हिलैरी क्लिंटन की जीवनी | Hillary Clinton Biography In Hindi

हिलैरी क्लिंटन – Hillary Clinton एक अमेरिकी पॉलिटिशियन और यूनाइटेड स्टेट के 2016 के चुनाव की डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष की अनुमानित नामांकित महिला है। किसी भी मुख्य अमेरिकन राजनितिक पार्टी में यह पद पाने वाली वह पहली महिला है। 2009 से 2013 तक उन्होंने 67 वे यूनाइटेड स्टेट के सेक्रेटरी के पद पर रहते हुए सेवा की, 2001 से 2009 तक जूनियर यूनाइटेड स्टेट सीनेटर में न्यू यॉर्क का प्रतिनिधित्व किया, 1993 से 2001 के बीच बिल क्लिंटन की प्रेसीडेंसी में यूनाइटेड स्टेट की पहली महिला बनी और 1983 से 1992 तक अर्कान्सस की भी पहली महिला बनी।
Hillary Clinton

हिलैरी क्लिंटन की जीवनी – Hillary Clinton Biography In Hindi

हिलैरी डियान रोधम का जन्म 26 अक्टूबर 1947 को इलेनॉइस के शिकागो के एजवॉटर हॉस्पिटल में हुआ। शिकागो के यूनाइटेड मेथोडिस्ट परिवार में वे पली बढ़ी और फिर 3 साल की उम्र से इलेनॉइस के सबअर्बन पार्क रिज में रहने लगी। उनके पिता ह्यूज एल्सवर्थ रोधम (1911-1993) वेल्श में रहते थे और इंग्लिश वंशज थे और साथ ही टेक्सटाइल इंडस्ट्री का छोटा व्यवसाय भी करते थे। उनकी माता डोरोथी एम्मा हॉवेल (1919-2011) इंग्लिश गृहिणी थी और स्कोटिश, फ्रेंच और वेल्श में रहते थे। हिलैरी के दो छोटे भाई ह्यूग और टोनी भी है।

राजनितिक परिवार से जुडी होने की वजह से राजनीती में उनकी बहुत रूचि है। 13 साल की उम्र में ही 1960 के यूनाइटेड स्टेट प्रेसिंडेन्टिअल इलेक्शन में उन्होंने रिपब्लिकन सदस्य रिचर्ड निक्सन के खिलाफ फ्रॉड का साबुत ढूंडा। बाद में वह 1964 में यूनाइटेड स्टेट प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में कैंडिडेट बैरी गोल्डवॉटर के अभियान की वॉलंटियर बनी। हाई स्कूल के समय से ही उनके राजनितिक करियर की शुरुवात हो चुकी थी।

हिलैरी रोधम शिकागो के आस-पास के क्षेत्र में ही बड़ी हुई। 1969 में वेल्सले कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया और 1973 में याले लॉ स्कूल से J.D. की उपाधि हासिल की। कांग्रेशनल लीगल कॉउंसिल में सेवा करने के बाद वह अर्कान्सस गयी और 1975 में बिल क्लिंटन से शादी कर ली। 1978 में लीगल सर्विस कारपोरेशन में चेयर के पद पर नियुक्त की जानी वाली वह पहली महिला बनी और उसी साल रॉस लॉ फर्म की पहली महिला सहयोगी (पार्टनर) बनी। अर्कान्सस (1979-81, 1983-92) की पहली महिला होते हुए उन्होंने कई काम किये जिसमे मुख्य रूप से अर्कान्सस पब्लिक स्कूल को पुनः स्थापित करना और बोर्ड ऑफ़ कारपोरेशन में काम करना भी शामिल है।

यूनाइटेड स्टेट की पहली महिला होते हुए क्लिंटन का 1993 का क्लिंटन हेल्थ प्लान पूरी तरह से असफल रहा था। 1997 और 1999 में उन्होंने चिल्ड्रेन्स हेल्थ इन्शुरन्स, एडॉप्शन (दत्तक) और उनकी देखभाल के लिए कई जरुरी कदम लिए।

सम्मन (Subpoenaed) जारी करने वाली वह पहली महिला थी, 1996 में कॉन्ट्रोवर्सी के चलते उन्हे संघीय निर्णायक समिति का सामना करना पड़ा था, इससे सम्बंधित उनपर उनके जीवन में कोई चार्ज नही लगाया गया था। शादी के समय में उन्हे 1998 में लेविंस्की स्कैंडल का सामना करना पड़ा था लेकिन जनता की तरफ से उनके कार्यो का उन्हें पूरा प्रतिसाद मिल रहा था।

क्लिंटन 2000 में न्यू यॉर्क से पहली महिला सीनेटर नियुक्त की गयी और कोई भी मुख्य ऑफिस सँभालने वाली वह पहली महिला है। इराक रेसोलुशन के लिए भी उन्हें वोट दिए गए थे। लेकिन वह कभी यूनाइटेड स्टेट छोड़कर नही गयी। 2001 और 2003 के टैक्स कट के खिलाफ भी उन्हें मतदान किया गया था।
2006 के सीनेट में उन्हें पुनर्नियुक्त किया गया। 2008 में वह प्रेसिडेंट की दौड़ में भी शामिल थी और पिछले महिला कैंडिडेट की तुलना में उन्हें ज्यादा प्रतिसाद मिलने लगा लेकिन बराक ओबामा की डेमोक्रेटिक का उन्हें नॉमिनेशन नही मिल पाया।
2009 से 2013 तक ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन स्टेट में हिलैरी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रही।

आइये हिलैरी क्लिंटन की कुछ रोचक बातो को जानते है।

1. वॉलमार्ट और TCBY के बोर्ड पर उन्होंने लॉयर (वकीलि) का काम भी किया है।
2. युवा हिलैरी रोधम को जल्द ही राजनीती में रूचि नही आयी। उन्होंने बेसबॉल खेलने,जॉर्नलिस्ट और अंतरिक्ष यात्री बनने के सपने देखे थे।
3. 1974 में वाटरग्रेड स्कैण्डल क्लिंटन प्रेसिडेंशल इम्पेचमेंट जाँच समिति की सदस्य बनी। उसी साल प्रेजिडेंट रिचर्ड निक्सन ने रिजाइन किया था।
4. पहली महिला सेवारत होने के साथ ही क्लिंटन बहोत से क्षेत्रो में पहली है। पोस्टग्रेजुएट की डिग्री हासिल करने वाली क्लिंटन पहली प्रेसिडेंशल पत्नी है और साथ ही राष्ट्रिय ऑफिस में नियुक्त की जाने वाली भी पहली महिला है।
5. उन्होंने वेल्सले कॉलेज और याले लॉ स्कूल से शिक्षा ग्रहण की और वही उनकी मुलाकात अपने पति बिल से हुई। लॉ डिग्री पूरी करने के बाद याले चाइल्ड स्टडी सेंटर में वे पोस्टग्रेजुएट क्लास लेने लगी थी।
6. बिल और हिलैरी क्लिंटन एकमात्र ऐसे कपल है जिनके फिंगरप्रिंट FBI ने लिए है।
7. हिलैरी पहली सीनेटर भी है। 1 जनवरी 2001 को उन्होंने US सीनेटर का ताज पहना था और 20 जनवरी को बिल ने व्हाइटहाउस छोड़ दिया था।
8. बेस्ट स्पोकन वर्ड के लिए 1997 में उन्हें ग्रैमी अवार्ड मिला था। उनकी किताब “ईट टेक ए विलेज” के ऑडियो वर्जन के लिए उन्हें यह अवार्ड मिला था।
9. ओबामा के ऑफिस की पहली टीम के समय उन्होंने 67 वे US सेक्रेटरी के पद पर रहते हुए सेवा की थी। US के इतिहास में वह तीसरी महिला सेक्रेटरी है।

और अधिक लेख :-

  1. अमेरिकन राष्ट्रपति बराक ओबामा की जीवनी
  2. 1st U.S. President George Washington

Please Note :- आपके पास About Hillary Clinton Biography In Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद.
अगर आपको Life history of Hillary Clinton in Hindi language अच्छी लगे तो जरुर हमें WhatsApp status और facebook पर share कीजिये. E-MAIL Subscription करे और पायें Essay with short biography about Hillary Clinton in Hindi language and more new article. आपके ईमेल पर.

1 thought on “हिलैरी क्लिंटन की जीवनी | Hillary Clinton Biography In Hindi”

  1. हिलेरी क्लिंटन की विषद जीवनी बहुत ही जानकारी युक्त है | पोस्ट शेयर करने के लिए शुक्रिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top