राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस और उत्सव…

साल के 365 दिनों में कई ऐसे दिन हैं, जिन्हें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय दिवस और महत्वपूर्ण उत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस तरह के उत्सव, किसी महत्वपूर्ण घटना, किसी नए राज्य, शहर, संस्था की स्थापना या किसी विशेष प्रणाली का गणन, किसी महान व्यक्ति का जन्मदिन, पुण्यतिथि या फिर किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के योगदान को हमेशा याद रखने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाए जाते हैं।

वैसे तो हर दिन का विश्व और भारत के इतिहास में अपना एक अलग महत्व है, क्योंकि हर दिन किसी न किसी महत्वपूर्ण घटना से जुड़ा हुआ है, लेकिन उत्सवों के रुप में कुछ विशेष दिनों को ही मनाया जाता है, और इस अवसरों पर कई तरह के रंगारंग, सांस्कृतिक और जागरुक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस और उत्सव – Important Days in Hindi

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय दिवस एवं महत्वपूर्ण उत्सव अलग-अलग देश में अपने-अपने तरीके से मनाया जाता है, वहीं पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दिवस में लोगों के बीच जागरुकता भी फैलाई जाती है, ताकि इन महत्वपूर्ण अवसरों के माध्यम से लोग जागरूक हो सके।

इसके साथ ही शहीद दिवस, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस या फिर किसी महापुरुष की जयंती अथवा पुण्यतिथि में महापुरुषों और वीर शहीदों द्धारा देश के लिए किए गए उनके त्याग, समर्पण, बलिदान और योगदान को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की जाती है।

तो कहने का मतलब कि कई सारे दिनों में अलग अलग दिनविशेष हो सकते है, जो किसी के जन्मतिथि या पुण्यतिथि से जुड़े हो, या किसी चीज़ के जागरूकता हेतु.

तो इस आर्टिकल में हम लोग साल के प्रत्येक माह में मनाए जाने वाले कई खास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में बताएंगे, तो आइए शुरु करते हैं जनवरी की महत्वपूर्ण तिथियों और उत्सवों से –

जनवरी में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in January

नए साल की शुरुआत के साथ साल के पहले महीने से ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले उत्सवों का दौर जारी हो जाता है, वहीं कुछ खास उत्सव जैसे कि भारत में गणतंत्र दिवस को बड़े स्तर पर मनाया जाता है।

इसलिए लगभग सभी लोग वाकिफ रहते हैं, लेकिन कुछ उत्सवों को इतने बड़े स्तर पर नहीं मनाये जाने पर लोगों को इनके बारे में कम ही जानकारी होती है, लेकिन इस तरह के उत्सवों के बारे में प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर सवाल पूछे जाते हैं, उस लिहाज से इन उत्सवों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, तो आइए जानते हैं, जनवरी में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण उत्सवों के बारे में. 

दिवस/जयंती/पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
वैश्विक परिवार दिवस(Global Family Day) 1 जनवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड इन्ट्रोवर्ट डे 2 जनवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
इंटरनेशनल माइंड बॉडी वेलनेस डे ३ जनवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
लुई ब्रेल दिवस(World Braille Day) 4 जनवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
नेशनल बर्ड्स डे ५ जनवरी राष्ट्रीय दिवस
नेशनल टेक्नोलॉजी डे 6 जनवरी राष्ट्रीय दिवस
World Day Of War Orphans 6 जनवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
NRI दिवस ९ जनवरी राष्ट्रीय दिवस
विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व हास्य दिवस 10 जनवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि 11 जनवरी  
सड़क सुरक्षा सप्ताह(११ से १७ जनवरी) ११ से १७ जनवरी  
राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) 12 जनवरी राष्ट्रीय दिवस
लोहड़ी १३ जनवरी  
भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी राष्ट्रीय दिवस
मकर संक्रांति 15 जनवरी  
नेशनल स्टार्टअप डे १६ जनवरी राष्ट्रीय दिवस
पोंगल १५ से १८ जनवरी  
महाराणा प्रताप पुण्यतिथि 19 जनवरी  
मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा स्थापना दिवस 21 जनवरी  
हेमू कालाणी पुण्यतिथि 21 जनवरी  
पराक्रम दिवस (सुभाष चंद्र बोस जयंती) 23 जनवरी राष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय बालिका दिवस(National Girl Child Day) 24 जनवरी राष्ट्रीय दिवस
इंटरनेशनल डे ऑफ़ एजुकेशन 24 जनवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
उत्तर प्रदेश दिवस(Uttar Pradesh Day) 24 जनवरी  
राष्ट्रीय मतदार दिवस(National Voters Day) 25 जनवरी राष्ट्रीय दिवस
भारतीय पर्यटन दिवस(National Tourism Day) 25 जनवरी राष्ट्रीय दिवस
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी राष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस(International Customs Day) 26 जनवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
लाला लाजपत राय जयंती 28 जनवरी राष्ट्रीय दिवस
डाटा प्राइवेसी डे 28 जनवरी  
इंडियन न्यूज़पेपर डे 29 जनवरी  
शहीद दिवस 30 जनवरी राष्ट्रीय दिवस
महात्मा गांधी पुण्यतिथि 30 जनवरी  

फरवरी में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in February

फरवरी तो मुख्य रुप से वैलेंटाइन डे के लिए काफी मशहूर है, इसलिए इसे प्रेम का महीना भी कहा जाता है, क्योंकि 7 फरवरी से ही वैलेंटाइन वीक शुरु हो जाता है, पर देखा जाये तो इसके अलावा फरवरी में और भी महत्वपूर्ण दिवस है, जैसे कि स्वामी विवेकानंद जी के गुरु और महान विचारक रामकृष्ण परमहंस जैसे महापुरुषों की जयंती और विश्व कैंसर दिवस समेत महत्वपूर्ण उत्सव भी मनाए जानते हैं, आइए जानते हैं फरवरी में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण उत्सव एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में –

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
भारतीय तटरक्षक दिवस(Indian CoastGuard Day) 1 फरवरी राष्ट्रीय दिवस
विश्व आर्द्रभमि दिवस(World Wetlands Day) 2 फरवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
RA(Rheumatoid Arthritis) Awareness Day 2 फरवरी  
विश्व कैंसर दिवस(World Cancer Day) 4 फरवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व दलहन दिवस १० फरवरी  
उत्पादकता दिवस 12 फरवरी  
डार्विन डे १२ फरवरी  
सरोजनी नायडू की जयंती 13 फरवरी  
विश्व रेडियो दिन १३ फरवरी  
प.दीनदयाल पुण्यतिथि 14 फरवरी  
वैलेंटाइन डे (Saint. Valentine’s Day) 14 फरवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
रामकृष्ण परमहंस जयंती 18 फरवरी  
गुरु रविदास जयंती 19 फरवरी  
अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस २० फरवरी  
विश्व सामाजिक न्याय दिवस 20 फरवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व स्काउट दिवस 21 फरवरी अंतरराष्ट्रीय दिवस
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day) 24 फरवरी राष्ट्रीय दिवस
वीर सावरकर पुण्यतिथि 26 फरवरी  
चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि 27 फरवरी  
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) 28 फरवरी राष्ट्रीय दिवस
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पुण्यतिथि 28 फरवरी राष्ट्रीय दिवस
मोरारजी देसाई की जयंती 29 फरवरी  

मार्च में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in March

मार्च में भी कई तारीख ऐसी हैं, जिन्हें महत्वपूर्ण दिवस के रुप में देखा / मनाया जाता है। महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने, महिलाओं को समाज में उच्च दर्जा हासिल करवाने और महिला सशक्तिकरण की तरफ कदम बढ़ाने के उद्देश्य से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है, इस दिन समाज में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है।

इसके साथ ही 23 मार्च को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारी नेता राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह को फांसी दिए जाने की वजह से इस दिन को शहीद दिवस के रुप में मनाया जाता है, इसके अलावा मार्च के कई प्रमुख, उत्सव, दिवस, जयंती और उत्सवों के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं, जो कि इस प्रकार है –

मार्च की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट:

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस(World Civil Defense Day) 1 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
शुन्य भेदभाव दिवस(Zero Discrimination Day) 1 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पुस्तक दिवस(World Book Day) 2 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व वन्यजीव दिवस(World Wildlife Day) 3 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Safety Day) 4 मार्च राष्ट्रीय दिवस
लाला हरदयाल पूण्यतिथि 4 मार्च  
कर्मचारी प्रशंसा दिवस(Employee Appreciation Day) मार्च का पहला शुक्रवार  
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च  
नो स्मोकिंग डे मार्च का दूसरा बुधवार  
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(CISF) का स्थापना दिवस 10 मार्च राष्ट्रीय दिवस
मॉरिशस डे 12 मार्च  
राष्ट्रीय रत्न दिवस 13 मार्च राष्ट्रीय दिवस
विश्व कि़डनी दिवस 14 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस(World Consumer Rights Day) 15 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस(National Vaccination Day) 16 मार्च राष्ट्रीय दिवस
भारतीय आयुध कारखाना दिवस (Ordnance Factories Day) 18 मार्च राष्ट्रीय दिवस
प्रसन्नता का अंतरराष्ट्रीय दिवस(International Day of Happiness) 20 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व वानिकी दिवस(World Forestry Day) 21 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व रंगभेद उन्मूलन दिवस(International Day for elimination of Racial Discrimination 21 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व कठपुतली दिवस(World Puppetry Day) 21 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व कविता दिवस(World Poetry Day) 21 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व जल दिवस(World Water Day) 22 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
बिहार स्थापना दिवस 22 मार्च  
शहीद दिवस (भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को पुण्यतिथि) 23 मार्च राष्ट्रीय दिवस
विश्व मौसम विज्ञान दिवस(World Meteorological Day) 23 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
राम मनोहर लोहिया की जयंती 23 मार्च राष्ट्रीय दिवस
विश्व TB दिवस(World TB Day) 24 मार्च अंतराष्टरीय दिवस
गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस 25 मार्च राष्ट्रीय दिवस
विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) 27 मार्च अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पियानो दिवस(World Piano Day) 29 मार्च राष्ट्रीय दिवस
राजस्थान दिवस ३० मार्च  
एइफ्फेल टावर दिवस(Eiffel Tower Day) ३१ मार्च  

अप्रैल में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in April

वैसे तो अप्रैल महीने की शुरुआत ही अप्रैल फूल डे यानि कि मूर्ख दिवस से होती है।

इसके साथ ही अप्रैल में आधुनिक भारत के निर्माता और दलितों के मसीहा कहे जाने वाले महान समाज सुधारक, दार्शनिक, विचारक, अर्थशास्त्री, राजनेता और कानूनविद भीमराव अंबेडकर जी का जन्म होने के कारण 14 अप्रैल को अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाती है।

इसके अलावा भी विश्व स्वास्थ्य दिवस समेत कई महत्वपूर्ण उत्सवों को मनाया जाया है, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं, जो कि इस प्रकार है –

अप्रैल की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट:

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
अप्रैल फूल डे 1 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
ओडिशा दिवस(Odisha Foundation Day) 1 अप्रैल  
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस(World Autism Awareness Day) 2 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
इंटरनेशनल फैक्ट चेकिंग डे 2 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड पार्टी डे ३ अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय खदान जागरुकता दिवस 4 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय समुद्री दिवस(National Maritime Day) 5 अप्रैल राष्ट्रीय दिवस
विकास एवं शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
इंटरनेशनल रोमानी दिवस(International Romani Day) 8 अप्रैल  
जल संसाधन दिवस 10 अप्रैल  
विश्व होमियोपैथी दिवस 10 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
जलियावाला बाग नरसंहार दिवस(Jallianwala Bagh Massacre) 13 अप्रैल  
डॉ. बी. आर आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल राष्ट्रीय दिवस
वैसाखी १३ अप्रैल या १४ अप्रैल  
अग्निशमन सेवा दिवस 14 अप्रैल राष्ट्रीय दिवस
विश्व हेमोफेलिया दिवस(World haemophilia day) 17 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड हेरिटेज डे 18 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस 21 अप्रैल राष्ट्रीय दिवस
विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day) 22 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (World Book and Copyright Day) 23 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल राष्ट्रीय दिवस
विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 26 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय
कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 28 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस 29 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पशु चिकित्सा दिवस अप्रैल का आखरी शनिवार अंतरराष्ट्रीय दिवस

मई में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in May

मई की शुरुआत भी अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के साथ होती है, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर संघ को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के मकसद से हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिवस को मनाया जाता है।

इसके अलावा मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे समेत कई अन्य महत्वपूर्ण उत्सव मनाए जाते हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं, जो कि इस प्रकार हैं –

मई की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट:

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय मजदूर(श्रमिक)दिवस 1 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
महाराष्ट्र दिवस 1 मई  
गुजरात दिवस 1 मई  
वर्ल्ड टूना डे 2 मई  
विश्व अस्थमा (दमा)दिवस मई का पहला मंगलवार अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व हास्य दिवस
(World Laughter Day)
मई का पहला रविवार अंतरराष्ट्रीय दिवस
मदर्स डे मई के दूसरा रविवार अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
कोल माईनर्स डे ४ मई  
विश्व एथलेटिक्स दिवस ७ मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
रबिन्द्रनाथ टैगोर जयंती ७ मई या ९ मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व रेड्क्रॉस दिवस 8 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस 9 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड ल्यूपस डे 10 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी दिवस 11 मई राष्ट्रीय दिवस
विश्व नर्स दिवस 12 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 15 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
इंटरनेशनल डे ऑफ़ लाइट 15 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस 17 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस(World Hypertension Day) 18 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व AIDS वैक्सीन दिवस(HIV Vaccine Awareness Day) 18 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व संग्रहालय दिवस(International Museum day) 18 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
आतंकवाद विरोधी दिवस(National Anti-Terrorism Day) 21 मई राष्ट्रीय दिवस
जैविक विविधता दिवस 22 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
राजा राममोहन राय जयंती 22 मई  
राष्ट्रमंडल दिवस(Commonwealth Day) 24 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई  
इंटरनेशनल माउंट ऐवरेस्ट दिवस 29 मई अंतरराष्ट्रीय दिवस
हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई राष्ट्रीय दिवस

जून में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in June

जून के पहले हफ्ते की 5 तारीख को विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है, इसके साथ ही 21 जून को लोगों को अपनी हेल्थ के प्रति जागरुक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

इसके अलावा भी कई और महत्वपूर्ण उत्सव जून में बनाए जाते हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

जून की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट:

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस 1 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व दूध दिवस 1 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
इंटरनेशनल सेक्स वर्कर डे २ जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
तेलंगाना दिवस(Telangana Formation Day) २ जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व साइकिल दिवस 3 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 4 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
फादर्स डे जून माह का तीसरा रविवार  
वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे ७ जून  
विश्व महासागर दिवस 8 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस 8 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व नेत्रदान दिवस(World Eye Donation Day) 10 जून राष्ट्रीय दिवस
विश्व बालश्रम निषेध दिवस 12 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व अल्बिनिस्म जागरूकता दिवस(World Albinism Awareness Day) 13 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस 15 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
शहीदी दिवस 16 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व रेगिस्तान एवं सूखा रोकथाम दिवस 17 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
गोवा क्रांति दिवस 18 जून  
विश्व एथनिक दिवस 19 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व शरणार्थी दिवस(World Refugee Day) 20 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व संगीत दिवस 21 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 23 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतर राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस(International Olympic Day) 23 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस 23 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व नशा व मादक पदार्थ निषेध दिवस(International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) 26 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
Micro, Small and Medium-sized Enterprises Day 27 जून अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस(National Statistics Day) 29 जून राष्ट्रीय दिवस
विश्व उल्कापिंड दिवस (World Asteroid Day) 30 जून राष्ट्रीय दिवस

जुलाई में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in July

जुलाई माह की शुरुआत राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के साथ होती है, यह दिवस भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर बिधान चन्द्र रॉय के जन्म और मृत्यु के रुप में मनाया जाता है।

इसके साथ ही 18 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस भी मनाया जाता है, आपको बता दें कि नेल्सन मंडेला के साउथ अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे, जिन्होंने अपनी जिंदगी के करीब 27 साल रंगभेद नीति के खिलाफ लड़ते हुए निकाल दिए थे।

इसके अलावा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस समेत जुलाई में तमाम महत्वपूर्ण उत्सव और दिवस मनाए जाते हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

जुलाई की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट:

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका का इंडिपेंडेंस डे४ जुलाईअंतरराष्ट्रीय दिवस

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
चिकित्सक दिवस(National Doctor’s Day) 1 जुलाई राष्ट्रीय दिवस
भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना दिवस 1 जुलाई राष्ट्रीय दिवस
GST दिवस 1 जुलाई राष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड UFO डे 2 जुलाई राष्ट्रीय दिवस
विश्व स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे 2 जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड जूनोसेस डे(World Zoonoses Day) 6 जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड चॉकलेट डे ७ जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
अर्जेंटीना का इंडिपेंडेंस डे ९ जुलाई  
निकोला टेस्ला डे १० जुलाई  
ग्लोबल एनर्जी इंडिपेंडेंस डे १० जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
मलाला दिवस १२ जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड यूथ स्किल्स दिवस १५ जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व साप दिवस(World Snake Day) १६ जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व इमोजी(Emoji) दिवस १६ जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस १७ जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस १८ जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
मून डे २० जुलाई  
नेशनल पेरेंट्स डे जुलाई का चौथा रविवार  
इनकम टैक्स दिवस(भारत) २४ जुलाई  
कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई राष्ट्रीय दिवस
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल(CRPF) स्थापना दिवस २७ जुलाई राष्ट्रीय दिवस
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस(World Nature Conservation Day) २८ जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस(International Tiger Day) २९ जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस ३० जुलाई अंतरराष्ट्रीय दिवस

अगस्त में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days in August

अगस्त महीना आते ही देश में लोग जश्न-ए-आजादी का उत्सव मनाने की तैयारियों में जुट जाते हैं, स्वतंत्रता दिवस में स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों में कई तरह के रंगारंग क्रार्यक्रम होते हैं।

जिसमें भारत की गुलामी से आजादी मिलने तक के संघर्ष के बारे में बताया जाता है, साथ ही इस मौके पर देश महापुरुषों, महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश को आजाद करवाने के लिए समर्पित कर दी, इसके साथ ही उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली भी अर्पित की जाती है।

वहीं इसके अलावा भी अगस्त में में कई अन्य तारीखों को भी महत्वपूर्ण पर्व और उत्सवों के रुप में मनाया जाता है। जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

अगस्त की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट:

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व स्तनपान सप्ताह १ अगस्त से ७ अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड वाइड वेब दिवस 1 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय बिअर दिवस ऑगस्ट का पेहला शुक्रवार अंतरराष्ट्रीय दिवस
फ्रेंडशिप डे अगस्त का पहला रविवार अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व शांति दिवस 6 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
हिरोशिमा डे 6 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस(National Handloom Day) 7 अगस्त  
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस(Quit India Movement Day) 9 अगस्त  
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व नागासाकी दिवस(International Nagasaki Day) 9 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
डेंगू निरोधक दिवस 10 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व युवा दिवस 12 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व अंगदान दिवस 13 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त राष्ट्रीय दिवस
इंडोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस 17 अगस्त  
विश्व फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व मानवतावादी दिवस(World Humanitarian Day) 19 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
सद्भावना दिवस(Harmony Day) 20 अगस्त राष्ट्रीय दिवस
राजीव गांधी अक्षय उर्जा दिवस 20 अगस्त  
वर्ल्ड सीनियर सिटिजन डे 21 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस(National Space Day) 23 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
महिला समानता दिवस(Women’s Equality Day) 23 अगस्त अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त  
राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस 30 अगस्त  

सितंबर में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days of September

सितंबर की 5 तारीख को मनाए जाने वाले टीचर्स डे को लेकर बच्चे पहले से ही बहुत उत्साहित रहते हैं ,शिक्षकों को सम्मान देने के लिए इस दिवस को खास तरीके से मनाया जाता है, साथ ही इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

आपको बता दें कि भारत के पहले उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर पूरे भारत में टीचर्स डे मनाया जाता है।

इसके अलावा भी सिंतबर में वर्ल्ड लिटरेसी डे, हिन्दी दिवस, विश्व पर्यटन दिवस समेत तमाम महत्वपूर्ण उत्सव और राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

सितंबर की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट:

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 सितंबर से ७ सितंबर  
अंतर्राष्ट्रीय नारियल दिवस 2 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
शिक्षक दिन 5 सितंबर राष्ट्रीय दिवस
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस(International Literacy Day) 8 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस(International First Aid Day) 9 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस(World Suicide Prevention Day) 10 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट दिवस(International Chocolate Day) १३ सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
हिंदी दिवस 14 सितंबर राष्ट्रीय दिवस
इंजीनियर्स डे 15 सितंबर राष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड ओजोन डे(International Day for the Preservation of the Ozone Layer) 16 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व रोगी सुरक्षा दिवस(World Patient Safety Day) 17 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व बाम्बू दिवस १८ सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व शांति दिवस 21 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व राइनो दिवस(World Rhino Day) 22 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक दिवस(International Sign Language Day) 23 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अन्त्योदय दिवस २५ सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व मूक बधिर दिवस 26 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व रेबीज दिवस २८ सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस

अक्टूबर में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days of October

भारत की आजादी की महानायक महात्मा गांधी के जन्मदिवस, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रुप में पूरे भारत में मनाई जाती है, इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहते हैं, और कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें गांधी जी की तरह सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और उनके उपदेशों का अनुसरण करने पर बल दिया जाता है।

इसके साथ ही 2 अक्टूबर को ही भारत के महान राजनेता लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है। इसके अलावा अक्टूबर में कई और महत्वपूर्ण उत्सवों और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस को मनाया जाता है, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

अक्टूबर की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट:

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस 1 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस(International Coffee Day) 1 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व शाकाहारी दिवस 1 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर  
अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस 1 अक्टूबर  
गांधी जयंती 2 अक्टूबर  
अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पर्यावास दिवस अक्टूबर का पहला सोमवार अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व आवास दिवस 3 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
जर्मन यूनिटी दिवस 3 अक्टूबर  
विश्व पशु दिवस 4 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
वर्ल्‍ड सेरेब्रल पाल्‍सी डे 6 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व मुस्कान दिवस(World Smile Day) 6 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व वन्य प्राणी दिवस 6 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व कपास दिन(World Cotton Day) 7 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
भारतीय वायुसेना दिवस(Indian Air Force Day) 8 अक्टूबर राष्ट्रीय दिवस
विश्व डाक घर दिवस 9 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व दृष्टि दिवस अक्टूबर का दूसरा गुरुवार अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय डाक दिवस १० अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ११ अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व गठिया दिवस(World Arthritis Day) १२ अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व एग दिवस(World Egg Day) १२ अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व मानक दिवस 14 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व छात्र दिवस १५ अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
World Anaesthesia Day 16 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस(International Day of Rural Women) 16 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस 16 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व ट्रोमा दिवस 17 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस 17 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व स्टेटिस्टिक्स दिवस 20 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 20 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
पुलिस स्मृति दिन २१ अक्टूबर  
इंटरनेशनल स्टटरिंग अवेयरनेस डे 22 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
संयुक्त राष्ट्र दिन 24 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पोलियो दिवस 24 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व श्रव्य विरासत दिवस 28 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस २९ अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय एकता दिवस(सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती)
(इंदिरा गान्धी पूण्यतिथि)
31 अक्टूबर राष्ट्रीय दिवस

नवंबर में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय/अंतरष्ट्रीय दिवस और उत्सव – Important Days of November

14 नवंबर को मनाए जाने वाले चिल्ड्रन डे का तो हर बच्चे को पुरे साल इंतजार रहता है, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर इस दिन को हर साल चिल्ड्र्न डे के तौर पर मनाते हैं, क्योंकि चाचा नेहरु को बच्चों से अत्याधिक लगाव और स्नेह था, इसी कारण उनके जन्मदिन को हर साल बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है।

इसके अलावा भी नवंबर में कई महत्वपूर्ण उत्सव, राष्ट्रीय दिवस और अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाते हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

नवंबर की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतराष्टीय दिवस की लिस्ट

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व सैंडविच दिवस 2 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 5 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
शिशु सुरक्षा दिवस 7 नवंबर राष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 7 नवंबर राष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे 8नवंबर  
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 9 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व सेवा दिवस 9 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व सेना दिवस 9 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
परिवहन दिवस 10 नवंबर  
राष्ट्रीय शिक्षण दिन 11 नवंबर  
राष्ट्रीय पक्षी दिवस 12 नवंबर राष्ट्रीय दिवस
निमोनिया दिवस 12 नवंबर राष्ट्रीय दिवस
बाल दिवस (पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती) 14 नवंबर राष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड डायबिटीज डे 14 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 16 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर राष्ट्रीय दिवस
विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पुरुष दिवस 19 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व टेलीविजन दिवस 21 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
लेबनान का स्वतंत्रता दिन २२ नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
फिबोनाच्ची दिवस(Fibonacci Day) 23 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 25 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस 26 नवंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
संविधान दिवस(National Law Day) 26 नवंबर राष्ट्रीय दिवस
फ़िलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस २९ नवंबर  

दिसंबर में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय / अंतराष्टीय दिवस और उत्सव – Important Days of December

दिसंबर महीने की शुरुआत वर्ल्ड एड्स डे के साथ होती है, जो कि लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इसके अलावा दिसंबर में नौसेना दिवस, राष्ट्रीय विजय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस, क्रिसमस डे समेत कई महत्वपूर्ण उत्सव मनाए जाते हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं, तो चलिए जानते हैं दिसबंर मे मनाए जाने वाले महत्पूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में –

दिसंबर की महत्वपूर्ण तिथियां एवं राष्ट्रीय और अंतराष्टीय दिवस की लिस्ट

दिवस/जयंती पुण्यतिथि दिनांक राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय दिवस
वर्ल्ड एड्स् डे 1 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस 1 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे 2 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
दास प्रथा उन्मूलन दिवस 2 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व विकलांग दिवस 3 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
नौसेना दिवस 4 दिसंबर  
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 5 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
विश्व मृदा दिवस(World Soil Day) 5 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
नागरिक सुरक्षा दिवस 6 दिसंबर राष्ट्रीय दिवस
बाबा साहेब अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर राष्ट्रीय दिवस
सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर राष्ट्रीय दिवस
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 7 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
बोधि डे ८ दिसंबर  
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस ९ दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
अल्फ्रेड नोबेल डेथ एनिवर्सरी 10 दिसंबर  
UNICEF फाउंडेशन दिवस ११ दिसंबर  
अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस ११ दिसंबर  
राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर राष्ट्रीय दिवस
सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि 15 दिसंबर  
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 18 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसंबर राष्ट्रीय दिवस
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर राष्ट्रीय दिवस
क्रिसमस डे 25 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस
पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती 25 दिसंबर  
कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस 28 दिसंबर  

तो ऐसे हमने पुरे १२ महीनो में कई सारे राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय विशेष दिनों के बारे में जाना है.ये आपके लिए स्पर्धा परीक्षा में बहुत जरूरी हो सकता है. इसके अलावा आप और भी दिनविशेष देख सकते है, जो शायद हम ऊपर दिए गए टेबल में मिला नहीं पाए, पर हमने हमारी तरफ से पूरी कोशिश कि है आपको ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की.

FAQs –

प्र: जनवरी में स्पेशल दिन कौनसे कौनसे है?

उ: जनवरी महिना साल का पहला महिना होता है, और इसमें कई दिन ऐसे होते है, जो महत्वपूर्ण होते है, जैसे – 1 जनवरी(न्यू इयर), ४ जनवरी(विश्व ब्रेल दिवस), १० जनवरी(विश्व हिंदी दिन), २६ जनवरी(गणतन्त्र दिवस), इत्यादि.

प्र: २६ जनवरी को क्या होता है?

उ: भारत में २६ जनवरी एक बहुत महत्वपूर्ण दिन के तौर पर देखा जाता है, जिस दिन गणतन्त्र दिवस मनाया जाता है. २६ जनवरी १९५० के दिन भारत में संविधान लागू किया गया था, और इस दिन भारत लोकतान्त्रिक देश बना.

प्र: डॉक्टर डे कब मनाया जाता है, और क्यों?

उ: भारत में डॉक्टर डे 1 जुलाई को मनाया जाता है, जो की भारत रत्न डॉ. बिधान चन्द्र रॉय का जन्म और मृत्यु दिन है.

3 thoughts on “राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस और उत्सव…”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top