Site icon India's beloved learning platform

डब्लू.डब्लू.ई के रिंग में लड़ने वाली पहली महिला कविता देवी | Kavita Devi WWE

Kavita Devi – कविता देवी डब्लू.डब्लू.ई के रिंग में लड़ने वाली पहली महिला है। उनकी प्रेरणा का स्त्रोत दी ग्रेट खली है और कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (CWE) अकैडमी में दी ग्रेट खली ने ही उन्हें प्रशिक्षण दिया। पंजाब के जालंधर में रेसलिंग प्रमोशन और ट्रेनिंग के लिए बनी यह एक अकैडमी है।

डब्लू.डब्लू.ई के रिंग में लड़ने वाली पहली महिला कविता देवी – Kavita Devi WWE

वेटलिफ्टिंग और पॉवरलिफ्टिंग करियर

कविता देवी एक प्रतिभावान वेटलिफ्टर और एक पॉवरलिफ्टर है। जो भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में करती है, 2016 के दक्षिण एशियाई खेलो में 75 किलो की केटेगरी में उन्होंने गोल्ड मैडल जीता था।

अप्रैल 2017 में दुबई ट्रायआउट में भाग लेते समय डब्लू.डब्लू.ई स्काउट्स की नजर उनपर पड़ी। प्रीमियर मे यंग क्लासिक में वह 31 दूसरी महिला प्रतियोगियों के साथ लड़ने वाली है।

प्रोफेशनल रेसलिंग करियर

कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (2016 – वर्तमान)

24 फरवरी 2016 को कविता देवी ने स्कूल ऑफ़ दी ग्रेट खली की स्कूल कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट में प्रवेश लिया और प्रोफेशनल फाइटर की तरह लड़ने लगी। 11 जून 2016 को लाइव इवेंट में उन्होंने CWE रिंग में डेब्यू किया, जहाँ वह अपने रिंग नाम कविता से लड़ने लगी और उन्होंने बी.बी. बुल बुल का “ओपन चैलेंज” भी स्वीकारा।

18 जून को लाइव इवेंट के दौरान कविता पर बीबी बुलबुल ने आक्रमण किया। 25 जून को लाइव इवेंट के दौरान उन्होंने अपने नये नाम हार्ड के.डी. से प्रोफेशनल रेसलिंग में प्रवेश किया और साहिल सांगवान के साथ उन्होंने टीम बना ली और CWE के पहले टैग टीम मैच में उनका प्रयास असफल रहा। इसके बाद 9 जुलाई को नये लाइव इवेंट के दौरान हार्ड के.डी. और साहिल सांगवान ने बीबी बुल और सुपर खालसा का सामना किया, लेकिन बीच में ही जब शेंकी सिंह ने प्रवेश कर साहिल सांगवान पर आक्रमण किया तो लड़ाई का कोई परिणाम घोषित नही किया गया।

इसके बाद 3 सितम्बर 2016 को नये लाइव इवेंट के दौरान हार्ड के.डी ने डेब्यूटंट रीता को पराजीत किया।

15 नवम्बर को भारत के पानीपत में शो के दौरान उन्होंने केटी फोर्ब्स के साथ जेमी ली और सैन्टाना गर्रेट को पराजीत करने के लिए टीम बना ली। इसके बाद 22 अप्रैल 2017 को नये लाइव इवेंट के दौरान हार्ड के.डी. ने नीरज का सामना किया और दी जालंधर किक से उसे पराजित करने में सफल रही। नीरज को पराजित करके 6 मई को वापिस आने के बाद बदले की मुक्केबाजी में भास्कर ने घोषणा की के वह उनसे प्रेम करता है और जब वह इस ख़ुशी ने नाच रहा था, तभी देवी ने भास्कर पर आक्रमण कर दिया था।

में यंग क्लासिक (2017)

22 जून 2017 को ESPN ट्विटर से इस बात की घोषणा की गयी के हार्ड के.डी. को आने वाले डब्लू.डब्लू.ई टूर्नामेंट में यंग क्लासिक में प्रतियोगी के रूप में शामिल किया गया है। इसके दो दिन बाद 24 जून को टाइम्स ऑफ़ इंडिया नामक अखबार की वेबसाइट पर भी प्रतियोगिता में उनकी भागीदारी को लेकर पुख्ता जानकारी प्रकाशित की गयी और इस प्रकार की प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेने वाली वह पहली भारतीय फाइटर बनी। बाद में इस बात की भी घोषणा की गयी के रिंग में उनका नाम कविता देवी होंगा।

13 जुलाई 2017 को मे यंग क्लासिक : परेड ऑफ़ चैंपियन के दौरान उनका परिचय दिया गया था। जिसका लाइव प्रकाशन यूट्यूब और फेसबुक पर किया जाता है। “दी कप्तान ऑफ़ टीम किक” डकोटा काई द्वारा उन्हें प्रतियोगिता के पहले ही राउंड में बाहर निकाल दिया गया था।

डब्लू.डब्लू.ई

जब डब्लू.डब्लू.ई ने इस बात को घोषणा की के 25 से 29 अप्रैल 2017 के बीच वे अरब एमिरेट्स के दुबई में पहले टेस्ट का प्रदर्शन करने जा रहे है, तब उन्होंने इस बात की भी घोषणा की के हार्ड के.डी. CWE के सात चैंपियन के साथ इस रिंग का हिस्सा होंगी।

कुछ रोचक तथ्य

More :

Hope you find this post about ”Kavita Devi Biography in Hindi” useful and inspiring. if you like this post then please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

Exit mobile version