Site icon India's beloved learning platform

सफल महिला उद्यमी नीता अंबानी | Nita Ambani Biography

Nita Ambani

सफल महिला उद्यमी नीता अंबानी / Nita Ambani Biography

पूरा नाम  – नीता मुकेश अंबानी
जन्म       – 1 नवम्बर 1963
जन्मस्थान – मुंबई
पिता       – रविन्द्रभाई दलाल
विवाह     – मुकेश अंबानी (Nita Ambani Husband)

नीता अंबानी एक भारतीय महिला उद्यमी, मानवप्रेमी, शिक्षा क्षेत्र का विकास करने वाली महिला और खेलो में रूचि लेने वाली महिला है। उनका विवाह भारत के सफल उद्योगपति मुकेश अंबानी से हुआ।

पिछले 2 दशको से रिलायंस CSR को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है और साथ ही भारतीय सामाजिक क्षेत्र के विकास में भी उनका अतुल्य योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ, खेल-कूद, आपदा, कला, परंपरा और ग्राम विकास के क्षेत्र में काफी सराहनीय कार्य भी किये है।

नीता अंबानी का जन्म 1 नवम्बर 1963 को मुंबई के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता बिरला के सीनियर एग्जीक्यूटिव थे और उनकी माता गृहिणी थी। नीता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रोज मैनर गार्डन स्कूल से पूरी की और नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकनोमिक से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके साथ ही नीता ने इंटीरियर डिज़ाइनर का भी अभ्यास किया था।

बचपन से ही नीता को भारतीय शास्त्रीय डांस में काफी रूचि थी और वह एक कुशल भरतनाट्यम नर्तकी भी बनी।

नीता अंबानी, मुकेश अंबानी की पत्नी है और रिलायंस उद्योग के संस्थापक, पद्म विभूषण से सम्मानित श्री धीरुभाई अंबानी की बड़ी बहु है। उन्हें 3 बच्चे है: एक बेटी ईशा और दो बेटे आकाश और अनंत।

नीता अंबानी अवार्ड्स और सम्मान – Nita Ambani Awards

महिला उद्यमी होने के साथ-साथ नीता अंबानी सामाजिक काम भी करती है। लोगो की भलाई के लिये वे बहोत सी सामाजिक संस्थाए भी चलती है और गरीब और अनाथ बच्चो को शिक्षा देने का काम करती है।

देश की सबसे अमीर महिला होने के बावजूद उनमे जरा भी घमंड नही है उन्हें साधारण जीवन जीना ही काफी पसंद है और इसके साथ ही खेलो से भी उन्हें काफी लगाव है। इसी के चलते उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी एक टीम मुंबई इंडियन्स भी बनाई है।

More:

Note: अगर आपके पास Nita Ambani Biography in Hindi मैं और Information हैं। या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे।
अगर आपको हमारी Information about Nita Ambani in Hindi अच्छी लगे तो जरुर हमें Facebook पे Like और Share कीजिये।
Note: E-MAIL Subscription करे और पायें Essay on Nita Ambani in Hindi आपके ईमेल पर।

Exit mobile version