पाकिस्तान के बारेमें ऐसी जानकारी जिसे जरुर जानना चाहिये | Pakistan Information

Pakistan – पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर हैं। पाकिस्तान के बारेमें और ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी / Pakistan Information हम आपके लिये लाये हैं जिसे पढ़ना आप जरुर पसंद करेंगे।

Pakistan Information
पाकिस्तान के बारेमें ऐसी जानकारी जिसे जरुर जानना चाहिये – Pakistan Information

पाकिस्तान, अधिकारिक रूप से इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ पाकिस्तान, दक्षिण एशिया में एक संघीय संसदीय गणराज्य है। जनसँख्या के हिसाब से यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल के हिसाब से 8,81,913वर्ग किलोमीटर के साथ यह दुनिया का 36 वा सबसे बड़ा देश है।

पाकिस्तान का समुद्र तट 1,046 किलोमीटर लम्बा है, साथ में इसके दक्षिण में अरेबियन सागर और ओमान की खाड़ी, पूर्व में भारत की बॉर्डर, पश्चिम में अफगानिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में ईरान और उत्तर-पूर्व में चाइना है। यह ताजीकिस्तान से अलग है और ओमान के साथ इसकी समुद्री बॉर्डर भी है। पाकिस्तान रणनीतिक रूप से मध्य पूर्व, सेंट्रल एशिया और दक्षिण एशिया पर अपने पैर फैलाये बैठा हुआ है।

वह क्षेत्र जहाँ वर्तमान पाकिस्तान को गठित किया गया है, वह पहले सभ्यता का उद्गम स्थल माना जाता था, जो पहले बहुत से प्राचीन संस्कृतियों का घर हुआ करते था। जिनमे निओलिथिक के मेहरगढ़ और सिंधु घाटी सभ्यता का भी समावेश है और बाद में इन प्रदेश के लोगो पर बहुत से शासको और अलग-अलग संस्कृतियों ने राज किया था।

जिनमे हिन्दू, इंडो-ग्रीक, मुस्लिम, तुर्की-मुग़ल, अफगान और सिक्ख शामिल है। इस भूभाग पर बहुत से शासको और साम्राज्यों ने शासन किया था, जिनमे भारतीय मौर्य साम्राज्य, पर्शियन अचार्मेनिद साम्राज्य, मकदूनिया के एलेग्जेंडर, अरब उमय्यद कालिफाते, दिल्ली सल्तनत, मंगोल साम्राज्य, मुग़ल साम्राज्य, दुर्रानी साम्राज्य, सिक्ख साम्राज्य और ब्रिटिश साम्राज्य का समावेश है।

पाकिस्तान सभी मुस्लिम देशो में थोडा अलग है क्योकि यह एकमात्र ऐसा देश है जिसका निर्माण इस्लाम के नाम पर किया गया है। मुहम्मद अली जिन्नाह के नेतृत्व में किये गये पाकिस्तान अभियान के परिणामस्वरुप 1947 में पाकिस्तान का निर्माण मुस्लिम धर्म के लिये एक आज़ाद देश के रूप में किया गया। जह जातीय और भाषीय विविधता वाला देश है, जिसके भूगोल और वन्य जीवन में भी थोड़े बहुत बदलाव हमें देखने मिलते है।

शुरू में ही एक अधिराज्य के रूप में पाकिस्तान ने 1956 ने नये संविधान को अपना लिया था, और इस्मालिक गणराज्य बना। 1971 में एक जातीय गृहयुद्ध भी हुआ जिसके परिणामस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान का अपगमन कर एक नए देश बांग्लादेश की स्थापना की गयी।

इसके बाद 1973 में पाकिस्तान ने फिर से नये संविधान को अपना लिया जिसने इस्लामाबाद में एक संघीय सरकार की भी स्थापना की थी। उस संविधान के अनुसार सभी कानून और नियमो को इस्लाम के आदेशानुसार ही सुनिश्चित किये गये है, जिन्हें कुरान और सुन्नाह में लिखा गया है।

पाकिस्तानी आर्मी बल देश की छठी सबसे विशाल आर्मी है और पाकिस्तान के पास नुक्लेअर शक्ति भी है, और नुक्लेअर हथियार बनाने वाला दक्षिण एशिया में वह दूसरा देश है और एकमात्र मुस्लिम देश है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अर्ध औद्योगीकृत है, जिसकी कृषि क्षेत्र पर ज्यादा निर्भरता है और ज्यादातर बढे हुए सर्विस सेक्टर पर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था निर्भर करती है।

खरीदने की क्षमता के हिसाब से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दुनिया में 26 वे पायदान पर है और जीडीपी के हिसाब से 45 वे स्थान पर है। पिछले कुछ सालो में पाकिस्तान के मध्यम वर्गीय लोगो में तेज़ी से सकारात्मक बदलाव दिखाई दिए। विकास की बात की जाए तो गरीबी को हटाने में पाकिस्तान ने सराहनीय विकास किया है और दक्षिण एशिया में सबसे कम गरीबी रेखा के निचे रहने वाले कर्मचारियों की संख्या में पाकिस्तान दुसरे पायदान पर है।

पाकिस्तान का स्टॉक एक्सचेंज एशिया का सबसे ज्यादा परफोर्मिंग स्टॉक मार्केट है और 2016 से यह MSCI के उभरते हुए मार्केट इंडेक्स का ही एक भाग है।

पाकिस्तान की आज़ादी के बाद के इतिहास में मिलिट्री शासन के समय और 2008 के बाद के समय का समावेश है, जिनमे लोकतंत्र के लिए संक्रमण और भारत के साथ विवाद जैसी घटनाओ का समावेश है। वर्तमान में देश को बहुत सी समस्याओ से जूझना पड़ रहा है, जिनमे निरक्षरता, स्वास्थ देखभाल और भ्रष्टाचार का समावेश है। लेकिन पिछले कुछ सालो में पाकिस्तान ने प्रभावशाली रूप से अपने देश की गरीबी को कम जरुर किया है और अचानक आतंकवादी गतिविधियाँ भी कम हुई है।

पाकिस्तान की बोर्डर चाइना, भारत और ईरान के साथ है और जिनका सीधा संबंध अरेबियन सागर से है। पाकिस्तान, यूनाइटेड नेशन, कामनवेल्थ ऑफ़ नेशन, शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाईजेशन, ECO, UFC, D8, कैर्न्स ग्रुप, क्योटो प्रोटोकॉल, ICCPR, RCD, UNCHR, एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक, ग्रुप ऑफ़ एलेवन, CPFTA, G20, विकसनशील देश, ECOSOC, इस्लामिक को-ऑपरेशन, SAARC और CERN का भी सदस्य है।

पाकिस्तान के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Pakistan History

1947 – मुस्लिम राज्य के पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान की रचना भारत विभाजन के समय ब्रिटिश शासन खत्म होने बाद की गयी थी।

1948 – कश्मीर के लिए भारत और पाकिस्तान का पहला युद्ध।

1971 – पूर्वी पाकिस्तान अलग होने का प्रयास करने लगा, जिसके चलते गृह युद्ध (सिविल वॉर) भी हुआ। पूर्वी पाकिस्तान को भारत का सहयोग की वजह से ही बाद में पाकिस्तान से उन्हें अलग कर एक नए देश बांग्लादेश की स्थापना की गयी।

1999 – प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने सत्ता पलट कर आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ को को बेदखल कर दिया।

2007 – भूतपूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो 2008 के संसदीय चुनाव में चुनाव अभियान के दौरान हत्या कर दी गयी।

2013 – संसदीय चुनाव में मुस्लिम लीग पार्टी की जीत के बाद नवाज शरीफ तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।

दोस्तों , अगर आपको हमारी पाकिस्तान के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए पाकिस्तान के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें / Interesting Facts about Pakistan जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे.

Read More:

I hope these “Pakistan Information in Hindi” will like you. If you like these
“Pakistan Information in Hindi with History” then please like our facebook page & share on
WhatsApp. and for latest update download: Gyani Pandit free android App

2 thoughts on “पाकिस्तान के बारेमें ऐसी जानकारी जिसे जरुर जानना चाहिये | Pakistan Information”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top