13 December Today Historical Events
दोस्तों आज जानते हैं 13 दिसंबर का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।
13 दिसंबर का इतिहास – 13 December Today Historical Events
13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 13
- ऑस्ट्रिया के टायरॉल में 1916 में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।
- नीदरलैंड के हेग में 1920 में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का 1921 में उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था।
- चीन और जापान के बीच 1937 में हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
- भारत और सोवियत संघ ने 1955 में पंचशील प्रकाशन को स्वीकार किया।
- मंसूर अली ख़ान पटौदी ने 1961 में अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
- सन 1974 में माल्टा गणतंत्र बना।
- पोलैंड में 1981 में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
- गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को 1989 में आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
- कोफी अन्नान 1996 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए।
- महात्मा रामचन्द्र वीर को 1998 में कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर 2001 में आतंकवादी हमला।
- इस्रायल ने 2001 में यासिर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
- भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 2003 में उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
- यूरोपीय संघ का 2002 में विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी,
लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया इसमें शामिल किए गए। - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच 2004 में परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
- भूतपूर्व चिलि तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे 2004 में अपहरण और नरसंहार के 9 आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
- 50वें सदस्य के रूप में 2006 में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
- श्रीलंका सेना व लिट्टेे के मध्य 2007 में हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
- जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 2008 में 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।
13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 13 December
- हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता इलाचन्द्र जोशी का जन्म 1903 में हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मी चंद्र जैन का जन्म 1925 में हुआ।
13 दिसंबर को हुए निधन – Famous Deaths of 13 December
- एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का निधन 1048 में हुआ।
- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन 1986 में हुआ।
Read More:
- Historical events in January
- Historical events in February
- Historical events in March
- Historical events in April
- Historical events in May
- Historical events in June
- Historical events in July
- Historical events in August
- Historical events in September
- Historical events in October
- Historical events in November
- Historical events in December
आपको हमारी आज के इतिहास की यानि 13 दिसंबर के इतिहास की जानकारी अच्छी लगे या फिर इसमें कुछ कमी लगे तो हमें कमेंट के ज़रिये जरुर बताएं।