Site icon India's beloved learning platform

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की कहानी

मिल्खा सिंह देश के बेस्ट एथलीटों में से एक और सम्मानित धावक हैं, उन्होंने अपनी अद्वितीय स्पीड के कारण कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। वहीं इन्हें अत्याधिक तेज स्पीड से दौड़ने की वजह से ”फ्लाइंग सिख” के नाम से जाना जाता है। मिल्खा सिंह देश के ऐसे पहले एथलीट हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलवाया है।

यही नहीं देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने भी मिल्खा सिंह की असाधारण खेल प्रतिभा की प्रशंसा की थी। मिल्खा सिंह का शानदार खेल करयिर आज के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी हैं, उनके जीवन से युवाओं के अंदर अपने अच्छा प्रदर्शन करने का जज्बा पैदा होता है। तो आइए जानते हैं मिल्खा सिंह जी के गौरवपूर्ण जीवन सफर के बारे में-

”फ्लाइंग सिख” मिल्खा सिंह की कहानी – Milkha Singh Biography in Hindi

एक नजर में –

पूरा नाम (Full Name) मिल्खा सिंह (Milkha Singh)
निकनेम (Nickname) “फ्लाइंग सिख” (Flying Sikh)
जन्म स्थान (Birth Place) लायलपुर(पाकिस्तान)
जन्म वर्ष (Date of Birth) २० नवंबर १९२९। (पाकिस्तान के दस्तावेजों के अनुसार जन्म वर्ष)
ऊँचाई/लंबाई (Height) 5’10” (178 सेंटीमीटर)
धर्म (Religion) सिख।
मुख्य रूप से पहचान (Profession) भारतीय धावक (एथलिट) और पूर्व भारतीय सैनिक
पुत्र/पुत्रियों के नाम (Childrens Name) जिव मिल्खा सिंह (पुत्र), सोनिया साँवलका (पुत्री)
पत्नी का नाम (Spouse) निर्मल सैनी/कौर।
भारत सरकार द्वारा प्राप्त सम्मान पुरस्कार (Honor Award By Indian Government) पद्म श्री (Padma Shree)।
प्रमुख प्राप्त पुरस्कार(Achievements)
  1. १९५८ में – कार्डिफ कॉमन वेल्थ दौड़ प्रतियोगिता (४४० यार्ड – स्वर्ण पुरस्कार)
  2. साल १९५८ – टोकियो एशियाई खेल प्रतियोगिता (२०० मीटर – स्वर्ण पुरस्कार)
  3. १९५८ में – टोकियो एशियाई खेल प्रतियोगिता (४०० मीटर – स्वर्ण पुरस्कार)
  4. साल १९६२ – जकार्ता एशियाई खेल प्रतियोगिता (४०० मीटर – स्वर्ण पुरस्कार)
  5. १९६२ में- जकार्ता एशियाई खेल (४ * ४०० मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता – स्वर्ण पुरस्कार)
  6. साल १९५८ – कटक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (२०० मीटर – स्वर्ण पुरस्कार)
  7. १९५८ में – कटक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (४०० मीटर – स्वर्ण पुरस्कार)
  8. साल १९६४ – कलकत्ता राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (४०० मीटर – कांस्य पदक पुरस्कार)
मृत्यु (Death) १८ जून २०२१।

जन्म, बचपन, परिवार, शिक्षा एवं प्रारंभिक जीवन

मिल्खा सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब में एक सिख राठौर परिवार में 20 नवम्बर, साल 1929 को हुआ था। लेकिन कुछ दस्तावेजों के मुताबिक उनका जन्म 17 अक्टूबर 1935 को माना जाता है। वे अपने माँ-बाप की 15 संतानों में वे एक थे। उनके कई भाई-बहन बचपन में ही गुजर गए थे।

भारत के विभाजन के बाद हुए दंगों में मिल्खा सिंह ने अपने माँ-बाप और भाई-बहन को खो दिया। इसके बाद वे शरणार्थी के तौर पर ट्रेन के द्वारा पाकिस्तान से दिल्ली आ गए और दिल्ली में वे अपनी शादी-शुदा बहन के घर पर कुछ दिन रहे। कुछ समय शरणार्थी शिविरों में रहने के बाद दिल्ली के शहादरा इलाके की एक पुनर्स्थापित बस्ती में भी उन्होंने कुछ दिन गुजारे। ऐसे भयानक हादसे के बाद उनके ह्रदय पर गहरा आघात लगा था।

अपने भाई मलखान के कहने पर उन्होंने सेना में भर्ती होने का निर्णय लिया और चौथी कोशिश के बाद साल 1951 में सेना में भर्ती हो गए। बचपन में वह घर से स्कूल और स्कूल से घर की 10 किलोमीटर की दूरी दौड़ कर पूरी करते थे। और भर्ती के वक़्त क्रॉस-कंट्री रेस में छठें स्थान पर आए थे। इसलिए सेना ने उन्हें खेलकूद में स्पेशल ट्रेनिंग के लिए चुना था। मिल्खा ने कहा था कि आर्मी में उन्हें बहुत से ऐसे लोग भी मिले जिन्हें ओलिंपिक क्या होता है ये तक नहीं मालूम था।

वैवाहिक एवं निजी जीवन

चंडीगढ़ में मिल्खा सिंह की मुलाकात निर्मल कौर से हुई, जो कि साल 1955 में भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान थी। साल 1962 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद 4 बच्चे हुए, जिनमें 3 बेटिया और एक बेटा है। बेटे का नाम जीव मिल्खा सिंह है।

साल 1999 में उन्होंने सात साल के एक बेटे को गोद ले लिया। जिसका नाम हवलदार बिक्रम सिंह था। जो कि टाइगर हिल के युद्ध (Battle of Tiger Hill) में शहीद हो गया था।

धावक के तौर पर करियर

शानदार रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां

अनसुनी बाते –

फिल्म –

भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह ने अपनी बेटी सोनिया संवलका के साथ मिलकर अपनी बायोग्राफी ‘The Race Of My Life’ लिखी थी। उन्होंने अपनी जीवनी बॉलीवुड के प्रसिद्द निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा को बेचीं, और उन्होनें मिल्खा सिंह के प्रेरणादायी जीवन पर एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम ‘भाग मिल्खा भाग’ था। 

यह फिल्म 12 जुलाई, 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर ने निभाया था। यह फिल्म दर्शकों द्धारा काफी पसंद की गई थी, इस फिल्म को 2014 में बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म का पुरस्कार भी मिला था। मिल्खा सिंह ने “भाग मिल्खा भाग” देखने के बाद उनकी आँखों में आँसू आ गये थे और वे फरहान अख्तर के अभिनय से काफी खुश भी थे।

अंतिम दिन और मृत्यु – 

भारत के स्टार खिलाडी और एथलीट मिल्खा सिंह मई माह में कोविड -१९ यानि के कोरोना नामक बीमारी से संक्रमित हुए थे, जिसमे पहले कुछ दिनों में उनकी सेहत में काफी सुधार हुए थे। शुरुवात से उन्हें कोरोना के उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल किया गया था जिसमे जून माह के मध्य में अचानक से उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गयी थी।

फलस्वरूप १८ जून २०२१ को रात को ग्यारह बजकर तीस मिनट पर भारत के इस महान एथलीट ने अंतिम साँस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहाँ, इनके मृत्यु के कुछ दिन पूर्व इनके धर्मपत्नी की भी मृत्यु हुई थी। इस तरह से अबतक आपने महान भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को पढ़ा, आशा करते है दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

FAQs

प्रश्न: प्रसिध्द भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की मृत्यु कब हुई थी?

जवाब: १८ जून २०२१।

प्रश्न: मिल्खा सिंह ने कुल कितने स्वर्ण पुरस्कार जिते है?

जवाब: सात।

प्रश्न: भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पे आधारित बनी हुई फिल्म का नाम क्या था? इस फिल्म में किस कलाकार ने मिल्खा सिंह की प्रमुख भूमिका निभाई थी?

जवाब: ‘भाग मिल्खा भाग’ नामक फिल्म भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पे आधारित थी जिसमे अभिनेता फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की प्रमुख भूमिका निभाई थी।

प्रश्न: मिल्खा सिंह जी के पत्नी का नाम क्या है?

जवाब: निर्मल सैनी।

प्रश्न: कौनसे उच्च सम्मान से भारत सरकार द्वारा मिल्खा सिंह को सन्मानित किया गया है?

जवाब: पद्म श्री।

प्रश्न: मिल्खा सिंह ने कब और कहाँ प्रथम स्वर्ण पदक प्राप्त किया था?

जवाब: साल १९५८ में इंग्लैंड के कार्डिफ शहर में हुए ४४० यार्ड की दौड़ प्रतियोगिता में सर्वप्रथम मिल्खा सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

प्रश्न: मिल्खा सिंह ने अपनी जीवनी को कितने रुपये में बेचा था?

जवाब: मात्र १ रुपये में।

प्रश्न: जिव मिल्खा सिंह जो की मिल्खा सिंह के पुत्र है वो कौनसे खेल से जुड़े हुए है?

जवाब: गोल्फ खेल से।

प्रश्न: मिल्खा सिंह जी के जीवनी का नाम क्या है?

जवाब: “द रेस ऑफ़ माय लाइफ”(The Race of My Life)

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/