Site icon India's beloved learning platform

तमिलनाडु पर्यटन स्थल की जानकारी | Tourist places in Tamilnadu

Tourist places in Tamilnadu

भारत के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी के तट पर बसा प्रदेश तमिलनाडु अपनी संस्कृति, धर्म एवं प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है। 1,30,058 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला हुआ यह प्रदेश कावेरी नदी के तट पर स्थित है। तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई है जो की पहले मद्रास के नाम से जानी जाती थी।

इस तटरेखा पर एक तरफ जहां भगवान राम द्वारा स्थापित किया गया रामेश्वरम मंदिर है तो दूसरी तरफ प्रमुख तीर्थस्थल कन्याकुमारी स्थित है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो तमिलनाडु राज्य इसके लिए पूरी दुनिया मे जाना जाता है।

तमिलनाडु पर्यटन स्थल की जानकारी – Tourist Places in Tamilnadu

तमिलनाडु राज्य का इतिहास – Tamil Nadu History

तमिलनाडु राज्य इतिहास का अत्यंत धनी राज्य है। यहाँ का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना है। इतिहास के अनुसार तमिलनाडु में अनेक शासकों का वंश राज्य कर चुका है जिनमे मुख्यतः शामिल हैं- चेर, चोल, पांड्या एवं पल्लव वंश के शासक। हर वंश के शासकों से इस राज्य को कुछ न कुछ संस्कृति एवं सभ्यता विरासत में मिली है, जिसने इस राज्य को सभ्यता एवं संस्कृति से परिपूर्ण बना दिया है।

तमिलनाडु राज्य हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है। एक तरफ जहाँ पर्यटकों को यहाँ की सभ्यता एवं संस्कृति अपनी तरफ आकर्षित करती है वही दूसरी तरफ यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है।

तमिलनाडु में हिंदुओं के चार प्रमुख मठो में से एक मठ स्थित है जो कि कांचीपुरम में स्थित है और कांची कामकोटि पीठ के नाम से जानी जाती है।

तमिलनाडु आने वाले पर्यटकों को यहाँ के हिल स्टेशन काफी रोमांचित करते हैं। दूर-दूर से लोग यहाँ के हिल स्टेशन का नजारा लेने के लिए आते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो तमिलनाडु राज्य की जलवायु काफी स्वास्थ्यप्रद है।

अगर बात की जाए प्राकृतिक सुंदरता की तो इस मामले में तमिलनाडु राज्य काफी धनी राज्य है। यहाँ के समुद्रतट के किनारे का नजारा पर्यटकों को सुकून देता है। यहाँ पर कई ऐसे समुद्रतट हैं जो भारत देश ही नही अपितु पूरी दुनिया मे विख्यात हैं।

तमिलनाडु का खान-पान – Tamil Nadu Food

बात अगर की जाए खान-पान की तो तमिलनाडु की खान-पान की संस्कृति पूरे देश से बिल्कुल अलग है। यहां के भोजन में चावल के बने व्यंजन मुख्यतः शामिल किए जाते है। डोसा, इडली एवं सांभर आपको तमिलनाडु के हर कोने में खाने को मिल जाएगा। अगर आप तमिलनाडु के मुख्यतः सभी व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं तो होटल में बस ‘सप्पाडु’ का ऑर्डर दे दें। ‘सप्पाडु’ केले के पत्ते पर कई व्यंजनों वाली खास दक्षिण भारतीय थाली है, जिसमें व्यंजनों की पूरी श्रंखला मौजूद होती है।

तमिलनाडु राज्य की जलवायु – Tamil Nadu Temperature

तमिलनाडु राज्य पहुँचने के साधन – How to Reach Tamil Nadu

तमिलनाडु पहुँचने के लिए आप बस, ट्रेन अथवा फ्लाइट का सहारा ले सकते है।

तमिलनाडु राज्य के मुख्य पर्यटन स्थल – Tourist Places in Tamil Nadu

तमिलनाडु राज्य में कई ऐसी जगह हैं जो घूमने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम आपको क्रम से इनके बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

1.चेन्नई – Chennai

चेन्नई शहर को पहले मद्रास के नाम से जाना जाता था। यह शहर तमिलनाडु राज्य की राजधानी है।

चेन्नई शहर में घूमने लायक मुख्य जगह निम्नलिखित है-

यह चेन्नई सेंट्रल से 8.2 किमी की दूरी पर है। यहाँ जाने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

समय-सारणी- 5:30AM-10:30AM, 4:00PM-7:00PM (रोजाना)

यहाँ घूमने में 1 से 1:30 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश-शुल्क- निःशुल्क।

यह चेन्नई सेंट्रल से 4.8 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

समय-सारणी- 10:00AM-6:00PM

(इस महल में जाने के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता पड़ती है)

यह चेन्नई सेंट्रल से 40.6 किमी की दूरी पर बना हुआ है। यहाँ पहुँचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

समय-सारणी- 9:00AM-6:00PM (रोजाना)

प्रवेश-शुल्क- 30रु./व्यक्ति (वयस्को के लिए), 10रु./व्यक्ति(बच्चों के लिए), 25रु. कैमरा, मोबाइल इत्यादि के लिए।

यह चेन्नई सेंट्रल से 7.5 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

समय-सारणी- 5:30AM-12:00PM एवं 5:00PM-9:00PM (सोमवार बन्द)

यहाँ घूमने में 1 से 1:30 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।

यह चेन्नई सेंट्रल से 13.4 किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुंचने के लिए बस एवं कैब का सहारा लिया जा सकता है।

समय-सारणी- 9:00AM – 5:30PM रोजाना

यहाँ घूमने के लिए 2 से 3 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश-शुल्क- 20रु./व्यक्ति (वयस्को के लिए), 10रु./व्यक़्क्ति (बच्चों के लिए), 20रु./ कैमरे के लिए, 100रु./वीडियो कैमरे के लिए।

यह चेन्नई सेंट्रल से 29 किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुँचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

मुम्बई बंदरगाह के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बन्दरगाह है।

यह चेन्नई सेंट्रल से 4.3 किमी की दूरी पर स्थित है।

समय-सारणी- 5:30AM-12:00PM एवं 4:00PM-9:00PM रोजाना

यह भ्रमण में 1 से 2 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश शुल्क- निःशुल्क

यह चेन्नई सेंट्रल से 4.8 किमी की दूरी पर है।

किसी भी समय यहाँ जाया जा सकता है। यहाँ जाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नही लिया जाता है।

यह चेन्नई सेंट्रल से 6.6 किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

समय-सारणी- 6:00AM-8:00PM रोजाना

यहाँ घूमने में 1 से 2 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।

यह चेन्नई सेंट्रल से 12 किमी की दूरी पर है

यहाँ घूमने के लिए 10 से 15 मिनट की आवश्यकता पड़ती है।

2.वेल्लोर – Vellore

तमिलनाडु राज्य का वेल्लोर शहर किले के शहर के नाम से प्रसिद्ध है। इस शजर का इतिहास बहुत ही समृद्ध है।

आईये जानते है वेल्लोर शहर में घूमने लायक मुख्य जगह कौन कौन सी है-

यह वेल्लोर रेलवे स्टेशन से 1.8किमी की दूरी पर है।

समय-सारणी- 9:00AM-12:30PM एवं 2:00PM-5:00PM रोजाना

यहाँ घूमने में लगभग 2 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश-शुल्क- 5रु./व्यक्ति

श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर देवी महालक्ष्मी को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर के अंदर एवं बाहर दोनों तरफ सोने की लगभग 15 कोटिंग की गई है।

इस मंदिर में प्रवेश हेतु एक सख्त ड्रेसकोड का पालन करना पड़ता है जिसके अनुसार मंदिर के अंदर शार्ट पैंट, मिडी या केफ्री पहन कर प्रवेश करना सख्त मना है।

यह वेल्लोर रेलवे स्टेशन रोड से 12 किमी की दूरी पर है, जबकि वेल्लोर बस स्टेशन से इसकी दूरी 8 किमी की है।

समय-सारणी- 8:00AM-8:00PM तक

प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।

3.कांचीपुरम – Kanchipuram

यह शहर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से लगभग 70 किमी की दूरी पर है। कांचीपुरम भारत के 7 पवित्र शहरों में से एक है।

आईये जानते हैं कांचीपुरम शहर पर्यटकों के लिए कौन-कौन सी खास जगह हैं-

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह अत्यंत प्राचीन मंदिर है।

यह मंदिर कांचीपुरम रेलवे स्टेशन से 2 किमी की दूरी पर है, जहाँ आसानीपूर्वक पहुंचा जा सकता है।

समय-सारणी – 6:00AM-11:00AM एवं 5:00PM-8:00PM रोजाना।

यहाँ घूमने में 1:30 से 2 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश-शुल्क- निःशुल्क।

यह कांचीपुरम का सबसे प्राचीन एवं दक्षिण भारत के सबसे शानदार मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में देवी पार्वती एवं शिव के नृत्य प्रतियोगिता को कलाकारी के जरिये दर्शाया गया है।

यह मंदिर कांचीपुरम रेलवे स्टेशन से 2.6 किमी की दूरी पर स्थित है।

समय-सारणी- 6:00AM-12:00PM एवं 4:00PM-7:00PM रोजाना।

प्रवेश-शुल्क- निःशुल्क।

यह देवी पार्वती के मुख्य मंदिरों में से एक है। यह पद्यासन रूप में देवी पार्वती की विशाल मूर्ति स्थापित है।

यह कांचीपुरम रेलवे स्टेशन से 1 किमी की दूरी पर स्थित है।

समय-सारणी- 5:30AM-12:00PM एवं 3:30PM-8:30PM रोजाना।

यहाँ घूमने में लगभग 1 घण्टे का समय लग जाता है।

प्रवेश शुल्क-निःशुल्क।

यह अत्यंत प्राचीन पक्षी अभयारण्य है। यह भारत का पहला पक्षी अभयारण्य है।

यह कांचीपुरम रेलवे स्टेशन से 48.7 किमी की दूरी पर बना हुआ है।

यहाँ पहुँचने के लिए बस, कैब एवं टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

समय-सारणी- 6:00AM-6:00PM रोजाना

यहाँ घूमने में 4 से 5 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश-शुल्क- 25रु./व्यक्ति (वयस्को को लिए)

5रु./व्यक्ति(बच्चों के लिये)

इस मंदिर के प्रमुख इष्ट देव हैं भगवान विष्णु। इस मंदिर में एक विशाल हाल है, जिसमे कुल 1000 स्तंभ बने हुए है, और हर इसके हर स्तम्भ पर अद्भुत नक्काशी की गई है जो दर्शको को खूब लुभाती है।

यह मंदिर कांचीपुरम रेलवे स्टेशन एवं कांचीपुरम बस स्टेशन दोनों जगह से लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है।

समय-सारणी- 8:00AM-1:00PM एवं 2:00PM – 5:30PM रोजाना यह

यहाँ घूमने में लगभग 1:30 से 2 घंटे का समय लव जाता है।

प्रवेश-शुल्क- निःशुल्क।

इस मंदिर के प्रमुख इष्ट देव भगवान विष्णु हैं। यह मंदिर भगवान विष्णु के 108 प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।

यह मंदिर कांचीपुरम रेलवे स्टेशन से 6.1 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए कैब या टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

समय-सारणी- 7:30AM-12:30PM एवं 3:30PM-8:30PM रोजाना।

यहाँ घूमने में 2 से 3 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश शुल्क- निःशुल्क।

तमिलनाडु राज्य के मुख्य समुद्री तट – Beaches In Tamilnadu

तमिलनाडु राज्य में कई समुद्रतट हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

आईये जानते हैं तमिलनाडु राज्य के मुख्य समुद्रतटो के बारे में-

यह समुद्रतट तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई के पूर्व में स्थित है। इस समुद्र तट की खास बात यह है कि यहाँ से सूर्यास्त के समय का नजारा काफी खूबसूरत दिखता है, जो पर्यटकों को खूब लुभाता है।

यह चेन्नई सेंट्रल से 4.8किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुचने के लिए आप कैब या टैक्सी की सुविधा ले सकते है।

तमिलनाडू राज्य के चेन्नई शहर के बसन्त नगर में स्थित इल्लियोट समुद्री तट बाथिंग बीच के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यह लवर पॉइंट के नाम से भी प्रसिद्ध है।

यह समुद्री तट चेन्नई सेंट्रल से 14 किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुचने के लिए कैब एवं टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

यह समुद्री तट चेन्नई के एक गांव कोवेलोंग में स्थित है।। यह गांव चेन्नई से महाबलीपुरम के बीच मे पड़ता है।

यह बीच चेन्नई से लगभग 40 किमी की दूरी पर है जहाँ पहुँचने के लिए कैब अथवा बस की सुविधा ली जा सकती है।

यह बीच चेन्नई शहर के दक्षिण में स्थित है। इस समुद्र तट के पास पल्लव वंश के राजाओं का भव्य महल एवं स्मारक है, जो पर्यटकों के मध्य आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

यह समुद्री तट चेन्नई सेंट्रल से लगभग 58.3 किमी की दूरी ओर है। यहाँ पहुँचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

यह समुद्री तट हिंदुओ के प्राचीन तीर्थस्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। यह समुद्री तट हिन्द महासागर, अरेबिन एवं बंगाल की खाड़ी के संगम है। इस समुद्र तट की प्राकृतिक सुंदरता भी अतुलनीय है। यहाँ से सूर्यास्त एवं सूर्योदय के नजारा देखने लायक होता है।

यह कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन से 17 किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुँचने के लिए बस, कैब, इत्यादि की सुविधा ली जा सकती है।

यह हिंदुओ के पवित्र स्थलों में से एक है। इस समुद्र तट के किनारे भगवान शिव का अत्यंत प्राचीन मंदिर है। जिसका नाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना श्री रामचन्द्र द्वारा करवाई गई थी जिसकी वजह से इसका नाम रामेश्वरम पड़ा।

यह समुद्री तट रामेश्वरम रेलवे स्टेशन से लगभग 3 से 4 किमी की दूरी पर है।

समय-सारणी- 5:00AM-12:00PM एवं 6:00PM-8:45PM रोजाना।

यहाँ घूमने में 1 से 2 घंटे का समय लग जाता है।

प्रवेश शुल्क- निःशुल्क

25रु./कैमरा।

तो दोस्तो यह थी तमिलनाडु राज्य से जुड़ी मुख्य जानकारियां, एवं इस राज्य में घूमने लायक मुख्य जगह के बारे में जानकारी। इन जगहों के अलावा भी तमिलनाडु राज्य में कई ऐसी चीजें हैं जो पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Read More:

Hope you find this post about ”तमिलनाडु पर्यटन स्थल की जानकारी – Tourist places in Tamilnadu” useful. if you like this information please share on Facebook.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Tourist places in Tamilnadu and if you have more information about Tamilnadu tourism then help for the improvements this article.

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/