Anil Kapoor – अनिल कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर है, जिन्हें हम बहुत सी बॉलीवुड, इंटरनेशनल फिल्मो और टेलीविज़न सीरीज में देख चुके है। अभिनेता के रूप में उन्हें तक़रीबन 40 साल हो चुके है और 2005 से वे प्रोड्यूसर के रूप में भी काम कर रहे है। अपने करियर में वे बहुत से अवार्ड जीत चुके है, जिनमे 2 नेशनल फिल्म अवार्ड और छः फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है।
अभिनेता अनिल कपूर की जीवनी – Anil Kapoor Biography In Hindi
कपूर ने हिंदी फ़िल्मी की शुरुवात उमेश महरा की फिल्म हमारे तुम्हारे (1979) में एक कैमिया रोल के रूप में की थी। उन्होंने अपनी पहली डेब्यू फिल्म की और 1980 में वे तेलगु फिल्म वम्सा वृक्षं में मुख्य अभिनेता के रूप में दिखे, जिसे बापू ने डायरेक्ट किया था।
इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मो में मणि रत्नम की फिल्म पल्लवी अणु पल्लवी (1984) से डेब्यू किया था। यश चोपड़ा की फिल्म मशाल (1984) में कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर केटेगरी का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। एन.चंद्रा की फिल्म तेज़ाब (1988) के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला और इसके बाद इंद्रा कुमार की फिल्म बेटा (1992) में उनके अभिनय के लिए उन्हें फिर से बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
उन्होंने बहुत सी आलोचात्मक और आर्थिक रूप से सफल फिल्मे की है, जिनमे मेरी जंग (1985), मी.इंडिया (1987), विरासत (1997) शामिल है जिनके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला है, ताल (1999) फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का दूसरा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवार्ड मिला, पुकार (2000) फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला, नो एंट्री (2005), दिल धड़कने दो (2015) फिल्म के लिए उन्हें तीसरा फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है।
इंटरनेशनल फिल्मो में कपूर का पहला रोल डेनी बॉयल की अकैडमी अवार्ड विनिंग फिल्म स्लैमडॉग मिलियनेयर में किया था, जिसके लिए उन्हें मोशन पिक्चर में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए स्क्रीन एक्टर गिल्ड अवार्ड मिला। एक्शन सीरीज 24 के आठवे सीजन में उनके प्रदर्शन को देखते हुए अमेरिकन प्रेस ने उनकी काफी तारीफ भी की। वैश्विक स्तर पर अनिल कपूर सबसे प्रसिद्ध और पहचाने जाने वाले भारतीय एक्टर है।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा –
कपूर का जन्म 24 दिसम्बर 1956 को चेम्बूर में निर्मल कपूर और फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर को हुआ था। उनके चार बच्चो में अनिल दुसरे है। उनके बड़े भाई बोनी कपूर एक फिल्म प्रोड्यूसर और छोटे भाई संजय कपूर एक्टर है। कपूर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा लेडी सुक्कौर हाई और स्कूल और सेंट ज़ेवियर कॉलेज से पूरी की। 1984 में उन्होंने सुनीता भावनानी कपूर से शादी की, जो एक कॉस्टयूम डिज़ाइनर है, उन्हें दो बेटियाँ और एक बेटा भी है। उनकी बड़ी बेटी सोनम कपूर (जन्म 1985) एक एक्ट्रेस है, जबकि छोटी बेटी रिहा कपूर (जन्म 1987) फिल्म प्रोड्यूसर है।
एक्टिंग करियर –
1971 में शशि कपूर की तु पायल मै गीत में युवा शशि कपूर का किरदार निभाते हुए कपूर ने 12 साल की उम्र में ही फिल्मो में डेब्यू किया था। लेकिन यह फिल्म किसी कारणवश थिएटर में रिलीज़ नही हो सकी।
Read More:
- Akshay Kumar Biography
- Salman Khan Biography
- अमिताभ बच्चन जीवनी
- सुपरस्टार रजनीकांत की जीवनी
- Sonam Kapoor Biography
I hope these “Anil Kapoor biography in the Hindi language” will like you. If you like this “Short Anil Kapoor biography in the Hindi language” then please like our Facebook page & share on WhatsApp.