Site icon India's beloved learning platform

मेघालय में घूमने लायक शानदार जगहें!

Meghalaya tourism

वैसे तो भारत के हर एक राज्य में घूमने के लिए कई सारी जगहें है लेकिन प्रकृति प्रेमियों के लिए मेघालय से बेहतर कोई स्थान नहीं।

मेघालय में देश के कुछ सबसे बड़े वन हैं। इसलिए, आज देश में सबसे महत्वपूर्ण इकोटोरिज़्म सर्किटों में से एक है। मेघालय उप-उष्णकटिबंधीय वन में कई प्रकार के वनस्पतिया और जीव पाए जाते है। मेघालय में 2 राष्ट्रीय उद्यानों और 3 वन्यजीव अभयारण्य हैं।

हरी-भरी वादियाँ और उनकी सुन्दरता देखकर आपको लगता है की मानो जैसे यहीं रुक जाएँ और वापिस ना जाएँ। अगर आप मेघालय जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों में घूमने जरूर जाएँ-

मेघालय में घूमने लायक शानदार जगहें – Tourist Places in Meghalaya

पूर्वोत्तर प्रान्त में सबसे बड़ा और पारंपरिक बाज़ार जहाँ आपको मेघालय का भव्य इतिहास देखने को मिलता है। अलग अलग गांवो से आये लोग यहाँ बाज़ार लगाते हैं और यह मेघालय का मुख्य आकर्षण है। इस जगह आपको जाना चहिये।

यह पर्वत बहुत खूबसूरत है। इसके आसपास खूब घना जंगल है और आप यहाँ ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। शांत और सुकून क्षेत्र जहाँ आप प्रकृति को बहुत करीब से देख सकते हैं।

यह जगह शिलोंग से 45 किलोमीटर दूर खासी पर्वत में मौजूद है। यहाँ पर मावफ्लांग जनजाति के लोग रहते हैं। प्रकृति का अनुपम सौन्दर्य समेटे यह जगह अपने आप में एक हेरिटेज है। यहाँ पर एक वृक्ष वाटिका है जो बहुत खूबसूरत है।

चेरापूंजी से लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित यह वाटरफॉल बहुत ही सुंदर हैं जहाँ भारत भर से लोग घूमने जाते हैं। इसके पीछे की कहानी रोचक है।

कहते है की इस जगह लिकई नाम की एक महिला थी जिसने पहले पति के मृत्यु के बाद दूसरी शादी कर ली और उसकी एक बेटी थी जिससे वो बहुत प्यार करती थी। दूसरे पति को ये बात पसंद नहीं थी तो उसने बेटी की मारकर पका दिया और जब लिकई घर आई तो उसे बेटी की ऊँगली दिखी।

इसके बाद मामला खुला और लिकई ने इसी वॉटरफॉल में जाकर छलांग लगा दी जिसके बाद इसका नाम नॉहकलिकई पड़ गया। आपको यहाँ जरूर जाना चहिये।

चेरापूंजी के पास एक जगह है मावनीलोंग जहाँ पर आपको पेड़ों और उसकी टहनियों से बने अद्भुत ब्रिज दिखाई देंगे। यहाँ खासी जनजाति के लोग रहते हैं और उन्होंने इन्हें बना रखा है। यह बहुत आकर्षक है और आपको लगता है जैसे आप सौ साल पीछे आ गए हैं। हजारो लोग इन्हें देखने जाते हैं।

चेरापूंजी से ही थोड़ी दूर यह जगह मौजूद हैं जहाँ बहुत व्यवस्थित तरीके से गुफाएं मौजूद हैं। इन जगहों में घूमना चुनौतीपूर्ण हैं लेकिन बहुत रोमांचक भी। आपको एक अलग ही अनुभव यहाँ मिलेगा।

शिलोंग शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर यह मौजूद है। पहले इसका नाम शैद लई पंतेग खोशी हुआ करता था लेकिन बाद में अंग्रेजो ने इसका नाम बदल दिया। ऊपर से गिरता पानी और चारो ओर वादियों की महक आपको बहुत आकर्षक लगेगी। इस जगह जरूर जाना चाहिए।

यह शिलोंग में ही मौजूद है जो की बहुत आकर्षक है। लेकिन इसे हांटेड भी कहा जाता है क्योकि यहाँ आत्महत्या की घटनाएँ बहुत अधिक होती है। यह बहुत खूबसूरत दृश्यों से घिरा हुआ है और अपने आप में अद्भुत है।

प्रकृति का अनुपम सौन्दर्य और उसके द्वारा की गई अद्भुत रचना देखने के लिए आपको इस झरने में जरूर जाना चहिये। इसके पास एक गुफा भी है जहाँ पर पानी आता है लेकिन कहा से ये नहीं पता चलता है। यह जगह चेरापूंजी के पास मोसमाई गाँव में मौजूद है।

शिलोंग से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गाँव जिसे एशिया के सबसे साफ़ गांवो में गिना जाता है। लेकिन जितना ये साफ़ है उससे अधिक सुंदर यहाँ का माहौल है। प्रकृति के अद्भुत नजारों से घिरा यह गाँव आपको बहुत सुकून देता है।

यह जयंता हिल्स में मौजूद है जो मेघालय का सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। कहते हैं यहाँ पूरे मेघालय का दिल बसता है। सुंदर गुफाये और प्रकृति का अनुपम सुंदर और साथ में एडवेंचर स्पोर्ट्स आपको बहुत आनंद देते हैं।

ये हैं मेघालय की वो जगहें जहाँ आप घूमने जा सकते हैं। प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य आज भी अपनी अनुपम विरासत की वजह से पर्यटकों की पहली पसंद बना है।

Best Time to Visit

मेघालय का मौसम ऊंचाई के साथ भिन्न होता है। खासी और जैन्तिया हिल्स का मौसम विशिष्ट सुखद है। यह न तो गर्मियों में बहुत गर्म है और न ही सर्दियों में बहुत ठंडा है, लेकिन गारो हिल्स के मैदानों पर, सर्दियों में छोड़कर मौसम गर्म और नम है।

इसलिए यहाँ जाने का प्लान आप कभी भी बना सकते हो और प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं।

Read More:

Hope you find this post about ”Tourist Places in Meghalaya in Hindi – मेघालय के दशनिक स्थल” useful. if you like this information please share on Facebook.

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/