एक ऐसी लड़की जिसकी आँखे एक्स-रे का काम करती हैं | Xray Girl Natasha Demkina

सामान्यत हमने यही देखा है की जब भी किसी डाक्टर को यदि किसी मरीज के शरीर के भीतर की जानकारियों को जानने के लिए एक्स – रे मशीन का सहारा लेते है जिसके जरिये वे शरीर के अंगो की जानकारी लेते है। लेकिन यदि हम आपको बताए की आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में जानकारी देंगे जिसकी आँखे एक्स – रे मशीन का काम करती है, है न आश्चर्य की बात। आपको यह जान कर हैरानी जरुर हुई होगी लेकिन यह सच है।

शायद कुछ इंसानों में असामान्य शक्तियां पायी जाती है। शायद नताशा डेमकिना – Natasha Demkina भी उनमे सें ही एक हैं। आज हम उनके बारे में और उनकी असामान्य शक्तीयों के बारे में जानेंगे।

Natasha Demkina

एक ऐसी लड़की जिसकी आँखे एक्स-रे का काम करती हैं – Xray Girl Natasha Demkina

नताशा डेमकिना ने यह दावा किया है की उनमे क्ष-किरणों (X-RAY) की दृष्टी है अर्थात उनकी आँखे एक्स-रे का काम करती है। और वह लोगो के शरीर के भीतर देख सकती है। हालांकि, वो जो शरीर के अंदर की खराबी को देखने और उसको समझने में कुछ समय लगता है। लेकिन इसके बाद वह बीमारी को एकदम सही पहचानकर बता देती है। नताशा का दावा है की वह इंसान के शरीर के की संरचना को आसानी से देख सकती है। साधारणतः यह सब हमें सुनने में किसी फिल्म या कॉमिक बुक की कहानी जैसी लगती है।

नताशा निकोलायेवना देमकिना का जन्म पश्चिमी राशियां के सरंस्क में 1987 में हुआ। नताशा का बचपन सामान्य बच्चो की ही तरह था और 10 साल की उम्र के बाद ही उनमे असामान्य शक्तियां विकसित होती गयी।कहा जाता है की अपेंडिक्स का ऑपरेशन करने के बाद उन्हें अपनी क्षमताओ का एहसास हुआ था।

उन्होंने बताया की अपनी मेडिकल दृष्टी का उपयोग कर उन्होंने बताया की वह शरीर के भीतर के रंग-बिरंगी अंगो को देख सकती है और सभी तरह की मेडिकल समस्याओ का वर्णन कर सकती है।

अपनी माँ के आंतरिक अंगो के वर्णन करने के बाद देमकिना की कहानियां स्थानिक लोगो के बीच धीरे-धीरे फैलने लगी और अपने घर से बाहर वह मेडिकल कंसल्टेशन का भी काम करने लगी।

2003 में उनकी कहानी को स्थानिक अखबारों में भी प्रकाशित किया गया और स्थानिक टेलीविज़न स्टेशन पर भी उनकी कला का प्रदर्शन किया गया। इन सभी प्रदर्शनों को देखते हुए ब्रिटिश टेबलायड न्यूज़पेपर को भी उनमे रूचि आने लगी और इसीलिए उन्होंने देमकिना को प्रदर्शन करने के लिए लन्दन आमंत्रित किया।

जैसे-जैसे डेमकिना की कहानियां लोगो में फैलने लगी. तभी से बच्चो के अस्पताल के डॉक्टर उन्हें बहुत से कार्यो के लिए आमंत्रित करते थे। कहा जाता है की देमकिना जो कुछ भी शरीर के भीतर देखती थी उसका चित्र बना देती थी। डिस्कवरी चैनल की डाक्यूमेंट्री में भी देमकिना की उपलब्धियों और क्षमताओ का वर्णन कर रखा है। उन्होंने सफलता पूर्वक एक्सीडेंट हुई महिला के शरीर में मेटल की पिन को खोज निकाला था। उनकी इन क्षमताओ का इंटरव्यू भी लिया गया है।

जनवरी 2004 में ब्रिटिश टेबलायड न्यूज़पेपर दी सन ने डेमकिना को इंग्लैंड बुलाया। और वहाँ जाकर डेमकिना ने बहुत से प्रदर्शन किए और उनकी जाँच रिपोर्ट की तुलना प्रोफेशनल मेडिकल जाँच रिपोर्ट से भी की जाती थी। 2004 में नताशा पहली बार टी. वी. पर नजर आई। डिस्कवरी चैनल पर प्रकाशित की गयी डाक्यूमेंट्री में उनकी रिपोर्ट को सफल साबित किया गया।

शुरू-शुरू में डेमकिना के प्रदर्शन को स्थानिक लोगो का अच्छा प्रतिसाद भी मिला। लेकिन जब उन्होंने यूनाइटेड स्टेट छोड़ा तो उनकी जाँच में बहुत सी गलतियाँ होने लगी थी।

नताशा की इस क्षमता का कई बार टेस्ट किया गया और मिले परिणामों से डॉक्टर्स और वैज्ञानिक हैरान रह गए हैं। हालांकि कोई इसके पीछे स्पष्ट कारण नहीं पता लगा सका है। इनकी आंखे एक्स-रे मशीन की तरह काम करती है। जो किसी भी इंसान के अंदर के अंगों को देखकर उसकी बीमारी के बारे में पता लगा लेती हैं।

नताशा की इस अद्भुत शक्ति के विषय में जानने वाले वैज्ञानिक भी इनकी इस अद्भुत क्षमता के रहस्य को नहीं जान पाए हैं। नताशा की इन खूबियों की जांच अमेरिका, लंदन, और जापान के बहुत से वैज्ञानिक कर चुके है। बहरहाल सच जो भी हो लेकिन नताशा की इन खूबियों ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया है।

Read More:

Hope you find this post about ”Natasha Demkina” is intersting. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

Scroll to Top