Priyanka Chopra Life Story
प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री, गायक और सन 2000 की मिस वर्ल्ड ख़िताब को जितने वाली नहीं बल्कि हॉलीवुड की एक दिग्गज एक्ट्रेस भी हैं, जिनके प्रशंसक पूरे विश्व भर में हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से करोड़ों लोगों के दिल में राज किया है। अपने फ़िल्मी करियर की बदौलत वह सबसे महँगी अभिनेत्री बनी। आज प्रियंका का नाम भारत के नामी कलाकारों में लिया जाता है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा को मीडिया ने एशिया की सबसे सेक्सिस्ट महिला भी बताया।
तमिल फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा आज विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। वे भारत की ऐसी पहली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर इतनी कामयाबी हासिल की है। प्रियंका का नाम विश्व के दिग्गज कलाकारों में लिया जाता है। प्रियंका चोपड़ा का जीवन सफर काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है, तो आइए जानते हैं प्रियंका की लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में-
ग्लोबर स्टार प्रियंका चोपड़ा की कहानी – Priyanka Chopra Biography in Hindi
प्रियंका चोपड़ा की जीवनी एक नजर में- Priyanka Chopra Information
नाम (Name) | प्रियंका चोपड़ा |
जन्म (Birthday) | 18 जुलाई, 1932, जमशेदपुर, झारखंड, भारत |
पिता (Father Name) | अशोक चोपड़ा |
माता (Mother Name) | मधु चोपड़ा |
पति (Husband Name) | निक जोनास |
शैक्षणिक योग्यता (Education) | 12वीं तक |
प्रियंका चोपड़ा का जन्म, बचपन, परिवार एवं शुरुआती जीवन- Priyanka Chopra Life History
प्रियंका चोपड़ा / Priyanka Chopra का जन्म 18 जुलाई 1982 को बिहार राज्य के जमशेदपुर में हुआ। उनके पिता का नाम अशोक और माता का नाम मधु चोपड़ा है, उनके माता-पिता दोनों ही भारतीय आर्मी में सेवारत थे। उनके पिता पंजाबी है जबकि उनकी माता झारखण्ड से है, उनके एक भाई सिद्धार्थ भी है जो उनसे 6 साल छोटा है।
परिणिति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नार उनकी बहनें है। अपने पिता की नौकरी के कारण उनके परिवार को अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ा था जिनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अम्बाला, लदाख, लखनऊ, बरेली और पुणे भी शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा की शिक्षा – Priyanka Chopra Education Qualification
प्रियंका के माता पिता के आर्मी में जॉब की वजह से उन्हें कई अलग-अलग स्कूल से पढ़ाई करनी पड़ी थी, लेकिन प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के गर्ल्स स्कूल से और बरेली के सेंट मारिया कॉलेज से ग्रहण की थी।
प्रियंका चोपड़ा 13 साल की उम्र में अमेरिका चली गईं थी और वहां उन्होंने अपने रिश्तेदार के घर रहकर करीब 3 साल तक पढाई की थी। उन्होंने वहां जॉन ऑफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, लोवा में एडमिशन लिया था।
इसके बाद वे भारत वापस आ गईं और फिर बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद प्रियंका ने जय हिन्द कॉलेज एवं मुंबई के बसंत सिंह इंस्टीट्यू ऑफ साइंस में एडमिशन लिया, हालांकि मॉडलिंग की वजह से प्रियंका को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी।
प्रियंका चोपड़ा की शादी – Priyanka Chopra Marriage
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर, एक्टर निक जोनस से 1 दिसंबर, 2018 में शादी कर ली थीं। प्रियंका ने जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हिन्दू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी शादी भारत की सबसे महंगी और शाही शादी मानी जाती है। आपको बता दें कि प्रियंका ने 10 साल छोटे निक जोनस को अपना दिल दे बैठी थीं और कुछ दिनों तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं प्रियंका – Miss World Priyanka Chopra
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में राज कर रही प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था, जिसमें यह दूसरे नंबर पर रहीं थी, इसके बाद प्रियंका ने मिस वर्ल्ड पिंजेट में हिस्सा लिया और इस खिताब को अपने नाम किया था, वे इस खिताब को हासिल करने वाली भारत की पांचवीं महिला हैं।
प्रियंका ने न सिर्फ मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया, बल्कि वे मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी, एशिया और ओशिनिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
प्रियंका का फिल्मी करियर – Priyanka Chopra Career
मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म थमिजान (2002) से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से अपनी डेब्यू किया था। इसके बाद प्रियंका ने फिल्म अंदाज और सलमान खान & अक्षय कुमार के साथ मुझसे शादी करोगी मे शानदार एक्टिंग की।
साल 2004 में ऐतबार फिल्म में उन्होंने नेगिटिव किरदार निभाया, जिसकी काफी प्रशंसा हुई। 2006 से ही प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री साबित किया क्योंकि 2006 में आयी उनकी 2 फिल्में क्रिश और डॉन आर्थिक रूप से उस समय की सबसे सफल फिल्म रही। बाद में 2008 में आयी उनकी फिल्म फैशन ने उनके करियर को ही बदल दिया।
उस फिल्म के लिये तो उनकी जितनी तारीफ की जाये कम है, उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। तभी से प्रियंका ने अलग-अलग कैरेक्टर वाली फिल्मों को करना शुरू किया और वही भूमिका करने लगी जो लोगो को प्रभावित कर सके।
उन्होंने फैशन के बाद कमीने (2009), व्हाट्स योर राशी? (2009), 7 खून माफ़ (2011), बर्फी (2012), मैरी कॉम (2014), दिल धड़कने दो (2015) और बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी फिल्मों कर अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल में अपने लिए एक अलग जगह बनाई।
प्रियंका चोपड़ा की प्रसिद्ध फिल्मे – Priyanka Chopra Movies
- अंदाज़ (2003)
- मुझसे शादी करोगी (2004)
- एतराज (2004) (सहकलाकार अक्षय कुमार, अमरीश पुरी और करीना कपूर)
- डॉन (2006) (सहकलाकार शाहरुख खान)
- क्रिश (2006)
- फैशन (2008)
- दोस्ताना (2008)
- कमीने (2009)
- व्हाट्स योर राशी (2009)
- 7 खून माफ़ (2011)
- डॉन 2 (2011)
- अग्निपथ(2012) (ऋतिक रोशन के साथ)
- बर्फी (2012)
- मेरी कॉम (2014)
- दिल धड़कने दो (2015)
- बाजीराव मस्तानी (2015) (सहकलाकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह)
हॉलीवुड में प्रियंका का करियर – Priyanka Chopra in Hollywood
साल 2015 में प्रियंका ने अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको से हॉलीवुड में कदम रखा और वे अमेरिकन नेटवर्क सीरीज को हैडलाइन करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनी। एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही प्रियंका बहुत से स्टेज शो भी करती है, इसके अलावा न्यूज़पेपर के लिए कॉलम भी लिखती हैं और कई प्रोडक्ट्स की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
उनकी पहली एकल फिल्म 2012 में “इन माय सिटी” आई थी। उनकी दूसरी एकल 2013 में “एक्सोटिक” आई थी। इस फिल्म को यूनाइटेड स्टेट और कनाडा में भी दिखाया गया था।
प्रियंका का सिंगिंग करियर – Priyanka Chopra As Singer
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि वे एक प्रसिद्ध सिंगर भी हैं। उनका गाना एक्जोटिक काफी फेमस है, यह साल 2013 में आया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म मैरीकॉम में भी एक छोटी जी लोरी भी गाई थी।
प्रियंका चोपड़ा-सोशल वर्कर – Priyanka Chopra Social Work
प्रियंका मनावसेवी काम करने के लिए जानी जाती हैं, इसी के चलते वह 2010 में UNICEF की गुडविल एम्बेसडर बनी। प्रियंका सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहती हैं और प्रकृति, स्वास्थ्य और पढाई, महिला शिक्षा और महिला अधिकार और महिला सुरक्षा, सैम लैंगिकता का प्रचार-प्रसार भी करती है। इनकी प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फॉर हेल्थ और एजुकेशन नाम की एक संस्था भी हैं। यह संस्था गरीब, जरूरदमंद बच्चों की पढाई औऱ इलाज में मद्द करती है।
प्रियंका चोपड़ा से जुड़े रोचक तथ्य – About Priyanka Chopra
- प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों आर्मी में डॉक्टर रह चुके हैं, जिसके चलते उनका ट्रांसफर होता रहता था, इसलिए उनकी पढ़ाई अलग-अलग जगहों से हुई है।
- प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं, उन्होंने अपने हाथ पर ‘डैडीज लिटिल गर्ल” भी लिखवा रखा है। पिता के मौत से 1 साल पहले ही उन्होंने यह टैटू बनवाया था।
- प्रियंका चोपड़ा मॉडलिंग से पहले इंजीनियरिंग करनी चाहती थीं। लेकिन फिर बाद में प्रियंका ने फिल्मों में ही अपना करियर बनाने का फैसला लिया।
- बॉलीवुड एवं हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जब अमेरिका में पढ़ाई कर रहीं थी, उस दौरान उन्हें अपने सांवले कलर को लेकर जातिवाद का सामना करना पड़ा था, उनके क्लासमेट उन्हें ब्राउनी कहकर पुकारते थे।
- प्रियंका सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं, ग्लोबल स्टार बनने के बाद वे अपनी एक फिल्म के लिए अमूमन 12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
- प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 से हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं।
- प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस प्रियंका से 10 छोटे हैं।
प्रियंका चोपड़ा को मिले अवॉर्ड – Priyanka Chopra Awards
- साल 2004 में अंदाज फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू करने के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
- साल 2005 में फिल्म ऐतराज के लिए बेस्ट विलेन कैटेगरी में फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया।
- साल 2008 में फिल्म फैशन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
- साल 2009 में फिल्म फैशन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आईफा अवॉर्ड मिला।
- साल 2009 में फिल्म दोस्ताना के लिए एक्ट्रेस ऑफ द ईयर स्टारडस्ट अवॉर्ड दिया गया।
- साल 2010 में फैशन फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया।
- साल 2012 में फिल्म डॉन 2 के लिए जोड़ी नंबर 1 स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स दिया गया।
- साल 2013 में फिल्म बर्फी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस जी सिने अवॉर्ड मिला।
- साल 2015 में फिल्म मैरी कॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस स्टार स्क्रीन अवॉर्डस से नवाजा गया।
- साल 2016 में प्रियंका को ग्लोबल आइकॉन ऑफ द ईयर पुरस्कार से भी नवाजा गया।
- साल 2016 में पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया।
- साल 2016 में बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया।
- साल 2016-2017 में प्रसिद्ध अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड मिला है।
फ़िल्मी हस्तियों के घराने के ना होने के बावजूद प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री बनाया था। यह सब उनकी कड़ी मेहनत और काम में इमानदारी का ही नतीजा है।
प्रियंका ने अपनी काबिलियत और हुनर के बल पर आज विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे सबसे मशहूर फिल्म अभिनेत्रियों में से एक है। उनके सुनहरे करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
Please Note: आपके पास About Priyanka Chopra in Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे, धन्यवाद। अगर आपको Life history of Priyanka Chopra in Hindi language अच्छी लगे तो जरुर हमें Whatsapp और Facebook पर Share कीजिये।
एतबार नहीं हैं एतराज हैं
Thanks for Comment… गलती में सुधार कर दिया गया हैं.
Hi…mai bhi priyanka chopra ka bahut bada fan hu. Mai unhe bollywood movie me bahut miss kar rahu. Jald wapas aa jao priyanka mam.
Lve u so mch I m biggest fannnn fr priyanka chopra
Fb PR share kr diya h
gyani ji, priyanka chopra ki filme sabhi ko pasand aati hain vo ek eaisi actress hain jo actor, singer bhi hain, unke acting ke sath sath unki aawaj bhi bahut madhur hain, unke gane to dil ko chu jate hain.
andaaz apna apna is not a priyanka chopra movie, it was a Salman- Aamir movie from 90s. Priyanka chopra has done Andaaz with akshay kumar. your blog’s line – उसी वर्ष उन्होंने अपनी पहली Hindi फिल्म द हीरो भी की और बाद में अंदाज़ अपना अपना और सलमान खान & अक्षय कुमार के साथ मुझसे शादी करोंगी की need to be changed.
Garry Ji,
Thanks For Help.. Article Will Update Soon…
Now Priyanka chopra Article Updated.
Thanks.
मैं प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी fan हु, मैं बिल्कुल उनके जैसा बनना चाहती हु. आपने प्रियंका चोपड़ा के बारेमें बहुत ही बढ़िया जानकारी दी. आपकी साईट ज्ञान का भंडार हैं. धन्यवाद्