आध्यात्मिक अनमोल विचार | Spiritual Quotes In Hindi

Spiritual Quotes in Hindi

आध्यात्म ही भगवान तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है एवं आध्यात्मिकता से ही ईश्वर की शक्ति का एहसास किया जा सकता है। इसके साथ ही आध्यात्मिकता से मन एकाग्रचित एवं शांत रहता है और यह हमारे अंदर जीने की इच्छा जाग्रत करता है। वहीं आज हम अपने इस पोस्ट में आध्यात्मिकता पर सुंदर सुविचार उपलब्ध करवा रहे हैं, जिनके माध्यम से आपको अपने जीवन के लक्ष्यों को पाने में मद्द मिलेगी।

आध्यात्मिक अनमोल विचार – Spiritual Quotes in Hindi

Spiritual Quotes in Hindi image
Spiritual Quotes in Hindi image

“कुरान भी अच्छी लगाती है मुझे, गीता का ज्ञान भी मेरा है… मुझ पर बरसती है मेहरबानियाँ बहुत, अल्लाह मेरा है और भगवान् भी मेरा है।”

भगवान् तो प्रेम के भूखे हैं, भूखे को भोजन खिलाओगे तो भगवान् खुश होगे।”

“शास्त्रानुसार निन्दा सुनाने वाला भी उतना दोषी होता है, जितना की करने वाला।”

“यदि ईश्वर है, तो हमें उसे देखना चाहिए। यदि आत्मा है, तो हमें उसकी प्रत्यक्ष अनुभूति कर लेनी चाहिए। अन्यथा उन पर विश्वास न करना ही अछी है। ढोंगी बनने की अपेक्षा नास्तिक बनना अच्छा है।”

Adhyatmik Quotes in Hindi

आध्यात्मिकता के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है, इसके बिना मनुष्य अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर सकता है , और न ही कभी ज्ञान हासिल कर सकता है। आध्यात्मिकता से ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। वहीं आध्यात्म के द्धारा ही हम ईश्वर तक पहुंच सकते हैं। 

इसके साथ ही दुनिया की असंभव से अंसभव चीजों को हासिल कर सकते हैं। आध्यात्म के द्धारा अपने अपनी इंद्रियों को काबू कर सकते हैं और सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। आध्यात्म सफल जिंदगी जीने का एक अचूक मंत्र है।

Spiritual Quotes Image
Spiritual Quotes Image

“ईश्वर का नाम सभी लेते है। परन्तु ईश्वर का नाम लेने से ह ईश्वर को पाया नहीं जा सकता।”

“ईश्वर ने तुझे मानव शरीर दिया है। यही उचित समय है, जब तू भगवान को पा सकता है, तेरे अन्य सारे प्रयास व्यर्थ है, सत्संग में प्रवृत्त हो और ईश्वर का ही नाम ले।”

Adhyatmik Vichar

जो लोग आडंबरों एवं पूजा अनुष्ठानों आदि का ढोंग करते हैं और दुनिया के सामने ईश्वर की भक्ति करने का दिखावा करते हैं, ऐसे लोग अपनी जिंदगी में दुखी रहते हैं, क्योंकि जो दिल सच्चे दिल और ईमानदारी से ईश्वर की भक्ति करते हैं, वो ही अपने जीवन में तरक्की करते हैं।

और आध्यात्मिकता के द्धारा ही मनुष्य का मन ईश्वर की भक्ति में रमता है,इसलिए हर किसी को आध्यात्मिकता का महत्व समझने की जरूरत है।

Spiritual Quotes Hindi
Spiritual Quotes Hindi

“सत्संग की महान महिमा है – वह दुख घटाता है और पापों को काटता है और जीवन को सुधारता है।”

“जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती। मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।”

आध्यात्मकता अंदर से ही आती है। वहीं जो लोग अपने अंदर की बात सुनते हैं और गहन चिंतन करते हैं, वो अपनी जिंदगी में अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेते हैं। वहीं जो लोग बाहर की सुनते है वे पूरी तरह बिखर जाते हैं। इसलिए मनुष्य को हमेशा अपने अंदर की सुननी चाहिए। वहीं आध्यात्मिकता पर लिखे गए यह विचार आपके अपनी मंजिल तक पहुंचने में मद्द करेंगे।

“कर्तव्य ही धर्म है, प्रेम ही ईश्वर है, सेवा ही पूजा है, सत्य ही भक्ति है।”

“जिसको भगवान् अच्छा लगता हैं, भगवान् को वो अच्छा लगता है।”

आध्यात्म के द्धारा ही व्यक्ति खुद पर काबू पा सकता है और जो मनुष्य खुद पर कंट्रोल कर लेते हैं, वो दुनिया की ऊंचाईयों तक पहुंच सकते हैं क्योंकि किसी महान पुरुष ने कहा है कि खुद पर काबू पा लेना ही इंसान की सबसे बड़ी जीत होती है।

वहीं आप आध्यात्म पर लिखे गए इस तरह के विचारों को अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर भी शेयर कर सकते हैं। यह विचार आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा भरेंगे और आपके अंदर आत्मविश्वार जगाने का काम करेंगे।

1 thought on “आध्यात्मिक अनमोल विचार | Spiritual Quotes In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top