महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है, जो कई चीजों के लिए जाना जाता है, जैसे संस्कृति, पर्यटन, निसर्ग, और उच्च शिक्षा। जी हा, महाराष्ट्र में कई कॉलेजेस, यूनिवर्सिटीज है, और कई बच्चे हर साल कई कोर्सेस के लिए एडमिशन करते है। इनमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाने वाला कोर्स मतलब इंजीनियरिंग।
हर साल, कई बच्चे इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन लेते है, और कई बच्चे इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन लेने की तयारी करते है।
आपको बता दे की महाराष्ट्र में ७०० से भी ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजेस है, और ये महाराष्ट्र में अलग अलग जगहों पर है, जैसे पुणे, मुंबई, कोल्हापुर, इत्यादि। पर हम लोग यहापर बात करने वाले है महाराष्ट्र के टॉप १० कॉलेजेस के बारे में।
महाराष्ट्र के टॉप 10 इंजीनियरिंग कालेज – Top Engineering Colleges in Maharashtra
ये रैंकिंग बदलती रह सकती है, इसलिए आप ऐसा समझ सकते है की हम अभी तक के १० सबसे अच्छे कॉलेजेस को यहाँ पर लिस्ट करेंगे, पर इनके अलावा और कई अच्छे कॉलेजेस है महाराष्ट्र में, जो इस सूचि में तो नहीं है, पर वो भी टॉप परफोर्मिंग कॉलेजेस में आते है।
ये है सूचि उन १० कॉलेजेस की, जिनके बारे में हम लोग यहाँ पर बात करने वाले है –
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
- इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
- VNIT नागपुर
- COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे
- वीरमाता जिजाबाई टेक्नोलॉजीकल इंस्टिट्यूट, मुंबई
- डॉ. विश्वनाथ कराड MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे
- भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, पुणे
- विश्वकर्मा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पुणे
- आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी पुणे
- के के वाघ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एजुकेशन एंड रिसर्च, नाशीक
तो ऊपर की लिस्ट में कई दिए है महाराष्ट्र के १० सबसे अच्छे कॉलेजेस। वैसे देखा जाये तो ऐसे और कई कॉलेजेस है जो इस टॉप १० की सूचि में नहीं है, पर टॉप परफोर्मिंग कॉलेजेस में आते है, तो उनकी सूचि हम नीचे देंगे, पर पहले इन १० कॉलेजेस के बारे में बात कर लेते है।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
कॉलेज का नाम | IIT Bombay |
स्थापना वर्ष | 1958 |
स्थान | पवई, मुंबई |
कोर्सेस | बी.टेक, बी.टेक-एम.टेक, बी.डेस, एम.टेक, एम.एससी, एम.बी.ए, पीएचडी |
इंस्टिट्यूट टाइप | इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेशनल इम्पोर्टेंस |
परीक्षा | जेईई एडवांस, यूसीईईडी, गेट, जैम, कैट |
अगर आप इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखते है, तो आपने IIT बॉम्बे का नाम जरूर सुना होगा। ये कॉलेज सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि भारत के भी सबसे अच्छे कॉलेजेस में से एक है। IIT बॉम्बे इस इंस्टिट्यूट को १९५८ में स्थापित किया गया था, और आज भी ये इंस्टिट्यूट भारत के सबसे अच्छे इंस्टिट्यूट में से एक माना जाता है।
IIT बॉम्बे से अगर आप इंजीनियरिंग करना चाहते है, तो आपको JEE एडवांस परीक्षा देनी होगी, और उसमे अच्छी से अच्छी रैंक लानी होगी, और तब आप IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग कर पाएंगे। इंजीनियरिंग के अलावा IIT बॉम्बे में BS, B.Des, M.Tech, M.Sc, M.B.A, Ph.D जैसे कोर्स अवेलेबल है।
इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई –
कॉलेज का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई |
स्थापना वर्ष | 1933 |
स्थान | माटुंगा, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
कोर्सेस | बी.टेक, बी.फार्मेसी, एम.टेक, एम.फार्मेसी, एम.एससी, पी.जी.डी. और पीएचडी |
इंस्टिट्यूट टाइप | डीम्ड यूनिवर्सिटी |
परीक्षा | MH CET, जेईई मेन, गेट, जीपीएटी, जीएटी-बी, नेट |
इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई, जिसे आप ICT मुंबई के नाम से भी जानते होंगे, ये एक बहुत ही अच्छा इंस्टिट्यूट है, ख़ास कर केमिकल इंजीनियरिंग करने के लिए, या उससे सम्बंधित इंजीनियरिंग करने के लिए।
जैसे की इस कॉलेज का नाम है, ये केमिकल रिलेटेड टेक्नोलॉजी में शिक्षण लेने के लिए एक बेहतरीन जगह है।
अगर आप इस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते है, तो आपको JEE Mains, या MHTCET जैसी परीक्षा देनी होंगी। अगर आप मास्टर्स करना चाहते है, तो आपको GATE देनी होगी।
VNIT नागपुर
कॉलेज का नाम | विश्वेश्वरय्या नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नागपुर |
स्थापना वर्ष | 2007 |
स्थान | नागपुर, महाराष्ट्र |
कोर्सेस | बी.टेक, बी.आर्च, एम.टेक, एम.एससी, पीएचडी |
इंस्टिट्यूट टाइप | राष्ट्रीय महत्व का सरकारी संस्थान |
परीक्षा | जेईई मेन, जैम, GATE, नेट |
विश्वेश्वरैय्या नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, नागपुर, महाराष्ट्र के सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजेस में से एक है। इसे आप शायद NIT नागपुर से भी जानते होंगे, और यहाँ से भी इंजीनियरिंग करने का सपने नजाने कितने बच्चो का होता है।
इस इंस्टिट्यूट को १९६० में स्थापित किया गया था, और ये देश के सबसे पुराने NIT में से एक है। पहले इस इंस्टिट्यूट का नाम VRCE(विश्वेश्वरैय्या रीजनल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग) ऐसा था। इस कॉलेज में पढ़ाई से लेकर प्लेसमेंट तक सब कुछ बहुत अच्छा है।
VNIT नागपुर में इंजीनियरिंग अगर आप करना चाहते है, तो आपको JEE Mains देना होता है, और उसमे भी आपको कटऑफ के हिसाब से अच्छे मार्क्स होने जरूरी है, तभी आपकी यहाँ एडमिशन हो सकती है, इंजीनियरिंग के लिए।
इंजीनियरिंग के अलावा इस कॉलेज में और भी कोर्सेस है, जैसे आर्किटेक्चर, एम्. टेक, M.Sc, Ph.D वगैरा।
COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे
की (Key) | मान (Value) |
---|---|
कॉलेज का नाम | सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे |
स्थापना वर्ष | 1854 |
स्थान | पुणे, महाराष्ट्र |
कोर्सेस | बी.टेक, एम.टेक, पी.जी.डी, बी.प्लान, एम.प्लान, एमबीए |
परीक्षा | जेईई मेन, MHTCET, गेट |
COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी पुणे, जिसे पहले कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग पुणे के नाम से जाना जाता था, इसका नाम तो आपने जरूर सुना होगा। इस कॉलेज की स्थापना १८५४ में हुई थी, तो इसका मतलब आप ये समझ सकते है, की COEP महाराष्ट्र के सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेजेस में से एक है, और काफी लम्बे वक़्त से यहाँ से अच्छे रिजल्ट्स, और अच्छे इंजिनियर निकल रहे है।
२०२२ से इसे COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी कहा जाता है, और यहापर आप अगर इंजीनियरिंग करना चाहते है, तो आपको MHTCET, या JEE की परीक्षा देनी होती है, और उसमे अच्छे मार्क्स से पास होना जरूरी है, और तभी आप इस कॉलेज से इंजीनियरिंग कर पाएंगे।
वीरमाता जिजाबाई टेक्नोलॉजीकल इंस्टिट्यूट, मुंबई
की (Key) | मान (Value) |
---|---|
कॉलेज का नाम | वीरमाता जिजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, मुंबई |
स्थापना वर्ष | 1887 |
स्थान | माटुंगा ईस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र |
कोर्सेस | बी.ई/बी.टेक, MCA, एम.ई/एम.टेक, पी.जी.डी, पीएचडी |
इंस्टिट्यूट टाइप | गवर्नमेंट ऑटोनोमस |
परीक्षा | जेईई मेन, MHTCET, गेट, जीपीएटी, महाराष्ट्र एमसीए सीईटी, नेट |
वीरमाता जिजाबाई टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट, मुंबई, इस इंस्टिट्यूट को आप VJTI मुंबई के नाम से जानते होंगे। ये इंस्टिट्यूट १८८७ में स्थापित किया गया था, और इसे भी हम महाराष्ट्र के सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेजेस में से एक समझ सकते है, और पहले इसका नाम विक्टोरिया जुबिली टेक्निकल इंस्टिट्यूट था, पर १९९७ में इसका नाम बदल कर के वीरमाता जिजाबाई टेक्नोलॉजीकल इंस्टिट्यूट रखा गया।
अगर आप इस कॉलेज से इंजीनियरिंग करना चाहते है, तो आपको MHTCET, या JEE की परीक्षा देनी होती है, और अच्छे मार्क्स से पास होना जरूरी है, तभी आप यहाँ पर एडमिशन ले सकते है।
डॉ. विश्वनाथ कराड MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे
कॉलेज का नाम | डॉ. विश्वनाथ कराड MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे |
स्थापना वर्ष | 1983 |
स्थान | पुणे, महाराष्ट्र |
कोर्सेस | बीए, बी.एससी, बीसीए, एम.एससी, एमसीए, पीजीपी, पीएचडी आदि |
इंस्टिट्यूट टाइप | प्राइवेट स्टेट यूनिवर्सिटी |
MIT-WPU, जिसे डॉ. विश्वनाथ कराड MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे के नाम से जाना जाता है, ये पुणे का एक बहुत ही अच्छा कॉलेज है, जहापर इंजीनियरिंग के अलावा आपको और भी कोर्सेस देखने मिलते है, और कई सारे स्टूडेंट्स इस कॉलेज से शिक्षा लेना पसंद करते है।
पहले इस इंस्टिट्यूट को महाराष्ट्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के नाम से जाना जाता था, जिसकी स्थापना १९८३ में की गयी थी, और ये महाराष्ट्र के सबसे पहले प्राइवेट कॉलेजेस में से एक था।
इस कॉलेज में आपको इंजीनियरिंग के साथ साथ और भी कई कोर्सेस देखने को मिलते है, जैसे कि BA, B.Sc, M.Sc, M.P.H, MBA,मेडिसिन, इत्यादि।
भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, पुणे
कॉलेज का नाम | भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग |
स्थापना वर्ष | 1983 |
स्थान | पुणे, महाराष्ट्र |
कोर्सेस | बी.टेक, एम.टेक, पीएचडी |
परीक्षा | बीवीपी सीईटी, गेट, MHTCET |
भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, ये हमारी सूचि में अगला कॉलेज है, और महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग के लिए सबसे अच्छे कॉलेजेस में से एक है। इस कॉलेज को १९८३ में स्थापित किया गया था, और आज इस कॉलेज में कई सारे स्टूडेंट्स आते है B.Tech ya M.Tech करने के लिए।
इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए JEE Main, MHT CET, BVP CET जैसे एग्जाम देने पड़ेंगे, इन परीक्षा में आपको अच्छे गुणों से पास होना जरूरी है, और आपको कटऑफ के हिसाब से अच्छे मार्क्स लगेंगे।
विश्वकर्मा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पुणे
की (Key) | मान (Value) |
---|---|
कॉलेज का नाम | विश्वकर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पुणे |
स्थापना वर्ष | 1983 |
स्थान | पुणे, महाराष्ट्र, भारत |
कोर्सेस | बी.टेक, एम.टेक, एमसीए, पीएचडी |
संस्था प्रकार | प्राइवेट ऑटोनोमस |
परीक्षा | जेईई मेन, एमएचटी सीईटी, गेट, एमएचटी सीईटी (एमसीए) |
विश्वकर्मा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी(VIT), पुणे, महाराष्ट्र के ही नहीं, तो भारत के भी बहुत अच्छे कॉलेजेस में आता है। इस कॉलेज की स्थापना १९८३ में की गयी थी, और आज, इस कॉलेज में अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स है, और उसी के साथ Ph.D प्रोग्राम्स भी आपको मिल जायेंगे।
इस कॉलेज में इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन लेने के लिए आपको JEE Mains, या MHTCET एग्जाम देने होंगे, और इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपका रैंक अच्छा होना जरूरी है।
आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पुणे
की (Key) | मान (Value) |
---|---|
कॉलेज का नाम | आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी |
स्थापना वर्ष | 1994 |
स्थान | डिघी हिल्स, पुणे, महाराष्ट्र, भारत |
कोर्सेस | कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी.टेक, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डेटा साइंस में पीजी |
इंस्टिट्यूट टाइप | प्राइवेट |
परीक्षा | जेईई-मेन्स |
आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी को १९९४ में स्थापित किया गया था, और आज ये इंस्टिट्यूट महाराष्ट्र के सबसे अच्छे इंस्टिट्यूटस में से एक है। इस कॉलेज में आपको BE / B.Tech और M.E / M.Tech जैसे प्रोग्राम्स देखने मिल जायेंगे।
अगर आप इस कॉलेज से इंजीनियरिंग करना चाहते है, तो आपको MHTCET, या JEE Mains जैसी परीक्षा देनी होंगी, और इन परीक्षा में आपको अच्छे मार्क्स से पास होना होगा, तो आप इस कॉलेज में एडमिशन में पाएंगे।
के के वाघ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एजुकेशन एंड रिसर्च, नाशीक
महाराष्ट्र के नाशिक में स्थित के के वाघ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एजुकेशन एंड रिसर्च एक बहुत ही अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज है। इस कॉलेज की स्थापना १९८४ में की गयी थी, और तब से इस कॉलेज में कई सारे कोर्सेस हो रहे है। इसका मतलब है की यहापर इंजीनियरिंग के साथ और भी कोर्सेज आपको देखने मिल जायेंगे, जैसे MBA और MCA.
इस कॉलेज में कई सारी सुविधाए मिल जाती है, और अगर आप इस कॉलेज में इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन लेना चाहते है, तो आपको JEE Mains, या MHTCET परीक्षा देनी होगी, और उसमे कटऑफ के हिसाब से अच्छे मार्क्स लाने होंगे, तो ही आप यहापर एडमिशन ले पाएंगे।
महाराष्ट्र के अन्य अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजेस – Other Best Engineering Colleges in Maharashtra
जैसे हमने ऊपर महाराष्ट्र के १० सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजेस को मेंशन किया है, पर ऐसे कई सारे कॉलेजेस है, जो की काफी अच्छा परफॉर्म करते है। तो इन कॉलेजेस की सूचि भी हम लोग यहापर प्रस्तुत कर लेते है,
- NMIMS नरसी मोंजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई
- रामराव आदिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, नवी मुंबई
- श्री रामदेवबाबा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, नागपुर
- GH रायसोनी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, नागपुर
- श्री गुरु गोबिंद सिंघजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नांदेड
- उषा मित्तल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मुंबई
- पिंपरी चिंचवड कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग
- सरदार पटेल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, मुंबई
- विश्वकर्मा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, पुणे
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग औरंगाबाद
तो इस तरीके से हमने महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग के लिए सबसे बेस्ट कॉलेजेस के बारे में बात की है। हमने १० कॉलेजेस के बारे में विस्तार से बात की, और बाकी भी अच्छे कॉलेजेस को लिस्ट किया है। अगर आप महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग करना चाहते है, तो कई सारे कॉलेजेस आपके पास विकल्प के तौर पर हो सकते है, और आप अपने हिसाब से बेस्ट कॉलेज चुन सकते है।
महाराष्ट्र के टॉप १० इंजीनियरिंग कॉलेजेस इस विषय पर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ About Engineering Colleges in Maharashtra
उत्तर: वैसे MHTCET एग्जाम के जरिये कई सारे कॉलेजेस में आप एडमिशन ले सकते है, पर बात की जाए सबसे अच्छे कॉलेजेस की, तो इस सूचि में COEP, VJTI जैसे कॉलेजेस शामिल है।
उत्तर: अभी महाराष्ट्र का सबसे अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज है IIT बॉम्बे।
उत्तर: पुणे में कई सारे इंजीनियरिंग कॉलेजेस है, पर उनमे सबसे अच्छे कॉलेजेस की सूचि में COEP, VIT, PICT जैसे कॉलेजेस के नाम आते है।-