Best Hindi short stories | कुछ तो लोग कहेंगे…

Best Hindi short stories

अक्सर हम important बातें सिर्फ बताने से या समझाने से नहीं समझते। उन्हें समझने के लिए हमे या तो उन्हें अनुभव करना पड़ता है या फिर किसी दूसरे के experience को सुनना पड़ता है। अकसर दुसरो के अनुभव हमे इसीलिए अच्छे लगते है क्यूंकि हम उन्हें कहानी की तौर पे सुनते है। बचपन से लेके आज तक हमने बहुत सी कहानिया सुनी है। कभी दादीमा से तोह कभी teacher से। यह कहानिया हमे अच्छा इंसान बनने में help करती है और ज़िन्दगी के कुछ मुश्किल सबक बड़ी ही आसान तरीके से समझाते है।

तो चलिए आज हम एक ऐसी कहानी पढ़ते है जो ज़िन्दगी में आप को आगे बढ़ने के लिए एक बहुत ही important सबक पढ़ाती है।

Best Hindi short stories
Best Hindi short stories

कुछ तो लोग कहेंगे…. Hindi Short Stories

एक किसान और उसका बेटा उनके गधे को जिले के जगह बेचने ले जा रहे थे। शुरवात को वो दोनों भी पैदल चल रहे थे। और गधा उनके साथ में चल रहा था। वो देखकर एक आदमी ने उस बेटे को गधे पर बिठाने की सलाह दी। उसके अनुसार वो लड़का गधे पर बैठ गया और किसान पैदल। और वो आगे चल पड़े।

कुछ दूर जाने के बाद दुसरे एक आदमी ने कहा की “पिता के उम्र की पर्वा किये बगैर लड़का गधे पर बैठा है” ये सुनकर वो लड़का शर्मिंदा होकर गधे से निचे उतरा और उसके जगह वो किसान गधे पर बैठ कर दोनों ने आगे का सफर शुरु किया।

इसी तरह और थोडा सफर करने के बाद उन्हें तीसरा आदमी मिला उसने कहा की “लडके की चिन्ता न करके खुद गधे पर बैठा है।” उस किसान को बुरा लगा और वो गधे से निचे उतर गया। अब आगे क्या करना है वह सोचने के लिए दोनों रास्ते के बाजुमें खड़े पेड़ की छाव में बैठ गए।

तभी वहा चौथा आदमी आया। उस चौथे आदमी को अभी तक का अपना अनुभव बता कर आगे क्या करे इस विषय में किसान ने सलाह मांगी। उस चौथे आदमी ने बड़ी आसानी से किसान और उसके बेटे दोनों को गधे पर बैठ कर सफर करने की सलाह दी।

उसके बाद वो सफर पर चल पडे। कुछ समय के बाद उन्हें पांचवा आदमी मिला और उसने कहा “बाप – बेटा दोनों भी गधे पर बेठेने के वजह से उस गधे का क्या हाल हो रहा होंगा?” यह सवाल सुनकर दोनों बाप और बेटा गधे पर से उठकर खुद पैदल ही चलने लगे।

तात्पर्य – अगर आप लोगो की हर बात सुनकर कुछ भी करने जाओंगे…. तो कुछ भी नहीं कर पाओगे…

More Hindi short stories:  सबसे बड़ा रोग क्या काहेंगे लोग!

Note अगर आपको Hindi short stories अच्छी लगे तो जरुर Share कीजिये।
Note: E-MAIL Subscription करे और पायें Hindi short stories and more article and moral story in Hindi आपके ईमेल पर।

6 thoughts on “Best Hindi short stories | कुछ तो लोग कहेंगे…”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top