Site icon India's beloved learning platform

रशिया के इतिहास के बारेमें महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारी

Russia History in Hindi

रशिया, अधिकारिक रूप से रशियन फेडरेशन, यूरेशिया का एक संघीय राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब से रशिया दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जो धरती के 1/8 भाग में बसे हुए भूमि क्षेत्र को घेरे हुए है। साथ में मार्च 2016 में रशिया 140 मिलियन की जनसँख्या के साथ दुनिया का 9 वा सबसे बड़ा देश बना।

देश के यूरोपियन पश्चिमी भाग में ज्यादा जनसँख्या बसी हुई है और साथ पूर्वी भाग के मुकाबले पश्चिमी भाग ज्यादा शहरीकृत है, रशिया की तक़रीबन 77% जनसँख्या यूरोपन रशिया में ही रहती है। रशिया की राजधानी मास्को दुनिया के सबसे बड़े शहरो में से एक है, देश में मुख्य शहरी इलाको में सेंट पीटर्सबर्ग, नोवोसिबिर्स्क, येकाटेरिनबर्ग, निज्हनी नोव्गोरोड़ और सामरा शामिल है।

रशिया का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी – Russia History in Hindi

रशिया के बारे में जानकारी – Information About Russia

देश का नाम (Country Name) रशिया/ रशियन फेडरेशन (Russian Federation/Russia)।
रशिया की राजधानी (Capital of Russia) मॉस्को(Moscow)।
देश का महाद्वीपीय स्थान(Continental Place of Russia) एशिया और यूरोप महाद्वीप।
कुल क्षेत्रफल(Total Area of Russia) १७,०९८,२४६ किलोमीटर वर्ग।
क्षेत्रफल अनुसार देश का विश्व में स्थान(Areawise Global Rank of Russia) प्रथम।
देश की कुल जनसँख्या(Population of Russia) १४,६१,७१,०१५।
आर्थिक चलन (Currency of Russia) रशियन रूबल(Russian Ruble)।
देश की प्रमुख भाषाएँ (Languages in Russia) रशियन(आधिकारिक भाषा), अँग्रेजी।
जनसँख्या अनुसार देश का विश्व में स्थान (Populationwise Global Rank of Russia) नववा स्थान (9th)
देश का राष्ट्रीय पशु (National Mammal of Russia) भूरे रंग का भालू (Brown Bear)
राष्ट्रीय पक्षी(National Bird of Russia) गरुड़ पक्षी।
देश का राष्ट्रीय वृक्ष (पेड़) (National Tree of Russia) सिल्वर बर्च।
राष्ट्रीय पुष्प (फूल) (National Flower of Russia) कैमोमाइल पुष्प(Chamomile)।
राष्ट्रीय फल(National Fruit of Russia) क्रैनबेरी(Cranberry)।
देश का राष्ट्रीय खेल (State Game of Russia) रशियन हॉकी/आइस हॉकी (Russian Hockey/Ice Hockey)।

रशिया के बारे में महत्वपूर्ण  जानकारी – Russia ki Jankari

रशिया ज्यादातर पुरे उत्तरी एशिया और पूर्वी यूरोप में फैला हुआ है, यहाँ पर कुल 11 समय क्षेत्र है और पर्यावरण और जमीन में यहाँ हमें कई बदलाव देखने मिलते है। उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व तक रशिया में नोर्वे, फ़िनलैंड, इस्टोनिया, अज़रबैजान, कजाखस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तरी कोरिया की बॉर्डर है।

साथ जापान के ओखोटस्क समुद्र और यूनाइटेड स्टेट के अलास्का की समुद्री सतहे भी रशिया में है। देश के इतिहास की शुरुवात पूर्वी गुलामो से होती है, जिनका तीसरी और आठवीं शताब्दी के बीच यूरोप में एक प्रसिद्ध समूह था। उस समय इसकी खोज वरांजियन योद्धा इलीट ने की थी और उन्होंने एवं उनके वंशजो ने ही यहाँ पर शासन किया।

988 में उन्होंने बाइजेंटाइन साम्राज्य से रुढ़िवादी ईसाई धर्म को अपना लिया, जिससे बाइजेंटाइन के संश्लेषण की शुरुवात हुई और आने वाले हजारो सालो तक उन्होंने रशियन संस्कृति की नीव रखी। अंत में रशिया को छोटे-छोटे राज्यों में विघटित किया गया, ज्यादातर रशियन भूमि को मंगोल शासक ही चलाने लगे थे, लेकिन धीरे-धीरे रशिया अपना अस्तित्व बनाने लगा और रशिया ने ऐसा करते हुए आज़ादी भी हासिल कर ली एवं सांस्कृतिक और राजनीतिक पहचान भी वैश्विक स्तर पर बनाने लगा था।

18 वी शताब्दी से देश का विकास तेज़ी से हो रहा था और यही विस्तार रशियन साम्राज्य के नाम से जाना जाने लगा, जो इतिहास का तीसरा सबसे विशाल साम्राज्य है, रशियन साम्रज्य पश्चिम में पोलैंड से पूर्व में अलास्का पर फैला हुआ था। रशियन क्रांति के बाद रशियन संघीय फेडरेशन समाजवादी गणतंत्र सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक संघ का सबसे बड़ा और मुख्य घटक बना।

इसी वजह से बाद में रशिया द्वितीय विश्व युद्ध के बाद महाशक्ति के रूप में उभरा। 20 वी शताब्दी में रशिया के सोवियत युग में बहुत सी प्रोद्योगीकीय उपलब्धियाँ हासिल की गयी। साथ ही USSR से भी 15 आज़ाद गणतंत्र उभरकर सामने आए, जिनमे मुख्य रूप से रशिया, युक्रेन, बेलारूस, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, अर्मेनिआ, अज़रबैजान, इस्टोनिया, जॉर्जिया, किर्गीजस्तान, लाटविया, लिथुँनिया, माल्डोवा, ताजीकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान शामिल है।

जिनमे से रशियन SFSR सबसे विशाल, सर्वाधिक जनसँख्या और आर्थिक रूप से मजबूत देशो में से एक है। रशिया के संघीय अर्ध-राष्ट्रपति गणतंत्र वाला देश है। रशिया की आर्थव्यवस्था जीडीपी दर के हिसाब से 12 वी सबसे बड़ी और परचेसिंग पॉवर पैरिटी के हिसाब से छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

रशिया में मिनरल्स और उर्जा स्त्रोतों का भंडार भी बहुत है, जो एक तेल और प्राकृतिक गैस का मुख्य उत्पादक भी बनाता है। साथ ही यह देश पाँच मुख्य नुक्लेअर शक्ति वाले देशो में से एक है, जिसके पास विशाल मात्रा में हथियारों का भंडार जमा है।

यह देश यूनाइटेड नेशन सिक्यूरिटी कौंसिल का स्थायी सदस्य है और साथ ही G20, कौंसिल ऑफ़ यूरोप, एशिया-प्रशांत इकॉनोमिक को-ऑपरेशन (APEC), आर्गेनाईजेशन फॉर सिक्यूरिटी एंड को-ऑपरेशन इन यूरोप (OSCE), शंघाई को-ऑपरेशन आर्गेनाईजेशन (SCO),और वर्ल्ड ट्रेड आर्गेनाईजेशन (WTO), बेलारूस, कलेक्टिव सिक्यूरिटी ट्रीटी आर्गेनाईजेशन (CSTO) का भी सदस्य है और अर्मेनिआ, कजाखस्तान और कीर्गीस्तान के यूरेशियन इकॉनोमिक यूनियन (EEU) के पाँच सदस्यों में से एक है।

रशिया देश के कुल राज्यों की सूची – States List of Russia

विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टी से प्रथम क्रमप्राप्त देश रशिया का भौगोलिक विस्तार एशिया और यूरोप जैसे दो महाद्वीप में है, जिसके अंतर्गत प्रशासनिक व्यवस्था को संचालित करने हेतु कुल २२ रिपब्लिक यानि राज्य में रशिया विभाजित है। यहाँ आपको रशिया के सभी रिपब्लिक से हम परिचित करायेंगे जिनमे प्रमुखता से शामिल है –

  1. अल्ताई
  2. अड़ीगेय
  3. चुवांश
  4. बुर्यात
  5. बश्कोर्तोस्ताँ
  6. करेलिया
  7. क्रीमीया
  8. दाग़ेस्तान
  9. चेचन्या
  10. इंगुशेतीया
  11. काल्मीकिया
  12. कबारदिनों – बाल्कर
  13. कराचे – चेर्केस
  14. खाकस्स
  15. मारी एई
  16. मर्डोविया
  17. तुवा
  18. उदमूर्त
  19. कोमी
  20. साखा
  21. नॉर्थ ओस्सेतिया – अलानिया
  22. तातरस्तान

रशिया की प्रमुख भाषाएँ – Languages of Russia

आम तौर पर देश में अधिकता से रशियन भाषा का ही प्रयोग किया जाता है, इसके अलावा स्लाविक वर्ग की लगभग छह भाषा का देश में आम बोलीचाली में इस्तेमाल होता है।

संपूर्ण रशिया में जनजातीय भाषाओ को मिलाके लगभग १०० से भी अधिक भाषाएँ मौजूद है, वही अँग्रेजी भाषा के साथ संयुक्त अमेरिका की छह भाषा का भी देश में प्रयोग किया जाता है। रशियन भाषा को देश में राष्ट्रभाषा का स्थान प्राप्त है, जिसका दुनिया के प्रमुख भाषा के तौर पर नाम दर्ज है।

रशिया में मौजूद प्रमुख धर्म – Religions of Russia

धार्मिकता के विषय में रशिया दुनिया में धर्म सहिष्णु देश है जहाँ पर देश की कुल आबादी में सर्वाधिक सँख्या ईसाई धर्म के लोगो की है, ईसाईयों में प्रमुखता से यहाँ कैथोलिक, ऑर्थोडॉक्स आदि मतप्रवाह के लोग अधिक सँख्या में रहते है।

वही देश के कुछ क्षेत्रो में मुस्लिम धर्मीय लोगो सँख्या भी अच्छी खासी मौजूद है, इसके साथ बौध्द और हिन्दू धर्मीय लोग भी यहाँ आम तौर पर देखने को मिलेंगे। विगत कुछ सालो से हिन्दुओ की सँख्या देश में बढ़ रही है, वही लगभग १६ प्रतिशत तक जनसँख्या देश में ऐसी भी है जो किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती जिन्हे नास्तिक कहाँ जाता है।

इतिहास के पन्नो से ये साफ तौर पर स्पष्ट हुआ है के कुछ सदियों पहले यहाँ ज्यू धर्म के लोगो का भी अधिवास हुआ करता था, जो के मौजूदा हालात में ना के बराबर है। अब्राहम मत के अनुयायी कुछ सँख्या में देश में पाए जाते है।

रशिया का सामाजिक जीवन – Social Life of Russia

रशिया का भौगोलिक स्थान एशिया और यूरोप महाद्वीप में होने के कारण इसके सामाजिक जीवनशैली पर कुछ हद तक दोनों भी महाद्वीपों का प्रभाव नजर आता है जिसमे अधिकतर पश्चिमी संस्कृति यहाँ के आम इंसान के जीवन से जुडी हुई दिखती है। देश का प्रमुख धर्म ईसाई होने के कारण यहाँ के लोगो में शादी, त्यौहार और अन्य ख़ुशी के मौके इसी मान्यताओं अनुसार पुरे किये जाते है।

वही आम तौर पर देश की कुल जनसँख्या में पुरुषो की तुलना में महिलाओ की सँख्या अधिक है, जो के स्वस्थ सामाजिक रचना हेतु आवश्यक भी होता है। विश्व में रशिया का क्षेत्र विस्तार सबसे अधिक है इसके मुकाबले यहाँ जनसंख्या उतनी ज्यादा नहीं है, वही यहाँ की ठंडी विश्व में प्रसिद्ध है जो के बेहद ही ज्यादा होती है जिसे खून जमा देनेवाली सर्दी कहते है।

अधिकतर लोगो की मृत्यु इस देश में ५५ साल की उम्र में हो जाती है जो के चिंता का भी विषय बना हुआ है, इसकी प्रमुख वजह अधिक मात्रा में यहाँ किया जानेवाला शराब का सेवन होता है। आपको इस देश के अधिकतर लोग खुशमिजाज और सरल स्वाभाव के नजर आयेंगे जो के स्वयं के कार्य में व्यस्त दिखाई पड़ते है।

पश्चिम की जीवनशैली अनुसार ये लोग अधिकतर क्लब, पार्टी, मौज मस्ती और घूमने फिरने के शौक़ीन होते है, वही पर्वत चढ़ाई और बर्फ पर खेले जानेवाले खेल इनके पसंदीदा खेल होते है। यहाँ आप सड़क पर गंदी गाड़ी आसानी से नहीं चला सकते क्योंकि इस देश में गंदे मैले यातायात साधन चलाना जुर्म माना जाता है। बहुत बार रशिया के लोग ट्रैफिक के नियमो से बचने हेतु एम्बुलेंस से सफर करते है, वही एक समय था जब यहाँ दाढ़ी रखने पर टैक्स भी देना पड़ता था जो नियम मौजूदा हालात में बंद किया गया है।

विज्ञान तकनिकी के साथ चिकित्सा, खगोल विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान इत्यादि में रशिया काफी विकसित देश माना जाता है, जिसके पास सभी आधुनिक हथियार और युद्ध प्रणाली मौजूद है। सामान्य व्यक्ति का जीवन स्तर भी इस देश में काफी ऊँचा होता है, कुल अर्थव्यवस्था के आधार पर विश्व के प्रमुख देशो की सूची में भी रशिया शामिल है।

इसके साथ दुनिया में रशिया को विकसित महाशक्तिशाली देश माना जाता है जिसकी हर वक्त तुलना संयुक्त राज्य अमेरिका से की जाती है, जो के दोनों ही देश अबतक सभी क्षेत्रो के विकास में समान तौर पर सिद्ध हुए है।

रशिया की संस्कृति और परंपरा – Culture and Tradition of Russia

भलेही रशिया की संस्कृति में यूरोपीय संस्कृति की अधिक झलक दिखाई पड़ती हो पर फिर भी संस्कृति और परंपरा के नजरिये से ये देश खुदका स्वतंत्र अस्तित्व रखता है, जहाँ स्वदेशी शास्त्रीय संगीत, मूर्तिकला, स्थापत्य कला, चित्रकला और साहित्य कला देखने को मिलती है।

बर्फीला प्रदेश होने के कारण यहाँ की शुरुवाती जनजातियाँ लगभग बर्फीले क्षेत्र में ही घर बनाकर स्थानिक जीवो की मदद से जीवन व्यापन करते थे।यहाँ आदिकाल से बसने वाली प्रमुख जनजातियों में याकूत, तोफा, शोर, दोल्गान, साइबेरियन ततार इत्यादि शामिल है जो के उनकी स्वतंत्र मान्यताओं अनुसार जीवन व्यापन करते है, वही देश का प्रमुख धर्म ईसाई होने के कारण अधिकतर ईसाई मत अनुसार त्यौहार और धार्मिक विधियाँ संपन्न की जाती है।

इसके साथ अन्य धर्मो का समानता से आदर देश में किया जाता है जिन्हे स्वतंत्र श्रद्धाभाव से स्वधर्म का पालन करने की छूट दी हुई है।आधुनिक रशिया विज्ञान तकनीक के साथ साथ मानवी मूल्यों के प्रति सकारात्मकता के भाव से आगे बढ़ रहा है, जिसने धर्म सहिष्णु भावना का स्वीकार किया हुआ है।

रशिया का इतिहास संक्षिप में – Brief History of Russia

रशिया की भूमि में लगभग ४०,००० साल पुराना मानवी अवशेष मिला था जिससे ये स्पष्ट होता है के इस भूमि में कई हजार वर्षो पहले से मानवी सभ्यता मौजूद थी। उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र रशिया में यूरेशियन स्टेप्पे सभ्यता मौजूद होने के पुख्ता सबूत मौजूद है, जिसके बाद लगभग ईसवी सदी के आठ साल पूर्व ग्रीक व्यापारियों का रशिया के अंतर्गत व्यावसायिक कारणों से आना जाना शुरू हुआ था।

ग्रीक संस्कृति इन्ही कारणों से रशिया में स्थापित होना शुरू हुई थी जो के ईसवी सदी के शुरू होने तक कायम थी। बादमे जर्मन गोथिक साम्राज्य दक्षिणी रशिया प्रांतो में स्थापित हुआ जिसका समयकाल ईसवी सदी तीसरा और चौथा रहा, आगे हुन साम्राज्य द्वारा इस शासन को चलाया गया। स्लेविक जनजातियों को रशिया की प्रथम जनजाति माना जाता है जिनका कई हजार पूर्व से देश में अधिवास है।

साल १९१७ में में हुए राजनैतिक क्रांति से विश्व पटल पर रशिया का स्थान अधिक मजबूत होना प्रारंभ हुआ, जिसमे दोनों भी महायुद्धों में रशिया की भूमिका अहम् रही। वही दूसरे महायुद्ध के बाद रशिया – संयुक्त अमेरिका के बिच कई सालो तक चला शीत युध्द भी विश्व की राजनीती चर्चा का प्रमुख विषय बना था, वही जोसफ स्टॅलिन जैसा साम्यवादी नेता और लेनिन जैसे रशियन क्रांति के जनक ने रशिया के इतिहास के पन्नो में प्रमुख स्थान अर्जित किया।

रशिया के प्रमुख व्यंजन प्रकार – Staple Food of Russia Peoples

यहाँ आपके जानकारी हेतु रशिया के लोगो खानपान में प्रमुखता से शामिल होनेवाले व्यंजनों की सूची को हमने निचे दिया हुआ है, जिसमे शामिल प्रकार होते है –

रशिया देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Tourism Places in Russia

उत्तर ध्रुव से नजदीकी क्षेत्र में फैला हुआ रशिया देश दुनिया के कुछ सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए भी काफी मशहूर है, जिनमे से चुनिंदा स्थलों का ब्यौरा हम यहाँ आपको देनेवाले है, इनमे से प्रमुख पर्यटन स्थल इस तरह से है –

रशिया देश के प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous Persons from Russia

रशिया के महत्वपूर्ण महोत्सव – Important Festivals of Russia

यहाँ आप रशिया में सालभर में मनाये जानेवाले प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महोत्सवो की जानकारी हासिल कर पाएंगे जिसमे प्रमुखता से शामिल है –

दोस्तों, अगर आपको हमारी रशिया के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए रशिया के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about Russia जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

रशिया पर अधिकतर बार पूछे जाने वाले सवाल – Gk Quiz on Russia

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/