Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड सुपरहिट फ़िल्म दबंग से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी, पहली ही फ़िल्म में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम किया था। सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। इसके बाद उन्होंने सन ऑफ़ सरदार, दबंग, एक्शन जैक्सन इत्यादि सुपरहिट फिल्में भी की है। सोनाक्षी यो यो हनी सिंह के गाने “देसी कलाकार” में भी दिखी थी। आइये आज हम यहाँ सोनाक्षी सिन्हा के जीवन की कुछ बातो को जानते है।
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा – Sonakshi Sinha Biography In Hindi
सोनाक्षी सिन्हा एक भारतीय अभिनेत्री है। वह अभिनेता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा की बेटी है। अपने प्रारंभिक करियर में वह कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर का काम करती थी, बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फ़िल्म दबंग (2010) से उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी। इसके लिए 2013 में उन्हें फ़िल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला।
सोनाक्षी ने आर्य विद्या मंदिर, मुम्बई से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की और श्रीमती नातिबाई दामोदर ठाकरे महिला यूनिवर्सिटी, मुम्बई, महाराष्ट्र से ग्रेजुएट हुए।
2005 में मेरा दिल लेके देखो में कॉस्ट्यूम डिज़ाइन करके उन्होंने कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर की तरह अपने करियर की शुरुवात की।
2010 में दबंग फ़िल्म से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात की, पहली फ़िल्म में ही उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान से बात की थी। उनकी यह फ़िल्म 2010 की हाईएस्ट ग्रोस्सिंग फ़िल्म बनी और ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनी। एक गाँव की लड़की का किरदार निभाने के लिए उन्हें 30 किलो वजन कम करना पड़ा था। दबंग में उनके अभिनय की आलोचकों ने काफी तारीफ भी की थी।
अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्र मुग्ध करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में काफी धूम मचा रखी है। फिल्म “दबंग” से बी टाऊन में एंट्री करने वाली शत्रुघ्न सिन्हा की प्यारी बिटिया सोनाक्षी आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल है। वे बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने कम समय में ही अपना मुकाम हासिल कर लिया है।
सोनाक्षी सिन्हा फ़िल्म लिस्ट – Sonakshi Sinha Film List
2010 दबंग
2012 राउडी राठौड़ – अक्षय कुमार के साथ
2012 जोकर
2012 OMG – ओह माय गॉड
2012 सन ऑफ़ सरदार
2012 दबंग 2
2013 हिम्मतवाला
2013 लूटेरा
2013 वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई दोबारा
2013 बॉस
2013 बुलेट राजा
2013 आर…..राजकुमार
2014 हॉलिडे
2014 एक्शन जैक्सन
2014 लिंगा
2015 तेवर
2015 अकीरा
2016 फ़ोर्स 2
सोनाक्षी सिन्हा की कुछ रोचक बाते – Sonakshi Sinha Interesting Facts
1. सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली फ़िल्म दबंग से मिलने वाली कमाई सलमान खान के NGO बीइंग ह्यूमन को डोनेट किया था।
2. फिल्मो में आने से पहले सोनाक्षी मॉडल थी। 2008 और 2009 में लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने रैंप वॉक किया था।
3. रणवीर सिंह ने सोनाक्षी से लूटेरा फ़िल्म के सेट पर झगड़ा कर लिया था और परिणामस्वरूप सोनाक्षी सेट छोड़कर चली गयी थी।
4. सोनाक्षी ने ही सलमान को दबंग फ़िल्म में मूँछ रखने की सलाह दी थी।
5. सोनाक्षी सिन्हा के करियर के पीछे सलमान खान का हात रहा है। सलमान खान की ही सलाह पर सोनाक्षी ने स्विमिंग, जिमिंग और योगा कर 30 किलो वजन कम किया था।
6. आपने सोनाक्षी को लूटेरा फ़िल्म में पेंटिंग करते हुए देखा ही होगा लेकिन सोनाक्षी रियल लाइफ पेंटर भी है। खाली समय में उन्हें स्केच बनाना पसंद है।
7. सोनाक्षी की पसंदीदा फिल्मो में मेडागास्कर, ज़ूलंडर, प्रिमल फेरा, लव एक्चुअली, नोट्टिंग हिल, अबाउट ए बॉय, कुंग फु पांडा और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे शामिल है।
8. बचपन से ही सोनाक्षी को साडी पहनने का शौक था। शायद इसीलिये अपनी ज्यादातर फिल्मो में वह साडी ही पहनती है। इन्हें नाक की रिंग पहनना भी बहोत पसंद है, इसे पहनते हुए उन्हें बहोत सी फिल्मो में देखा गया है। ऐसा बॉलीवुड में बहोत कम देखा जाता है?
9. हॉलीवुड मूवी रियो 2 और राइज ऑफ़ द गार्डियन के हिंदी वर्जन में उनकी आवाज़ ली गयी है।
10. तेवर फ़िल्म में सोनाक्षी के कॉस्ट्यूम 75 लाख के थे।
11. सोनाक्षी का नाम आर….राजकुमार के स्टार शाहिद कपूर से जोड़ा गया और अब उनका नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा गया।
Read More:
- अमिताभ बच्चन जीवनी
- एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कहानी
- रेखा की अनसुनी कहानी
- Shilpa Shetty biography
I hope these “Sonakshi Sinha biography in Hindi” will like you. If you like these “Sonakshi Sinha Biography In Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp.