जाने असल में क्या हैं काले ताजमहल का रहस्य…

Mystery of Black Taj Mahal Story

इतिहास के पन्नों में हमने बहुत सी प्रेम कहानियां पड़ी है लेकिन उन में एक प्रेम कहानी जो आज भी महोब्बत की मिशाल बनी हुई है वो है शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी। जिसे आगरा का ताजमहल हर पल बयां करता है। हालांकि सिर्फ मोहब्बत के नजरिए से ही नहीं वास्तुकला के नजरिए से भी ताजमहल बहुत ही अद्भुत इमारत है शायद यही वजह है कि ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है।

ताजमहल को लेकर जो कहानी मशहूर है उसके अनुसार मुमताज मुगल बादशाह शाहजहां की तीसरी बीवी थी। जिनसे शाहजहां को सबसे ज्यादा प्रेम था। और इसी प्यार को जग जाहिर करने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की मौत के बाद उनकी याद में ताजमहल बनवाया जहां पर मुमताज की कब्र को दफनाया गया।

तथ्यों के अनुसार ताजमहल को बनने में 22 साल लगे थे। लेकिन अगर हम इतिहास को खंगाले तो ये बात निकलकर आती है कि शायद शाहजंहा को खूबसूरत इमारते बनाने का बहुत शौक था। क्योंकि ताजमहल के अलावा दिल्ली का लाल किला, आगरा का किला, दिल्ली की जामा मस्जिद, दिल्ली की मोती मस्जिद और आगरा की जामा मस्जिद सभी शाहजहां ने ही बनवाए थे। और इन सभी की वास्तुकला अद्भुत है।

हालांकि वास्तुकला और सुंदरता के नजरिए से ताजमहल इन में सबसे खूबसूरत माना जाता है क्योंकि इसे सफेद संगमरमर के पत्थरों से बनवाया गया था। लेकिन ताजमहल के बनने के बाद शाहजहां खुद इस महल के इतने कयाल हो गए कि उन्होनें अपने लिए ऐसा ही एक महल बनाने की इच्छा जाहिर की। जहां पर उन्हें उनकी मृत्यु के बाद दफनाया जाए।

लेकिन शाहजहां की ख्वाहिश ये भी थी कि वो महल सफेद नहीं बल्कि काले पत्थरों से बना हो यानी कि काला ताजमहल। काला ताजमहल को लेकर आपने भी कई किस्से कहानियां सुनी होंगी लेकिन असल में काला ताजमहल – Black Taj Mahal  का रहस्य क्या है और ये क्यों नहीं बन पाया इसके पीछे की वजह बहुत कम लोग जानते है।

Black Taj Mahal
Black Taj Mahal

जाने असल में क्या हैं काले ताजमहल का रहस्य – Mystery of Black Taj Mahal Story

तथ्यों के अनुसार काले ताजमहल का जिक्र सबसे पहले यूरोपी यात्री यां बापतीस्त तावेरनिए के लेखों में मिलता है जो साल 1665 में भारत के आगरा शहर पहुंचा था। यूरोपी यात्री में अपने लेखों में काले ताजमहल का जिक्र करते हुए लिखा है कि शाहजहां ने ताजमहल के सामने बहने वाली दरिया के दूसरी तरफ अपने लिए मकबरा बनाना शुरु किया था। लेकिन इसे पहले ही शाहजहां के बेटे औरंगजेब ने उन्हें कैद कर लिया।

हालांकि कई पुरातत्व इसे केवल एक मिथक कथा मानते है लेकिन अगर यूरोपी यात्री के लेखों में लिखी गई बातें सच है तो काला ताजमहल का अस्तित्व कहीं तो पनप रहा था जिसे औरंगजेब ने बनने नहीं दिया।

काले ताजमहल से जुड़ी कहानियों के अनुसार औरंगजेब शाहजहां के चार बेटों में सबसे छोटा था। जिसकी सत्ता के लालच ने उसे परिवार के ही विरुद्ध कर दिया था। औंरगजेब ने सत्ता के लिए अपने पिता शाहजहां तक को कैद कर लिया था। और कई सालों तक उसे जेल में बंद रखा लेकिन 22 जनवरी साल 1666 को शाहजंहा की मृत्यु हो गई। औरंगजेब ने भले ही शाहजहां को कैद किया था।

लेकिन थे तो वो औरंगजेब के वालिद। और औरंगजेब को इस्लाम के अनुसार पूरी रस्मों के साथ उनके शव को कब्र में दफनाना था। सब तैयार चल रही थी। तभी औरंगजेब को शाहजहां की मृत्यु से संबंधित वसीयत पढ़कर सुनाई गई। जिसमें काले ताजमहल का जिक्र करते हुए शाहजहां के शव को वहां पर दफनाने की बात कही गई थी।

औरंगजेब को काला ताजमहल बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी क्योंकि मुगल सल्तनत पर हो रहे हमलों से शाही खजाना खाली होता जा रहा था। और अगर औरंगजेब काला ताजमहल बनाता तो उसे उतना ही भव्य बनाना पड़ता जितना उसके पिता ने उसकी मां के लिए बनवाया था। जिसे शाही खजाने से धन की बर्बादी होती है।

इसके अलावा औरंगजेब धार्मिक क्रियाओँ में भी कोई दिलचस्पी नहीं रखता था। जिस वजह से इतना भव्य मकबरा बनाना उसके लिए फिजूल खर्ची थी। जिस वजह से औरंगजेब ने इस्लाम के कुछ कायदों का हवाला देते हुए शाहजहां का मकबरा ताजमहल के पास ही बनवा दिया और काले ताजमहल का राज वसीयत के साथ ही दफन हो गया।

औंरगजेब ने काला ताजमहल क्यों नहीं बनवाया इसकी शायद ये वजह भी हो सकती है कि उसकी अपने वालिद के लिए नफरत उन्हें कैद करने के बाद भी खत्म नहीं हुई थी। पर जो भी हो काला ताजमहल बन जाता तो शायद एक पिता और बेटे के बीच के प्रेम को भी अमर कर जाता। लेकिन काला ताजमहल नहीं बना इस तथ्य ने भी लोगों के बीच इस महल के रहस्य को जानने की जिज्ञासा भी हमेशा के लिए जागरुक कर दी।

Read More:

  1. मुमताज़ महल का इतिहास
  2. शाहजहाँ का इतिहास
  3. Eiffel tower history information Hindi
  4. क़ुतुब मीनार का इतिहास और रोचक तथ्य
  5. लाल किले का इतिहास और जानकारी
  6. Seven wonders of the world

Note: अगर आपके पास Black Taj Mahal story in Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे।
अगर आपको हमारी Information About Agra Black Taj Mahal in Hindi अच्छी लगे तो जरुर हमें Facebook पे Like और Share कीजिये।

9 thoughts on “जाने असल में क्या हैं काले ताजमहल का रहस्य…”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top