विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग

Stephen Hawking Biography in Hindi

स्टीफन विलियम हॉकिंग एक विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी, ब्रह्माण्ड विज्ञानी, लेखक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैधांतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान केंद्र (Centre For Theoretical Cosmology) के शोध निर्देशक है। स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल और बिग थ्योरी की समझाने में अहम योगदान दिया है। उनके विकिरण (रेडिएशन) को हम हॉकिंग रेडिएशन भी कहते है।

विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग – Stephen Hawking Biography in Hindi

Stephen Hawking
Stephen Hawking Biography in Hindi

स्टीफन हॉकिंग के बारेमें – Stephen Hawking Information in Hindi

पूरा नाम (Name) स्टीफन विलियम हॉकिंग (Stephen Hawking)
जन्म (Birthday) 8 जनवरी 1942
जन्मस्थान (Birthplace) ऑक्सफ़ोर्ड, इंग्लैंड
माता (Mother Name) इसोबेल
पिता (Father Name) फ्रैंक
मृत्यु (Death) 14 मार्च 2018

स्टीफन हॉकिंग के प्रारंभिक जीवन के बारे मे जानकारी – Early Life Of Stephen Hawking

स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफ़ोर्ड में हुआ था। उनके पिता का नाम फ्रैंक और माता का नाम इसोबेल था, उनकी माता स्कॉटिश थी। स्टीफन के पिता एक चिकित्सा संशोधक के रूप मे काम करते थे, वही उनकी माता चिकित्सा अनुसंधान केंद्र मे एक सचिव तौर पर कार्यरत थी। यही उनकी मुलाकात हुई और आगे उन्होने शादी कर ली, जिनको कुल चार संताने हुई थी।

जिसमे स्टीफन, फिलिपा, मेरी, एडवर्ड ऐसे चार भाई बहन शामिल थे, इसमे एडवर्ड को स्टीफन की माता पिता ने गोद लिया था। शुरू से ही स्टीफन एक मेधावी छात्र के रूप मे उभर कर सामने आये थे, उनकी शिक्षा की प्रती रुची देख उनका दाखिला अच्छे विद्यालय मे किया गया।

स्टीफन हॉकिंग की शिक्षा – Stephen Hawking Education

उम्र के आठवे साल मे सेंट अल्बान के एक पाठशाला मे स्टीफन का दाखिला किया गया था, जहा उन्होने प्राथमिक शिक्षा पुरी की। आगे की पढाई पुरी करने के लिये महज १७ साल की उम्र मे स्टीफन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय मे दाखिला लिया, जहा उन्होने भौतिक विज्ञान मे पढाई पुरी की।

वैसे तो स्टीफन का आत्याधिक झुकाव गणित विषय की पढाई मे था, पर उस समय ऑक्सफोर्ड मे गणित विषय नही हुआ करता था। इसलिये भौतिक विज्ञान मे प्रथम श्रेणी मे स्नातक की पढाई पुरी कर, आगे स्टीफन ने केंब्रीज विश्वविद्यालय मे दाखिला लिया।

Stephen Hawking Education
Stephen Hawking Education

यहा से उन्होने अप्लाइड मैथेमेटिक्स तथा थ्योरेटिकल फिजिकल मे ब्रम्हांड संशोधन संबंध पर कार्य किया।

स्टीफन हॉकिंग की असाध्य बिमारी के बारे मे जानकारी – Stephen Hawking Disease

स्टीफन हॉकिंग की आंखो मे अनेक सपने थे तथा वो विज्ञान मे बहूत आगे तक संशोधन पर कार्य करना चाहते थे। शुरुवात मे जहा वो आम लोगो की तरह जीवन जिते थे, उसमे कुछ दिनो बाद उन्हे परेशानी मेहसूस होने लगी तथा उनकी तबियत खराब रहने लगी।

जब वे २१ साल की उम्र के थे तो अचानक सिढियो से गिर पडे थे, और बेसुध हो गये। उनके पिता उन्हे इलाज के लिये अस्पताल ले गये तो डॉक्टरो द्वारा बताया गया की स्टीफन को एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (Amyotrophic Lateral Sclerosis – ALS) नाम की बिमारी है।

इस बिमारी का कोई भी इलाज मौजूद नही था, तथा इस तरह के बिमारी मे धीरे धीरे शरीर के सभी अंग लकवा ग्रस्त होकर पुरी तरह काम करना बंद कर देते है। कई सालो से उन्हें ये बीमारी जकड़ी हुई थी, इस बीमारी के चलते उन्हें बोलने में भी काफी परेशानी होती थी। इसी वजह से वे स्पीच जनरेटिंग डिवाइस का उपयोग करते थे।

इस तरह की मुश्किलो को झेलते हुये भी, स्टीफन का शिक्षा और संशोधन के प्रती ध्यान कभी भी कम नही हुआ। इसके विपरीत उन्होने संशोधन मे अधिक रुची लेना शुरू किया था, जिसमे विश्व को उन्होने कुछ महान संशोधन दिये।

स्टीफन हॉकिंग की शादी शुदा जिंदगी और संतान के बारे मे जानकारी – Stephen Hawking Family

स्टीफन हॉकिंग ने जीवन मे दो बार शादी की थी, जिसमे उनकी पहली पत्नी का नाम जेन वाईल्ड था। जब स्टीफन की तबियत के बारे मे पता चला तो, जेन ने स्टीफन का शुरुवाती दिनो काफी अच्छी तरह से खयाल रखा। १९६५ मे स्टीफन और जेन की शादी हुई, जिसमे इनको तीन संताने हुई इसमे रॉबर्ट, लुसी और तिमूथियस शामिल है।

पर आगे साल १९९५ मे जेन और स्टीफन के बिच तलाक हो गया, साल १९९५ मे स्टीफन ने इलेन मेसन से दुसरी शादी की जो साल २०१६ तक चली, और २०१६ मे स्टीफन और इलेन के बिच तलाक हुआ। इस तरह स्टीफन हॉकिंग का शादी शुदा जीवन भी उतार चढाव भरा रहा।

स्टीफन हॉकिंग का एक संशोधक के तौर पर कार्य – Scientist Stephen Hawking

स्टीफन हॉकिंग ऐसे पहले व्यक्ति थी जिन्होंने ब्रह्माण्ड को समझने की थ्योरी विकसित की थी। इसमे उन्होने ब्रम्हांड को नियान्त्रित करने वाले नियम पर उनके साथी रॉजर पेनरोस के साथ मिलकर कार्य किया था।

इस विषय पर अथक संशोधन पर कुछ तथ्यपूर्ण निष्कर्ष हॉकिंग ने खोजे जिसमे उन्होने बताया की,” अंतरीक्ष और समय की निर्मिती ब्रम्हांड के जन्म के साथ हुई है, और अंततः ये सभी ब्लैक होल के भीतर समाहित होकर समाप्त हो जायेंगे”।
इसके साथ हॉकिंग ने आईन्स्टाइन के रिलेटिविटी थ्योरी पर भी कार्य किया, जिसका उपयोग उन्हे ब्लैक होल पर कार्य के दौरान हुआ। क्वांटम पर कार्य करते हुये उन्होने बयान दिया था की,” ब्लैक होल कभी भी शांत नही हो सकता, हर वक़्त वहा से कुछ विकिरण का उत्सर्जन होता रहता है”।

हॉकिंग के इन अविष्कारो ने दुनियाभर मे काफी ज्यादा चर्चा को बटोरा, तथा विज्ञान जगत और आम जनता इस विषय की ओर आत्याधिक आकर्षित हो गई थी।

स्टीफन हॉकिंग के जीवन की प्रमुख उपलब्धीया एवं कार्य – Stephen Hawking Inventions

Stephen Hawking
Stephen Hawking
  1. साल १९७९ मे स्टीफन हॉकिंग को केंब्रीज विश्वविद्यालय मे गणित विषय के लुकॅसियन प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त किया गया था, जो के दुनिया का सबसे प्रसिध्द शिक्षा अकादमी का पद होता है। इस पद पर कई सालो पहले अल्बर्ट आईनस्टाईन पढाया करते थे, साल २००६ तक हॉकिंग इस पद पर कार्यरत थे।
  2. साल १९६५ मे स्टीफन हॉकिंग ने “प्रॉपर्टीज ऑफ एक्सपैंडिंग यूनिवर्स” विषय मे पीएचडी की उपाधी हासिल की थी।
  3. १९७५ से केंब्रीज विश्वविद्यालय मे गुरुत्वाकर्षण भौतिकी के प्रोफेसर के रूप मे सेवा देना शुरू किया।
  4. हॉकिंग के पास कुल १३ मानद डिग्रीया थी।

वैश्विक स्तर पर उन्होंने बहुत से अभियानों में अपना सहयोग भी दिया है। स्टीफन हॉकिंग रॉयल सोसाइटी ऑफ़ आर्ट्स के सम्माननीय सभासद है, साथ ही धर्माध्यक्षीय विज्ञान अकादमी के जीवनपर्यंत सदस्य है,अपनी थ्योरी के चलते जल्द ही उन्हें कमर्शियल सफलता भी मिली।

उनके द्वारा लिखित किताब “ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ़ टाइम” उस समय की सबसे ज्यादा समय तक बिकने वाली किताब बनी, उस समय वह किताब लगभग रिकॉर्ड 237 हफ्तों तक चली।

“मै अभी और जीना चाहता हु।”

ये कथन किसी और के नहीं बल्कि विश्व के महान वैज्ञानिको में से एक स्टीफन हॉकिंग के है। जो उन्होंने अपने पिछले जन्मदिन पर कहे थे, जिसे सुन दुनिया एक पल के लिये अचंभित सी रह गयी थी। आज उन्हें भौतिकी के छोटे-बड़े कुल 12 पुरस्कारों से नवाजा जा चूका है।

स्टीफन हॉकिंग ने प्राप्त किये हुये पुरस्कार – Stephen Hawking Awards

  1. १९६६ में – एडम्स पुरस्कार।
  2. सन १९७५ – एडिंग्टन पदक।
  3. १९७६- मैक्सवेल मेडल तथा हेइनीमान पुरस्कार।
  4. अल्बर्ट आईनस्टाईन पुरस्कार १९७८ में दिया गया।
  5. सन १९८५ मेंआरएएस गोल्ड मेडल।
  6. १९८७ में डीराक मेडल ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल।
  7. साल १९८८ में स्टीफन हॉकिंग को वूल्फ पुरस्कार।
  8. साल १९८९- प्रिन्स ऑफ ऑस्टुरिअस।
  9. स्टीफन हॉकिंग को एंड्रयू जेमेंट अवार्ड साल १९९८ में दिया गया।
  10. साल १९९९ – नायलॉर पुरस्कार, लिलाइंफेल्ड पुरस्कार, अल्बर्ट मेडल – रॉयल सोसायटी ऑफ आर्ट।
  11. साल २००६ – कोप्ले अवार्ड।
  12. अमेरिका का सर्वोच्च पुरस्कार ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ भी स्टीफन हॉकिंग को साल २००९ मे दिया गया था।
Stephen Hawking Awards
Stephen Hawking Awards
  1. साल २०१२ – फंडामेंटल फिजिक्स पुरस्कार।
  2. साल २०१५ – बिबिवीए फौंडेशन फ्रंटीएर्स ऑफ नॉलेज पुरस्कार।

स्टीफन हॉकिंग द्वारा लिखी गई किताबे – Stephen Hawking Books

Stephen Hawking Books
Stephen Hawking Books
  1. “ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम”
  2. ” द युनिवर्स इन अ नटशेल”
  3. “द ग्रैंड डिजाईन”
  4. “ब्लैक होल अँड बेबी यूनिवर्स”

स्टीफन हॉकिंग की मृत्यु – Stephen Hawking Death

अपनी आयु का एक बडा अवधी स्टीफन हॉकिंग ने व्हील चेयर पर गुजारा, जिसमे युवा अवस्था से हुये असाध्य बिमारी से झुझते हुये उनका उम्र के ७६ वे साल मे निधन हो गया।

14 मार्च 2018 को यह महान वैज्ञानिक इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।

इस विषय पर अधिक बार पुछे गये सवाल (FAQ) – Questions about Stephen Hawking

१. किस उम्र मे स्टीफन हॉकिंग के असाध्य बिमारी का पता चला?

जवाब: २१ वर्ष।

२. स्टीफन हॉकिंग की कौनसी किताब सबसे मशहूर हुई?

जवाब: “ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम”।

३. स्टीफन हॉकिंग के प्रमुख संशोधन कौनसे है?

जवाब: बिग बैंग, ब्लैक होल थ्योरी।

४. संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा स्टीफन हॉकिंग को कौनसा सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया गया है?

जवाब: ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’।

५. स्टीफन हॉकिंग कौनसे विषय के प्रोफेसर रह चुके थे?

जवाब: गणित तथा भौतिक विज्ञान।

६. स्टीफन हॉकिंग के पास कुल कितनी डिग्रीया थी?

जवाब: १३।

७. स्टीफन हॉकिंग की पत्नियो के नाम क्या थे?

जवाब: जेन वाईल्ड और इलेन मेसन।

८. स्टीफन हॉकिंग दुनिया के कौनसे प्रसिध्द शिक्षा अकादमी के पद पर कार्यरत थे?

जवाब: केंब्रीज विश्वविद्यालय मे स्टीफन हॉकिंग गणित विषय को पढाने के लिये लुकासिअन प्रोफेसर पद कार्यरत थे, जो की शिक्षा अकादमी का प्रसिद्ध पद होता है।

९. स्टीफन हॉकिंग के जीवन पर आधारित कौनसी मूवी बनी हुई है

जवाब: “द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग” ये मूवी साल २०१४ मे स्टीफन हॉकिंग के जीवन के उपर बनी है।

१०. उम्र के कौनसे साल मे स्टीफन हॉकिंग की मृत्य हो गई थी?

जवाब: ७६ वे साल मे।

6 thoughts on “विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग”

  1. स्टीफन हॉकिंग एक महान इन्सान, जो दुनिया को बहुत कुछ सिखाकर चले गये,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top