Slogans of freedom fighters | स्वतंत्रता सेनानियों के नारे

Slogans of freedom fighters in Hindi

काफी सालों की गुलामी करने के बाद और काफी अत्याचार सहने के बाद हमारे देश को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों और देश प्रेमियों द्धारा आजाद करवाया गया।

अंग्रेजों के चंगुल से भारत देश को आजाद करवाने के लिए हमारे देश के कई स्वतंत्रता सेनानी न सिर्फ अपने पूरे जीवन भर संघर्ष करते रहे, बल्कि कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहूति भी दे दी।

वहीं आज हम सब अपने देश के वीर सपूतों और महान क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और आत्मसमर्पण की वजह से ही आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में महान क्रातिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के कुछ ऐसे स्लोगन उपलब्ध करवा रहे हैं।

जिन्हें पढ़कर न सिर्फ आपके अंदर देशभक्ति की भावना जागृत होगी बल्कि अगर इन स्लोगन को आप अपने दोस्तों और परिवारजन के साथ फेसबुक या फिर किसी अन्य सोशल मीडिया साइट पर शेयर करेंगे तो उनके ह्रदय में भी स्वतंत्रता सेनानियों में प्रति सम्मान और भी अधिक बढ़ जाएगा और वे सभी एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में मद्द कर सकेंगे।

स्वतंत्रता सेनानियों के नारे – Slogans of Freedom fighters in Hindi

Slogans of Freedom fighters

“मैं अपनी झाँसी कभी नहीं दूंगी।- रानी लक्ष्मीबाई

Lal Bahadur Shastri Slogans
Hindi Slogan – जय जवान जय किसान।
English Slogan – ail the soldier, hail the farmer.

Slogan of Bhagat Singh

“जिंदगी तो सिर्फ अपने दम पर ही जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो जनाजें उठाए जाते हैं। – भगत  सिंह

Mahatma Gandhi Slogans
Hindi Slogan – करो या मरो।
English Slogan – Do or die.

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, देश के कुछ प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्रभावशील विचारों और नारों के माध्यम से देश के प्रत्येक व्यक्ति में आजादी पाने की अलख जगाई और अंग्रेजों के प्रति युवाओं के अंदर और अधिक जोश भरने काम किया जिससे प्रेरित होकर उस समय देशवासियों ने एकजुट होकर क्रूर ब्रिटिश शासकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसके चलते अंग्रेजों को भारत से दुम दबाकर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

वहीं इस तरह हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों द्धारा बोले गए अत्यंत प्रभावशाली नारे अंग्रेजों के ताबूत में आखिरी कील साबित हुए।

Freedom Fighters Slogans

“एक सच्चे और वीर सैनिक को सैन्य और आध्यात्मिक दोनों ही प्रशिक्षण की जरूरत होती है।- नेता जी सुभाष चन्द्र बोस

Hindi Slogan  –  भारत छोड़ो।
English Slogan – Quit India.

Aaram Haram Hai

“आराम, हराम है।-  जवाहर लाल नेहरू

Bal Gangadhar Tilak Slogans
Hindi Slogan – स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, और मै इसे पाके ही रहूँगा।
English Slogan – Swaraj is my birthright and I shall have it.

Slogan of Chandrashekhar Azad in Hindi

“दुश्मनों की गोलियों का हम डटकर सामना करेंगे, आज़ाद हैं, आज़ाद ही रहेंगे।- चन्द्रशेखर आज़ाद

Madan Mohan Malaviya Slogans
Hindi Slogan – सत्यमेव जयते।
English Slogan – Satyameva Jayate.

Sare Jahan se Acha Hindustan Hamara

“सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा।- मोहम्मद इकबाल

Bhagat Singh Slogans
Hindi Slogan – इन्कलाब जिंदाबाद।
English Slogan – Inquilab Jindabad.

Slogans of Freedom Fighters of India

“सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है….देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है। – रामप्रसाद बिस्मिल

Hindi Slogan – पूर्ण स्वराज।
English Slogan – Total Freedom.

Freedom Fighters Quotes

“भारतीय एकता का मुख्य आधार इसकी संस्कृति ही है, इसका उत्साह कभी भी नहीं टूटा और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। भारतीय संस्कृति अक्षुण्ण है, क्योंकि भारतीय संस्कृति की धारा निरंतर बहती रहती है, और हमेशा बहती रहेगी। – मदन मोहन मालवीय

Subhash Chandra Bose Slogans
Hindi Slogan – तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा।
English Slogan – You give me your blood, I will buy you your freedom.

Freedom Fighters Slogans in Hindi

“अब भी जिसका खून न खौला खून नहीं वो पानी है…जो ना आए देश के काम वो बेकार जवानी है।- चन्द्रशेखर आज़ाद

Hindi Slogan – जय हिन्द।
English Slogan – Long Live India.

Quotes by Indian Freedom Fighters

देश की आजादी में अपना महत्तपूर्ण योगदान देने वाले महात्मा गांधी का नारा ”करो या मरो” बेहद लोकप्रिय है, उस समय गांधी जी ने इस नारे से क्रांतिकारियों को देश को आजाद करवाने का जोश भर दिया था, उनके इस नारे का मतलब था कि भारत को आजादी दिलवाएं या फिर आजादी दिलवाने की कोशिश में अपनी जान दे दें।

वहीं इस तरह ही नेताजी सुभाष चुन्द्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, बाल गंगाधर तिलक, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मदन मोहन मालवीय, भगत सिंह, बंकिम चन्द्र चटर्जी, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखऱ आजाद, जवाहर लाल नेहरू, रानी लक्ष्मीबाई, लाला लाजपत राय समेत तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के क्रांतिकारी और प्रभावशील नारे, देश को आजादी दिलवाने के लिए काफी कारगार साबित हुए साथ ही इन नारों ने देश के युवाओं के अंदर राष्टभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करने में कामयाबी हासिल की।

Simon Go Back Slogan

“साइमन गो बैक।-  लाला लाजपत राय

Bankim Chandra Chatterjee Slogans
Hindi Slogan – वन्दे मातरम्।
English Slogan – Vande Matram

Hindi Hindu Hindustan

“हिन्दी, हिन्दू और हिन्दुस्तान। – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

Indian Freedom Fighters Slogans

“मेरा रंग दे बसंती चोला,माय रंग दे बसंती चोला।- सुखदेव

Quotes by Indian Freedom Fighters

“मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक चोट ब्रिटिश सम्राज्य के ताबूत की कील बनेगी। – लाला लाजपत राय

Slogan of Lal Bahadur Shastri

“अगर लोगों को स्वराज और सच्चा लोकतंत्र हासिल करना है , तो वे इसे कभी असत्य और हिंसा के द्धारा प्राप्त नहीं कर सकते हैं।-   लाल बहादुर शास्त्री

Slogan of Lokmanya Tilak in Hindi

“आलसी व्यक्तियों के लिए भगवान कभी अवतार नहीं लेते, वे हमेशा मेहनती व्यक्ति के लिए ही अवतरित होते हैं , इसलिए काम करना शुरु करें। – बाल गंगाधर तिलक

Slogan of Mahatma Gandhi

“पहले तो वो आप पर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे, और फिर वो आप पर जमकर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे और फिर आप जीत जाएंगे। – राष्ट्रपिता, महात्मा गांधी

Vijayi Vishwa Tiranga Pyara

“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। – श्याम लाल गुप्ता

More slogans :

  1. गणतंत्र दिवस पर नारे
  2. Slogans collection

Note : You have more slogans of freedom fighters please write on comments. If you like, slogans of freedom fighters in Hindi & quotes on freedom fighters in Hindi with posters then please share with others.
Search term: स्वतंत्रता सेनानियों के नारे, Quotes on freedom fighters.

59 thoughts on “Slogans of freedom fighters | स्वतंत्रता सेनानियों के नारे”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top