क्रिकेटर विनोद काम्बली | Vinod Kambli

Vinod Kambli – विनोद काम्बली भूतपूर्व भारतीय क्रिकेटर है, जो मध्यम क्रम के बल्लेबाज के रूप में भारत, मुंबई और बोलैंड, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेल चुके है। अपने जन्मदिन पर एकदिवसीय मैच और टी20 में शतक मारने वाले वे पहले खिलाडी है।
Vinod Kambli

क्रिकेटर विनोद काम्बली – Vinod Kambli

विनोद गणपत काम्बली का जन्म 18 जनवरी 1972 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। विनोद काम्बली का पहला विवाह 1998 में नोएल्ला लेविस से हुआ। लेकिन बाद में अपनी पहली पत्नी से अलग होकर उन्होंने मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी कर ली और जून 2010 उन्होंने एक बच्चे को भी जन्म दिया।

विनोद काम्बली का करियर – Vinod Kambli Career

स्कूल मैच में जब सचिन तेंडुलकर के साथ जब उन्होंने 664 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की, जब उन्होंने काफी शोहरत हासिल कर ली थी। काम्बली ने रणजी ट्रॉफी से अपने करियर की शुरुवात की। 1993 और 1994 में काम्बली का करियर उच्च स्तर पर था, जिसमे 10 बार उन्होंने 50 से भी ज्यादा रन बनाए थे।

इसके बाद 1996 के वर्ल्ड कप में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ जब भारत जूझ रहा था तब उन्होंने मैदान पर आकार एक बेहतरीन पारी का प्रदर्शन किया। इसके बाद दुसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में उन्होंने तेजी से शतक मारा और भारत को परास्त होने से बचाया। लेकिन इसके कुछ समय बाद उन्हें टीम से निकाला गया और इसके बाद उन्होंने कभी भी टीम में कमबैक नहीं किया।

काम्बली घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे थे और सन 2002 में प्रवीन अमरे की राह पर वे दक्षिण अफ्रीका की घरेलु टीम बोलैंड में शामिल हो गए। परिणामस्वरूप सन 2011 में उन्होंने क्रिकेट के तीनो प्रारूपो से सन्यास लेने की घोषणा कर दी। 24 साल की उम्र में उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था।

2009 के विधानसभा चुनाव में काम्बली राजनीती में दाखिल हुए और चुनावी उम्मेदवार बने, लेकिन चुनाव में उन्हें हार मिली। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे अन्ना हजारे के अभियान का समर्थन भी उन्होंने किया।

वर्तमान में वे बहुत से टेलीविज़न चैनलों पर क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर की भूमिका निभाते है। काम्बली बहुत से रियलिटी शो भी कर चुके है और बॉलीवुड में भी एक्टर के रूप में वे काम कर चुके है। “बेत्तानगेरे” नामक कन्नड़ फिल्म और “अनर्थ” नामक बॉलीवुड फिल्म में काम्बली ने काम किया है।

जर्नलिस्ट कुणाल पुरंदरे ने उनकी जीवनी लिखी है, जिसका नाम “विनोद काम्बली : दी लॉस्ट हीरो” है।

Read More – 

I hope these “Vinod Kambli Biography in Hindi” will like you. If you like these “Vinod Kambli Biography” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top