शिल्पा शेट्टी की जीवनी | Shilpa Shetty biography in Hindi

Shilpa Shetty – शिल्पा शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री, प्रोड्यूसर, भूतपूर्व मॉडल और ब्रिटिश रियलिटी सीरीज सेलेब्रिटी बिग ब्रदर 5 की विजेता भी है। शिल्पा शेट्टी हिंदी फिल्मो में अपने अभिनय के लिये जानी जाती है, हिंदी फिल्मो के साथ-साथ उन्होंने तेलगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मे भी की है।

भारत की सबसे प्रसिद्ध और हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटीज में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है, शिल्पा शेट्टी बहुत से सम्मान और फिल्मफेयर नामनिर्देशन की हकदार भी रह चुकी है।

Shilpa Shetty biography in Hindi
Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी की जीवनी / Shilpa Shetty biography in Hindi

किशोरावस्था में ही, शिल्पा शेट्टी ने कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट किये थे और बहुत से टेलीविज़न कमर्शियल भी किये थे। इसके बाद 1993 में थ्रिलर फिल्म बाजीराव से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था और इसमें उनके अभिनय के लिये उनका नामनिर्देशन फिल्मफेयर अवार्ड के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और लक्स न्यू फेस ऑफ़ द इयर के लिये भी किया गया था।

1994 में आयी एक्शन कॉमेडी फिल्म मैं खिलाडी तु अनारी में किये गए डबल रोल से उन्हें काफी ख्याति मिली। इस तरह से अपने करियर के शुरुवाती दौर में ही सफलता हासिल करने के बाद, शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्मे बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर गिरी और आने वाले पाँच सालो तक उनके हाथ असफलता ही लगी।

2000 में बॉक्स ऑफिस हिट धड़कन से उनके करियर में एक नया मोड़ आया, इस फिल्म के लिये उनका नामनिर्देशन बहुत से अवार्ड फंक्शन में किया गया था। इसके बाद उन्होंने बहुत सी सफल फिल्मे की जिनमे 2004 की ड्रामा फिल्म गर्व, 2005 की कन्नड़ फिल्म ऑटो शंकर और 2007 की फॅमिली ड्रामा फिल्म अपने भी शामिल है।

इसके साथ ही उन्होंने परदेसी बाबु (1998), रिश्ते (2002) और लाइफ….इन ए मेट्रो (2007) जैसी ड्रामा फिल्मे भी की है, जो बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही। इसके बाद 2004 में उनके द्वारा चित्रित की गयी फिल्म फिर मिलेंगे को बहुत से सम्मान और अवार्ड मिले थे, जिनमे फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस के लिये उनका नामनिर्देशन भी किया गया था।

2007 में ब्रिटिश रियलिटी टेलीविज़न सीरीज सेलेब्रिटी बिग ब्रदर 5, 63% वोटो से जीतने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायीं।

फिल्मो में एक्टिंग करने के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी बहुत से ब्रांड एवं उत्पादों से भी जुडी हुई है और साथ ही जानवरों के अधिकार और उनपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ भी शेट्टी बहुत से अभियान चलाती है।

इसके साथ ही सन 2008 में रियलिटी शो बिग बॉस 2 में वह सेलेब्रिटी होस्ट और रियलिटी शो झलक दिखला जा और नच बलिये में वह जज भी रह चुकी है। फरवरी 2009 से शेट्टी इंडियन प्रीमियर लीग की क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-संस्थापक भी है। 2014 में आयी एक्शन फिल्म दिश्कियाऊँ की प्रोड्यूसर भी शिल्पा शेट्टी ही थी।

शिल्पा शेट्टी का प्रारंभिक जीवन और मॉडलिंग करियर

8 जून 1975 को शिल्पा शेट्टी का जन्म चेम्बूर में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरेन्द्र और माता का नाम सुनंदा था। सुनंदा ने शिल्पा के लिये एक इंडो-चायनीज ड्रामा फिल्म दी डिजायर प्रोड्यूस की थी, लेकिन उनकी यह फिल्म कभी रिलीज़ नही हो सकी।

उनकी छोटी बहन, शमिता शेट्टी भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ही है। उन दोनों ने एक साथ 2005 में आयी फिल्म फरेब में काम भी किया था। मुंबई में शेट्टी ने सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी और फिर पोदार कॉलेज, माटुंगा से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की थी।

वह एक अच्छी भरतनाट्यम डांसर होने के साथ-साथ, स्पोर्ट में भी काफी निपुण है और स्कूल के समय में वह अपने स्कूल के वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी है। इसके साथ ही कराटे में भी वह ब्लैक बेस्ट विनर रह चुकी है।

1991 में दसवी की परीक्षा देने के बाद, शेट्टी ने मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुवात लिमका टेलीविज़न कमर्शियल और बहुत से दुसरे स्थानिक कमर्शियल से की थी। इसके बाद उन्होंने बहुत से उत्पादों की एडवरटाईजमेंट भी की थी।

इसके बाद शिल्पा को छोटी-छोटी फिल्मो के ऑफर भी आने लगे थे। और शेट्टी ने भी मॉडल के रूप में प्रशिक्षण लेने शुरू रखा था और ऐसा करते-करते ही वह एक दिन हिंदी फिल्मो की मुख्य और सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक बन गयी।

शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ मै खिलाडी तु हसीना (1994) में काम किया है, इसके बाद उन्होंने इन्साफ (1997) के सेट पर ही अक्षय के साथ डेट पर जाना शुरू किया था। शेट्टी ने भी खुलकर अपने और अक्षय कुमार के बीच के संबंधो के बारे में मीडिया में कहा था।

इंडियन मीडिया के अनुसार वे दोनों एक दूजे से शादी भी करना चाहते थे लेकीन अक्षय की शर्त थी की शादी करने के बाद शिल्पा फिल्मे करना छोड़ दे और निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान दे, लेकिन फिर शेट्टी ने भी यह कहकर इंकार कर दिया की उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नही है। और फिर फिल्म धड़कन की शूटिंग करते समय उन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

शिल्पा शेट्टी ने उद्योगपति और आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के मालक राज कुंद्रा से 22 नवम्बर 2009 को शादी कर ली थी। 2012 में उन दोनों ने एक बेटे को जन्म दिया था।

Read Also:

  1. अमिताभ बच्चन की जीवनी 
  2. लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन की कहानी
  3. ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवनी
  4. दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा
  5. Karishma Kapoor biography
  6. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कहानी

Note: आपके पास About Shilpa Shetty in Hindi मैं और Information हैं। या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे।
कुछ महत्त्व पूर्ण जानकारी शिल्पा शेट्टी जीवनी / Shilpa Shetty Biography के बारे में news ली गयी है।
अगर आपको Life History of Shilpa Shetty in Hindi Language अच्छी लगे तो जरुर हमें Whatsapp और facebook पर share कीजिये।
E-MAIL Subscription करे और पायें Essay with short biography about Shilpa Shetty in Hindi language and more new article. आपके ईमेल पर।

5 thoughts on “शिल्पा शेट्टी की जीवनी | Shilpa Shetty biography in Hindi”

  1. शिल्पा शेट्टी ने उद्योगपति और आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के मालक likh rkha h y misteke h

  2. shilpa shetty ki information sunder tarikese batayi, vo jyadatar logo ke favorite heroine ke list me no.1 par hain. unki smile aur unki acting ke to sbhi diwane hain. “dhadkan” film ka “dulhe ka sehra suhana lagta hai” unka ye gane to sab ke dil ko chu jata hain, aap unke bete ka naam aur uske age ke barmen jankari apne lekh me jarur de, unke life ke baremen aur bhi kuch information ho to please share kare,
    dhanyvad

  3. Shilpa Shetty ke bare me mujhe bahut dino se janakari chahiye thi. Aapake vajahase vo achhi tarikese mili he. Shilpa Shettyji mujhe bahut pasand he. Shilpa Shetty bahut achhi kalakar he.

    Thanku

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top