श्रीलंका की कुछ आश्चर्यजनक बातें | Interesting Facts about Sri Lanka

श्रीलंका प्राचीन समुद्र तट, सांस्कृतिक विरासत, सुंदर दृश्य वाला एक बहुत सुंदर देश है। ऐसे ही कुछ आश्चर्यजनक बातें – Interesting Facts about Sri Lanka  हैं जो आपको जरुर जाननी चाहिये –

Interesting Facts about Sri Lanka
श्रीलंका की कुछ आश्चर्यजनक बातें – Interesting Facts about Sri Lanka

1. मध्य 1600 से डच ने कैंडी को छोड़कर इस पुरे द्वीप पर शासन किया था।

2. प्राचीन श्री लंका की पहली राजधानी अनुराधापुरा थी और प्राचीन समय में वह अनुराधापुरा साम्राज्य के नाम से जानी जाती थी।

3. यह वह समय था जब बुद्धा के कुछ अवशेष भारत से अनुराधापुरा आये थे। तभी से लंका के लोग बुद्धा के अनुयायी बनने लगे थे।

4. इस युग की समाप्ति तब हुई जब दक्षिण भारतीय राजा ने आक्रमण कर इस साम्राज्य पर हमला कर दिया था। इसके बाद श्री लंका को राजधानी को पोलोंनारुवा में स्थानांतरित कर दिया गया।

5. इसके बाद तक़रीबन 150 सालो बाद, पोलोंनारुवा को छोटे-छोटे टुकडो में बाटकर पाँच छोटे साम्राज्यों का निर्माण किया गया।

6. लंका की ताकतों को श्री जयवार्दनापुरा कोट्टे में ले जाया गया, जो कोलंबो से कुछ ही दुरी पर स्थित है।

7. तक़रीबन 4 शताब्दी के बाद पुर्तगाल के लोगो ने कोलंबो में व्यापार बंदरगाह स्थापित किया और अपनी राजधानी को कैंडी भेज दिया।

8. 150 साल बाद, ब्रिटिशो ने इस द्वीप को अपने नियंत्रण में लेना शुरू किया और 1815 में उन्होंने अंततः कैंडी को जीत ही लिया।

9. चाय, कॉफ़ी और नारियल की खेती में काम करने के लिए ब्रिटिशो ने तमिल लोगो का आयात किया।

10. 1948 में श्री लंका को ब्रिटिशो से पूरी आज़ादी मिली।

11. 1983-2009 तक श्री लंका सिविल वॉर चला।

12. 1972 तक श्री लंका का नाम सीलोन था।

13. श्री लंका का आकर आँसू की बूंद के समान है। इसीलिए अक्सर श्री लंका को भारतीय महासागर का मोती भी कहा जाता है।

14. श्री लंका एक द्वीप है जो पश्चिम में भारतीय महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है।

15. इस द्वीप पर 13,640 किलोमीटर का समुद्र तट है।

16. 2004 में सुनामी के समय में श्री लंका सबसे ज्यादा प्रभावित देशो में से एक था।

17. श्री लंका का अधिकारिक नाम “डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ़ श्री लंका” है।

18. यहाँ का सरकारी सिस्टम अर्ध-राष्ट्रपति गणतंत्र पर आधारित है।

19. श्री लंका को दो अधिकारिक भाषा है – सिंहाला और तमिल।

20. महिंदा राजपक्सा श्री लंका के वर्तमान राष्ट्रपति है।

21. 2012 में श्री लंका की जनसँख्या तक़रीबन 20 मिलियन थी।

22. श्री के किसी भी व्यक्ति को श्री लंकन या सिर्फ लंकन कहा जाता है। उन्हें कभी भी उनकी जाती से नही बुलाया जाता।

23. 70 % श्री लंकन बुद्धिस्ट है।

24.भारतीयों की तरह श्री लंकन लोग भी हाँथो से ही खाते है।

25. श्री लंका में 12% हिन्दू, 9% मुस्लिम और 7% क्रिस्चियन रहते है।

26. श्री लंका की मुद्रा श्री लंकन रूपया है।

27. इस द्वीपीय राष्ट्र का जीडीपी 143 बिलियन है।

28. जीडीपी पर कैपिटा के हिसाब से यह दक्षिण एशिया का दूसरा सबसे समृद्ध राष्ट्र है।

29. सीलोन चाय श्री लंका से सर्वाधिक निर्यात किये जाने वाले उत्पादों में से एक है।

30. संस्कृत में श्री लंका शब्द का अर्थ “देदीप्यमान द्वीप” से है।

31. सिंहाला शब्द का अर्थ “शेर के खून” से है।

32. बुद्धा के टूथ अवशेष वर्तमान में कैंडी के मंदिर में स्थापित किये हुए है।

33. भारत की तरह श्री लंका के लोग भी क्रिकेट के दीवाने है।

34. भारतीय महाकाव्य रामायण में, जिसने दुष्ट राजा ने सीता को बंदी बनाया था, वह श्री लंका से ही आया था।

35. भारत के प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या LTTE ने की थी।

36. श्री लंका में एकमात्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो कोलंबो में है।

37. श्री लंका में सबसे प्रसिद्ध शराब अर्रैक है, जो फल, नारियल, चावल या गन्ने के विक्षोभन से बनायी जाती है।

38. श्री लंका में तक़रीबन 20,000 हाँथी है।

39. श्री लंका के कोलंबो में कैसिनो है।

40. यहाँ के नारियल का आकर काफी बड़ा होता है।

41. यदि आपको श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय कॉल करना है तो फ़ोन लगाते समय पहले +94 लगाए और फिर डायल करे।

42. श्री लंका में कुल 8 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स है।

43. श्री लंका में महिलाए अपने पुरुषो और बच्चो के खाना खाने के बाद ही कुछ खाती है।

44. कोलोनियल शासक गर्मियों में अक्सर नुवारा एलिया में रहते थे।

45. दम्बुल्ला गुफा मंदिर के टॉप से हम सिगिरिया को भी देख सकते है।

46. KFC को गेल्ले में हॉट पैक के नाम से भी जाना जाता है।

47. अनुराधापुरा में बहुत ज्यादा बन्दर पाये जाते है।

श्रीलंका के बारेमें पूरी जानकारी जाननी हैं तो इस लेख को जरुर पढ़े – Sri Lanka Information

Read More –

Hope you find this post about ”Interesting Facts about Sri Lanka in Hindi” useful. if you like this articles please share on facebook whatsapp.
and for the latest update download : Gyani Pandit free android App

3 thoughts on “श्रीलंका की कुछ आश्चर्यजनक बातें | Interesting Facts about Sri Lanka”

  1. Interesting and fun facts

    very nice article, after reading this article I can say I have knowledge of Shri Lanka history. thanks, men
    well done!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top