दुनिया के सर्वोकृष्ट १० विश्वविद्यालय

Top 10 Universities in the World

शिक्षा मानवी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है, जीवन के प्राथमिक अवस्था से संपूर्ण विकास तक व्यक्ती शिक्षाक्रम के अलग अलग पायदान से गुजरता है। जितना महत्वपूर्ण सही शिक्षा का चयन होता है, उतना ही शिक्षा ग्रहण करने के लिये सही विद्यालय या महाविद्यालय का चयन होता है। हर किसी को लगता है के उनका दाखिला सबसे अच्छे महाविद्यालय मे हो, जहा उनको अच्छे अध्यापक मिले और उनसे जीवन मे आगे बढने के लिये तथा भौतिक उन्नती के लिये अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

आज यहा आप दुनिया के ख्याती प्राप्त सर्वोकृष्ट १० विश्वविद्यालय के बारे मे जानकारी हासिल करने वाले है, जिनके बारे मे आपको सभी तथ्यो पर जानकारी मिल सकेगी तथा इनसे जुडे हुये पूर्व विश्वविख्यात छात्रो के बारे मे संक्षिप्त मे पढने को मिलेगा।

ये जानकारी आपके लिये मार्गदर्शक के तौर पर काम करेगी, साथ साथ आपको अगर इस विषय पर कोई सवाल हो तो उनका समाधान भी लेख द्वारा दी गई जानकारी से हो पायेगा, विश्वविद्यालय की श्रेणी के अनुसार आपको निचे क्रमप्राप्त जानकारी पढने को मिलेगी।

दुनिया के सर्वोकृष्ट १० विश्वविद्यालय – Top 10 Universities in the World

Top Universities in the World
Top Universities in the World

1. मैसाचुसेट्स तंत्रज्ञान संस्था,केंब्रीज – Massachusetts Institute of Technology (MIT) Cambridge, MA, United States

इस लिस्ट मे विश्व श्रेणीनुसार पहला क्रम प्राप्त किया है मैसाचुसेट्स तंत्रज्ञान संस्था ने जो के संयुक्त अमेरिका के मैसाचुसेट्स शहर मे स्थापित है। शुरुवात मे यह संस्था उत्साही नये तरुणो के विज्ञान शिक्षा संबंधी शंकाओ और सवालो के समाधान करने के उद्देश्य से कार्यरत थी, बादमे यह संस्था दुनिया के सर्वोत्तम विश्वविद्यालयो की श्रेणी मे क्रम प्राप्त संस्था बन गई। आज के दौर मे MIT केंब्रीज स्वायत्त निजी सहशिक्षा देनेवाले विश्वविद्यालय के तौर पर काम कर रही है, जिसको दुनिया के सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय की सूची मे अग्र क्रम प्राप्त हुआ है।

इस संस्था से शिक्षा प्राप्त किये हुये कुछ प्रसिध्द पूर्व छात्र तथा व्यक्तित्व:

  1. विल स्मिथ (प्रसिध्द अमेरिकन कलाकार और फिल्म निर्माता)
  2. सलमान खान (खान अकादमी के संस्थापक)
  3. रिचर्ड फेनमैन (प्रसिध्द भौतिकशास्त्र, इन्हे बिजली के गतीविज्ञान मात्रा इस विषय पर सहयोग हेतू प्रतिष्ष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया गया है)
  4. प्रणव मिस्त्री (अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी- स्टार लाब्स)
  5. गिल्बर्ट स्ट्रेंग (अमेरिकी गणितज्ञ)

इसके अलावा इस सूची मे और भी कई अन्य नाम भी शामिल है, जो के इस संस्था से शिक्षा पूर्ण कर बाद मे सफल व्यक्तित्व के तौर पर सामाजिक जीवन मे उभर कर आये।

2. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, स्टैनफोर्ड,सी.ए (संयुक्त राज्य अमेरिका) – Stanford University

दुनिया का प्रसिध्द और श्रेणी अनुसार दुसरा क्रमप्राप्त स्टैनफोर्ड विश्व विद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया के सिलिकॉन घाटी मे बसा हुआ है, यह एक सह शिक्षा देनेवाली निजी संस्था है। लगभग इसी परिसर मे तंत्रज्ञान मे वरिष्ठ तौर पर कार्यरत कंपनीया जैसे के गुगल, याहू इत्यादी बसी हुई है जहासे वो दुनियाभर मे तंत्रज्ञान का विस्तार और सेवा वितरीत करती आ रही है। इस संस्था मे तकनिकी शिक्षा, संशोधन, तंत्रज्ञान से जुडा विकास तथा प्रमाणित विषयो पर शिक्षा संबंधी शंकाओ का निरसन किया जाता है।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले प्रसिध्द व्यक्तित्व एवं पूर्व छात्र:

  1. एलन मस्क (स्पेस एक्स कंपनी के कार्यकारी अधिकारी)
  2. लैरी पेज (गुगल के सह-संस्थापक)
  3. सेर्गेई ब्रिन ( गुगल के सह-संस्थापक)
  4. मुकेश अंबानी (रिलायन्स कंपनी के अध्यक्ष)
  5. जावेद करीम (यु ट्यूब के सह-संस्थापक)

इनके अलावा और कई मशहूर हस्तियो ने इस संस्था से अपनी शिक्षा पुरी की है, जो आज सबके सामने मिसाल के तौर पर प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप मे सामने आये है।

3. हार्वर्ड विश्वविद्यालय,केंब्रीज,एम ए (संयुक्त राज्य अमेरिका) – Harvard University

हार्वर्ड विश्वविद्यालय को इस सूची मे तिसरा क्रम प्राप्त है,जो के दुनिया के पुराने विश्व विद्यालय मे शामिल है। यह विश्वविद्यालय दुनियाभर मे खासा मशहूर है तो इसके पुस्तकालय के लिये क्योंकी हार्वर्ड का पुस्तकालय दुनिया का सबसे बडा पुस्तकालय है,जहा हर विषय पर सभी तरह के किताबे मौजूद है।यहा लगभग सभी शिक्षा धारा से जुडे सर्वोच्च शिक्षा विकल्प मौजूद है, तथा दुनियाभर से छात्र यहा पढने के लिये आते है।

निचे कुछ प्रसिध्द व्यक्तित्व के नाम दिये है ,जिन्होने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पुरी की है।

  1. मार्क ज़ुकेरबर्ग (फेसबुक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष)
  2. बिल गेट्स (मायक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक)
  3. बराक ओबामा (संयुक्त अमेरिका राज्य के पूर्व तथा ४४ वे राष्ट्रपती)

इन प्रसिध्द शक्सियत के अलावा इस सूची मे और भी कई नामचीन हस्तियो के नाम शामिल है।

4. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, पासाडेना,सी ए (संयुक्त राज्य अमेरिका) – University of California

इस सूची मे चौथे क्रम पर कैलिफोर्निया तंत्रज्ञान संस्था का नाम आता है, जहा दुनियाभर मे सबसे ज्यादा संशोधन संबंधी विषयो पर शिक्षा ग्रहण करने छात्र पढने आते है।ये एक निजी संस्था है, जहा विज्ञान और अभियांत्रिकी से जुडे विषय की शिक्षा दी जाती है।

कुछ प्रसिध्द व्यक्तित्व जो कैलिफोर्निया तंत्रज्ञान संस्था के पूर्व छात्र रह चुके है, ऐसे नाम निचे दिये गये है।

  1. गॉर्डन मूर ( इंटेल कंपनी के सह संस्थापक तथा ‘मूर नियम’ के लेखक)
  2. जॉन मैकार्थी (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अनुशासन के एकमात्र संशोधक)
  3. पीटर शोर (इन्हे ‘शोर के एल्गोरिथ्म’ के लिए जाना जाता है)
  4. चार्ल्स फ्रांसिस रिक्टर (रिक्टर स्केल के निर्माता)

इत्यादी कुछ खास व्यक्तित्व इस संस्था के पूर्व छात्र रह चुके है।

5. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड – University of Oxford

अंग्रेजी जगत मे ये सबसे पुराना और काफी मशहूर विश्वविद्यालय है जो के इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड शहर मे बसा हुआ है।इसके स्थापना की सही तारीख के बारे मे कोई ठोस सबूत उपलब्ध नही है, पर जानकारो के मुताबित इस विश्वविद्यालय का निर्माण ११ वी सदी मे हुआ था।विश्वप्रसिध्द विश्वविद्यालय की सूची मे इसको पांचवा क्रम प्राप्त है, जो के दुनियाभर के छात्रो का पसंदीदा शिक्षा विकल्प है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा पुरी करने वाले कुछ खास व्यक्तित्व निचे दिये गये है:

  1. स्टीफन हॉकिंग (सिद्धांतिक भौतिक विज्ञानी)
  2. रोवन एटकिंसन (अभिनेता)
  3. इंदिरा गांधी (भारत की पूर्व प्रधानमंत्री)
  4. मलाला यूसुफजई (पाकिस्तानी कार्यकर्ता और सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता)

6. ईटीएच जुरिख – स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड – ETH Zürich

ईटीएच ज्यूरिख स्विट्जरलैंड की सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय है जो के ज्यूरिख शहर मे बसा हुआ है, इस विश्वविद्यालय को विज्ञान और संशोधन संबंधी नवप्रवर्तन का सबसे बडा और दुनिया मे सबसे अग्रेसर केंद्र माना जाता है।प्रसिध्द विश्वविद्यालय की श्रेणी मे इस विश्वविद्यालय को छठा स्थान प्राप्त हुआ है।

ईटीएच ज्यूरिख के पूर्व छात्र तथा दुनिया मे मशहूर व्यक्तित्व निचे दिये गये है:

  1. अल्बर्ट आइंस्टीन (सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी)
  2. फ्रिट्ज़ हैबर (केमिस्ट)
  3. निकलस विर्थ (ट्यूरिंग पुरस्कार विजेता)

7. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज, इंग्लैंड – University of Cambridge

ये विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालय की सूची मे चौथे स्थान पर है, तथा इंग्लैंड का यह दुसरे नंबर का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा पारंपरिक विद्वता के बलबुते दुनिया के प्रसिध्द विश्वविद्यालय की सूची मे सातवा क्रम हासिल किया है। आज भी दुनियाभर के लोगो के पसंदीदा विश्वविद्यालय के विकल्प मे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय खासा प्रधान क्रम मे रहता है।

इस विश्वविद्यालय से शिक्षा पुरी करने वाले पूर्व छात्र तथा मशहूर व्यक्तित्व हमने निचे दिये है:

  1. चार्ल्स डार्विन (प्रकृतिवादी)
  2. श्रीनिवास रामानुजन (भारतीय गणितज्ञ)
  3. आइज़क न्यूटन (गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी)
  4. एलन ट्यूरिंग (गणितज्ञ)

8. इंपीरियल कॉलेज, लंदन – Imperial College London

इंपीरियल कॉलेज, लंदन का दुनिया के प्रसिध्द विश्वविद्यालय की सूची मे आठवा क्रम लगता है, लंदन स्थित यह एकमेव विश्वविद्यालय है जो के अभियांत्रिकी, बिजनेस से जुडी शिक्षा, विज्ञान तथा चिकित्सा शास्त्र इत्यादी सभी महत्वपूर्ण शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर शिक्षा मुहैय्या करता है।

इस विश्वविद्यालय से शिक्षा पुरी करनेवाले पूर्व छात्र एवं मशहूर व्यक्तित्व, इस प्रकार है;

  1. राजीव गांधी (भारत के पूर्व प्रधानमंत्री)
  2. कविन भारती मित्तल (हाइक मैसेंजर के संस्थापक और सीईओ)
  3. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग (चिकित्सक) इत्यादी.

इन सबके अलावा और भी अन्य खास व्यक्तित्व इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके है।

9. शिकागो विश्वविद्यालय, शिकागो(अमेरिका) – The University of Chicago

शिकागो विश्वविद्यालय अमेरिका के शिकागो मे बसा हुआ और काफी जाना माना शिक्षा केंद्र है, जो के अमेरिका के प्रसिध्द विश्वविद्यालय मे शुमार है। ये विश्वविद्यालय एक निजी संस्था है जो, विज्ञान संबंधी संशोधन मे कार्यरत है। विश्व सूची मे शिक्षा स्तर के क्रम नुसार शिकागो विश्वविद्यालय का नववा क्रम लगता है।

कुछ प्रसिध्द व्यक्तित्व जो शिकागो विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके है, इस प्रकार है ;

  1. कार्ल सागन (अमेरिकी खगोलशास्त्री)
  2. यांग चेन-निंग (भौतिक विज्ञानी)
  3. माइकल स्टीवंस (अमेरिकी शिक्षक)

ये सभी और इनके अलावा और कई खास व्यक्तित्व इस विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पुरी कर चुके है।

10. यूसीएल (यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन), लंदन, संयुक्त राज्य

यूनिवर्सिटी कॉलेज,लंदन यानी के यूसीएल लंदन शहर स्थित सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जहा खोज संशोधन इत्यादी प्रमुख विषयो पर कार्य होता है, इसी खासियत के वजह से दुनियाभर मे यह विश्वविद्यालय काफी मशहूर है और कई देशो से छात्र यहा पढने आते है, दुनिया के विश्वविख्यात विश्वविद्यालयो की सूची मे यूसीएल का दसवा क्रम लगता है।

कुछ खासे जाने माने नाम और इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र इस प्रकार है ;

  1. क्रिस्टोफर नोलन (फिल्म निर्देशक)
  2. अलेक्जेंडर ग्राहम बेल (टेलीफोन के आविष्कारक)
  3.  मोहनदास करमचंद गांधी (भारतीय वकील) इत्यादी

तथा बहूत सारे अन्य मशहूर व्यक्तित्व इस विश्वविद्यालय से अपनी पढाई पुरी कर चुके है।

इन सभी विश्वविख्यात विश्वविद्यालयो के अलावा कुछ और भी विश्वविद्यालय है, जिनका उल्लेख कम शब्दो मे केवल आपके जानकारी हेतू निचे जागतिक क्रम नुसार दिया गया है,ताकी आपको उनके संबंधी बुनियादी जानकारी मिल पायेगी।

सर्वोकृष्ट विश्वविद्यालय की सुची – List of Top Universities in the World

११. सिंगापुर की राष्ट्रीय विश्वविद्यालय( सिंगापुर)
१२. प्रिंसटन विश्वविद्यालय,प्रिंसटन(संयुक्त राज्य अमेरिका)
१३. नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, सिंगापुर
१४. लॉज़ेन संघीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इपीएफएल, स्विट्ज़रलैंड)
१५. शिघुआ विश्वविद्यालय,बीजिंग( चीन)
१६. पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी,फ़िलाडेल्फ़िया(पेनसिल्वेनिया)
१७. येल विश्वविद्यालय,कनेक्टिकट(संयुक्त राज्य अमेरिका)
१८. कर्नेल विश्वविद्यालय,न्यू यॉर्क(संयुक्त राज्य अमेरिका)
१९. कोलम्बिया विश्वविद्यालय,न्यू यॉर्क(संयुक्त राज्य अमेरिका)
२०. एडिनबर्ग विश्वविद्यालय,एडिनबर्ग (इंगलैंड)
२१. मिशिगन यूनिवर्सिटी, मिशिगन(संयुक्त राज्य अमेरिका)
२२. हांगकांग विश्वविद्यालय, हांगकांग
२३. पीकिंग विश्वविद्यालय,बीजिंग(चीन)
२४. टोक्यो विश्वविद्यालय,टोक्यो(जपान)
२५. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय,बाल्टीमोर(संयुक्त राज्य अमेरिका)

उपर दी गई जानकारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के मानक के आधार पर दी गई है,जिसमे दुनिया के विश्वविख्यात २५ विश्वविद्यालय के बारे मे जानकारी विशेष तौर पर आप तक लेख द्वारा पहुचाई गई है, हर साल इस सूची मे उल्लेखित विश्वविद्यालयो का क्रम मापदन्डो के आधार पर बदलता रहता है।

FAQ.

१. दुनिया के शिक्षाक्रम स्तर के आधार पर पहले क्रम का विश्वविद्यालय कौनसा है?
Answer: अभीतक के निष्कर्ष और सर्वेक्षण के आधार पर मैसाचुसेट्स तंत्रज्ञान संस्था, केंब्रीज को सूची मे अग्र क्रम प्राप्त हुआ है।

२. प्रवेश हेतू सबसे कठिन विश्वविद्यालय कौन से हैं?
Answer: अबतक के सर्वेक्षण के आधार पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी,येल यूनिवर्सिटी प्रवेश हेतू सबसे कठीण विश्वविद्यालय मानी गई है।

३. क्या ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हार्वर्ड से बेहतर है?
Answer: शिक्षा स्तर के आधार पर दुनिया मे हार्वर्ड विश्वविद्यालय का क्रम तिसरा है, वही ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय पाचवे पायदान पर है, तो सर्वेक्षण की माने तो दोनो मे अंतर करना हो तो थोडा उलझन का मुद्दा है, फिर भी कई मापदन्डो पर हार्वर्ड विश्वविद्यालय बेहतर साबित हुआ है।

४. दुनिया के विश्वविद्यालयो का सर्वेक्षण तथा मानक के आधार पर क्रम कौन निर्धारित करता है ?
Answer: विषयो पर आधारित तथ्यो के अनुसार “क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग” सर्वेक्षण वार्षिक प्रकाशन द्वारा दुनिया के विश्वविद्यालयो का क्रम तय करती है।

५. जपान जैसे तंत्रज्ञान से समृध्द देश के विश्वविद्यालयो का क्रम जागतिक सूची मे निचे के पायदान पे क्यो है?
Answer: विशेषग्यो के अनुसार इंग्लिश भाषा का तंत्रज्ञान नवीनीकरण मे कम इस्तेमाल, विश्वविद्यालयो को आर्थिक मदद का अभाव और अंतरराष्ट्रीयकरण पर कम ध्यान देना जैसी चीजे भी इनका कारण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top