Site icon India's beloved learning platform

Slogans On Corruption – भष्ट्राचार पर नारे

Slogans on corruption in Hindi

आज हमारा देश पूरी तरह से भ्रष्टाचार से घिर चुका है, लोग अपने स्वार्थ के लिए और चंद पैसे के लालच में न सिर्फ असली टैलेंट और मानवता को कुचल रहे हैं, बल्कि देश के आर्थिक, राजनीतिक, और सामाजिक विकास में भी बाधा बन रहे हैं।

जिससे आज हमारा देश विकसित देशों की तुलना में काफी पीछे है, वहीं अगर भ्रष्टाचार पर  जल्द ही लगाम नहीं लगाई गई तो, हमारे देश की तरक्की रुक जाएगी और हम कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

इसलिए आज हम अपने इस पोस्ट में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार पर कुछ स्लोगन (Slogans on corruption) उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे देश से भ्रष्टाचार की जड़ों को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकने में तो मद्द मिलेगी ही, साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र का निर्माण होगा।

Slogans On Corruption – भष्ट्राचार पर नारे

Slogans on corruption in Hindi

देश के विकास दर को बढ़ाना हैं, तो भ्रष्टाचार को हमें मिटाना हैं।

देश के प्रति अपना सम्मान दिखाओ, भ्रष्टाचार रुपी इस राक्षस को हमेशा के लिए मिटाओ।

 भारत को विश्व गुरू बनाना है, भ्रष्टाचार को खुद से दूर भगाना है। 

भ्रष्टाचार सिर्फ आम जनता के लिए नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र और समाज के लिए बहुत ज्यादा घातक है।

जन-जन की बस यही पुकार, अब बंद करो यह भ्रष्टाचार।

बहुत हुआ भ्रष्टाचार अबकी बार अच्छी सरकार।

निडर बनो भष्ट्राचार को दूर करो।

भ्रष्टाचार जड़ से मिटाना है, देश को तरक्की के पथ पर आगे बढ़ाना है।

अपने आचार में सुधार करो, भ्रष्टाचार का सब मिलकर विरोध करो।

भ्रष्टाचारों ने लूटा हमारा देश, चोरो ने बनाया अपना भ्रष्टभेष

मेरा देश, तेरा देश, ऐसा कहकर बिल्कुल मत करो कलेश।

Quotes on Corruption in Hindi

हांलाकि, ऐसा नहीं है कि इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए प्रयास नहीं किए गए हैं। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से सरकार ने नोटबंदी की, साथ ही कालाबाजारी के खिलाफ सख्त नियम-कानून भी बनाए गए। लेकिन इसके बाबजूद भी भ्रष्टाचारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि भ्रष्टाचार की समस्या जस से तस बनी हुई है।

दरअसल, आजकल मनुष्य इस कदर दिखावे की होड़ में हैं, कि ज्यादा फायदे के लिए और अपने भौतिक सुखों को पूरा करने की चाह में  अपने पद और पॉवर का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं, यही नहीं व्यक्ति अपने लाभ के लिए दूसरों को भी नुकसान पहुंचाने में भी नहीं चूक रहे, वहीं स्थिति यह है कि आज छोटे से छोटे कर्मचारी से लेकर उच्च पदों पर बैठे बड़े-बड़े अधिकारी और नेता सभी भ्रष्टाचार में पूरी तरह संलिप्त हैं, इसलिए भ्रष्टाचार को मिटान को लेकर लिखे गए स्लोगन के माध्यम से लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाएं और स्वस्थ देश के निर्माण में अपना सहयोग करें।

वहीं मनुष्य की बढ़ती लालची प्रवृत्ति और भौतिक सुखों की चाहत में भ्रष्टाचार हद से ज्यादा बढ़ रहा है। आलम यह है कि भ्रष्टाचार की वजह से ही आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं, गरीबी और भुखमरी की समस्या बढ़ रही है, रिश्वतखोरों की संख्या का ग्राफ आसमान छू रहा है, बेरोजगारी की समस्या गंभीर रुप धारण करती जा रही है, इसके साथ ही नैतिक मूल्य और राष्ट्रीय चरित्र का जमकर हनन हो रहा है।

इसलिए हम सबको मिलकर इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की जरूरत है, वहीं इस तरह के स्लोगन से आप सभी को भ्रष्टाचार की समस्या पर काबू पाने में मद्द मिलेगी।

कदम-कदम बढ़ाये जा, भ्रष्टाचार मिटाये जा, देश को बचाये जा।

अब बंद करो ये अत्याचार, अब और नहीं सहेंगे हम भ्रष्टाचार।

 अगर हम अब भी सजग नही हुए, तो भ्रष्टाचार रुपी यह दीमक देश को खोखला कर देगा।

अब पूरे देश में बजाओ डंका, भ्रष्टाचार की जलाओ लंका।

देश को भ्रष्टाचार से बचाएं, उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाएं।

भ्रष्टाचार का सब विरोध करो, सरकारी तंत्र में सुधार करो।

देश को आगे बढ़ाना हैं, भष्ट्राचार मिटाना हैं।

आज हमें एक प्रण लेना होगा, भ्रष्टाचार से आखिरी दम तक लड़ना होगा।

भ्रष्टाचार को अगर दूर भगाना है, हर नागरिक को आगे बढ़ाना है।

चलो बने हम एक बेहतर उदाहरण, भ्रष्टाचार का करें निवारण।

भ्रष्टाचारी लोग कर रहे है पूरे ऐश, बनाया इन्हीं लोगो ने भ्रष्ट देश।

भ्रष्टाचार को सब मिलकर दूर भगाओ, अच्छे बनो, अच्छा समाज बनाओ।

भष्ट्राचारियो खबरदार, हिंदुस्तान हैं तैयार।

भ्रष्टाचार ही है देश के पतन का कारण, खत्म करने के लिए आओ मिलकर सब करें निवारण।

जब हर व्यक्ति सहयोग करेगा, तभी तो यह भ्रष्टाचार जड़ से मिटेगा।

भ्रष्टाचार को सब मिलकर दूर करो, बेहतर देश का निर्माण करो।

आओ मिलकर देश को उन्नति के पथ पर आए बढ़ाएं, देश को भ्रष्टाचारियों से बचाएं।

न पैसे ले और न पैसे दे, भ्रष्टाचार दूर भगाने में अपना पूरा योगदान दे।

घोटालोबाजो को सजा दो, फसा दो।

गली-गली में शोर हैं, सारे भ्रष्टाचारी चोर हैं।

अपने देश से अगर प्यार हैं, तो भ्रष्टाचार पर करना हमें वॉर हैं।

जिन्होंने देश को लूटा है, उनसे पैसा हमेशा रूठा है।

आओ हम एक उम्मीद बने, भ्रष्टाचार को सब मिलकर दूर करें।

हम है सबसे बड़े भ्रष्टाचारी, भ्रष्ट बनकर अब न करें लाचारी।

Slogans on corruption in English

More articles :

Note: You have more Slogans on corruption please write on comments.
If you like, slogans on corruption in Hindi & quotes on corruption in Hindi with posters then please share with your friends.
Search term: Slogans on corruption in English, Corruption in Hindi, भ्रष्टाचार पर स्लोगन, भ्रष्टाचार पर नारे, Quotes on corruption

Exit mobile version