Site icon India's beloved learning platform

नीलम संजीव रेड्डी

एक किसान परिवार में जन्में नीलम संजीव रेड्डी भारत के 6वें राष्ट्रपति के रुप में देश की कमान संभाल चुके हैं। संजीव रेड्डी सबसे कम उम्र में देश के राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित होने वाले पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई 1982 तक राष्ट्रपति के रुप में देश का कार्यभार संभाला।

संजीव रेड्डी महात्मा गांधी के विचारों से बेहद प्रभावित थे, बाद में वे गांधी जी के कट्टर अनुयायी बन गए और विदेशी वस्त्रों का पूर्ण रुप से त्याग कर दिया और स्वदेशी वस्त्र खादी धारण करना शुरु कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने अंग्रेजों से भारत देश को आजादी दिलवाने की लड़ाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लेकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा देश के इस युवा राष्ट्रपति संजीव रेड्डी जी ने गांधी जी द्दारा चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया था, हालांकि इस दौरान उन्हें जेल की यातनाएं भी सहनी पड़ी थी।

देश के राष्ट्रपति होने के साथ-साथ नीलम संजीव रेड्डी जी आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री, आंध्रप्रदेश कांग्रेस समिति के सामान्य सचिव एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी भी बेहद संजीदगी और कुशलता के साथ निभा चुके थे, आइए जानते हैं देश के सबसे युवा राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जी की जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में –

भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति- नीलम संजीव रेड्डी – Neelam Sanjeeva Reddy

पूरा नाम (Name) नीलम संजीव रेड्डी
जन्म (Birthday) 19 मई 1913, इल्लुर गांव, अनंतपुर ज़िला, आंध्र प्रदेश
पिता (Father Name) नीलम चिनप्पा रेड्डी
पत्नी (Wife Name) श्रीमती नागा रत्नम्मा
बच्चे (Children Name) एक बेटा, तीन बेटियां
पढ़़ाई (Education) ग्रेजुएशन
पुरस्कार-उपाधि (Awards) 1958 में वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी द्धारा,

त्रिमूर्ति द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया था।

मृत्यु (Death) 1 जून 1996, बैंगलोर, कर्नाटक

जन्म, परिवार और शिक्षा –

भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति रह चुके नीलम संजीव रेड्डी जी 19 मई 1913 को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के इल्लुर नामक गांव के एक किसान एवं मध्यमवर्गीय तेलुगु भाषी परिवार में जन्में थे। बचपन से ही वे तेज बुद्दि के बालक थे। वहीं उनके पिता नीलम चिनप्पा रेड्डी कांग्रेस के कार्यकर्ता के रुप में काम भी कर चुके थे।

साल 1935 में जब वे 22 साल के थे तब उनकी शादी नागा रत्र्म्मा के साथ हुई, इन दोनों को शादी के बाद एक बेटा और तीन बेटियां भी पैदा हुईं। संजीव रेड्डी ने भी अपनी शुरुआती पढ़ाई अडयार (मद्रास) के थियोसोफिकल हाई स्कूल से शुरु की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई अनंतपुर के मद्रास यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कॉलेज गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज से पूरी की थी।

स्वाधीनता आंदोलन में भूमिका और जेल यात्राएं:

साल 1929 में जब महात्मा गांधी ने अनंतपुर का दौरा किया तब वे उनसे इतने प्रभावित हुए कि वे उनके कट्टर अनुयायी बन गए इसके साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी और महात्मा गांधी के साथ आजादी की लड़ाई में कूद पड़े और इसके बाद रेड्डी जी की जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

नीलम संजीव रेड्डी जी ने विद्यार्थी जीवन में ही एक सत्याग्रह में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, हालांकि उन्हें इस दौरान कई बार जेल की यातनाएं भी सहनी पड़ी थी।

नीलम संजीव रेड्डी जी सन् 1940 से सन् 1945 तक करीब 5 साल तक जेल में रहे। पहले वे 1 जून 1941 से 18 मार्च 1942 तक वेल्लूर की जेल में रहे, इस दौरान उन्हें सरकार ने छोड़ दिया, लेकिन भारत छोड़ो आंदोलन में एक बार फिर गिरफ्तार हो गए और उन्हें 11 अगस्त 1942 से सन् 1945 तक अमरावती और वेल्लूर के जेल में रहना पड़ा।

राजनैतिक जीवन –

नीलम संजीव रेड्डी जी ने युवा कांग्रेस के सदस्य के रुप में अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी, और फिर उन्होंने राजनीति के कई अहम पदों पर एक कुशल राजनेता के रुप में काम किया था। चलिए नजर डालते हैं नीलम संजीव रेड्डी जी के राजनैतिक जीवन में –

मृत्यु –

इस तरह तीन अलग-अलग सरकार इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चरण सिंह के साथ काम करने वाले भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जी 1 जून, 1996 में 83 साल की आयु में हमेशा के लिए यह दुनिया छोड़कर चल बसे। नीलम संजीव रेड्डी जी को राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/