आज फेसबुक को पूरी दुनिया जानती है। हर कोई फेसबुक यूज़ करता है। क्या आपको पता है? फेसबुक कैसे बनी और इसे किसने बनाया? चलो जानते है, फेसबुक के निर्माता Mark Zuckerberg – मार्क जुकेरबर्ग और इस लेख में हम पढ़ेंगे मार्क जुकेरबर्ग की प्रेरणादायक जीवन कहानी।
फेसबुक के मार्क जुकेरबर्ग की कहानी / Mark Zuckerberg Story In Hindi
मार्क इलियट जुकेरबर्ग एक अमेरिकन कंप्यूटर प्रोग्रामर, अमेरिकन उद्यमी और सामाजिक नेटवर्किंग साईट फेसबुक के सह-संस्थापक, अध्यक्ष है। दिसम्बर 2015 तक उनकी उनकी व्यक्तिगत संपत्ति तक़रीबन 46 बिलियन डॉलर बताई गयी है।
अपने कॉलेज रूममेट्स और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सहकर्मी Eduardo Saverin, Andrew McCollum, Dustin Moskovitz और Chris Hughes के साथ मिलकर उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में ही फेसबुक की स्थापना की थी।
बाद में उनके समूह ने फेसबुक को यूनिवर्सिटी के दुसरे लोगो तक भी पहोचाया। और धीरे-धीरे इसे ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करने लगे और 2012 तक फेसबुक का लगभग 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग उपयोग करने लगे।
जुकेरबर्ग का समावेश बहुत से क़ानूनी विवादों में भी है। क्योकि उनके समूह के कुछ सहकर्मी कंपनी में उनके समावेश के अनुसार भागीदारी चाहते है।
दिसम्बर 2012 में, जुकेरबर्ग और उनकी पत्नी Priscilla Chan ने यह घोषणा की थी की वे अपनी संपत्ति का ज्यादा से ज्यादा भाग “मानवता और समानता को बढ़ाने” के लिए देंगे। 1 दिसम्बर 2015 को, उन्होंने यह घोषित किया था की वे अपने 99% फेसबुक शेयर (तक़रीबन एक समय में 45 बिलियन डॉलर) Chan Zuckerberg की अगुवाई में देंगे।
2010 से, टाइम्स पत्रिका ने मार्क जुकेरबर्ग के नाम को दुनिया के सबसे अमीर एवं प्रतिभावान 100 व्यक्तियों की सूचि में शामिल किया है। वही एक बार वे टाइम्स पत्रिका के “पर्सन ऑफ़ दी इयर” भी रह चुके है।
Read: व्हाट्सअप निर्माता ब्रायन ऐक्टन
मार्क जुकेरबर्ग प्रारंभिक जीवनी / Mark Zuckerberg Biography
मार्क जुकेरबर्ग का जन्म 1984 में प्लेन्स, न्यू-यॉर्क में हुआ। वे डेंटिस्ट एडवर्ड जुकेरबर्ग और मनोचिकित्सक करेन केम्प्नेर के बेटे थे। वे और उनकी तीन बहने Randi, Donna और Arielle, न्यू-यॉर्क में ही बड़े हुए। जुकेरबर्ग यहूदी में बड़े हुए।
Ardsley हाई स्कूल में उन्होंने ग्रीक रोमनिय भाषा साहित्य का अध्ययन किया था। और बाद माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें फिलिप्स एक्सेटर अकादमी, हैम्पशायर भेजा गया। जहा विज्ञान और साहित्यिक अभ्यास में उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। एक कॉलेज पत्र में जुकेरबर्ग ने यह कहा था की वे अच्छी तरह से फ्रेंच, हिब्रू, लैटिन और प्राचीन ग्रीक पढ़ और लिख सकते है।
अकादमी में वे अपनी तलवार क्रीडा की टीम के कप्तान थे। हार्वर्ड कॉलेज में वे अपने विशेष व्याख्यानों के लिये जाने जाते थे। जिनमे कई कविताये भी शामिल है जैसे The Lliad.
मार्क जुकेरबर्ग का व्यक्तिगत जीवन / Personal Life Of Mark Zuckerberg
मार्क जुकेरबर्ग ने Priscilla Chan से शादी की उनके शादी के पहली story कुछ इस तरह थी,-
Priscilla Chan चाइनीज-वियतमान शरणार्थी की बेटी थी। जो 1975 में साइगॉन के गिरने के बाद यूनाइटेड स्टेट आये थे। Chan का जन्म Braintree, Massachusettes में हुआ था और सन 2003 में वह हाई स्कूल से ग्रेजुएट हुई थी।
सितम्बर 2010 में, जुकेरबर्ग ने Chan को आमंत्रित किया। और तभी से वह कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी की एक मेडिकल छात्रा बनी। बाद में वे दोनों पालो आल्टो के अपने किराये के मकान में रहने लगे थे। 19 मई 2012 को जुकेरबर्ग ने Chan से विवाह कर लिया था।
1 दिसम्बर 2015 को जुकेरबर्ग ने अपने पहले बच्चे के जन्म को घोषित किया। जिसका नाम मक्सिमा चन जुकेरबर्ग “मैक्स” है। जुकेरबर्ग और चन की पूर्वघोषना के अनुसार उन्होंने अपने 99% शेयर उसके नाम कर दिए थे।
मार्क जुकेरबर्ग, फेसबुक के सह-संस्थापक है और उन्होंने इस दुनिया को दोस्तों से और अपने रिश्तेदारों से जुड़े रहने का एक नया तरीका दिया है। साथ ही उनका नाम महान दानशुरो की यादी में भी आता है। अपने भाषण में भी उन्होंने कहा था की,
“मेरे जीवन की सबसे अद्भुत चीज यही है की फेसबुक के द्वारा दुनिया भर के लोगो को एक-दूजे से पहचान कराना।”
Watch Mark Zuckerberg Success Story Video
Google के सी. ई. ओ. – सुंदर पिचाई की प्रेरणादायक कहानी
Hope you find this post about ”Mark Zuckerberg Biography” useful and inspiring. if you like this articles please share on facebook & whatsapp. and for the latest update download : Gyani Pandit free android App
Great write up. Keep sharing.