Site icon India's beloved learning platform

टॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन | Allu Arjun Biography

Allu Arjun – अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्मो के अभिनेता, निर्माता, डांसर, और प्लेबैक सिंगर है। आंध्रप्रदेश और केरला में ही नहीं बल्क़ि पुरे भारत देश में इनके बहुत से फैन है। अल्लू अर्जुन को केरल में मल्लू अर्जुन कहा जाता है।


टॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन – Allu Arjun Biography

अल्लू अर्जुन का जन्म तमिलनाडू के चेन्नई में हुआ। इनके पिता अल्लू अरविंद फ़िल्म निर्माता है। इनके दादाजी अल्लू रामा लिंगैया फिल्मो में कॉमेडियन का काम करते थे। इनकी बुवा की शादी चिरंजीवी से हुई।

अल्लू अर्जुन बहुत ही अच्छे स्वभाव के इन्सान है और हसी मजाक करने में तो माहिर है। इन्हें बचपन से नाचने का बड़ा शौक था। लेकिन पढाई में ज्यादा होशियार नहीं थे।

इन्होने प्राथमिक शिक्षा पीबीबीएस स्कूल और सेंट पेट्रिक स्कूल में पूरी की। इसके बाद अल्लू अर्जुन ए. एम. एम. स्कूल में पढ़े और बाद में इन्होने पढाई बिच में ही रोक दी और शाम के समय किसी संस्था में जाना शुरू कर दिया था जिसके कारण इन्होने कैसे तो भी 10 वी की पढाई पूरी कर ली और आगे की पढाई बंद कर दी।

हम सब सोचते है की शिक्षा हमें अच्छा इन्सान बनाती। लेकिन अल्लु पढाई में साधारण होने के बावजूद भी अच्छे इन्सान है। इन्हें बाहर घूमना बहुत अच्छा लगता है और दोस्तों के साथ समय बिताना इनका पसंदीदा काम है।

6 मार्च 2011 को हैदराबाद में अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से शादी की। इन्हें एक लड़का है जिसका नाम आयान है और लड़की का नाम आरहा है।

अल्लू अर्जुन का फ़िल्मी करियर – Allu Arjun Career

2003 में आयी फ़िल्म गंगोत्री से इन्होने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की। इस फ़िल्म के लिए इन्हें दो पुरस्कार भी मिले।

वो टोलीवुड के एकमात्र ऐसे अभिनेता जिन्होंने 14 फिल्म अभिनेत्री के साथ काम किया। और खास बात यह है की इन 14 अभिनेत्री के साथ एक बार काम करने के बाद दुबारा उस अभिनेत्री के साथ काम नहीं किया।

इनके करियर में बहुत सारे उतार चढाव आये। कामयाबी और असफलता दोनों का भी अल्लू अर्जुन ने अनुभव लिया। लेकिन फिर भी इन्होने परिस्थितियों को संभालकर काम पर ध्यान दिया। फ़िल्म बनाते वक्त वो अपना सर्वश्रेष्ठ देते है। वो एक महान डांसर है और इसीलिए इन्हें दक्षिण के माइकल जैक्सन कहते है।

नाचना इन्हें बहुत ही पसंद है और इनके इसी बात से सभी इन्हें बहुत प्यार करते है। वो काफ़ी व्यवहारिक इन्सान है और हमेशा नए कलाकारों को आगे लाने की कोशिश करते है।

इन्होने चक्र, कीरावानी और बहुत सारे निर्देशकों के साथ मिलकर काम किया। उम्र के 11 साल से वो इस फ़िल्मी दुनिया में काम कर रहे है और हर बार अपने आपमे निखार लाने की कोशिश में रहते है। वो पडदे पर और पडदे के पीछे भी बहुत स्टाइलिश रहते है और शायद इसीलिए सभी इन्हें स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन कहते है। इनके सबसे ज्यादा चाहने वाले लोग केरल में है और इसीलिए केरल में इन्हें मल्लू अर्जुन कहते है।

इन्होने बहुत फिल्मो में मेहमान के रूप में काम किया जैसे की डैडी और शंकर दादा जिंदाबाद। इन्होने 2014 में काजल के साथ मिलकर फ़िल्म में मेहमान के रूप काम किया और उस फ़िल्म में पूरी जान डाल दी। वो काम सिर्फ़ इन्होने राम चरण के खातिर किया था। और इसका नतीजा भी काफ़ी हैरान करनेवाला था। लोगों ने उस फ़िल्म को बहुत पसंद किया।

अल्लू अर्जुन को मिले हुए पुरस्कार – Allu Arjun Awards

अल्लू अर्जुन की फिल्मोग्राफी – Allu Arjun Movies List

Read Also: Biography in Hindi

I hope these “Allu Arjun Biography In Hindi ” will like you. If you like these “Allu Arjun Biography In Hindi ” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/

https://ppikotadepok.or.id/