महिलाओं के प्रति सम्मान पैदा करने वाले महान विचार

Women Quotes in Hindi

एक स्त्री सारे रिश्तों को कितने अच्छे से संभालती हैं। आज महिलाओं का योगदान सभी क्षेत्र में अहम् हैं। महिलाएं किसी भी देश के विकास का मुख्य आधार होती हैं। वे परिवार, समाज और देश की तरक्की में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

वहीं आज महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं एवं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार नहीं मिल रहा है।

उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है। वहीं हमारे देश मे लगातार घट रही महिलाओं की संख्या और बढ़ रहे भ्रूण हत्या, महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार के मामले काफी चिंताजनक हैं।

लेकिन् अभी भी दुनिया के उन्नत देशों में भी महिला सशक्तिकरण की स्वीकृति पर सवाल हैं, जबकि राजनीतिक दबाव में विकासशील देशों और राष्ट्र तो महिला समानता के अधिकार को पूर्ण रूप से स्वीकारने से काफी दूर हैं। लेकिन अब बीते कुछ सालो से इसमें थोड़े-थोड़े बदलाव आ रहे हैं।

इसलिए महिलाओं के सम्मान के प्रति सभी को जागरूक होने की जरुरत है।

दुनियाभर में महिलाओं को उनके अधिकार और सन्मान देने के लिये बहुत सी संघटनांये आगे आ रही हैं। और हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। ताकि विश्व भर में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मना सके।

इसलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में महिलाओं के प्रति सम्मान पैदा करने वाले कुछ महान व्यक्तियों द्वारा कहे गए विचारों को उपलब्ध करवा रहे हैं अगर आपको ये Women quotes अच्छे लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करना इससे Women Empowerment में आपका भी सहयोग होंगा।

महिलाओं के प्रति सम्मान पैदा करने वाले महान विचार – Women Quotes in Hindi

Womens Quotes in Hindi
Women’s Quotes in Hindi

“स्त्री का सम्मान सब का परम कर्तव्य है।”

Women Quotes

Women Quotes
Women Quotes

“कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता जब तक उसकी महिलाएं कंधे से कन्धा मिला कर ना चलें।”

Women’s Day Quotes in Hindi

आज, दुनिया का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां महिलाओं ने खुद को साबित नहीं किया हो, महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा हर क्षेत्र में मनवाया है एवं खुद को समाज में एक सशक्तिशाली शक्ति की तरह स्थापित किया है।

आज पहले की तुलना में महिला आत्मनिर्भर एवं सक्षम हैं एवं पुरुषों की तरह राजनीति, आर्थिक, सामाजिक सभी क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इन सबके बाबजूद आज भी महिलाओं की जिंदगी से जुड़े अहम फैसले उनके पिता, भाई या फिर पति यानि की पुरुष के द्धारा ही लिए जाते हैं।

यही नहीं कई जगहों पर तो बेटी के जन्म लेने से पहले ही उन्हें मार दिया जाता है, तो कई जगहों पर महिलाओं को अपने शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ना पड़ रहा है और मानसिक टॉर्चर सहना पड़ रहा है।

वहीं इस तरह के कोट्स महिलाओं के महत्व समझाने और समाज में उन्हें उचित दर्जा दिलवाने में काफी अहम साबित हो सकते हैं। वहीं इस तरह के विचार महिलाओं के प्रति जागरूकता फैलाने में भी मद्दगार साबित हो सकते हैं।

वहीं इस तरह के अनमोल विचारों को आप लोग अपनी सोशल मीडिया साइट्स, फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम आदि पर भी शेयर कर सकते हैं।

Womens Day Quotes in Hindi
Women’s Day Quotes in Hindi

“औरतें प्यार करने के लिए बनी हैं, समझने के लिए नहीं।”

Mahila Par Suvichar

Mahila Par Suvichar
Mahila Par Suvichar

“मौन औरतों के लिए एक आभूषण है।”

Nari Samman Quotes in Hindi

इस बात से नहीं नकारा जा सकता है कि, आज हमारे भारतीय समाज समाज में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार आया है, महिलाओं के विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारे देश की सरकारें लगातार काम कर रही हैं एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

इसके अलावा हमारे देश की प्रतिभाशील महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है।

वहीं नारी पर लिखे गए यह सर्वश्रेष्ठ एवं उत्तम विचार नारियों को समाज में बराबरी का हक दिलवाने में मद्दगार साबित होंगे एवं लोगों के मन में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करेंगे।

Nari Samman quotes in Hindi
Nari Samman quotes in Hindi

“हम हमेशा देखते हैं जब आदमी स्त्री से प्यार करता है। वो अपनी ज़िन्दगी का बहुत छोटा हिस्सा देता है। पर जब स्त्री प्यार करती है वो सबकुछ दे देती है।”

Women Empowerment Quotes Gif

Women empowerment quotes gif
Women empowerment quotes gif

“महिलाएं पुरुषों से अधिक समझदार होती हैं क्योंकि वो जानती कम हैं और समझती ज्यादा हैं।”

“औरतें वो नहीं सुनना चाहती जो आप सोचते हैं। औरते वो सुनना चाहती हैं जो वो सोचती हैं।”

Women’s Day Thoughts in Hindi

हमारी भारतीय संस्कृति में भी महिलाओं के महत्व को बताया गया है एवं उन्हें देवी का रुप माना गया है। इसके साथ ही वेदों, पुराणों और शास्त्रों में भी महिलाओं की शक्ति और क्षमता का बखान किया गया है।

महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना नहीं की जा सकती, क्योंकि महिलाएं ही वंश को आगे बढ़ाती हैं एवं किसी भी देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

महिला एक मां, पत्नी, बहन, बहू कई रुपों में अपना कर्तव्य निभाती हैं एवं सशक्त समाज के निर्माण में मद्द करती हैं।

वहीं महिलाओं पर लिखे गए इस तरह के कोट्स काफी महत्वपूर्ण हैं, साथ ही महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करते हैं।

Nari Par Suvichar
Nari Par Suvichar

“सुयोग्य स्त्री परिवार की शोभा तथा गृह की लक्ष्मी है।”

Mahila Sashaktikaran Quotes

वीमेन एम्पावरमेंट कोट्स
Mahila Sashaktikaran quotes

“स्त्रियों की मान-हानि साक्षात् लक्ष्मी और सरस्वती की मान हानि है।”

नारी पर अनमोल वचन

नारी दया, करुणा, प्रेम और ममता की पवित्र मूर्ति होती हैं। नारी ही मनुष्य की जन्मदात्री होती हैं, जिसके ह्रदय में सूर्य जैसा तेज, समुद्र जैसी गंभीरता, चन्द्रमा जैसी शीतलता, पर्वतों जैसी मानसिक उच्चता, पृथ्वी जैसी क्षमता होती है।

वहीं जिस समाज में नारी का सम्मान नहीं किया जाता, उस समाज का जल्द ही सर्वनाश हो जाता है। इसलिए हर किसी को नारी का सम्मान करना चाहिए।

वहीं इस तरह के सुविचार महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

नारी पर अनमोल वचन
नारी पर अनमोल वचन

“महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं।”

Quotes on Nari Shakti in Hindi

Quotes on Nari Shakti in Hindi
Quotes on Nari Shakti in Hindi

“जीवन की कला को अपने हाथों से साकार कर नारी ने सभ्यता और संस्कृति का रूप निखारा है, नारी का अस्तित्व ही सुन्दर जीवन का आधार है।”

“अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं ही इतिहास बनाती हैं हर सफल आदमी के पीछे एक स्त्री है।”

Ladies Quotes in Hindi

Women empowerment quotes in Hindi
Women empowerment quotes in Hindi

“स्त्री की उन्नति पर ही राष्ट्र की उन्नति निर्भर है।”

Mahila Par Suvichar

Women Self respect quotes in Hindi language

“आदमी अपनी किस्मत नही बनता बल्कि औरत आदमी की किस्मत को तय करती है।”

Women’s Quotes on Education

Womens Quotes on education
Women’s Quotes on education

“जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं; आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं; लेकिन आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं, आप एक पीढ़ी को शिक्षित करते हैं।”

Quotes on Women in Hindi

Women's day quotes by famous personalities

“क्योंकि आप महिलाएं हैं, इसलिए दुनिया आप पर अपनी सोच थोपेंगी। वे आपको बताएंगे कि कैसे व्यवहार करें, कैसे कपडे पहने, आप किससे मिल सकते हैं और आप कहां जा सकते हैं। मेरा महिलाओं से यही कहना हैं की लोगों के फैसले की छाया में न रहें। अपने खुद के ज्ञान के प्रकाश में अपनी पसंद और नापसंद तय करें।” – Amitabh Bachchan

Nari Quotes in Hindi

Womens Quotes GIF
Women’s Quotes GIF

“पुरुषों और महिलाओं के बीच मित्रता संभव नहीं है। वहां जूनून है, शत्रुता है, उपासना है, प्रेम है, लेकिन मित्रता नहीं है।”

Nari Par Suvichar

Treat a girl with respect quotes in Hindi

“दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति नौजवानी और स्त्री की सुन्दरता है।”

अगले पेज पर और भी

6 thoughts on “महिलाओं के प्रति सम्मान पैदा करने वाले महान विचार”

  1. विजेता मलिक

    *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस* की हार्दिक शुभकामनाएं !

  2. Very nice collection
    !!!!!!अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!!!!!!

  3. very nice collection
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top