Site icon India's beloved learning platform

सोनिया गांधी की जीवनी

विदेशी मूल की सोनिया गांधी, भारतीय राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं,जिन्होंने न चाहते हुए भी भारतीय राजनीति में कदम रखा और सफलता का मुकाम हासिल किया। अपने पति एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद साल 1997-1998 में जब कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बंट गई, तब वे एक प्राथिमक सदस्य के रुप में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं और फिर कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष चुनी गईं। इसके साथ ही उनके नाम काफी लंबे समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सेवारत रहने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। हालांकि उन्हें अपने राजनीतिक करियर में अभी तक कई विवादों का भी सामना करना पड़ा है, आइए जानते हैं सोनिया गांधी जी और उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में

सोनिया गांधी की जीवनी – Sonia Gandhi Biography in Hindi

एक नजर में –

पूरा नाम (Name) सोनिया राजीव गांधी (एंटोनिया एडविज अल्बीना मैनो)
जन्म (Birthday) 9 दिसम्बर 1946
जन्मस्थान (Birthplace) लुसियाना, इटली
माता (Mother Name) पाओलो मायनों
पिता (Father Name) स्टेफ़िनो मायनो
विवाह (Husband) राजीव गांधी के साथ

जन्म, परिवार और शुरुआती जीवन –

भारतीय राजनीति में अपनी एक अलग  पहचा बना चुकी सोनिया गांधी 9 दिसंबर 1946 को इटली के लूसियाना शहर के कॉट्राडा मैनी के वेनेटो में एक मैनो परिवार में एंटोनिया एडविज अल्बीना मैनो के रुप में जन्मी थी, जो कि एक रोमन कैथोलिक परिवार था। उनके पिता स्टेफिनो मायनो का एक छोटा से निर्माण व्यापारी थे।

शिक्षा –

सोनिया गांधी ने इटली के ओर्बास्सानो शहर में एक कैथोलिक स्कूल से पढ़ाई की और फिर वे साल 1964 में ”बेल एजुकेशन शिक्षा ट्रस्ट के तहत” एक स्कूल में अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए कैम्ब्रिज शहर चली गई। वहीं साल साल 1965 में जब सोनिया गांधी कैम्ब्रिज के एक ”स्मॉल लैग्वेज कॉलेज” की छात्रा थी, तब उस दौरान वे उस कॉलेज की कैंटीन में भी काम किया करती थी। वहीं इसी कैंटीन में उनकी मुलाकात देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी से हुई थी। उस दौरान राजीव गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर रहे थे।

विवाह –

क्रैंब्रिज की एक रेस्तरां में राजीव गांधी से मिलने के बाद दोनों की दोस्ती हो गई और फिर करीब 3 साल बाद साल 1968 में राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने भारतीय रीति-रिवाज से शादी कर ली और वे भारत आकर अपनी सास और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ रहने लगीं। शादी के बाद उनका नाम ”सोनिया गांधी” रखा गया। साल 1970 में उन्होंने राहुल गांधी और साल 1972 में प्रियंका गांधी को जन्म दिया। वहीं राजनैतिक परिवार से वास्ता रखने के बाद भी राजीव गांधी और सोनिया गांधी दोनों ही पहले राजनीति से दूर रहते थे। राजीव गांधी  एक पेशेवर पायलट के रुप में काम करते थे, जबकि सोनिया गांधी अपने घर और परिवार को देखभाल करती थी। साल 1980 में सोनिया गांधी के देवर संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत के बाद राजीव गांधी पर राजनीति में आने का दवाब डाला गया और फिर उनकी सास इंदिरा गांधी की 1984 में मौत के बाद राजीव गांधी ने राजनीति में आने का फैसला लिया। हालांकि सोनिया गांधी अभी भी अपने परिवार की देखभाल में लगी रहीं और तब तक राजनीति से दूर रहीं, जब तक उन पर भारतीय राजनीति में शामिल होने पर जोर नहीं डाला गया। राजनैतिक करियर उपलब्धियां पुरस्कार/सम्मान द्वारा लिखी गई पुस्तकें – पर लिखी गई पुस्तकें – विदेशी मूल की होते हुए भी सोनिया गांधी ने भारतीय राजनीति में अपने नाम का सिक्का भुनाया है और अध्यक्ष के रुप में कांग्रेस पार्टी को नई दिशा दी।
Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/