Places to visit in Pondicherry | पांडिचेरी के दर्शनीय स्थल

Pondicherry tourism

पॉन्डिचेरी भारत का केंद्र शासित प्रदेश है जो अब पुदुच्चेरी के नाम से जाना जाता है। 20 सितंबर, 2006 को इसे आधिकारिक तौर पर पॉन्डिचेरी से पुदुच्चेरी कर दिया गया था। पुदुच्चेरी के सबसे बड़े जिले पुदुच्चेरी के नाम पर ही पुदुच्चेरी का नाम पॉन्डिचेरी पड़ा था। तमिल भाषा में पुदुच्चेरी का जो मतलब होता है वो होता है ‘नया गाँव’ या फिर ‘नई बस्ती’।

भारत का ये केंद्र शासित प्रदेश बंगाल की खाड़ी के पूर्व दिशा में स्थित है और भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में ये क्षेत्रफल के आधार पर तीसरे नंबर पर आता है। हर वर्ष पुदुच्चेरी में हज़ारों लोग अपने परिवार के साथ या फिर अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। जो यहां एक बार आ जाता है वो यहां से जाना नहीं चाहता है बल्कि यहीं रुककर इसकी खूबसूरती के बीच खो जाना चाहता है। घूमने वाले लोगों के लिए पुदुच्चेरी एक बहुत अच्छा विकल्प साबित होता है।

Pondicherry tourism

Places to visit in Pondicherry tourism – पांडिचेरी के दर्शनीय स्थल

पुदुच्चेरी 4 बिना जुड़े हुए यानी कि पृथक जिलों से मिलकर बना हुआ है और जिन 4 जिलों से मिलकर ये बना हुआ है वो निम्न हैं-

  • यानम।
  • माहे (अरब सागर में है।
  • कराईकल।
  • पुदुच्चेरी।

और उपरोक्त जिलों में कराईकल और पुदुच्चेरी सबसे बड़े जिले हैं।

पुदुच्चेरी की जो राजधानी है वो है पुदुच्चेरी। पुदुच्चेरी 492 किमी स्क्वायर में फैला हुआ है और यहां की कुल जनसंख्या 1,244,464 है।

पुदुच्चेरी 300 साल तक फ्रांसीसी के अधिकार में रह चुका है और अभी भी यहां पर फ्रांसीसियों के अंश देखने को मिलते हैं और यही सब पुदुच्चेरी के आकर्षण का मुख्य केंद्र है,जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। पुदुच्चेरी आज भारत का बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल बन चुका है।

पुदुच्चेरी की अर्थव्यवस्था – Pondicherry Economy

पुदुच्चेरी की जो अर्थव्यवस्था है वो सबसे ज्यादा निर्भर करती है कृषि पर। पुदुच्चेरी के लगभग 24.37 प्रतिशत लोग कृषि से और कृषि से जुड़े हुए व्यवसायों में लगे हुए हैं। कृषि के बाद पुदुच्चेरी की अर्थव्यवस्था उद्योग पर टिकी हुई है। इसके अलावा इसकी अर्थव्यवस्था का कुछ हिस्सा यहां आने वाले पर्यटकों पर भी निर्भर करता है।

पुदुच्चेरी में बोली जाने वाली भाषाएं – Pondicherry Language

पुदुच्चेरी में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग भाषा का प्रयोग किया जाता है, पर पुदुच्चेरी की जो आधिकारिक भाषाएं हैं वो हैं- फ्रांसीसी, मलयालम, तेलुगु और तमिल। इसके अलावा यहां पर विशेष रूप से अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है जिससे लोगों की बातों को आसानी से समझा जा सके।

पुदुच्चेरी का खान-पान एवं वेश-भूषा – Pondicherry Food

पुदुच्चेरी समुद्र किनारे बसा हुआ केंद्र शासित प्रदेश है इसीलिए यहाँ पर समुद्री भोजन यानी कि सीफूड की काफी वेरायटीज उपलब्ध है। पर पुदुच्चेरी के जो मुख्य व्यंजन हैं वो हैं- कोकोनट करी, सोया डोसा, इटालियन बेक्ड बीन, अस्साद, तंदूरी पोटेटो, पोडनलांगल और सब्जियों की करी।

इसके साथ ही यहां पर दक्षिण भारत के खानों का भी अनोखा अंदाज़ देखने को मिलता है जिसका स्वाद लोगों के सर चढ़ के बोलता है। इतना ही नहीं यहां के होटलों में व्यक्ति अपनी पसंद के फ्रेंच फूड का भी पूरा आनंद ले सकते हैं।

पुदुच्चेरी एक पर्यटन स्थल है इसीलिए यहां पर अलग-अलग तरह के लोगों का आना-जाना लगा रहता है और इसीलिए यहां पर अलग-अलग तरह की खाने की चीजें व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जातीं हैं।

भारत के हर राज्य की तरह यहां भी धर्मों का मेल दिखाई देता है। यहां पर अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं जो हैं- हिन्दू, मुस्लिम, बौद्ध, क्रिस्चियन, जैन। सभी धर्म के लोग अपनी-अपनी वेश-भूषा को धारण करते हैं।

पुदुच्चेरी कैसे पहुंचे – How to Reach Pondicherry

पुदुच्चेरी पहुंचना बेहद आसान काम है क्यूंकि पुदुच्चेरी पहुंचने के लिए व्यक्तियों के पास हवाई, रेलवे और बस तीनों तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

  • हवाई जहाज से – हालांकि पुदुच्चेरी में कोई हवाई अड्डा नहीं है पर उसका नज़दीकी जो हवाई अड्डा है वो चेन्नई में है और वो भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
  • ट्रेन से – पुदुच्चेरी का निकटतम रेलवे स्टेशन विल्लापुरम है और ये चेन्नई और मदुरई से जुड़ा हुआ है।
  • बस से – पुदुच्चेरी में सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग की वजह से पुदुच्चेरी का सड़क रास्ता तय करने में दिक्कत नहीं होती है।

पुदुच्चेरी के मुख्य पर्यटन स्थल – Pondicherry Tourist Places

भारत में घूमने वाली जगहों में पुदुच्चेरी का नाम देशी और विदेशी दोनों पर्यटकों के मन में सबसे पहले आता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच लोग अपनी सारी थकान को भूल जाते हैं और लोगों का मन झूम उठता है। जो भी यहां घूमने आता है वो यहां से खूब सारी खुशियाँ बटोर कर ही ले जाता है।

यहां के जो मुख्य पर्यटन स्थल हैं वो निम्न हैं-

धार्मिक स्थल – Religious Place in Pondicherry

पुदुच्चेरी में काफी सारे धार्मिक स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। यहां हिन्दू देवी-देवताओं के लगभग 350 मन्दिर हैं। पुदुच्चेरी में अलग-अलग धर्मों का वास है। यहां की खूबसूरती यहां के धार्मिक स्थल और अधिक बढ़ा देते हैं। यहां के जो मुख्य धार्मिक स्थल हैं वो निम्न हैं-

  1. मनाकुला विनायगर मन्दिर – Manakula Vinayagar Temple Pondicherry

तमिल भाषा में मनल का मतलब होता है बालू और कुलन का मतलब होता है सरोवर। मनाकुला विनायगर मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ती स्थापित की गई है। उनके जिन 16 रूपों की बात शास्त्रों में की गई है उनकी छवि मनाकुला विनायगर मंदिर की दीवारों पर देखने को मिलती है।

ये मंदिर 8,000 वर्ग फ़ीट में बना हुआ है और इसमें सोने की खूब भरमार है। हर साल अगस्त और सितंबर के महीने में यहां ब्रह्मोत्सव मनाया जाता है।

मनाकुला विनायगर मंदिर से जुड़ी जानकारियां – Manakula Vinayagar Temple Information

  • पता (Address)- Manakula Vinayagar Koil Street, Opp Governor Office, White Town, Puducherry
  • समय सारणी (Timings) – 5:45 AM – 12:30 PM और 4:00 PM – 9:30 PM
  • प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।
  1. मातृमंदिर – Matrimandir

ये मंदिर देश के अनूठे मंदिरों में से एक है। अगर पुदुच्चेरी गए और इस मंदिर को नहीं देखा तो पुदुच्चेरी जाना ही अधूरा रहता है। असल में ये मंदिर गोल सुनहरा प्रार्थना कक्ष है। इस मंदिर के चारों तरफ बारह पंखुड़ियां है। मातृमंदिर चार स्तम्भों पर टिका हुआ है जो माहेश्वरी, महालक्ष्मी, महाकाली और महा सरस्वती का प्रतीक है। मातृमंदिर का अपना एक सौर ऊर्जा संयंत्र है और यह साफ़-सुथरे बागानों से घिरा हुआ है।

इस मंदिर को बनाने का काम 2008 में पूरा हुआ था। इस मंदिर को बनाने में बहुत ज्यादा समय लग गया इसको बनाने की योजना 1971 में ही बनाई जा चुकी थी।

लोग अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिए इस मंदिर में जाते हैं।

मातृमंदिर से जुड़ी जानकारियां – Matrimandir Information

  • पता (Address)- Auroville, Bommayapalaym, Tamil Nadu 605101
  • समय सारणी (Timings) – 6:00 AM – 8:00 PM (यहां घूमने में लगभग 1-2 घण्टे का समय लग जाता है।)
  • प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।
  1. श्री श्री राधा माधव मन्दिर – ISKCON – Sri Sri Radha Madhava Temple

हिन्दू धर्म में इस मंदिर की काफी मान्यता है। देश के कोने-कोने से लोग इस मंदिर में माथा टेकने आते हैं।

श्री श्री राधा माधव मंदिर से जुड़ी जानकारियां-

  • पता (Address) – No. 41, 8TH Cross, Rainbow Nagar, Pondicherry, 605013
  • प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।

ऐतिहासिक स्थल – Historical Places in Pondicherry

अभी हमने बात की धार्मिक स्थल की। इसके बाद हम अब हम बात करने जा रहे हैं पुदुच्चेरी के ऐतिहासिक स्थल के बारे में। पुदुच्चेरी बेहद ही खूबसूरत जगहों में से एक है। पुदुच्चेरी में धर्म से जुड़े लोग तो जाते ही हैं उसके साथ ही लोग वहां के ऐतिहासिक स्थलों के नज़ारो में बस खो जाते हैं।

पुदुच्चेरी के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल निम्न हैं-

  1. फ्रेंच फोर्ट लुइस – Fort Louis

फ्रेंच फोर्ट लुइस उन लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है जो लोग इतिहास में रुचि रखते हैं और नई-नई चीजों को देखने में काफी दिलचस्पी रखते हैं। ये पुदुच्चेरी का काफी लोकप्रिय फोर्ट है। ये फोर्ट फ्रेंच शासन के शुरुआती दफ्तरों में से एक हुआ करता था।

फ्रेंच फोर्ट लुइस से जुड़ी जानकारियां-

  • समय सारणी- 9:00 AM – 7:00 PM (फ्रेंच फोर्ट को घूमने में डेढ़ से दो घण्टे का समय लगता है।)
  • प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।
  1. स्टेचू ऑफ डुप्लीक्स – Dupleix Statue Pondicherry

डुप्लीक्स की प्रतिमा पुदुच्चेरी के मुख्य आकर्षक में से एक है। पॉन्डिचेरी में डुप्लीक्स की प्रतिमा केंद्रशासित प्रदेश के फ्रेंच रिलेशन को स्थापित करती है। ये प्रतिमा गवर्नर के सम्मान में 1870 में बनाई गई थी। इस प्रतिमा को देखकर फ्रेंच कारीगरों की कारीगरी की सुंदरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग इस प्रतिमा को देखने के लिए आते हैं।

स्टेचू ऑफ डुप्लीक्स से जुड़ी जानकारियां-

  • पता- Goubert Avenue, Beach Road, Pondicherry, Tamil Nadu, 605101
  • प्रवेश शुल्क- निःशुल्क। (इस प्रतिमा को देखने में लगभग 1 घण्टे का समय लग जाता है।)
  1. उन्नीसवीं सदी का लाइट हाउस – Old Lighthouse (Pondicherry)

पुदुच्चेरी की प्रसिद्ध जगहों में से उन्नीसवीं सदी के लाइट हाउस का नाम भी आता है। ये लाइट हाउस प्रोमेनेड बीच पर स्थित है। ये लाइट हाउस फ्रेंच के द्वारा उन्नीसवीं सदी में बनवाया गया था। इस प्रोजेक्ट के लिए लुइस इंजीनियर था। टॉवर का गुम्बद बहुत ही अद्भुत है और यही लाइट हाउस को लाइट प्रदान करता है। ये पुदुच्चेरी के मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

उन्नीसवीं सदी के लाइट हाउस से जुड़ी जानकारियां-

  • पता- Dubrayapet, Puducherry, 605004
  • समय सारणी- 3:00 PM -5:00 PM (लाइट हाउस को घूमने में लगभग एक घण्टे का समय लग जाता है।)
  • प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।

पुदुच्चेरी के बीच- Beach In Pondicherry

पुदुच्चेरी शहर की खूबसूरती का जो राज है वो है यहां के बीच। यहां के बीच दिलों में ठंडक तो पहुंचाते ही हैं और उसके साथ ही दो प्यार करने वालों को और करीब ले आते हैं। इसीलिए पुदुच्चेरी जाने वाले पर्यटकों की सबसे पहली पसंद वहां के बीच होते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पुदुच्चेरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर लोग दुनियादारी भूलकर बस प्रकृति के गले लग जाते हैं।

पुदुच्चेरी के जो प्रमुख बीच हैं वो निम्न हैं-

  1. पैराडाइस बीच – Paradise Beach

पुदुच्चेरी का सबसे खूबसूरत हिस्सा जो है वो है यहां का पैराडाइस बीच। जिस तरह से इसका नाम है उसी तरह से इसका अंदाज़ भी है। यहां आकर ऐसा लगता है जैसे पैराडाइस की सैर कर ली हो। लोग यहां पर तरह-तरह के वॉटर एडवेंचरस का आनंद लेते हैं। इसके साथ ही लोग नंगे पांव दूर तक इस बीच पर सैर करते हैं। पैराडाइस बीच प्यार करने वाले लोगों के घूमने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन जगह है जो सच में किसी पैराडाइस से कम नहीं है।

पैराडाइस बीच से जुड़ी जानकारियां-

  • पता- शहर से 8 किमी दूर है ये बीच। इसका पता है – Chinnayanpeth Main Road, Pondicherry, 605013
  • समय सारणी- 9:00 AM – 5:00PM सबसे अच्छा समय है। पैराडाइस बीच पर जाने के लिए कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है पर सूर्यास्त का समय पैराडाइस पर घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।

(पैराडाइस बीच पर घूमने के लिए करीब 2 से 3 घण्टे का समय लग जाता है।)

  • प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।
  1. रॉक बीच – Rock Beach

पैराडाइस के बाद पुदुच्चेरी का रॉक बीच बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। लोग यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को कुछ पलों के लिए भूल ही जाते हैं। पुदुच्चेरी जाने वालों पर्यटकों के बीच रॉक बीच बेहद ही लोकप्रिय स्थान है।

रॉक बीच से जुड़ी जानकारियां-

  • पता- White Town, Puducherry, 605001
  • समय सारणी- 5:00 AM – 11:30 PM
  • यहां घूमने में पर्यटकों को लगभग 2 से 3 घण्टे का समय लग जाता है।)
  •  प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।
  1. प्रोमिनेड बीच – Promenade Beach

प्रोमिनेड बीच को पॉन्डिचेरी बीच के नाम से भी जाना जाता है। ये बीच भारत के लोगों के लिए बहुत ही आकर्षण का केंद्र है। प्रोमिनेड बीच वॉर मेमोरियल से शुरू होता है और डुप्लीक्स पार्क पर जाकर के खत्म हो जाता है।

हर साल यहां हज़ारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

प्रोमिनेड बीच से जुड़ी जानकारियां-

◆ समय सारणी- 6:00 AM – 8:00 PM

◆ प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।

पुदुच्चेरी के अन्य पर्यटन स्थल – Pondicherry Tourism Places

पुदुच्चेरी बेहद खूबसूरती वाला शहर है। लोगों को अगर अपनी छुट्टियां बिताने के लिए किसी जगह की तलाश है तो उन के लिए पुदुच्चेरी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। यहां धार्मिक, ऐतिहासिक जगहों का अच्छा मेल देखने को मिलता है। इसके अलावा भी यहां घूमने और देखने के लिए बहुत सारी जगहें हैं जो हर साल लाखों सैलानियों को अपनी ओर खींच लेतीं हैं।

अब जानते हैं पुदुच्चेरी के अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में-

1.ऑरोबिंदो आश्रम – Sri Aurobindo Ashram

जो लोग शांति पूर्ण जगहों से प्यार करते हैं उनके लिए ऑरोबिंदो आश्रम बेहद अच्छा विकल्प है। यहां आकर दिल को बहुत सुकून मिलता है। यहां आकर ऐसा लगता है मानो स्वर्ग में आ गए हों। ये आश्रम श्री ऑरोबिंदो और उनकी मां की समाधि की वजह से प्रसिद्ध हुआ है। जो लोग पुदुच्चेरी घूमने के लिए जाते हैं वो एक बार इस आश्रम में शांति का अनुभव करने ज़रूर जाते हैं।

ऑरोबिंदो आश्रम से जुड़ी जानकारियां-

◆ पता- No. 9 Near Junction Of Manakula Vinayagar, Kovil Street and Marine Street, White Town, Puducherry, 605002

◆ समय सारणी- 6:00 AM – 8:00PM

◆ प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।

  1. बोटैनिकल गार्डन – Botanical garden

बोटैनिकल गार्डन पुदुच्चेरी को अलग ही खूबसूरती प्रदान करता है। ये अन्ना स्टेचू के पास में स्थित है। यहां आकर लोगों को शांति का अनुभव होता है इसके साथ ही यहां की बेंच पर बैठकर लोग कुछ देर के लिए अपने गमों को भुला देते हैं। पुदुच्चेरी का बोटैनिकल गार्डन प्राकृतिक सौंदर्य का एक गज़ब उदाहरण है।

बोटैनिकल गार्डन से जुड़ी जानकारियां-

◆ पता- Marimalai Adigal Salai, Near Anna Statue, Orleanpet, Puducherry, 605001

◆ समय सारणी- 9:00 AM – 6:00 PM

◆ प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।

  1. Basilica of the Sacred Heart of Jesus, Pondicherry

ये पॉन्डिचेरी का चर्च है और इसकी बहुत मान्यता है। ये चर्च 100 साल पुराना है। ये 50m लंबा, 48m चौड़ा और 18m ऊंचा है। पुदुच्चेरी के इस चर्च में 20 फादर हैं। देशभर ये चर्च बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। पुदुच्चेरी आने वाले लोग इस चर्च को देखे बिना नहीं जाते हैं।

Basilica of Sacred Heart Of Jesus  से जुड़ी जानकारियां-

◆ पता- Door No. 132, Subbayah Salai, Near Railway Station, Puducherry, 605001

◆ समय सारणी- 5:30 AM – 7:00 AM 12:00 PM – 5:00 PM

चर्च में घूमने में लगभग 1 घण्टा लग जाता है।

◆ प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।

भारत देश मे खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है और उसी की मिसाल है पुदुच्चेरी। पुदुच्चेरी में प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसीलिए अगर लोग अपनी छुट्टियों को बिताने के लिए कोई जगह ढूंढ़ रहे हैं तो पुदुच्चेरी उन लोगों लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

और अधिक लेख:

Hope you find this post about ”Pondicherry tourism in Hindi – पांडिचेरी के दर्शनीय स्थल” useful. if you like this information please share on Facebook.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Pondicherry tourism… and if you have more information about Pondicherry tourism then help for the improvements this article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top