Site icon India's beloved learning platform

गर्मियों में उत्तराखंड की इन जगहों में जाएँ घूमने – Places to Visit in Uttarakhand in Summer

Places to Visit in Uttarakhand in Summer

वादियों से घिरी जगह उत्तराखंड हमेशा ही सैलानियों की अपनी तरफ आकर्षित करता आ रहा है। इस राज्य में कई सारी ऐसी जगहें है जहाँ आप घूमने जा सकते हैं। अपने एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर उत्तराखंड गर्मियों के मौसम में भी ठंडा रहता है। अगर आप गर्मी के मौसम में उत्तराखंड जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों में जरूर जाएँ-

Places to visit in Uttarakhand in summer

गर्मियों में उत्तराखंड की इन जगहों में जाएँ घूमने – Places to Visit in Uttarakhand in Summer

इसकी भव्य सुन्दरता और वादियों से घिरा हुआ मंदिर देखकर हर कोई वही रुक जाना चाहेगा। केदरनाथ में भगवान् शिव का ज्योतिर्लिंग है और आप यहाँ गर्मियों में जाना चाहे तो घूम सकते हैं। आप यहाँ केदारनाथ मंदिर, चोराबरी ताल, वासुकी ताल आदि जा सकते हैं।

इसे “पहाड़ियों की रानी” भी कहा जाता है। दून घाटी के दक्षिण में स्थित हरी भरी चोटियाँ आपका मन मोह लेती हैं। गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए अच्छी जगह है। आप यहाँ मसूरी एडवेंचर पार्क, कैमल बेक रोड, झारिपानी फाल्स, मसूरी लेक, भट्टा फाल्स, चिल्ड्रेन्स लॉज, लाल टिब्बा, क्लाउड्स एंड, हैप्पी वैली, कंपनी गार्डन, केम्पटी फाल, माल रोड जैसी जगहों में जाकर मजे कर सकते हैं। यहाँ का केम्पटी फाल तो बहुत ही ज्यादा मशहूर है।

आध्यात्म और खूबसूरती का मिश्रण अपने अंदर समेटे ये जगह बहुत ही ज्यादा आकर्षक है। यहाँ सबसे अधिक एडवेंचर स्पोर्ट्स होते हैं। आप गर्मियों के मौसम में ऋषिकेश जाकर मन खुश कर सकते हैं। आप यहाँ बंजी जम्पिंग का मजा ले सकते हैं।

ऋषिकेश में आप त्रिवेणी घाट, लक्ष्मण झूला, क्रिया योग आश्रम, जम्पिन हाइट, शिवपुरी और कुडियाला जैसी जगहों में घूमने जा सकते हैं।

यहाँ जाने पर आपको एक अलग ही सुख का अनुभव होगा। यहाँ कई सारे आश्रम हैं जहाँ आप कुछ दिन प्रकृति के बीच रहकर खुद के मन को शांत और एकाग्र कर सकते हैं।

जब कभी उत्तराखंड की वादियों में जाने का विचार आता है तो सबसे पहले इसी जगह का ध्यान आता है। झीलों से भरे इस जगह में गर्मियों के मौसम में भी तापमान लगभग 16-18 डिग्री सेल्सियस रहता है। आप गर्मियों में यहाँ घूमने जरूर जाएँ। नैनीताल में आप नैनी लेक, एको केव गार्डन, नैनीताल जू, हिमलायन व्यू पॉइंट, ठंडी सड़क, लैंड्स एंड आदि जगहों पर जरूर घूमने जाना चहिये।

एक खूबसूरत हिल स्टेशन जहाँ लैंडस्कोप और हरियाली का अनोखा संगम है। इस जगह में जाकर मन को सुकून सा मिलता है। आप यहाँ झूला देवी टेम्पल, चौबतिया ऑर्चर्ड, नंदा देवी माला, उपट और कलिका, मनकामेश्वर टेम्पल आदि जा सकते हैं। यहाँ पहुचते ही आपको बहुत अच्छा लगता है क्योकि वातावरण में शान्ति बहुत है।

जिन्हें प्रकृति से प्रेम है उनके लिये ये जगह स्वर्ग के सामान है। आप यहाँ जाकर खुद को एक अलग ही सुकून दे सकते हैं। गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे है तो इस जगह जाना चहिये। यहं जगह वाइल्ड लाइफ के लिए बहुत मशहूर है। आप यहाँ ब्राइट एंड कार्नर, कसार देवी टेम्पल, बिंसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी, सिम्तोला, मारतोला, कटारमल सूर्य मंदिर जा सकते हैं।

उत्तराखंड के पूर्व में स्थित ये जगहं फोटोग्राफी के लिए बहुत ही अधिक मशहूर है। आप यहाँ जाकर प्रकृति की अनुपम छटा का आनंद ले सकते हैं। आप यहाँ चंडक, पिथौरगढ़ फोर्ट, थाल केदार, अश्कोट सेंचुरी, झूलाघाट और रालम ग्लेशियर जा सकते हैं।

ये हैं उत्तराखंड की वो जगहें जहाँ आप घूमने का आनंद ले सकते हैं। इन सभी जगहों तक ट्रेन वगैरा नहीं जाती है इसीलिए कुछ कुछ जगह आपको लोकल टैक्सी करके पहुचना पड़ता है। गर्मियों के मौसम में दोस्तों के साथ कुछ बढ़िया देखना चाहते हैं और छुट्टियों को अच्छे से एन्जॉय करना चाहते हैं तो एक बार उत्तराखंड का प्लान बनाइए।

Read More:

Hope you find this post about ”Places to Visit in Uttarakhand in Summer” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About Places to Visit in Uttarakhand in Summer in Hindi… And if you have more information History of Places to Visit in Uttarakhand in Summer then help for the improvements this article.

Exit mobile version