के लोगो को आकर्षित कर रखा है। भारत स्मारक, कब्र, चर्च, ऐतहासिक धरोवर, मंदिर, संग्रहालय, प्राकृतिक सुन्दरता, जीव अभयारण्य, वास्तुकला-शिल्पकला इत्यादि के लिये प्रसिद्ध है।

भारत में ऐतिहासिक स्मारकों का देश हैं जैसे ताजमहल, फतेहपुर सिकरी, स्वर्ण मंदिर, ऊटी, निलगिरी, कुतुब मीनार, काश्मीर, खजुराहो, अजंता-एल्लोरा लेणी, लाल किला, इत्यादि और हर स्मारक में कोई न कोई ऐतिहासिक कहानी छुपी हुयी हैं। भारत नदी, पर्वत, घाटी, झील और सागरों के लिये प्रसिद्ध है।

भारत 29 राज्यों का एक देश है। भारत में 29 राज्य है और उन राज्यों में भी बहोत से छोटे-छोटे गाव है।

यह महापुरुषों (शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ.आंबेडकर इत्यादि), वैज्ञानिको (डॉ. जगदीशचंद्र बोस, डॉ. होमी भाभा, डॉ. सी.व्ही. रमण, डॉ. नारलीकर इत्यादि) और महान समाज सुधारक (मदर टेरेसा, पांडुरंगशास्त्री इत्यादि) ने जन्म लिया। यह एक ऐसा देश है जहा सामाजिक एकता से लोग रहते है और सभी शांति से रहते है।

ऐसा दुनिया का सबसे अच्छा और सुंदर मेरा भारत देश हैं और मुझे भारतीय होने पर गर्व है।

“जय हिन्द”

More Article:

  1. Essay in Hindi
  2. National Symbols Of India
  3. Jana Gana Mana National Anthem Of India
  4. भारतीय राष्ट्रिय ध्वज की जानकारी
  5. भारतीय ऐतिहासिक स्थान
  6. History of India

Note: आपके पास Essay on India in Hindi मैं और Information हैं। या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे।
नोट: अगर आपको Essay on India in Hindi language अच्छा लगे तो जरुर हमें Facebook पर share कीजिये।
E-MAIL Subscription करे और पायें More Essay, Paragraph, Nibandh in Hindi. For any class students, also more new article. आपके ईमेल पर।

1 thought on “विद्यार्थिओं के लिये भारत देश पर निबंध | Essay on India for students”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top