Slogan On Environment in Hindi – आओ बचाये पर्यावरण

Slogan On Environment in Hindi 

हमारा जीवन पूरी तरह पर्यावरण पर आधारित है, पर्यावरण की वजह से ही हम शुद्ध हवा में सांस ले पा रहे हैं, शुद्ध जल और भोजन का सेवन कर पा रहे हैं। पर्यावरण न सिर्फ हमें शारीरिक रुप से स्वस्थ रखने में हमारी मद्द करता है, बल्कि मानसिक तौर पर भी यह हमें शांति प्रदान करता है।

अर्थात पर्यावरण, मानव जीवन का अभिन्न अंग है, इसके बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन अफसोस इस बात का है कि आज लोग अपने लालच की वजह से और भौतिक सुखों को भोगने की चाह में प्रकृति और पर्यावरण का जमकर हनन कर रहे हैं।

वहीं अगर भविष्य में पर्यावरण बचाने की दिशा में सख्त कदम नहीं उठाए गए तो मानव जीवन आस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज हम आपको अपने इस पोस्ट में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए लिखे गए कुछ स्लोगन के बारे में बताएंगे।

जिन्हें पढ़कर आपके अंदर तो अपने पर्यावरण को बचाने की भावना विकसित होगी ही, वहीं अगर आप इन स्लोगन को फेसबुक, व्हाट्सऐप या फिर अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करेंगे तो अन्य लोग भी पर्यावरण को बचाने के लिए आगे बढ़ सकेंगे और एक साफ-सुथरे और स्वस्थ समाज के निर्माण में मद्द कर सकेंगे।

Slogan on Environment in Hindi

आओ बचाये पर्यावरण – Slogan on Environment in Hindi and English

“प्रकृति का न करे हरण, आओ बचाये पर्यावरण।

पर्यावरण का रखे ध्यान, तभी बनेगा देश महान।

“पर्यावरण रक्षा करना है  कर्त्तव्य हमारा, और सिर्फ यही है नारा  हमारा।

अपने पर्यावरण को मिलकर स्वच्छ बनाएं, आओ सभी पेड़-पौधे लगाएं।

Best Posters on Save Environment

“पर्यावरण के लिए पेड़ लगाओ, देश बचाओ, दुनिया बचाओ।

पर्यावरण की हो सुरक्षा, जिससे बढ़कर नहीं तपस्या।

“अब बोलेगी चिड़िया डाली-डाली, पहले फैलाओ चारों तरफ हरियाली।

जब प्रदुषण पर होगा नियंत्रण, तभी बचेगा हमारा पर्यावरण।

Best Slogans on Save Environment

“पर्यावरण की करो रक्षा, बच्चो को पहले ये शिक्षा।

स्कुल-स्कुल ये पाठ पढाये, पर्यावरण की रक्षा कराये।

“जन-जन को अब होश में लाना है, पर्यावरण को अब हमें बचाना है।

जो करे पर्यावरण का सम्मान, वही है सच्चा इंसान।

Slogan on environment

“पर्यावरण बचे, तो प्राण बचे।

बच्चो को दो यही शिक्षा, पर्यावरण की करो सुरक्षा।

“जीवन का सिर्फ यही आधार है, और पर्यावरण हमारा परिवार है।

इस धरती को अगर बचाना है, तो पर्यावरण रक्षा का, लक्ष्य बनाना है।

Paryavaran Slogan

आजकल लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की जमकर कटाई कर रहे हैं, औद्योगिक से निकलने वाले दूषित पदार्थों से प्राकृतिक जल स्त्रोतों को गंदा कर रहे हैं, जिससे जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण का खतरा तो बढ़ ही रहा है।

इसके साथ ही जलवायु पर भी इसका काफी गलत प्रभाव पड़ रहा है। वहीं पर्यावरण के प्रति मनुष्य की अनदेखी की वजह से ही आजकल बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है, ग्लोबल वार्मिंग की समस्या विकराल रुप धारण कर रही है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, धरती फट रही है।

वहीं पर्यावरण के प्रति मनुष्य की लापरवाही का उदाहरण- अगस्त, साल 2018 में केरल में आई भयंकर बाढ़ भी है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में जिंदगियां तबाह हो गईं थी और जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था, वहीं अगर इस तरह से ही मनुष्य प्रकृति के साथ खिलवाड़ करता रहा तो, इस तरह की भयावह प्राकृतिक आपदाओं को बढ़ावा मिलेगा और मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

इसलिए अभी भी वक्त है पर्यावरण को सहेजने के लिए सब मिलकर कदम उठाएं और घर-घर में पेड़ लगाने का संदेश फैलाएं। इसके साथ ही लोगों को इन स्लोगन के माध्यम से भी पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुक करें और प्राकृतिक संसाधनों का गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं करने के लिए प्रेरित करें।

वहीं ऐसा नहीं है कि पर्यावरण के लगातार नुकसान  पहुंचाने वालों के खिलाफ कभी कदम नहीं उठाए गए हैं।

आपको बता दें कि प्रकृति की रक्षा और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के विरोध में चिपको और एपिको जैसे आंदोलन भी चलाए गए, इसके साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है, जिसमें कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें पर्यवारण बचाने पर लिखे गए इन स्लोगन के माध्यम से भी लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझाया जाता है, और उन्हें अपने पर्यावरण की रक्षा करने के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है –

Famous Slogans on Environment

“ना कर तू मेरा-तुम्हारा, पर्यावरण हे हमारा।

भारत को समृद्ध बनायेंगे, वसुंधरा को बचायेंगे।

“पर्यावरण के बिना सब है बिल्कुल बेकार, पर्यावरण की रक्षा के लिए तुम सदा रहो तैयार।

अब सारे मोर और कोयल भी गाए, आओ पर्यावरण को सब मिलकर बचाएं।

Paryavaran Slogan in Hindi

“हर औद्योगिक प्रतिष्ठान, प्रदुषण की और दे ध्यान।

वन संरक्षण की और, तन – मन – धन से लगाओ जोर।

“पर्यावरण है हम सबकी जान, इसलिए सब मिलकर करो इसका सम्मान।

बंजर धरती की बस यही पुकार, पेड़ लगाकर करो इसका श्रृंगार।

Quotes on Environment Pollution

“आओ आओ चलो पर्यावरण बचाए, हम सभी का जीवन बेहतर बनाये।

हमारे धरती माँ की यही पुकार, पेड़ लगाकर करो श्रृंगार।

“जब होगा पर्यावरण का ध्यान, फिर कोई नही पहुचाएंगा इसे नुकसान।

वह व्यक्ति जो वैज्ञानिक और कृत्रिम जीवन जीने का आदि हो चुका है, और प्रकृति से दूर हो चुका है, ऐसे व्यक्ति का स्वस्थ रहना मुश्किल है।

Save Environment Quotes

“सुंदर हरियाली तभी आएगी, जब होगी पेड़ की रखवाली।

पेड़ हमेशा हमें देते एक नयी उर्जा, जो करती है हमारी रक्षा।

“जो चीजें मधुमक्खियों को नुकसान पहुंचाती है, वो निश्चित तौर पर मनुष्य को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

काट दिए अगर हमने जंगल, तो फिर कभी न होगा अपना मंगल।

Slogan for World Environment Day

“कुदरत की शरण में जाओ, अनमोल पर्यावरण को बचाओ।

जब हम रखेंगे पर्यावरण का ध्यान, तभी बनेगा हमारा भारत देश महान।

“प्रकृति का जो दृश्य भव्य है, इसको बचाना हम सबका कर्तव्य है।

पानी, पशु, पहाड़ और पेड़-पौधे को तुम बचाओ, और अपना जीवन सुरक्षित बनाओ।

Slogan on Environment with Pictures

“पेड़ लगाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ।

सबसे बढ़ी तपस्या चलो पर्यावरण की करो सुरक्षा।

“वृक्ष है इस पर्यावरण के अमूल्य आभूषण, इनसे होता है दूर प्रदूषण।

स्वच्छ पर्यावरण से अब तुम नाता जोड़ो, और बीमारियों से मुंह मोड़ो।

Slogan on Environment with Pictures

“पर्यावरण की करो रक्षा अपने बच्चो को दो यह शिक्षा।

आओ चलो समाज में यह जागरूकता फैलाये, पर्यावरण की रक्षा कराये।

“आओ मिलकर पर्यावरण की रक्षा करें, और अपने जीवन की सुरक्षा करें।

आओ मिलकर पर्यावरण बचाएं, और इस धरती को सबके जीने योग्य बनाएं।

Slogan on Paryavaran Sanrakshan in Hindi

“मत करो जीवन का अपमान, पर्यावरण को नहीं पहुँचाओ नुकसान।

पर्यावरण है हम सबकी जान करो इसका सम्मान।

“जैसे पर्यावरण पर है सबका हक, इसलिए इसकी रक्षा भी है सबका कर्तव्य।

प्रकृति हमसे कुछ नहीं मांगती बस हमें देती जाती है, लेकिन लालच करने पर वह हमें दंड भी देती है।

Slogan on Save Environment

“अगर चाहियें मानव का कल्याण तो पेड़ लगायें हर इंसान।

जब चारों तरफ़ हरियाली छाती है, तब इन्सान के जीवन में खुशियाँ आती है।

“अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरुर लगाएँ। मरने से पहले कम-से-कम 100 पेड़ जरुर लगाएँ।

पेड़ काटकर मत बनो हीरो, यही बनाती है तुमको जीरो।

Slogan Paryavaran in Hindi

“धरती का स्वर्ग है वहां, हरीयाली है जहाँ।

क़ुदरत का मत करो शोषण, यह करती हर जीवों का पोषण।

“पेड़ काटना नहीं है शान, यह है मनुष्य का झूठा अभिमान।

जब पक्षी खतरे में होंगे, तो मानव भी खतरे से ज्यादा दूर नहीं होगा।

Slogans on Environment Day

“रखो पर्यावरण का मान, पशु-पक्षी और पेड़ हैं धरती की जान।

पेड़-पौधे हैं का करो सन्मान क्योकि यही हैं हमारे लिए वरदान।

“पेड़ काटना है बुरी आदत, वरना आएगी हम सबकी शामत।

जागो जागो, पेड़ काटना त्यागो।

Slogans on Environment

“पर्यावरण पर है सबका हक इसमें कभी कोई भी मत करो शक।

पर्यावरण को मत प्रदूषित कर मत बनो हीरो, क्योकि यही बनाती है तुमको हीरो से जीरो।

“एक दो एक दो, पेड़ काटना छोड़ दो।

पर्यावरण को बचाना है, यही अभियान चलाना है।

World Environment Day Slogans

“पर्यावरण को दूषित करना है बुरी आदत, वरना आएगी हम सबकी शामत।

पर्यावरण दूषित करने से नहीं है शान, यह है मनुष्य का झूठा अभिमान।

“जब पेड़ लगाओगे, तब जीवन सुरक्षित पाओगे।

जितने ज्यादा पेड़ लगाना, उतना बेहतर पर्यावरण बनाना।
पर्यावरण बचाओ के नारे

“पर्यावरण को बचाना है, यही अभियान हमे चलाना है।

जब तुम पेड़ लगाओगे, तभी हमारा जीवन सुरक्षित पाओगे।

“जो देता पेड़ो को पानी, वही व्यक्ति है सच्चा ज्ञानी।

पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर

“जितने ज्यादा पेड़ लगाना, उतना बेहतर पर्यावरण बनाना।

पेड़ होंगे तो मिलेगी छाँव, वरना जलेंगे हमारे पाँव।

पर्यावरण स्लोगन

“नए कारखाने मत बनाओ, दुनिया बचाओ, दुनिया बचाओ।

आओ करते हैं पर्यावरण बचाने का काम, ऐसा करने वालो को करते हैं सलाम।

स्लोगन पर्यावरण संरक्षण

“पर्यावरण प्रदूषण से बीमारियाँ भरपूर, पर्यावरण की रक्षा से इन्हें कर सकते दूर।

पर्यावरण की रक्षा कीजिये, खुशहाल जीवन का आनंद उठाइए।

“बीमारियों से मुंह मोड़ो, स्वच्छ पर्यावरण से नाता जोड़ो।

कुदरत का मत करो शोषण, आओ सब मिलकर बचाओ पर्यावरण।

Slogan on save environment in English

1) Nurture the nature for safer future.
2) Save environment save life.

More Slogans :

Note: You have more save Environment slogans in Hindi then please write on comments.
If you like, Hindi quotes on Environment with posters then please share with others.
Note: email subscription करे और पाये Slogan on environment in Hindi & और भी नये पर्यावरण पर नारे आपके ईमेल पर।

53 thoughts on “Slogan On Environment in Hindi – आओ बचाये पर्यावरण”

  1. Your slogans are really very nice as well as motivative.
    Keep it up as your thought encourage many.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top