Site icon India's beloved learning platform

सानिया मिर्जा की जीवनी

जब भी टेनिस प्लेयर की बात होती है तो सानिया मिर्जा नाम सबसे पहले लिया जाता है, वे भारत की सबसे कामयाब महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा के दम पर कई मैडल जीते और भारत देश का नाम पूरी दुनिया में गौरान्वित किया है।

सानिया सिंगल और डबल टेनिस खेलने वाली बेस्ट प्लेयर हैं, उन्होंने कई चैम्पियनशिप अपने नाम की हैं और भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रुप में खुद को नंबर 1 पर रखा है। सानिया मिर्जा का नाम 50 के अंदर की वर्ल्ड रैंकिंग में भी दर्ज किया गया है।

खेल जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। वे न सिर्फ खेल जगत में काफी लोकप्रिय हैं, बल्कि ग्लैमर की दुनिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। वे कई टीवी शो में बतौर गेस्ट के रुप में शिरकत कर चुकी हैं। इसके साथ ही कई एडवरटाइजमेंट में भी काम कर चुकी हैं। उन पर हर भारतीय को गर्व है, तो आइए जानते हैं भारत की महिला स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा जी के जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें-

भारत की सर्वश्रेष्ठ टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की जीवनी – Sania Mirza Information in Hindi

एक नजर में –

नाम (Name) सानिया मिर्जा मलिक
जन्म (Birthday) 15नवंबर, 1986, मुंबई, महाराष्ट्र
पिता (Father Name) इमरान मिर्जा
माता (Mother Name) नसीमा मिर्जा
पति (Husband Name) शोएब मलिक, पाकिस्तानी क्रिकेटर
शिक्षा (Education) ग्रेजुएट
पुरस्कार (Awards) पद्म श्री

जन्म, बचपन, परिवार, शिक्षा एवं प्रारंभिक जीवन –

सानिया मिर्ज़ा / Sania Mirza 15 नवम्बर, साल 1986 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनके पिता इमरान मिर्ज़ा पहले एक स्पोर्ट्स रिपोर्टर थे, फिर उन्होंने प्रिंटिंग का बिजनेस शुरु किया था, जबकि उनकी मां नसीमा प्रिंटिंग के बिजनेस में काम करती थीं।

सानिया के जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार हैदराबाद चला गया था, जहां सानिया और उनकी छोटी बहन अनम का पालन-पोषण हुआ। सानिया ने 6 साल की आयु से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। शुरु में टेनिस का प्रशिक्षण सानिया को अपने पिता से ही मिला था और बाद में सानिया को रॉजर एंडरसन ने प्रशिक्षित किया था। सानिया ने बाद में ”सिनेट” ‘टेनिस एकेडमी सिकंदराबाद और अमेरिका के एस टेनिस अकादमी  जैसे संस्थानों से टेनिस की ट्रेनिंग ली।

सानिया ने हैदराबाद की नसर स्कूल में जाना शुरू किया और बाद में वह सेंट मैरी कॉलेज से ग्रेजुएट हुई। 11 दिसम्बर 2008 को सानिया ने MGR एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी, चेन्नई से अपनी डॉक्टरी की उपाधि प्राप्त की। सानिया एक बेहतर टेनिस खिलाडी होने के साथ-साथ एक कुशल स्वीमर (तैराक) भी हैं।

विवाह एवं व्यक्तिगत जीवन –

12 अप्रैल 2010 को सानिया ने पारंपरिक मुस्लिम रीती-रिवाजो से हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से विवाह कर लिया। जिसमें उन्हें पाकिस्तानी वैवाहिक रिवाजो के अनुसार शोएब के परिवार को 6.1 मिलियन रुपये देने पड़े थे। बाद में उनकी वलीमा सेरेमनी पाकिस्तान के लाहौर में हुई थी।

हालांकि शोएब के पाकिस्तानी नागरिक होने के चलते इस शादी को लेकर सानिया मिर्जा को लोगों की काफी आलोचना भी सहनी पड़ी थी। शादी के बाद साल 2018 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा है।

गूगल के अनुसार, जिस समय उनकी शादी हुई थी उस समय सानिया सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिला टेनिस खिलाडी बनी थी और साथ ही 2010 को बेस्ट भारतीय महिला खिलाडी भी रही।

करियर और सफलता –

सानिया मिर्जा भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की सर्वोत्तम टेनिस खिलाडि़यों में से एक मानी जाती हैं, वे कई सालों तक भारत की नंबर 1 टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं। उनका टेनिस प्लेयर के रुप में सफर बेहद शानदार रहा। उनकी अद्भुत खेल प्रतिभा के चलते उन्हें कई पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। तो आइए जानते हैं भारत की इस महान महिला टेनिस खिलाड़ी के बारे में-

कुछ चर्चित विवाद –

सानिया मिर्जा ने जब 12 अप्रैल 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी, उस दौरान उन्हें भारतीयों की काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही उनहें भारत की नागरिकता के सवाल पर भी काफी विवाद छिड़ गया था। उन्हें तेलंगाना के राज्यसभा में ही पाकिस्तानी बहु करार कर दिया था, जिसके चलते वे काफी दिनों तक मीडिया में सुर्खियों में बनी रही थीं।

सानिया मिर्जा की अपने बचपन के दोस्त सोहराब से सगाई टूटने को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी रही थीं।

साल 2008 में आयोजित एक समारोह के दौरान सानिया मिर्जा ने तिरंगा पर पैर रख दिया था, जिसकी वजह से न सिर्फ उन्हें लोगों की तीखी टिप्पणियां सुननी पड़ी, बल्कि उनके खिलाफ चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के द्वारा सेक्शन 2 के तहत केस भी दर्ज किया गया।

सानिया मिर्जा उस दौरान भी काफी सुर्खियों में रहीं जब सफेद राशन कार्ड पर उनकी फोटग्राफ लगी हुई थी। आपको बता दें कि यह कार्ड गरीबी रेखा के नीचे वाले लोगों को दिया जाता है।

सानिया मिर्जा को शॉर्ट स्कर्ट पहनने को लेकर भी कुछ रुढिवादी मुस्लिम समाज की तीखी टिप्पणयां सहन करनी पड़ी थीं।

पुरस्कार –

सानिया मिर्जा को दिए गए प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-

निश्चित ही आज सानिया मिर्ज़ा दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा का विषय बनी हुई है। देश को उनकी सफलता पर हमेशा गर्व होगा।

Exit mobile version

https://www.neinver.com/

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://miep.spb.ru/

https://www.medswana.co.bw/