Site icon India's beloved learning platform

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर | Sri Sri Ravi Shankar

Sri Sri Ravi Shankar – गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर एक मानवतावादी नेता, आध्यात्मिक शिक्षक और शांति के राजदूत है। तनाव मुक्त और हिंसा मुक्त समाज के उनके दृष्टिकोण ने दुनिया के लाखो लोगो को एकता के सूत्र में बांधा है। अपने कोर्स “दी आर्ट ऑफ़ लिविंग – Art of Living” से ही वे इस संदेश को लोगो तक पहुचाते है।

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर – Sri Sri Ravi Shankar

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar – गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर का जन्म 1956 में दक्षिण भारत में हुआ। चार साल की उम्र से ही उन्होंने भगवद गीता, प्राचीन संस्कृत शास्त्रों को पढना शुरू कर दिया था। वैदिक साहित्य और भौतिक विज्ञान दोनों में ही उन्होंने डिग्री हासिल कर रखी है।

1982 में गुरुदेव ने भारतीय राज्य कर्नाटक के शिमोगा में 10 दिन का मौन व्रत धारण किया। जिसके चलते एक शक्तिशाली तकनीक सुदर्शन क्रिया का भी जन्म हुआ। समय के साथ-साथ सुदर्शनक्रिया उनके कोर्स “आर्ट ऑफ़ लिविंग” का केंद्र बिंदु बन चुकी थी।

पहली संस्था की स्थापना:

गुरुदेव ने आर्ट ऑफ़ लिविंग – Art of Living की स्थापना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक गैर लाभ, शिक्षात्मक और मानवतावादी संस्था के रूप में की। इसमें कराये जाने वाले शिक्षात्मक और स्व-विकास कार्यक्रमों में चिंता मुक्त होने के बहुत से उपायों के बारे में भी बताया जाता है। और यह अभ्यास किसी एक वर्ण या जाती के लोगो तक ही सिमित नही है बल्कि वैश्विक स्तर पर कोई भी इंसान यह अभ्यास कर सकता है।

1997 में उन्होंने इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज (IAHV) की स्थापना टिकाऊ विकास परियोजनाओ समन्वय, मानव मूल्यों का पोषण और आर्ट ऑफ़ लिविंग के कोर्स की शुरुवात करने के लिए की। भारत, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में उनकी यह संस्था तेज़ी से विकसित हो रही है और साथ ही ग्रामीण भागो में भी इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और इसी वजह से यह संस्था अब तक कई गांवों तक पहुच चुकी है।

प्रसिद्ध मानवतावादी नेता के अनुसार गुरुदेव के कार्यक्रमों में विविध समस्याओ का सामने करने और उससे बचने की युक्तियो के बारे में भी बताया जाता है। आर्ट ऑफ़ लिविंग कोर्स के माध्यम से आतंकवादी हमलो से बचने के उपाय, प्राकृतिक आपदा से बचने के उपाय और सामाजिक विवादों को दूर करने के उपायों को लोगो तक पहुचाया जाता है। इससे लोगो के शरीर में प्रेरक विचार जाते है और उनका शरीर भी साहित्यिक होने लगता है।

एक अध्यात्मिक शिक्षक गुरुदेव ने योग और ध्यान करने की परंपराओ को पूरी तरह से बदल डाला और 21 वी शताब्दी के के अनुरूप ही उन्होंने योग में भी बदलाव किये। साथ ही व्यक्तिमत्व विकास और सामाजिक विकास के लिए भी गुरुदेव ने बहुत सी तकनीको का निर्माण कर रखा है। जिनमे मुख्य रूप से सुदर्शनक्रिया शामिल है, जिसने लाखो लोगो की सहायता उनकी चिंता को दूर करने और नयी उर्जा को प्राप्त करने में की है।

सुदर्शनक्रिया को करने से लाखो लोग अपने जीवन में शांति की अनुभूति कर सकते है। तक़रीबन 35 सालो में उनके कार्यक्रम और अभियान अबतक 155 देशो के 370 मिलियन लोगो तक पहुच चुके है।

शांति के राजदूत रहते हुए गुरुदेव ने सामाजिक विवादों को और हिंसा को कम कर अहिंसा फ़ैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शांतिमय वातावरण ही उनका मुख्य उद्देश्य है। विवादों के समय लोगो को उनमे आशा की किरण नजर आती है। इराक, आइवरी समुद्र तट, कश्मीर और बिहार में शांतिदूत के नाम से भी जाने जाते है।

अपने कार्यक्रमों और भाषणों के माध्यम से वे एक अहिंसावादी मानव समाज का निर्माण करना चाहते है, जहाँ मानवता को सर्वोच्च दर्जा दिया जाना चाहिए। साथ ही वे एक बहु सांस्कृतिक शिक्षा प्रणाली को भी विकसित करना चाहते है और इन सब से परे उनका मुख्य उद्देश्य इस ग्रह पर शांति को विकसित करना ही है।

उनके कार्यो ने दुनियाभर में लाखो लोगो के दिलो को छुआ है। लोग अपना धर्म, राष्ट्र, नाम सबकुछ भूलकर उनके कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए ख़ुशी से आते है। “वन वर्ल्ड फॅमिली” नामक अपने संदेश के माध्यम से ही वे भारत में जगह-जगह पर आर्ट ऑफ़ लिविंग के कैंप का आयोजन करते है।

गुरुदेव श्री श्री यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति और इंडिया योगा सर्टिफिकेशन कमिटी के गुणवत्ता नियंत्रण समिति के चेयरमैन भी है। साथ ही वे अमरनाथ मंदिर बोर्ड के सदस्य (जम्मू एंड कश्मीर के गवर्नर द्वारा नियुक्त) भी है। गुरुदेव कृष्णदेवराय के राज्याभिषेक के 500 वे एनिवर्सरी पर वे रिसेप्शन कमिटी के चेयरमैन (कर्नाटक सरकार द्वारा नियुक्त) थे।

श्री श्री रवि शंकर को मिले हुए अवार्ड्स – Sri Sri Ravi Shankar Awards

श्री श्री रवि शंकर की किताबे – Sri Sri Ravi Shankar Bbooks

Read More :

  1. Sri Sri Ravi Shankar Quotes
  2. Osho Biography
  3. History in Hindi
  4. BK Shivani Biography

I hope these “Sri Sri Ravi Shankar Biography in Hindi language” will like you. If you like these “Short Sri Sri Ravi Shankar Biography in Hindi language” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit android App. Some Information taken from Wikipedia about Sri Sri Ravi Shankar Biography in Hindi.

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/