अगर आप भी है क्रिएटिव तो इन शानदार फ़ील्ड्स में बनाये कैरियर!

Jobs for Creative Types

काम दो तरीके के होते है एक तो सामान्य और दूसरा होता है क्रिएटिव। सामान्य जगह काम करने पर आपको रोज एक ही काम करना होता है जबकि क्रिएटिव जगह में आपके सामने अलग अलग चैलेन्ज आते है जो की आपके काम को मजेदार बनाते है।

कुछ लोगो में क्रिएटिविटी खूब होती है लेकिन वो समझ नहीं पाते है की वो किस फील्ड में जाए। इसीलिए हम बता रहे है की अगर आपके अंदर ऐसी कला है तो आपके लिए बने है ये फील्ड।

अगर आप भी है क्रिएटिव तो इन शानदार फ़ील्ड्स में बनाये कैरियर – Jobs for Creative Types

Jobs for Creative Typesकार्टूनिस्ट – Cartoonist

आप अख़बार और अलग अलग खबरे बताने वाली वेबसाइटों में ध्यान देते होगे तो एक छोटे से कोने में कार्टून बना होता है जो की आपको हसने पर मजबूर कर देता है। यह कार्टून उस संस्थान के कार्टूनिस्टो के द्वारा बनाया जाता है जो की बहुत ही अधिक क्रिएटिविटी वाला काम होता है।

वर्तमान व्यवस्था पर कार्टून बनाना, किसी घटना को मार्मिक तरीके से पेश करना, सकरार पर व्यंग बनाना वो भी बहुत कम शब्दों में, ये बहुत रोचक काम है। अगर आपके दिमाग में खुराफात है और आप क्रिएटिविटी है तो आपको कार्टूनिस का प्रोफेशन अपनाना चाहिए और आपको ये फील्ड बहुत आगे ले जा सकता है।

आज के समय में बड़े बड़े मीडिया चैनल्स कार्टूनिस हायर करते है और उनकी तनख्वाह लाखों में होती है।

ग्राफ़िक डिज़ाइनर – Graphic Designer

ये एक ऐसी फील्ड है जहाँ आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखानी होती है। अलग अलग चीजो को अलग रंग देना और उन्हें आकर्षण बनाना आपका काम होता है। अखबारों और मैगजींस के फ्रंट कवर डिजाईन करना, अलग अलग चीजे बनाना और उनके पोस्टर में क्रिएटिविटी दिखाना बहुत मजेदार होता है। आप इस फील्ड में जाए और आपको बहुत स्कोप मिलेगा।

एनीमेशन मेकर – Animations Maker

आज के समय टेक्नोलॉजी की दुनिया में एनीमेशन का बहुत बड़ा स्थान है और यह पूरी तरह से क्रिएटिविटी वाला काम है। जब एक एनीमेशन बनाया जाता है तो उसमे शब्दों को कमी बहुत होती है लेकिन उसमे चल रहे चित्र खुद ही सबकुछ बोल देते है। एनीमेशन पूरी तरह से क्रिएटिविटी का काम है। बड़े बड़े एनीमेशन वाले संस्थान आज के समय में बेहतर एनीमेशन बनाने वालों को हायर करते है और उन्हें खूब पैसा भी मिलता है।

रेडियो जॉकी – Radio Jockey

यह पूरी तरह से क्रिएटिविटी का प्रोफेशन है जहाँ आपको अपनी कला दिखानी होती है। आपके बात करने में अलग अंदाज, खबरों और आने वाले काल्स के हिसाब से खुद की बातो को क्रिएटिव बनाना और उन्हें सुनने लायक बनाया मुख्य काम होता है। यहाँ क्रिएटिव आदमी बहुत तरक्की करता है जिसके शब्दों में जादू होता है। अगर आपके अंदर भी शब्दों की ऐसी ही क्रिएटिविटी है तो आप रेडियो जॉकी का प्रोफेशन अपना सकते है।

पेंटर – Penter

कहते है की “painting is all about creativity and imagination” और ये बात पूरी तरह से सच है। अगर आप क्रिएटिव नहीं है तो आप पेंटिंग के क्षेत्र में तरक्की नहीं कर सकते है। अपनी पेंटिंग से अपनी बात कह देना और सामने वाले देखे तो उसके मुह से निकले व्वाऊ।

पेंटिंग के प्रोफेशन में पैसा भी बहुत है। अगर आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके एक बेहतर पेंटिंग बनाते है तो उसकी बहुत कीमत मिलती है। यह फील्ड आपके लिए बहुत अच्छा होता है अगर आप क्रिएटिविटी और कुछ इंट्रेस्टिंग करने में रूचि रखते है।

फैशन डिज़ाइनर – Fashion Designer

यह फील्ड आज के समय बहुत अधिक ग्रोथ में है क्योकि लोग अपने कपड़ो में खूब पैसे खर्च करते है। फैशन डिज़ाइनर कपड़ो को एक नया लुक देता है और उसे आकर्षक बनाता है की लोग उसे खरीदे। यह काम पूरी तरह से क्रिएटिविटी वाला है और यह आपको एक अलग ही मजा देता है। इसमें आप कपड़ो को अलग अलग तरीके से पेश कर सकते है।

ये बात आप समझ ले की अगर आप क्रिएटिव है तो आप जॉब करने के अलावा घर से भी इन कामो को कर सकते है। खुद का वेंचर बनाकर इन कामो को शुरू कीजिए और सोशल मीडिया के माध्यम से इसे प्रमोट कीजिए क्योकि क्रिएटिविटी का गिफ्ट हर किसी को नहीं मिलता है।

Read More:

Note: अगर आपको Jobs for Creative Types अच्छा लगे तो जरुर Share कीजिये. Note: E-MAIL Subscription करे और पायें More Career Related Articles In Hindi आपके ईमेल पर.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top