कंप्यूटर पर निबंध – Essay on Computer in Hindi

Essay on Computer in Hindi

कंप्यूटर, विज्ञान का सबसे बेहतरीन अविष्कार है, जिसने दुनिया के हर क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी है। कंप्यूटर की वजह से देश के विकास को एक नई गति मिली है। वहीं कम्यटूर की उपयोगिता और महत्व को समझाने के लिए कई बार निबंध लेखन प्रतियोगिता और परीक्षाओं में स्कूलों में बच्चों को निबंध लिखने के लिए कहा जाता है।

इसलिए आज हम अपने इस पोस्ट में कंप्यूटर पर अलग-अलग शब्द सीमा में निबंध उपलब्ध करवा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के मुताबिक कर सकते हैं।

Essay on Computer in Hindi

कंप्यूटर पर निबंध – Essay on Computer in Hindi

कंप्यूटर सिर्फ एक इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत दुनिया के विकास को एक नया आवाम देने वाला और हर काम को आसान कर देने वाला बेहतरीन उपकरण है। कंप्यूटर की सहायता से बड़े से बड़े डाटा को संग्रहित करने और बड़ी से बड़ी संख्या की गणना बेहद आसानी से की जा सकती है।

कंप्यूटर के इस्तेमाल से अब घंटों के काम मिनटों में होने लगे हैं। चाहे कोई प्रोफेशनल वर्क करना हो, या फिर फिल्म देखकर मनोरंजन ही करना है, यह हर रुप में बेहद उपयोगी है, इसलिए दुनिया का हर काम आज कंप्यूटर पर निर्भर हो गया है। हर क्षेत्र में कंप्यूटर ने अपने पांव जमा लिए हैं, यही वजह है कि आज के युग को कंप्यूटर का युग कहा जाने लगा है।

कंप्यूटर का अर्थ और महत्व – Computer Meaning

कंप्यूटर एक ऑटोमेटिक इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो कि लैटिन शब्द ‘Computare’ से लिया गया है। जिसका अर्थ है गणना करना। इसलिए यह अभिकलक, संगणक या गणक या यंत्र भी कहलाता है, लेकिन कंप्यूटर को सिर्फ गणना करने वाली मशीन कहना ठीक नहीं क्योंकि इसका इस्तेमाल कई अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है। वहीं कंप्यूटर के अविष्कार का क्रेडिट चार्ल्स बैबेज को दिया जाता है।

आज दुनिया के सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का बोलबाला है, क्योंकि कंप्यूटर ने हर काम को इतना आसान बना दिया है और मनुष्य के शारीरिक क्षम को बेहद कम कर दिया है। कंप्यूटर की सहायता से डाटा को स्टोर करने और डेटाबेस बनाने, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने, सूचना का आदान-प्रदान करने समेत कई काम किए जा सकते हैं। वहीं इंटरनेट के जुड़ने से कंप्यूटर की उपयोगिता और महत्व और भी ज्यादा बढ़ गई है।

उपसंहार –

कंप्यूटर के अविष्कार से हर क्षेत्र में विकास को एक नई गति मिली है, आज ज्यादातर क्षेत्रों में कंप्यूटर पर ही सारा काम निर्भर हो गया है। मनुष्य पूरी तरह से इस मॉडर्न कंप्यूटर का आदि हो चुका है, हालांकि हर चीज की एक सीमा होती है, वैसे ही इसकी भी है।

इसलिए हमें कंप्यूटर का इस्तेमाल एक सीमा में ही करना चाहिए, नहीं तो इसके ज्यादा इस्तेमाल से आंखों और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

कंप्यूटर पर निबंध – Computer Par Nibandh

प्रस्तावना

आज के आधुनिक और मॉडर्न युग में कंप्यूटर जैसे शानदार और सृजनात्मक अविष्कार से ही मनुष्य हर क्षेत्र में अपने नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वहीं कंप्यूटर की खोज ने मनुष्य को विकास के एक नए पायदान पर पहुंचा दिया है।

मनुष्य पहले कभी जिस चीज की कल्पना भी नहीं सकता था, आज वह कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से कर लेता है। यही वजह है कि आज कंप्यूटर की पहुंच लगभग दुनिया के हर शख्स तक हो गई है।

कंप्यूटर की मुख्य विशेषता – Feature of Computer

कंप्यूटर की सहायता से अब घंटों में हाथ से होने वाले काम, कुछ ही सैंकेंडों में कंप्यूटर से होने लगे हैं। इसके साथ ही सूचनाओं को स्टोर करने और डाटा को संग्रहीत कर सुरक्षित रखने में कंप्यूटर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। औद्योगिक, प्रौद्योगिकी, सूचना, मनोरंजन, खेल, युद्ध, सैन्य समेत दुनिया के हर क्षेत्र में कंप्यूटर के द्धारा ही काम होने लगे हैं।

कंप्यूटर की उपयोगिता – Computer Utility

आज कंप्यूटर के माध्यम से न सिर्फ हम दुनिया के किसी भी देश में बैठे शख्स के पास सैकेंडों में सूचना पहुंचा सकते हैं, और उनसे वीडियो चैटिंग, ईमेल, मैसेजिंग आदि कर सकते हैं, बल्कि घर बैठे-बैठे किसी भी यात्रा की टिकट बुक कर सकते हैं, ऑनलाइन खरीददारी कर सकते हैं, घरेलू बिल जमा सकते हैं, गेम खेल सकते हैं, शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं, दुनिया के किसी भी कोने की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा भी सूचनाओं को संग्रहित करने, डाटाशीट बनाने, टाइपिंग करने समेत कई रुप में कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं बैंक, शैक्षणिक संस्थान, हॉस्पिटल, एयरपोर्ट्स, उद्योगों, कॉरपोरेट क्षेत्रों समेत तमाम क्षेत्रों में ज्यादातर काम अब कंप्यूटरों पर ही आधारित हो गया है, क्योंकि कंप्यूटर के इस्तेमाल से बैंक अकाउंट का संचालन, खातों का हिसाब-किताब आदि आसानी से रखा जा सकता है, और तो और आज कंप्यूटर के प्रयोग से मनुष्य ने अतंरिक्ष में भी अपनी पहुंच बना ली है।

उपसंहार

आज कंप्यूटर मनुष्य के जीवन का उपयोगी हिस्सा बन गया है, अब लगभग सभी काम कंप्यूटर द्धारा ही हो जाते हैं, जिससे मनुष्य को काफी सहुलियत हुई है, और शारीरिक मेहनत कम हुई है साथ ही टाइम की भी बचत हुई है और विकास की गति तेज हुई है।

लेकिन मनुष्य को इसका इस्तेमाल जरूरत के मुताबिक ही करना चाहिए, क्योंकि इसका जरूरत से ज्यादा उपयोग मनुष्य की सोचने-समझने की शक्ति को कमजोर बना देता है।

कंप्यूटर पर निबंध – Computer Essay in Hindi

प्रस्तावना

कंप्यूटर की खोज से मनुष्य अब जमीन से आसमान तक में बाते करने लगा लगा है। यही नहीं घर, दफ्तर आदि का हिसाब, किताब रखना बेहद सरल हो गया है। वित्तीय लेनलेन से लेकर खरीददारी तक का काम अब कंप्यूटर के माध्यम से होने लगा है।

कंप्यूटर की शानदार खोज से मनुष्य के शारीरिक क्षम में तो कमी आई ही है, साथ ही देश के विकास को भी एक नई गति मिली है और समय की भी काफी बचत हुई है –

कंप्यूटर के लाभ – Advantages of Computer

कंप्यूटर ने मनुष्य की जिंदगी को इतना सरल और आसान बना दिया है, जिसकी पहले मनुष्य कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था। यही वजह है कि अब दुनिया का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं रहा, जहां कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं हो रहा हो। कंप्यूटर के लाभ कुछ इस प्रकार है –

  • डाटा संग्रहित, डेटाबेस बनाने आदि में काफी सहायता मिली है।
  • वित्तीय लेनदेन करने, खरीददारी करने और बिल जमा करने आदि में काफी आसानी हुई है।
  • जटिल से जटिल गणनाओं का हल करना बेहद आसान हो गया है।
  • औद्योगिक क्षेत्र में नई क्रांति आई है।
  • विज्ञान के विकास को बल मिला है।
  • शिक्षा के क्षेत्र में विकास हुआ है।
  • सूचना के आदान-प्रदान करने का सबसे अच्छा माध्यम बनकर उभरा है।
  • कंप्यूटर की खोज ने कई और नई खोजों को जन्म दिया है।
  • खेलों की नई तकनीक विकसित करने में सहायता मिली है, और कई इनडोर गेम्स को बढ़ावा मिला है।
  • चिकित्सा आदि के क्षेत्र में कंप्यूटर की खोज से इलाज करना बेहद संभव हो सका है, और कई नई बीमारियों का पता लगाने में सहायता मिली है, साथ ही किसी भी पेसेंट का रिकॉर्ड रखने में भी आसानी हुई है।
  • मनोरंजन जगत भी पूरी तरह से कंप्यूटर पर ही आधारित हो गया है, फिल्मों की एडिटिंग, एनीमेटेड मूवीज, ग्राफिक्स, आदि इफेक्ट्स सब कंप्यूटर के माध्यम से ही संभव हो सकें हैं।
  • कंप्यूटर के अविष्कार से साक्षरता दर में बढ़ोतरी हुई है और शिक्षित युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।

कंप्यूटर से हानियां – Disadvantages of Computer

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही कंप्यूटर के भी जहां एक तरफ इससे अनगिनत लाभ है, वहीं दूसरी तरफ इससे कुछ हानियां भी हैं -जिनके बारे में नीचे लिखा गया है –

  • कंप्यूटर के अत्याधिक इस्तेमाल की लत मनुष्य को बीमार बना रही है।
  • कंप्यूटर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से मनुष्य की आंखों पर गलत असर पड़ रहा है।
  • कंप्यूटर ने मनुष्य को आलसी बना दिया है।
  • कंप्यूटर की माध्यम से अब लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स से ही आपस में एक-दूसरे से संपर्क कर लेते हैं, जिसकी वजह से अब लोगों का आपस में मिलना-जुलना बंद हो गया है।
  • कंप्यूटर के माध्यम से होने वाले लेनदेन और खरीददारी के चलते साइबर क्राइम में बढ़ोतरी हुई है।
  • ऑनलाइन ठगी की वारदातों में इजाफा हुआ है।

उपसंहार

कंप्यूटर ने मनुष्य के जीवन को बेहद आसान बना कर उन्हें एक नई दिशा दी है, और देश-दुनिया के विकास को बढ़ावा दिया है। वहीं कंप्यूटर पर निर्भरता बढ़ जाने से मनुष्य के सोचने-समझने की शक्ति पर गहरा प्रभाव पड़ा है और लोग अपनों से दूर होते जा रहे हैं। इसके साथ ही मनुष्य के अंदर आलसी प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसलिए समझदारी से ही इसका इस्तेमाल करने में हम सबकी भलाई है।

अगले पेज कंप्यूटर पर और भी निबंध……

1 thought on “कंप्यूटर पर निबंध – Essay on Computer in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top