2019 लोकसभा चुनाव: अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय होगा, इतने हजार करोड़ होंगे खर्च

Election 2019

देश में आम चुनावों की घोषणा होते ही सबकी निगाहें अलग अलग राजनीतिक पार्टियों पर टिक गई है और देश नहीं बल्कि दुनिया भी इस चुनाव को लेकर उत्साहित है।

चुनाव को लेकर कई सारे देशी और विदेशी संस्थाओ ने अलग अलग आकड़े जारी किये हैं। उनका कहना है की भारत का ये चुनाव अद्भुत होगा, ऐसा चुनाव होगा जो आपने पहले नहीं देखा होगा और अनगिनत पैसा बहाया जाएगा।

Election 2019
Election 2019

2019 लोकसभा चुनाव: अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय होगा, इतने हजार करोड़ होंगे खर्च – Election 2019

जैसे की हम सभी को पता हैं की दुनिया के सबसे बड़े लोकतन्त्र में चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगा। इन छ हफ्तों में अरबो में पैसे खर्च होने हैं। दिल्ली में स्थित सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के अनुसार इस बार आम चुनावो में 500 अरब रुपये यानी की 7 अरब डॉलर खर्च होंगे।

वही राजनीतिक पार्टियों के पैसे का हिसाब-किताब रखने वाली अमेरिकी कंपनी ओपन सीक्रेट्स का भी यही कहना है और वो भी इसी फिगर के आसपास आकड़ा बता रही है।

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज का कहना है की बीते 2014 के लोकसभा चुनावों में जितने पैसे खर्च हुए थे उससे चालीस फीसदी अधिक पैसे इस बार खर्च होने हैं।

हालाँकि हमारे देश में साठ फीसदी आबादी 3 डालर प्रति दिन के हिसाब से कमी करती हैं और इस चुनाव का खर्च आठ रुपये प्रति वोटर बैठ रहा है।

यानी की आप समझ लीजिए की एक चुनाव में ही जीडीपी से भी ज्यादा पैसा खर्च होने वाला है।

आज के समय में चुनावों का सबसे बड़ा हथियार सोशल मीडिया है। हर एक पार्टी इसमें पानी की तरह पैसा बहाकर अपनी ब्रांडिंग करती हैं और बीते लोकसभा चुनावों में बीजेपी को जिताने में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान रहा।

पिछली बार सोशल मीडिया में लगभग 2.5 अरब रुपये खर्च हुए थे लेकिन इस बार ये रकम बढ़कर 50 अरब होने को है। अपनी पार्टी की उपलब्धियां और सामने वाली पार्टी की बुराई बताने में महज इतने रूपये खर्च होने वाले है। किसी महापुरुष ने कहा है की आने वाले दौर का चुनाव सोशल मीडिया में लड़ा जाएगा और लगता है वो समय आ भी गया।

जेनिथ इंडिया संस्था ने एक आकड़ा जारी करते हुए बताया की इस बार महज विज्ञापन में ही 26 अरब रूपये खर्च हो सकते हैं। ये राशि बीते चुनावों में 12 अरब रुपये थी और इस बार दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन में शहरो में होर्डिंग लगाना, अखबारों में पार्टी की बड़ाई करना, अलग अलग न्यूज़पेपर्स में पैसे देकर इंटरव्यू करना, टीवी चैनल्स को पैसे देकर मनपंसद खबर चलवाना आदि शामिल है।

इसके अलावा चुनावों के दौरान जनता को लुभाने के लिए गिफ्ट्स भी दिए जातें हैं। इसमें कैश, सोना, चिकन, खाना, साड़ियाँ, साइकिल और कुछ एक इलाको में बकरी और बकरा जैसी चीजे भी देते हैं। यानी की अलग अलग क्षेत्रो में वहां की रूचि के हिसाब से अरबो रुपये के गिफ्ट बाटें जाने वाले हैं।

एक जगह से दूसरे जगह जाने और वहन से दूसरे जगह तक जल्दी पहुचने के लिए हवाई सेवाओ का इस्तेमाल किया जाएगा। हर एक पार्टी लगभग सौ चार्टेड प्लेन और इतनी संख्या में ही हेलीकाप्टर बुक करने जा रही है या फिर कर भी लिए हैं। सड़को में लगातार दिनभर वहां दौड़ेंगे और प्रचार किया जाएगा। इसमें भी लगभग सौ अरब खर्च होने की संभावना है।

क्यों महत्वपूर्ण है चुनाव – Why Election 2019 Important

दुनिया के सबसे बड़े लोकतन्त्र के चुनाव में इस बार 543 सीटों पर लगभग 8000 उम्मीदवार खड़े होने जा रहे हैं। ये चुनाव अब महज चुनाव नहीं बल्कि साख की लड़ाई बन चुका है।

भारतीय जनता पार्टी जहाँ सत्ता में फिर से काबिज होने के प्रयास में है तो वही कांग्रेस किसी भी कीमत पर चुनाव जीतकर अपना पांच साल का सूखा खत्म करना चाहती है।

आप इस चुनाव को देखने, समझे और परखे क्योकि आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में होने वाले सबसे बड़े चुनाव की गवाही बनने जा रहे हैं।

वोट करें लेकिन आकड़ो को देखकर नहीं, बल्कि रोजगार, विकास, भुखमरी और जीडीपी के आकड़ों को देखकर।

Read More:

Note: Hope you find this post about ”Lok Sabha Election 2019 in Hindi” useful. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top