Site icon India's beloved learning platform

सऊदी अरेबिया के इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी

Saudi Arabia History in Hindi

सउदी अरब मध्यपूर्व मे स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। सऊदी अरेबिया जो अधिकारिक रूप से किंगडम ऑफ़ सऊदी अरेबिया (KSA) के नाम से जाना जाता है, पश्चिमी एशिया का यह एक अरब राज्य है। जानिए सऊदी अरेबिया के बारेमें विस्तार से जानकारी – Saudi Arabia Information

सऊदी अरेबिया का इतिहास – Saudi Arabia History in Hindi

सऊदी अरेबिया के बारे में जानकारी – Saudi Arabia Information in HIndi

देश का नाम (Country Name) सऊदी अरेबिया/किंगडम ऑफ़ सऊदी अरेबिया (Kingdom of Saudi Arabia)
राजधानी का शहर (Capital of Saudi Arabia) रियाध(Riyadh)।
देश की प्रमुख भाषाएँ (Languages of Saudi Arabia) अरबी/अरेबिक, अँग्रेजी
स्वतंत्र रूप से संयुक्त सऊदी अरेबिया की स्थापना का वर्ष (Unification Year of Saudi Arabia) २३ सितम्बर १९३२।
देश का कुल क्षेत्रफल (Saudi Arabia Total Area) २१,४९,६९० किलोमीटर वर्ग।
क्षेत्रफल अनुसार देश का विश्व में क्रमस्थान (In World Areawise Rank of Saudi Arabia) तेरहवाँ (13th)
देश की कुल जनसँख्या(Saudi Arabia Total Population) ३,४२,१८,१६९।
जनसँख्या अनुसार देश का विश्व में क्रमस्थान (Populationwise Rank of Saudi Arabia in World) इकतालिसवा (Fourty One)
देश में मौजूद कुल प्रांत/राज्य की सँख्या (Total Number of Province in Saudi Arabia) १३(Thirteen)
देश का राष्ट्रीय जानवर/पशु (Saudi Arabia National Mammal of Saudi Arabia) ऊँट(Camel)।
राष्ट्रीय पक्षी (National Bird of Saudi Arabia) बाज़ (Falcon)
देश का राष्ट्रीय पेड़ (वृक्ष) (National Tree of Saudi Arabia) फिनिक्स पाम (ताड वृक्ष)
राष्ट्रीय फूल(पुष्प) (National Flower of Saudi Arabia) अरफाज पुष्प (मरुस्थलीय पुष्प)
देश का राष्ट्रीय फल(National Fruit of Saudi Arabia) खजूर का फल (Date Palms)
देश का आर्थिक चलन (Currency of Saudi Arabia) सऊदी रियाल( Riyal)

सऊदी अरेबिया की महत्वपूर्ण जानकारी – Saudi Arabia Information.

यह देश 2,150,000 किलोमीटर वर्ग के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, भौगोलिक रूप से यह एशिया का पाँचवा सबसे बड़ा राज्य और अल्जीरिया के बाद अरब की दुनिया कस दूसरा सबसे बड़ा देश है। सऊदी अरब के उत्तर में जॉर्डन और इराक की सीमा, उत्तर-पूर्व में कुवैत की सीमा, पूर्व में क़तर, बहरीन और यूनाइटेड अरब की सीमाए, दक्षिण-पूर्व में ओमान की सीमा और दक्षिण में यमन की सीमा है।

अकाबा की खाड़ी ने सऊदी अरेबिया को इजराइल और इजिप्त से अलग किया हुआ है। यह एकमात्र ऐसा देश है जहाँ लाल समुद्र तट और पर्शियन खाड़ी तट दोनों है और इसके ज्यादातर इलाके में शुष्क रेगिस्तान और बंजर स्थलाकृति का समावेश है।

इस देश को महिलाओ के अधिकार और मुत्यु दंड पर प्रतिबंध लगाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। आधुनिक वर्तमान सऊदी अरेबिया में चार अलग-अलग क्षेत्र है : हेजज़, नाज्द और पूर्वी अरेबिया के कुछ भाग और दक्षिणी अरेबिया। सऊदी अरेबिया के साम्राज्य की खोज 1932 में इब्न सूद ने की थी। उन्होंने चार क्षेत्रो को एकत्रित कर एक राज्य बनाया था और 1902 में इसका विस्तार करना शुरू किया।

जबसे सऊदी अरेबिया में संपूर्ण एकाधिपत्य है, तब तक प्रभावशाली रूप से वंशानुगत तानाशाही इस्लाम के पक्ष में ही रहेंगी। सुन्नी इस्लाम में बहुत रुढ़िवादी वहाबी धर्म अभियान जिसे “सऊदी संस्कृति की प्रमुख विशेषता” का नाम दिया गया था, इस अभियान में तेल और गैस व्यापार ने वित्त लगाया था।

सऊदी अरेबिया को कयी बार “दो पवित्र मस्जिद की जगह” भी कहा जाता है, उन दो मस्जिदों का नाम अल-मस्जिद अल-हरम (मक्का में) और अल-मस्जिद अन-नबावी (मदीना में) है, साथ ही इन जगहों को इस्लाम की सबसे पवित्र जगह भी माना जाता है। इस साम्राज्य की कुल जनसँख्या 28.7 मिलियन है, जिनमे से 20 मिलियन सऊदी राष्ट्र के ही लोग है और 8 मिलियन विदेशी है।

सऊदी अरेबिया की अधिकारिक भाषा अरेबिया है। सऊदी अरेबिया में पेट्रोलियम की खोज 3 मार्च 1938 को की गयी और पेट्रोल के साथ-साथ और भी दूसरी बहुत सी चीजो को पूर्वी प्रान्त में खोजा गया था। सऊदी अरेबिया दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक है और छठा सबसे बड़ा गैस रिज़र्व करने वाला देश है।

इस देश को उच्चतम ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स और उच्च-आय अर्थव्यवस्था के साथ वर्ल्ड बैंक की सूचि में भी शामिल किया गया है और साथ यह एकमात्र अरब देश है जो G-20 की मुख्य अर्थव्यवस्थाओ का भाग है। जबकि सऊदी अरेबिया की अर्थव्यवस्था में खाड़ी कोऑपरेशन कौंसिल में भी बहुत कम विविधता है, जबकि यहाँ उत्पादन और सर्विस विभाग को काफी कम महत्त्व दिया गया है।

राजतंत्रीय निरंकुशता के साथ सऊदी अरेबिया सैन्य खर्च करने वाले दुनिया में सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशो में चौथे स्थान पर आता है। GCC के साथ सऊदी अरेबिया इस्लामिक कोऑपरेशन और OPEC का सक्रीय सदस्य भी है।

सऊदी अरेबिया में मौजूद कुल प्रांत/राज्य – Province/States of Saudi Arabia

रेगिस्तान से घिरा हुआ देश सऊदी अरेबिया दुनिया में सबसे ज्यादा मशहूर है तो नैसर्गिक गैस और खनिज तेल के लिए, इसके अलावा मुस्लिम धर्मीय लोगो के तीन पवित्र धार्मिक स्थलों में से दो स्थल इसी भूमि में स्थित है।

सऊदी अरेबिया में कुल १३ प्रांत मौजूद है जिनका संयुक्तिकरण सितम्बर १९३२ में हुआ था ऐसेही १३ प्रांतो का ब्यौरा हमने निचे आपके जानकारी हेतु दिया है।

  1. रियाध प्रांत (Riyadh Province)
  2. मक्का प्रांत (Makkah Province)
  3. अल बहा (Al Baha Province)
  4. पूर्वी प्रांत (Eastern Province)
  5. अल जौफ़ (Al Jawf Province)
  6. मदिना प्रांत (Madinah Province)
  7. उत्तरी सिमा प्रांत (Northern Border Province)
  8. असीर विभागीय प्रांत (Asir Region Province)
  9. जिझान विभाग (Jizan Province)
  10. ताबुक विभागीय प्रांत (Tabuk Region Province)
  11. हाईल प्रांत (Ha’il Region)
  12. कासिम विभागीय प्रांत (Qasim Region Provicne)
  13. नेजरान प्रांत (Nejran Province)

संक्षेप में सऊदी अरेबिया का इतिहास – History of Saudi Arabia

रेगिस्तान या मरुस्थलीय भूमि होने के कारण सऊदी अरेबिया में अधिकतर बार उष्ण वातावरण की निर्मिति होती है, दुनिया में यहाँ का तापमान और उसके अनुसार की जीवनशैली अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। अरबी भाषा में ‘सौ उदीयाह’ शब्द देश शब्द का सार्थक अर्थ होता है, जिससे इस देश का नाम सऊदी अरेबिया पड़ा।

दूसरी एक वजह ये भी है के ‘अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद’ ने सर्वप्रथम इस भूमि के विभिन्न विभागों का एकत्रीकरण कर इसे सयुंक्त देश के रूप में बसाया, तबसे इसे ‘किंगडम ऑफ़ सऊदी अरेबिया’ नामसे संबोधित किया जाने लगा। २३ सितम्बर १९३२ से स्वतंत्र सऊदी अरेबिया के नामसे दुनिया में यह देश पहचाना जाने लगा जिसके अंतर्गत कुल १३ प्रशासनिक प्रांत मौजूद है।

विगत कई दशकों से अल सऊद राजघराना इस देश का प्रमुख शासक माना जाता है जो के पीढ़ी दर पीढ़ी इस देश में राजकीय व्यवस्था, आर्थिक व्यापार, सामाजिक और प्रशासन से जुड़े मुद्दों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आये है, इन्हे देश का सबसे कुलीन शाही राजघराना माना जाता है। इस्लाम पूर्व प्राचीन काल के सुमेरियन, मेसापोटामिया सभ्यता से मिलते जुलते पुरातत्व अवशेष इस भूमि से प्राप्त हुए है, प्राय अधिकतर भूमि रेगिस्तान में व्याप्त होने के कारण मानव सभ्यता उतनी यहाँ विकसित नहीं हुई थी।

इसवी सदी पूर्व सात में इस भूमि में ‘लिह्यान’ जनजाति ने अपना बसेरा बना लिया जिनका शक्तिशाली नेता शेकडोम था जिसको ‘देदान का शेकडोम’ कहाँ जाता था, इसके नेतृत्व में लिह्यान जनजातियाँ अरब के पश्चिम और उत्तरी दिशाओ में फैलने लगी और पूर्ण रूप से इन्होने अरब को अपना घर बना लिया था।

हम आजके युग में जिसे अरब की खाड़ी संबोधित करते है उसे प्राचीन काल में ‘लिह्यान की खाड़ी’ के नामसे जाना जाता था, इतना विशाल साम्राज्य इस जनजाति का तत्कालीन अरब में स्थापित हुआ था।

सऊदी अरेबिया की संस्कृति एवं परंपरा – Culture and Tradition of Saudi Arabia

इस्लाम धर्म के उदय से पूर्व सऊदी अरेबिया को कोई विशिष्ट ठोस धार्मिक पृष्टभूमि नहीं थी, तत्कालीन समय में केवल जनजाति विशेष समुदाय का ही इस भूमि में निवास था। जिसमे लिह्यान जनजाति सबसे प्रभावशाली सिध्द हुई जिसका अनेक वर्षो तक यहाँ अधिवास रहा।

इसके अलावा नेबताइन समुदाय के लोगो को अरब के मूल निवासी माना जाता है जो कई हजार वर्षो से यहाँ रह रहे थे। लिह्यान समुदाय ज्यू/जेवीश मान्यताओ का पालन करनेवाला समुदाय था इसका मतलब साफ है के इस्लाम पूर्व ज्यू धर्मो के लोगो का यहाँ अधिवास था तो इस धर्म से जुडी मान्यता और परंपराओं का यहाँ पालन किया जाता होगा।

लगभग सातवे इसवी सदी से इस्लाम के उदय के बाद इस धर्म के प्रचार प्रसार ने सऊदी अरेबिया का सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन ही बदल दिया था। जहाँ पर इस धर्म का सर्वाधिक फैलाव हुआ और अधिकतर लोगो ने इस्लाम का स्वीकार किया।

आज सऊदी अरेबिया का प्रमुख धर्म इस्लाम ही है जिसे पूर्णतः इस्लामिक देश माना जाता है।देश के कुल आबादी के लगभग ९३ प्रतिशत आबादी एकलौते इस धर्म से जुड़े लोगी की है वही ईसाई, हिन्दू, बौद्ध और अन्य धर्मिय लोग यहाँ अल्पसंख्या में मौजूद है। इस्लाम का प्रमुख धर्म ग्रंथ कुरान अरबी भाषा में मौजूद है वही अरबी भाषा को सऊदी अरेबिया ने अपनी राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकारा है।

देश के सामाजिक जीवनशैली में इस्लाम की धार्मिक मान्यता अनुसार जीवन जिया जाता है, जहाँ महिलाओ को हिजाब पहनना अनिवार्य होता है। इसके साथ ही रमजान के पवित्र माह में यहाँ पूरा माह भर रोजा रखा जाता है, जिसमे लगभग पुरे देश के विभिन्न शहरो के धार्मिक स्थलों को आकर्षक रोशनी द्वारा सजाया जाता है।

मुस्लिम धर्म के दो पवित्रस्थल मक्का और मदीना जिसे ‘हज’ कहाँ जाता है वो सऊदी अरेबिया में होने के कारण सालभर यहाँ देश विदेश से मुस्लिम श्रद्धालु आते जाते रहते है, जिसने इस देश को इस्लाम का प्रमुख केन्द्रस्थान बना दिया है। आजके तकनिकी युग में सऊदी अरेबिया ने विभिन्न क्षेत्रो में कामयाबी हासिल की है, जिसमे इनके आय का प्रमुख स्त्रोत नैसर्गिक गैस और खनिज तेल है।

दुनिया के अधिकतर देशो को तेल और नैसर्गिक गैस के सबसे बड़े निर्यातक देशों में सऊदी अरेबिया का क्रम लगता है।हालांकि अन्य देशो के तुलना में यहाँ तकनिकी विज्ञान और चिकित्सा में देरी से सुधार आये पर आज सभी आवश्यक क्षेत्रो से जुड़े औद्योगिकरण यहाँ हुए है।

अधिकतर मरुस्थल होने के कारण यहाँ आपको ऊँट अधिक देखने को मिलेंगे जिनका आम लोग अक्सर यातायात के साधन के तौर पर इस्तेमाल करते है। बात करे कृषि से जुड़े व्यवसाय की तो यहाँ आपको सबसे ज्यादा खजूर के फल से संबंधित कृषि व्यवसाय अधिक देखने को मिलेगा।

सऊदी अरेबिया में महिलाओ के साथ अभद्र व्यवहार और अपराध की स्थिति में सख्त और कड़े कानून का प्रावधान होता है, जिसमें दी जानेवाली सजा दुनियाभर में आलोचना का विषय बना हुआ है।

सऊदी अरेबिया का प्रमुख भोजन – Staple food of Saudi Arabia

यहाँ आप जानेंगे सऊदी अरेबिया में प्रमुखता से सेवन किये जाने वाले खानपान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी, जिसमे यहाँ के विभिन्न व्यंजनों को हमने क्रमगत सूची अनुसार निचे दिया हुआ है।

सऊदी अरेबिया के कुछ प्रमुख शहर – Main Cities of Saudi Arabia

सऊदी अरेबिया के प्रमुख महोत्सव – Main Festivals in Saudi Arabia

यहाँ आप जानकारी हासिल कर पायेंगे सऊदी अरेबिया में सालभर में आनेवाले विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महोत्सव की जिसे संपूर्ण देशांतर्गत बड़े धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसेही चुनिंदा महोत्सव की सूची निचे दी है जिसमे शामिल है –

सऊदी अरेबिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places in Saudi Arabia

सऊदी अरेबिया के प्रमुख शिक्षा संस्थान/यूनिवर्सिटी – Educational Institutions/Universities in Saudi Arabia

सऊदी अरेबिया की पवित्र धार्मिक स्थल – Holy Religious Places in Saudi Arabia

सऊदी अरेबिया के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Saudi Arabia History

दोस्तों, अगर आपको हमारी सऊदी अरेबिया के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए सऊदी अरेबिया के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about Saudi Arabia जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

सऊदी अरेबिया के बारेमें अधिकतर बार पूछे जाने वाले सवाल – Saudi Arabia Quiz Questions Answers

Exit mobile version

https://www.tavernakyclades.com/

https://www.kidsfunhouse.com/

https://agungbatin.mesuji-desa.id/batin/

https://butcherbar.com/

https://bukoposo.desa.id/poso/

https://nekretnine.mirjanamikulec.com/

https://famousfidorescue.org/

https://eadvocat.rd.ua/

https://www.medswana.co.bw/

https://ppikotadepok.or.id/ https://journal.untidar.ac.id/ https://uch-ibadan.org.ng/